रोचक तथ्य

05 March 2026 Horoscope: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, इन्हें स्वास्थ्य पर देना होगा ध्यान, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

 05 March 2026 Horoscope : 5 मार्च 2026 यानी गुरुवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से कई राशियों के लिए खास संकेत दे रहा है। कुछ लोगों को आज करियर और आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है, तो कुछ को स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए तरक्की के नए अवसर लेकर आया है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।


मेष
मेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले सोच-विचार करें, जरूरी न हो तो टाल देना बेहतर रहेगा।

वृष
वृष राशि वालों के लिए समय सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। हालांकि शिक्षा और शोध से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभप्रद साबित हो सकते हैं।

मिथुन
मिथुन राशि के लिए समय उत्तम है। गुरु की कृपा से विवाह और धन लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

कर्क
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं। पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। वाहन की प्राप्ति संभव है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और रिश्तों में तालमेल बना रहेगा।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए समय अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद शुभ है।

तुला
तुला राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन या मकान खरीदने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और धन लाभ होगा।

वृश्चिक
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

धनु
जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों से विवाद से बचें। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर
आत्मविश्वास तो रहेगा, लेकिन मन अशांत हो सकता है। क्रोध से बचें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि और कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

कुंभ
संयम से काम लें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मीन
संयम बनाए रखें। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image