सामान्य ज्ञान

मौन रहकर भक्ति करने का पर्व है मौनी अमावस्या:29 जनवरी को माघ मास की अमावस्या, इस दिन नदी स्नान और दान-पुण्य करने की है परंपरा

बुधवार, 29 जनवरी को माघ मास की अमावस्या है, इसका नाम मौनी अमावस्या है। इस तिथि का महत्व काफी अधिक है। प्रयागराज के महाकुंभ में 29 तारीख को अमृत स्नान होगा। इस दिन मौन रहकर जप, तप और भक्ति करने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन मौन रहने से मन पवित्र होता है, नकारात्मक विचार दूर होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, मौनी अमावस्या पर गंगा, यमुना, नर्मदा, प्रयागराज के संगम, शिप्रा, सरस्वती जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। अभी प्रयागराज में कुंभ चल रहा है तो मौनी अमावस्या पर यहां के संगम में स्नान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त किया जा सकता है। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से भक्तों के सभी पापों का नाश होता है। मौनी अमावस्या से जुड़ी खास बातें...

Leave Your Comment

Click to reload image