सामान्य ज्ञान

आज से गुप्त नवरात्रि:देवी दुर्गा को चढ़ाएं लाल चुनरी, जानिए सरल स्टेप्स में कैसे कर सकते हैं देवी पूजा

आज माघ मास की गुप्त नवरात्रि का पहला दिन है। ये नवरात्रि 6 फरवरी तक चलेगी। गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं के लिए साधना गुप्त रूप से की जाती है। ये साधनाएं बहुत कठिन होती हैं, इसीलिए इन्हें किसी विशेषज्ञ पंडित के मार्गदर्शन में करना चाहिए। नवरात्रि में सामान्य भक्तों को देवी दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। जानिए गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में देवी पूजा कैसे कर सकते हैं... देवी पूजा के लिए जरूरी चीजें देवी मां की मूर्ति को स्नान के लिए तांबे का बर्तन, लोटा, दूध, मूर्ति को अर्पित किए जाने वाले वस्त्र और आभूषण। चावल, कुमकुम, दीपक, तेल, रुई, धूपबत्ती, अष्टगंध, फूल, नारियल, फल, दूध, मिठाई, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर मिलाकर बनाएं), सूखे मेवे, शक्कर, पान, दक्षिणा। इन मंत्रों का भी कर सकते हैं जप सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्येत्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तु ते।। ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।। इन मंत्रों के अलावा दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया जा सकता है। देवी कथाएं पढ़ और सुन सकते हैं। इस दिन किसी गौशाला में धन और हरी घास का दान करें।

Leave Your Comment

Click to reload image