77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ध्वजारोहण, कर्तव्य पथ पर दिख रहा सैन्य बाहुबल और ब्रह्मोस-आकाश-अर्जुन टैंक की गर्जना
26-Jan-2026
देश आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस (77th gantantra diwas) मना रहा है। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने ध्वजारोहण कर दिया है। राष्ट्रपति सैन्य परेड की सलामी ले रहीं हैं। गणतंत्र दिवस में पहली बार 2 चीफ गेस्ट हैं। मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा (Antonio Costa) और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।
राष्ट्रपति सैन्य परेड की सलामी के बाद कर्तव्य पथ पर सैन्य बाहुबल दिख रहा है। साथ ही ब्रह्मोस और आकाश हथियार प्रणालियां, गहन मारक क्षमता वाला सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चर प्रणाली और अर्जुन युद्धक टैंक की गर्जना से दुश्मन देश कांप गया है। इस दौरान वायुसेना के 29 एयर क्राफ्ट फ्लाईपास्ट कर रहा है। इनमें 16 फाइटर जेट, 4 ट्रांसपोर्ट विमान और 9 हेलिकॉप्टर शामिल हो रहे हैं। सभी एयरक्राफ्ट 8 फॉर्मेशन बनाएंगे।
कर्तव्य पथ पर एनक्लोजर के बैकग्राउंड में वंदेमातरम् की लाइन्स वाली पुरानी पेंटिंग लगाई जाएंगी। मुख्य मंच पर फूलों से वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कर्तव्य पथ पर परेड में आज क्या-क्या?
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 17 और मंत्रालयों से 13 समेत कुल 30 झांकियां कर्तव्य पथ पर निकली। 18 मार्चिंग टुकड़ियां और 13 बैंड हिस्सा लिया।
ब्रह्मोस से लेकर आकाश, MRSAM, ATAGS, धनुष तोप, शक्तिबान और ड्रोन सिस्टम्स तक का स्टैटिक डिस्प्ले देखने को मिला।
ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल सिस्टम, मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (MRSAM) सिस्टम, एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS), धनुष तोप, शक्तिबान और कुछ ड्रोन का स्टैटिक डिस्प्ले ने प्रदर्शन किया।
फ्लाईपास्ट में राफेल, Su-30, अपाचे और LCH हेलिकॉप्टर जैसे विमान शामिल हुआ।
झांकियों के साथ लगभग 2,500 कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे। इसके अलावा अलग-अलग बैकग्राउंड के लगभग 10,000 खास मेहमानों को परेड के लिए आमंत्रित किया गया।
स्वतंत्रता के बिना विकास नहीं, एकता ही शक्ति: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि स्वतंत्रता के बिना विकास नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। इसके साथ ही उन्होंने एक श्लोक भी शेयर किया है।
पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥
संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है- राहुल गांधी
गणतंत्र दिवस के मौके पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार। यही हमारी आवाज़ है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच।
चिनार कॉर्प्स ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चिनार कॉर्प्स ने अपने सभी जवानों, पूर्व सैनिकों, सिविल डिफेंस कर्मचारियों, उनके परिवारों और कश्मीरवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।