खेल

IND vs PAK, T20 WC 2024: रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से दी करारी शिकस्त, बुमराह ने झटके 3 विकेट

  टी20 विश्व कप 2024 के 19वें मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हरा दिया है. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 119 रन बने थे. जिसके बाद 120 रन के आसान लक्ष्य का पिछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 114 रन ही बना सकी और यह मैच भारत ने 6 रन से जीत लिया.

 

Leave Your Comment

Click to reload image