सामान्य ज्ञान
अहंकार का अंत और भक्ति की विजय का पर्व:होलिका और प्रहलाद की कहानी की सीख- स्वार्थ, छल और अहंकार से सब कुछ बर्बाद हो जाता है
14 मार्च को होली, चंद्र ग्रहण और सूर्य बदलेगा राशि:चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इस कारण सूतक नहीं रहेगा, सूर्य के मीन राशि में आने से खरमास होगा शुरू
श्रीकृष्ण को रंग चढ़ाकर करें होली की शुरुआत:राशि अनुसार भगवान को रंग चढ़ाएंगे तो कम हो सकता है कुंडली के ग्रह दोषों का असर
स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं अपराजिता के फूल, यहां जानें इसे लगाने के फायदे…
अपराजिता का फूल (ट्रॉपिकल ब्लू बटरफ्लाई पी) अपनी औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है. इसकी चाय का सेवन सेहत के लिहाज से बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि यह फूल त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है? आज हम आपको इसके स्किन बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से बताएंगे.
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:स्वयं को संयमित, व्यवस्थित और मर्यादित रखें, हम ज्ञान से स्वयं पर नियंत्रण रख सकते हैं
रविवार का टैरोकार्ड राशिफल:वृष, मीन राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है, मिथुन और धनु राशि वालों को नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे
होली पर बनाएं स्वादिष्ट चावल के अनरसे, अगर परफेक्ट नहीं बनते तो इस रेसिपी को करें ट्राई!
होली पर चावल के अनरसे बनाना उत्तर भारत की पारंपरिक मिठाई बनाने की परंपरा का हिस्सा है. हालाँकि, इसे बनाने के लिए सही विधि और थोड़ा अनुभव आवश्यक होता है.
बार-बार बीमार पडऩे के हो सकते हैं कई कारण
इन आदतों से बचें
नेशनल हाई−वे भी बनाइए, पेड़ भी बचाइए
केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद देश में नेशनल हाई−वे और एक्सप्रेस वे का निर्माण बड़ी तेजी के साथ शुरू हुआ। यह कार्य अनवरत जारी है। 2014-15 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो देश में कुल 97,830 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग थे। मार्च 2023 तक देश भर में अलग-अलग 145,155 किमी लंबे राजमार्ग हो चुके थे। ये कार्य निरंतर जारी है। राजमार्ग के साथ ही तेजी से जगह जगह स्टेट हाई वे और जिला मार्ग भी बन रहे हैं। इन मार्ग के बनाने के लिए भारी संख्या में सड़क के किनारे के पेड़ कट रहे हैं। कटने वालों पेड़ के मुकाबले लगने वाले वृक्षों की संख्या कम है। सरकारी आंकड़े हैं कि लगने वाले वृक्षों लगभग 24 प्रतिशत मर जाते हैं। ऐसे में आज जरूरत है कि किसी भी तरह का मार्ग बनाया जाए उसके किनारे के बड़े और पुरान पेड़ न काटें जाएं। उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए।
बालों के लिए वरदान हैं अमरूद के पत्ते, यहाँ जानें इसके फायदे…
अमरूद एक स्वादिष्ट और पोषक फल है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. जितना यह फल लाभकारी है, उतने ही इसके पत्ते भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. नियमित रूप से इनका उपयोग करने से बालों की सेहत में सुधार किया जा सकता है. आइए, अमरूद के पत्तों के इस्तेमाल और उनके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
डाइटिंग का मतलब भूखा रहना नहीं
डाइटिंग का मतलब भूखा रहना नहीं
योग और प्राणायाम से पाएं अनिद्रा से छुटकारा, ये आसन रहेंगे फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार, अच्छी नींद शरीर और मन को बैलेंस करने के लिए बहुत जरूरी है. अगर आपको नींद न आने की समस्या हो रही है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और गलत दिनचर्या के कारण कई लोगों को नींद न आने की समस्या होती है. आयुर्वेद और योग के अनुसार, यदि मन और शरीर संतुलित न हो तो नींद अच्छी नहीं आती है. योगासन और प्राणायाम शरीर को शांत करने, मानसिक तनाव को कम करने और अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं. यहाँ आयुर्वेद के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण आसान दिए गए हैं जो अच्छी नींद लाने में सहायक हो सकते हैं.
बालासन – तनाव को दूर करने के लिए
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठें और पैरों को पीछे की ओर मोड लें, अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और अपने माथे को जमीन पर रखने की कोशिश करें, फिर हाथों को सामने फैलाएं और शरीर को आराम दें, 1-2 मिनट तक इसी अवस्था में रहें और गहरी सांस लेते रहें. इस आसन को करने से दिमाग शांत रहता है, शरीर का ब्लड प्रेशर सुधारता है, तनाव और चिंता को कम करता है, जिससे नींद अच्छी आती है.
विपरीत करनी – दिमाग को शांत करने के लिए
सबसे पहले आप दीवार के पास लेट जाएं और अपने पैरों को दीवार के सहारे ऊपर कर लें, अब हाथों को आराम से शरीर के पास रखें, फिर गहरी सांस लें और 5-10 मिनट तक इसी अवस्था में रहें. इस आसन को करने से आपके शरीर का ब्लड प्रेशर बेहतर रहता है, साथ ही साथ यह नसों को शांत करता है और नींद लाने में मदद करता है. इसके अलावा यह पैरों और दिमाग में ऑक्सीजन का सही फ्लो बनाए रखता है.
शवासन – गहरी नींद के लिए सबसे प्रभावी
इस आसन के लिए सबसे पहले आप जमीन पर सीधा लेट जाएं, फिर अपने हाथों और पैरों को हल्का फैला लें, अब अपनी आंखों को बंद करें और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें, ऐसी अवस्था में 5-10 मिनट तक रहें और गहरी सांस लेते रहें. इस आसन से आपके शरीर को पूरी तरह से रिलैक्सेशन मिलता है, तनाव और चिंता को कम करके नींद लाने में मदद करता है और मस्तिष्क को शांत रखता है.
अनुलोम-विलोम प्राणायाम – मानसिक शांति के लिए
सबसे पहले सुखासन में बैठें और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें, अपने दाएं हाथ के अंगूठे से दाहिनी नाक को बंद करें और बाईं नाक से सांस लें, फिर बाएं हाथ से बाईं नाक बंद करें और दाईं नाक से सांस छोड़ें, यह प्रक्रिया 5-10 मिनट तक दोहराएं. ऐसा करने से आपको मानसिक रूप से शांति मिलती है और तनाव कम होता है, मन स्थिर रहता है और अच्छी नींद मिलती है.
भूलकर भी एक साथ न करें इन चीजों का सेवन
आयुर्वेद के अनुसार कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका सेवन व्यक्ति एक साथ नहीं कर सकता। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी नियमों के बारे में।
घी और शहद-
क्या आप जानते हैं घी और शहद का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं पानी में मिलाकर भी शहद और घी का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। शहद की तासीर गर्म होने की वजह से इसका सेवन कभी भी किसी गर्म चीज के साथ नहीं करना चाहिए वरना ये हमारे पेट के लिए समस्या पैदा कर सकता है।
मीट और मछली के साथ शहद-
मीट व मछली के साथ शहद का सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते है। इससे दृष्टिहीनता व कानो पर भी असर हो सकता है।
शहद और मूली-
शहद के साथ मूली का सेवन करने से शरीर के टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं। इससे बॉडी पार्ट्स खराब होने के चान्सेस ज्यादा बढ़ जाते हैं।
शहद और दही-
शहद को दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को गैस, एलर्जी और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
ठंडे पानी के साथ खरबूज-
ठंडे पानी के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, खीरा, जामुन और मूंगफली कभी नहीं खानी चाहिए।
वजन घटाने के लिए ये है बेस्ट ड्रिंक
वजन घटाने के लिए ये है बेस्ट ड्रिंक
सुबह-सुबह चबाएं औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के 4 पत्ते
तुलसी के पत्तों में विटामिन सी, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल दवाई की तरह भी किया जा सकता है। आइए तुलसी के पत्तों को चबाने के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।
Health Tips : कब्ज से परेशान हैं तो 12 महीने मिलने वाले इस 1 फल को रोज़ खाएं...गैस एसिडिटी हो जाएगी दूर..
मुंह में पड़ने वाले सफ़ेद छाले हो सकते हैं इन गंभीर स्थितियों के संकेत
आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपने मुंह में होने वाले अल्सर से परेशान रहते हैं। लेकिन, कुछ लोगों के मुंह में सफेद छाले हो जाते हैं जो कि इस बात का संकेत हैं कि आपके शरीर में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। साथ ही ये इस बात का संकेत है आप लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी कमियों के शिकार हैं। साथ ही एक बेहद खराब लाइफस्टाइस जी रहे हैं। तो, जानते हैं मुंह में सफेद छाले होने का कारण।