सामान्य ज्ञान

मकर राशि में चार ग्रहों का महायोग:शुक्र, सूर्य, मंगल, बुध के राशि परिवर्तन से कई लोगों के करियर और बिजनेस में होंगे बदलाव

13 से 18 जनवरी तक खगोलीय संयोग बन रहा है, जब शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध चारों ग्रह मकर राशि में एक साथ होंगे। मकर, शनि की राशि है, इसलिए यह समय कर्म, अनुशासन, प्रशासन, जिम्मेदारी और लंबी योजना को प्राथमिकता देने वाला है। इस संयोग का प्रभाव निजी जीवन के साथ देश की नीतियों और अर्थव्यवस्था पर भी दिखेगा। भारत पर असर: नीति, अर्थव्यवस्था और टेक्नोलॉजी में गति यह महायोग भारत के लिए प्रशासनिक और आर्थिक नजरिये से महत्वपूर्ण है। नीतियों में सख्ती, अनुशासन और दीर्घकालिक योजनाओं पर फोकस बढ सकता है। बैंकिंग, लेखा, आईटी, संचार, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, कृषि और सरकारी योजनाओं में प्रगति जैसी स्थितियां बन सकती हैं। व्यापारिक समझौते और कूटनीतिक संबंध भी मजबूत होने का संकेत देते हैं। 17 जनवरी तक शुक्र सूर्य, मंगल और बुध आ जाएंगे मकर राशि में 13 जनवरी को शुक्र ने मकर राशि में प्रवेश किया है। 14 को सूर्य इसके बाद 16 तारीख को मंगल अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करेगा। फिर आखिरी ग्रह बुध 17 जनवरी को सुबह मकर में आ जाएगा। हालांकि इन चार ग्रहों के बाद 18 जनवरी को चंद्रमा भी मकर में आ जाएगा। लेकिन चंद्रमा सिर्फ दो दिन तक ही इन ग्रहों के साथ रहेगा। चंद्रमा के प्रभाव से ये संयोग और मजबूत होकर महा युति का रूप लेगा। चार ग्रहों के इस योग से कई लोगों के करियर में नई जिम्मेदारी, प्रमोशन और पहचान मिलने के योग बन रहे हैं। मैनेजमेंट, सरकारी सेवा, आईटी, बैंकिंग, इंजीनियरिंग, रिसर्च, शिक्षा, डेटा और रणनीति से जुडे़ लोगों के लिए यह समय खास हो सकता है। जिन कामों में लंबे समय से देरी चल रही थी, उनमें गति आने की संभावना बढेगी। इनकम और निवेश: रुकी पेमेंट, स्थिरता और लांग टर्म सोच इस संयोग में रुकी हुई पेमेंट वापस मिलने, इनकम के नए सोर्स बनने और निवेश को लेकर गंभीर निर्णय लिए जाएंगे। शेयर बाजार में स्थिरता और लांग टर्म निवेश को बढ़ावा मिलेगा। खर्चा बढ़ने की संभावना भी रहेगी, इसलिए बजट और कैश फ्लो मैनेजमेंट पर ध्यान देना जरूरी होगा। मकर राशि में इन ग्रहों के प्रभाव से यह समय शॉर्टकट का नहीं, बल्कि सिस्टम बनाने और नियम तय करने का होगा। बिजनेस में नई डील, लंबे एग्रीमेंट, रियल एस्टेट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग, स्टार्टअप, ट्रेडिंग और संचार क्षेत्र में गतिविधि बढ़ सकती है। साझेदारी करने से पहले शर्तें और कागजी काम स्पष्ट रखना इस अवधि में जरूरी रहेगा। सूर्य के प्रभाव से प्रशासन, अनुशासन और जिम्मेदारी का दौर सूर्य का मकर में प्रवेश व्यक्ति और व्यवस्था दोनों को कर्मप्रधान बनाता है। यह समय नियम, अनुशासन और जिम्मेदारी बढाने वाला माना जाता है। नौकरी में अधिकार, पद या नई भूमिका का संकेत बन सकता है। जो लोग सिस्टम, प्रशासन या नेतृत्व से जुडे हैं, उनके लिए यह अवधि महत्वपूर्ण फैसले और प्रतिष्ठा दिलाने वाली हो सकती है। मंगल के प्रभाव से बन रहा है रुचक योग, इसका राजयोग जैसा प्रभाव मंगल का मकर राशि में उच्च स्थिति में होना बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इससे साहस, पराक्रम, नेतृत्व क्षमता और निर्णायक शक्ति बढ़ती है। इस दौरान बहुत से लोगों को रुके कामों में गति, लक्ष्य पर फोकस और बड़े फैसले लेने का आत्मबल मिल सकता है। यही कारण है कि इसे रूचक राजयोग जैसा प्रभाव देने वाला माना जाता है। मंगल के प्रभाव से ऊर्जा और सक्रियता बढ़ेगी, लेकिन जल्दबाजी और तनाव से बीपी, थकान, पीठ, घुटने या जोड़ों की परेशानी बढ सकती है। नियमित योग, स्ट्रेचिंग, पर्याप्त नींद और संतुलित भोजन इस समय बहुत उपयोगी रहेगा। बुध के कारण सोच, रणनीति और निर्णयों में स्पष्टता बुध बुद्धि, वाणी, तर्क, गणना, लेखन, व्यापार और तकनीक के कारक माने जाते हैं। मकर में बुध के आने से फैसले भावनाओं पर नहीं, बल्कि व्यावहारिक सोच और ठोस योजना पर आधारित होंगे। यह समय रिपोर्टिंग, डाटा, अकाउंट्स, कम्युनिकेशन, एग्रीमेंट और मैनेजमेंट से जुडे कामों में साफ सुधार का संकेत देता है। शुक्र के प्रभाव से रिश्तों पर असर और स्थायी फायदे का योग शुक्र भोग, कला, प्रेम, सौंदर्य और आर्थिक सुखों के कारक माने जाते हैं। मकर में आने पर शुक्र का झुकाव दिखावे से ज्यादा स्थिरता, सुरक्षा और दीर्घकालिक लाभ की ओर होता है। इस दौरान खर्च बढ सकता है, लेकिन सही दिशा में खर्च किया गया पैसा आगे चलकर फायदा भी दे सकता है। शुक्र के प्रभाव से रिश्ते व्यावहारिक और स्थिर हो सकते हैं। शादी और कमिटमेंट से जुडे़ फैसलों पर चर्चा बढ़ सकती है। 12 राशियों पर सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन का असर... मेष - इस गोचर में काम की रफ्तार तेज होगी और आपकी नेतृत्व क्षमता उभरेगी। करियर में उन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, प्रमोशन या नौकरी में भूमिका बदलने के योग भी बनते दिखते हैं। सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुडे लोगों को अवसर मिल सकता है। साहस बढेगा, लेकिन गुस्सा और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा, तभी लाभ स्थायी बनेगा। वृष - भाग्य का साथ मजबूत रहेगा और रुके काम पूरे होने की संभावना बढेगी। उच्च शिक्षा, दूर की यात्रा और विदेश संपर्क से जुडे अवसर खुल सकते हैं। धन लाभ और योजनाओं में सफलता के संकेत हैं, इसलिए सही दिशा में कदम बढाने पर बडा फायदा मिल सकता है। यह समय आपके लिए काफी शुभ माना जा रहा है, बस मौके को समय पर पकडना जरूरी रहेगा। मिथुन - इस अवधि में निवेश से लाभ और शोध, विश्लेषण जैसे कामों में सफलता के योग बनते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। अचानक धन लाभ का संकेत है, पर जोखिम लेने की आदत नुकसान करा सकती है। खर्च अचानक बढ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान रखें। पेट से जुड़ी परेशानी या तनाव संभव है, और विवादों से दूरी रखना आपके लिए सबसे फायदेमंद रहेगा। कर्क - साझेदारी और वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाने का समय है। बातचीत और समझदारी से रिश्ते बेहतर होंगे, लेकिन कुछ स्थितियों में तनाव भी उभर सकता है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले ठहराव रखें। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और साझेदारी से फायदा मिल सकता है। साहस के साथ चुनौतियों का सामना करेंगे, बस संवाद खुला रखें और गलतफहमी न बढ़ने दें। सिंह - नौकरी और सेवा क्षेत्र में सफलता के योग मजबूत हैं, साथ ही आर्थिक स्थिति में मजबूती और काम में स्थिरता आती दिखेगी। लेखन, मैनेजमेंट और टेक्निकल कामों में विशेष उपलब्धि मिल सकती है और मेहनत का फल मिलेगा। शत्रु पक्ष पर विजय के संकेत भी हैं, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए दिनचर्या और आराम पर ध्यान रखें। सही रूटीन रखने से सुधार भी होगा। कन्या - रचनात्मक काम, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ के संकेत हैं और संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए भावनाओं में बहकर फैसला न लें। आपकी प्रतिभा उभरेगी और नए आइडिया काम आएंगे। कुल मिलाकर यह समय प्रगति देने वाला है, बस रिश्तों में धैर्य रखना जरूरी रहेगा। तुला - घर-परिवार में सुख बढ़ेगा और पुराने पारिवारिक मुद्दों का समाधान निकल सकता है। संपत्ति और वाहन से जुडे काम आगे बढ़ेंगे, और निर्णयों में स्पष्टता आएगी। घर में सुविधा और स्थिरता बढेग़ी, पर माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। यह समय घरेलू स्तर पर व्यवस्था मजबूत करने और संपत्ति संबंधी काम निपटाने के लिए अच्छा माना जा सकता है। वृश्चिक - यह गोचर आपके लिए बेहद लाभकारी संकेत दे रहा है। आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा, भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी यात्राएं सफल रहेंगी। संचार, मार्केटिंग और नेटवर्किंग से जुडे कामों में तेजी आएगी और नए काम शुरू करने के लिए भी समय अच्छा है। नौकरी में खुशखबरी और विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं, बस अपने प्रयास लगातार बनाए रखें। धनु - आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन संचय की दिशा में अच्छे संकेत मिलेंगे। धन प्रबंधन बेहतर होगा और आय में स्थिरता आती दिखेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। आत्मबल बढेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि जल्द बोले गए शब्द काम बिगाड सकते हैं। मकर - यह गोचर आपके लिए सबसे शुभ प्रभाव दे रहा है। ऊर्जा, साहस और काम करने की क्षमता बढ़ेगी, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में जबरदस्त उन्नति के संकेत हैं। करियर में बडी सफलता, प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या नया व्यापार शुरू करने तक के योग बन सकते हैं। बुद्धि और निर्णय क्षमता मजबूत होगी, जिससे व्यापार और प्रोफेशनल पहचान दोनों बढेंगी। यह समय अवसरों को सही प्लान के साथ पकड़ने का है। कुंभ - मानसिक स्पष्टता और आध्यात्मिक झुकाव बढेगा, जिससे भीतर से शांति मिलेगी। विदेश से जुडे लाभ और विदेश यात्रा के योग बनते हैं, लेकिन खर्च भी बढ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। गुप्त योजनाओं या बैक एंड कामों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और काम के साथ आराम का संतुलन बनाए रखें। मीन - इच्छापूर्ति, करियर में तरक्की और धन लाभ के संकेत हैं। मित्रों, नेटवर्क और सामाजिक संपर्कों से नए मौके मिलेंगे और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। रुके धन की प्राप्ति की संभावना भी बनती है, लेकिन अनावश्यक जोखिम न लें। इस समय आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार हो सकता है, बस फैसले व्यावहारिक रखें।

Leave Your Comment

Click to reload image