किन्नर अघोरी ने जलती चिता से मांस निकालकर खाया, VIDEO:उज्जैन की काली उर्फ नंद गिरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया; नाराज संत बोले-पुलिस FIR करे
31 Aug 2026
उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट से किन्नर अघोरी का जलती चिता से कथित मानव मांस निकालकर खाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो किन्नर अखाड़े से जुड़ी काली उर्फ नंद गिरि ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो वायरल होने के बाद संत समाज और आम लोगों में नाराजगी है। लोगों ने इसे अमानवीय बताते हुए अघोरी के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। तलवार की नोक से चिता से कुछ निकाला, फिर खाया वायरल वीडियो में काली उर्फ नंद गिरि हाथ में तलवार लेकर दिखाई दे रही हैं। वह इंसान को खाने की बात करती हैं। इसके बाद चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता के पास पहुंचती हैं। वीडियो में वह कुछ मंत्र बोलने के बाद तलवार चिता के अंदर डालती हैं और कथित रूप से मांस का टुकड़ा निकालती दिखाई देती हैं। इसके बाद वह उसे कच्चा खाती हैं। काली ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट digambarladyaghorinagasadhvi पर शेयर किया है। वीडियो में वह कथित मांस को गर्म और स्वादिष्ट बताती हैं। साथ ही लोगों को उनसे बचकर रहने की चेतावनी देती हैं। वीडियो के अंत में वह पेट भरने की बात भी कहती हैं। संत समाज बोला- अघोर की अपनी मर्यादा है वीडियो सामने आने के बाद संत समाज ने इसे अघोर परंपरा की मर्यादा के खिलाफ बताया है। महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि ने कहा कि अघोर की अपनी मर्यादा है और तंत्र क्रियाओं को गोपनीय रखना जरूरी है। उनका सार्वजनिक प्रदर्शन उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि निजी प्रतिष्ठा और प्रचार के लिए इस तरह की गतिविधियों का प्रसारण वैदिक परंपरा के अनुरूप नहीं है। आधुनिक समाज में मानव मांस खाने जैसी गतिविधि को नरपिशाची प्रवृत्ति के रूप में देखा जाता है। अखाड़े ने पुलिस से की शिकायत, कार्रवाई की मांग अघोरी अखाड़े के पीठाधीश्वर और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णुनाथ ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने सनातन और अघोर परंपरा के नाम पर पाखंड फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में महिला जलती चिता के बेहद करीब जाकर धारदार हथियार से चिता की सामग्री और कथित मानव अवशेषों के साथ छेड़छाड़ करती दिखाई दे रही हैं। शिकायतकर्ता ने कहा है कि यदि वीडियो में दिखाई गई सामग्री वास्तविक मानव शव के अवशेष हैं और उनके साथ छेड़छाड़ की गई है, तो यह भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 301 के तहत अपराध हो सकता है। ये खबर भी पढ़ें… पैसों की बारिश, मुर्दा साधना, तंत्र-मंत्र से ठगी का मायाजाल श्मशान की रात… खोपड़ी, मुर्दा और काले कपड़ों के बीच चल रही है- ‘सिद्ध साधना’। दावा ऐसा कि पैसों की बारिश होने लगे, गड़ा धन बाहर निकल आए, दुश्मन खत्म हो जाएं और खोया प्यार वापस लौट आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियो लोगों को डर, लालच और चमत्कार के जाल में फंसा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…