सामान्य ज्ञान

Health Tips : इन 3 दालों को पचाना आसान नहीं...कमजोर डाइजेशन वाले न करें डाइट में शामिल...गैस से दिन भर रहेंगे परेशान...

  कमजोर डाइजेशन वाले लोगों को ऐसे भोजन का चयन करना चाहिए जो हल्के होते हैं. दाल को लेकर यह सावधानी बरतनी बहुत जरूरी होती है. 

 

दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन कुछ तरह के दाल कमजोर पाचन वालों के लिए परेशानी का सबब भी बन सकते हैं. इन दालों का सेवन गैस, पेट में सूजन और अन्य पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है. यहां हम आपको 3 ऐसे ही दालों के बारे में बता रहे हैं, जिसका सेवन आपको तुरंत बंद या कम कर देनी चाहिए यदि आपका डाइजेशन कमजोर है.

 

अरहर की दाल

 

 

अरहर की दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, लेकिन इसकी पचने की प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो सकती है, खासकर कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए. अरहर की दाल में उच्च फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो पेट में गैस और सूजन पैदा कर सकते हैं.

 

 

मसूर दाल

 

मसूर दाल प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर होती है. इसे पचाना आसान नहीं होता है. कमजोर पाचन वाले लोग इसे खाए तो इससे गैस, पेट में ऐंठन और डायरिया जैसी समस्याएं पैदा हो सकता है.  

 

चना दाल

 

चना दाल भी भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है, लेकिन यह भी कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए सही नहीं मानी जाती है. चना दाल में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे पेट में गैस और अपच की समस्या हो सकती है. इसके अलावा, चना दाल को पचाने में शरीर को ज्यादा समय लगता है, जिससे पेट में भारीपन और असहजता महसूस हो सकती है.

Leave Your Comment

Click to reload image