सामान्य ज्ञान

आज से गुप्त नवरात्रि शुरू:साल में चार बार ऋतु परिवर्तन के समय आता है देवी पूजा का नौ दिवसीय उत्सव नवरात्रि

आज (30 जनवरी) माघ शुक्ल प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है। माघ मास की गुप्त नवरात्रि 6 फरवरी तक रहेगी। इस नवरात्रि में देवी सती से उत्पन्न हुईं दस महाविद्याओं की कृपा पाने के लिए साधना की जाती है। हिन्दी पंचांग में एक साल में चार बार नवरात्रियां आती हैं। देवी पूजा के उत्सव का संबंध ऋतु परिवर्तन से है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्माचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। ऋतुओं का संधिकाल और नवरात्रि का संबंध

Leave Your Comment

Click to reload image