देश-विदेश
Haryana Election Results LIVE: हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, CM सैनी पिछड़े, जानें विनेश फोगाट और भूपिंदर सिंह हुड्डा का हाल
Haryana Vidhan Sabha Election Results LIVE: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती शुरुआती रुझानों में कांग्रेस (Congress) को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी सिर्फ 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) लाडवा सीट से पीछे चल रहे हैं।
Result live: शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस बहुमत से कहीं आगे, जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार !
Election Results 2024: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनते दिख रही है. वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनते दिख रही है.
मंगल ग्रह पर नासा के रोवर को हुआ बड़ा नुकसान, पहिए में चलते-चलते बन गया छेद, फिर भी वैज्ञानिकों को नहीं टेंशन
वॉशिंगटन: मंगल ग्रह पर नासा का क्यूरियोसिटी रोवर मौजूद है। लेकिन इसके पहिए 'पंचर' होते दिख रहे हैं। नासा की नई तस्वीरों में दिख रहा है कि मार्स रोवर के पहिए में कई बड़े छेद हैं। 12 साल से यह रोवर मंगल ग्रह पर घूम रहा है। यह तस्वीरें रोबोट में हुए नुकसान को दिखाती हैं। क्यूरियोसिटी रोवर पहली बार 5 अगस्त 2012 को मंगल ग्रह पर पहुंचा था। शुरुआत में इसके केवल दो साल तक काम करने की उम्मीद थी। लेकिन इस रोवर ने अपनी मजबूती साबित की और उम्मीद से बढ़कर काम किया। लाल ग्रह पर यह 4323 मंगल दिन रह चुका है। गेल क्रेटर के चारों ओर अब तक 32 किमी से ज्यादा की यात्रा कर चुका है। मूल रूप से यह इसी क्रेटर में उतरा था। इस समय के दौरान वैज्ञानिकों ने क्यूरियोसिटी रोवर के जरिए मंगल ग्रह का अध्ययन किया। विदेशी जीवों का संकेत खोजने और सूर्य के पिछले हिस्से को देखा। रोवर ने कई तरह की अनोखी चीजों को भी देखा है। इनमें से एक किताब के आकार की चट्टान, एक खनिज फूल है।
आज धरती से टकराने वाला है बड़ा सोलर तूफान, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल के लिए बड़ा खतरा, नासा ने जारी की चेतावनी
आज धरती से टकराने वाला है बड़ा सोलर तूफान, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल के लिए बड़ा खतरा, नासा ने जारी की चेतावनी
Haryana Assembly Election 2024: विनेश फोगट से लेकर सावित्री जिंदल तक- 2024 के चुनावों में प्रमुख उम्मीदवार
हरियाणा में आज 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है जो शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इस बार 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 101 महिलाएं हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दो करोड़ से ज़्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं. मुख्य चुनावी दल भाजपा, कांग्रेस, आप, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आज़ाद समाज पार्टी हैं. वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी.
साइबर ठगी का शिकार हुए यह बड़े उद्योगपति, 7 करोड़ रुपये का लगा चूना, दो साइबर अपराधियों हुए गिरफ्तार
पंजाब
पंजाब पुलिस ने जाने-माने उद्योगपति श्री पॉल ओसवाल से सात करोड़ रुपये ठगने वाले अंतर्राज्यीय साइबर जालसाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 5.25 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि गिरोह के सात अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सभी नौ सदस्य असम और पश्चिम बंगाल के हैं। जालसाजों ने वर्धमान समूह के मालिक एस पी ओसवाल के विभिन्न बैंक खातों से सात करोड़ रुपये की निकासी कर धोखाधड़ी की।
पुलिस ने बताया कि उनमें से एक ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और उद्योगपति को फर्जी गिरफ्तारी वारंट दिखाया तथा डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी दी। पुलिस की साइबर सेल ने ओसवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया और कहा कि उसने 48 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अतनु चौधरी और आनंद कुमार चौधरी (दोनों असम के गुवाहाटी निवासी) के रूप में हुई है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले, एक स्थानीय उद्योगपति से कुछ जालसाजों ने 1.01 करोड़ रुपये की ठगी की थी। रजनीश आहूजा को भी उस वक्त ठगा गया था जब जालसाजों ने दावा किया था कि जबरन वसूली की रकम उनके बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है। जालसाजों ने उन्हें गिरफ्तारी वारंट की धमकी भी दी थी।
मुख्यमंत्री की सार्थक पहल से छात्राओं की आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
रायपुर, 29 सितंबर 24/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से जशपुर जिला प्रशासन के तहत नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ाना है, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है, ताकि वे अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकें।
यह कार्यक्रम प्रदेश में जशपुर के साथ-साथ रायपुर और दंतेवाड़ा जिला में भी संचालित हैं। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यहां छात्राओं को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, फायनेंस, बिजनेस, शिक्षा, और ग्राफिक्स डिज़ाइनिंग जैसे विविध क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा, भाषा ज्ञान और व्यक्तित्व विकास पर अतिरिक्त कक्षाएँ भी आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्राओं का समग्र विकास हो सके। छात्राओं को निःशुल्क आवास, प्रशिक्षण, और भोजन की सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। प्रशिक्षण के दौरान लैपटॉप/कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उन्हें अध्ययन और प्रोजेक्ट्स पर काम करने में मदद मिलती है।
वर्तमान में, इस कार्यक्रम के तहत जिले की 16 प्रतिभाशाली छात्राएँ विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य राज्यों की प्रमुख कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट के लिए चयनित हुई हैं। ये छात्राएँ अब अच्छी आय अर्जित कर रही हैं, जो उनके प्रयासों का जीवंत प्रमाण है। यहाँ पर 150 छात्राओं के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है, जिसमें वर्तमान में 60 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह दृष्टिकोण केवल छात्राओं के जीवन में बदलाव लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में भी एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणा देता है। उनकी सोच ने ना केवल छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर भी प्रदान किया है।
*छात्राओं के अनुभव*
जशपुर नगर की निवासी कुमारी प्रतिभा थापा बताती हैं कि ‘मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे मुझे पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। जब मैंने नव गुरुकुल के बारे में सुना, तो मैंने यहाँ फॉर्म भरा और प्रशिक्षण लेने आई। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने महंगे कोर्स की पढ़ाई मुझे निःशुल्क मिलेगी। मैंने बिजनेस कोर्स में 16 महीने का प्रशिक्षण लिया और आज एक निजी कंपनी में क्लाउड सपोर्ट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हूँ।’
जशपुर नगर की ही कुमारी नेहा चौहान ने बताया कि मेरे पिता एक छोटे किसान हैं। हमारी आमदनी उतनी अच्छी नहीं है कि मैं बाहर जाकर पढ़ाई कर सकूं। लेकिन इस संस्थान से मुझे बहुत लाभ हुआ है। यहाँ मुझे बिजनेस कोर्स में 13 महीने प्रशिक्षण के साथ-साथ भाषा ज्ञान भी मिला, जो मेरे लिए बहुत उपयोगी है।
डुगडुगीया (कुनकुरी) निवासी कुमारी साक्षी सिंह बताती हैं कि जब मुझे यहाँ के बारे में पता चला तो फॉर्म भरकर प्रशिक्षण ली। मैंने यहाँ 15 महीने का प्रशिक्षण लिया। आज मुझे बारु साहेब यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश में डेटा एनालिटिक्स एसोसिएट का जॉब मिला है। यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है। मैं पहली बार अपने घर से बाहर निकली हूँ। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।
लाभार्थी छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल ने न केवल हमारा जीवन बदला है, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह की योजनाएँ निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
ओडिशा की मोहन माझी सरकार ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर फेरबदल किया, ‘अफसर’ केस के बाद ऐक्शन
ओडिशा
ओडिशा की मोहन माझी सरकार ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों का रविवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल किया। 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) समेत 55 से अधिक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। एक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार, 1988 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी ए. के. राय को डीजी (जेल और सुधार सेवाएं) नियुक्त किया गया है। 1993 बैच के विनयतोष मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) बनाया गया है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, आरपी कोचे को खुफिया विभाग का नया निदेशक बनाया गया। अरुण बोथरा को एडीजी (रेलवे और तटीय सुरक्षा) और सौम्येंद्र कुमार प्रियदर्शी को नया एडीजी (आधुनिकीकरण) नियुक्त किया गया। एक अन्य अधिसूचना में सरकार ने कहा कि उसने पिनाक मिश्रा को भुवनेश्वर का नया पुलिस उपायुक्त (DCP) नियुक्त किया है। साथ ही, सुरेशदेव दत्त सिंह को भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह फेरबदरल ऐसे समय हुआ है जब सेना के कैप्टन से मारपीट और अधिकारी को थाने में हिरासत में लेने का मामला गरमाया हुआ है।
किस अधिकारी की कहां पर तैनाती
गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सुरेशदत्त सिंह फिलहाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में तैनात हैं, वो संजीव पांडा की जगह लेंगे। सेना के कप्तान और उनकी प्रेमिका से जुड़े मामले से निपटने के लिए उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस तरह पांडा को हटा दिया गया है और बीजू पटनायक राज्य पुलिस अकादमी में वह ट्रेनिंग एंड डायरेक्टर एडीजी के पद पर तैनात हुए हैं। पांडा के डिप्टी प्रतीक सिंह डीसीपी भुवनेश्वर के रूप में काम कर चुके थे। उन्हें मामले को विवादास्पद तरीके से हैंडल करने के कारण एसपी (ग्रामीण) कटक के पद से हटा दिया गया है। इसी तरह, गंजम के एसपी जगमोहन मीना की कटक कमिश्नरेट पुलिस के डिप्टी सीपी के रूप में तैनाती हुई है।
महाविकास अघाड़ी में अब तक सीट शेयरिंग तय नहीं है, लेकिन अटकलें हैं कि कांग्रेस की नजरें राज्य के मुख्यमंत्री पद!
महारास्ट्र
महाविकास अघाड़ी में अब तक सीट शेयरिंग तय नहीं है, लेकिन अटकलें हैं कि कांग्रेस की नजरें राज्य के मुख्यमंत्री पद पर हैं। हालांकि, पार्टी ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इससे पहले कई नेता इसके संकेत भी दे चुके हैं। साथ ही इस बात की संभावनाएं कम जताई जा रही हैं कि कांग्रेस आलाकमान 100 से कम सीटों पर माने। खास बात है कि साल 2019 में पार्टी डिप्टी सीएम के पद के लिए भी गठबंधन के साथियों को तैयार नहीं कर सकी थी।
क्या लोकसभा से बुलंद हुआ हौसला
रिपोर्ट के अनुसार, अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें और सीएम पद पर नजर बनाए हुए है। दरअसल, जून में संपन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 13 पर जीत हासिल की थी। वहीं, साथी दल शिवसेना (UBT) 21 पर चुनाव लड़ 9 सीटों पर विजयी रही। जबकि, 10 सीटों पर मैदान में उतरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) की 10 में से 8 सीटों पर जीत हुई थी। इनके अलावा सांगली से निर्दलीय सांसद विशाल प्रकाशबाबू पाटिल ने भी कांग्रेस को समर्थन दे दिया था।
अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस के नेताओं को भरोसा था कि अगर वे रिजल्ट देने में कामयाब रहे, तो विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में उनका पक्ष मजबूत रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के एक नेता ने कहा, 'कांग्रेस का महाराष्ट्र में मजबूत जनाधार है। क्षेत्रीय नेताओं को अगर अच्छा भविष्य नजर आता है, तो वे रिजल्ट दे सकते हैं।'
कितनी सीटें चाहती है कांग्रेस
रिपोर्ट में MVA सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कांग्रेस 288 में से 110-115 सीटों की तैयारी कर रही है। पार्टी उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के लिए 90-95 और एनसीपी (SP) के लिए 80-85 सीटें छोड़ने के पक्ष में है। हालांकि, अब तक सीटों की संख्या पर अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन सूत्रों ने अखबार को बताया है कि पार्टी आलाकमान के 100 से कम सीटों पर मानने की संभावनाएं कम हैं।
संकेत दे रहे हैं नेता
कांग्रेस की तरफ से गठबंधन के साथियों को बताया जाता रहा है कि चुनाव से पहले सीएम फेस का ऐलान नहीं किया जाएगा, लेकिन राज्य के नेता किसी तरह ऐसे संकेत दे रहे हैं। दो सप्ताह पहले ही कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहब थोराट ने कहा था कि अगला सीएम कांग्रेस से होगा। वहीं, नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को कई नेताओं की तरफ से राज्य का अगला सीएम बताया गया।
उद्धव को लग सकता है झटका
अगस्त में ही उद्धव ठाकरे सीट शेयरिंग के लिए दिल्ली पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि वह 100 सीटों के आसपास चाह रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, माना जाता है कि कांग्रेस महाराष्ट्र के हर दल की ताकत को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया, जिसके हिसाब से शिवसेना (UBT) को ज्यादा सीटें मिलने की संभावनाएं कम हैं।
रामपुर वन विभाग की टीम को कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक तेंदुए को सकुशल पकड़कर पिंजरे में बंद किया
रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर वन विभाग की टीम को कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक तेंदुए को सकुशल पकड़कर पिंजरे में बंद कर दिया है। आज वन विभाग के टीम के अधिकारियों को सूचना मिली की रामपुर की तहसील टांडा के खलखेड़ गांव में एक तेंदुआ करखेड़ा में फंसा हुआ है सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो तेंदुआ खाबड़ तोड़कर भाग गया था, लेकिन तुरंत ही वन विभाग की टीम और रामपुर पहुंचे पीलीभीत से वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट डॉक्टर और स्थानीय पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कई घंटे ड्रोन से उसपर नजर रखी गई। रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को जाल में कैद किया और वाइल्डलाइफ डॉक्टर के सहयोग से उसको बेहोश किया गया और तुरंत ही वन विभाग के पिंजरे में उसे कैद कर लिया गया।
तेंदुए को किया गया था बेहोश
डीएफओ रामपुर राजीव कुमार ने बताया, रविवार सुबह हमें सूचना मिली थी कि खलखेड़ा गांव के टांडा तहसील में एक तेंदुआ है और वह खाबड़ में फंसा हुआ है तो तत्काल हमने मौके पर टीम को भेजा, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंचती है वह खाबड़ा तोड़कर भाग गया था। बराबर में धान का खेत था तो यह काफी मुश्किल ऑपरेशन था, लेकिन हमारे वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट डॉक्टर दक्ष पीलीभीत से आए थे, उन्होंने और हमारे स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद एक तेंदुए को सकुशल पकड़कर पिंजरे में बंद कर दिया है। हमने इसको टेंपोलाइज्ड किया इसको बेहोशी की दवा देकर इसको बेहोश किया गया और उसके बाद इसको सकुशल लाया गया।
अब तक कितने तेंदुए पकड़े जा चुके हैं?
डीएफओ रामपुर ने बताया, दो माह में लगभग यह तीसरा तेंदुआ है और हम लोग प्रतिबंध है। रामपुर की जनता के लिए की कोई भी किसी प्रकार की अनहोनी और रामपुर की जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। यह हमारा कर्तव्य भी है कोई भी वन्य जीव किसी भी कारण से बाहर आता है क्षेत्र में तो उसको पकड़ना सकुशल और प्रथाविक वास में छोड़ना यह हमारा दायित्व है। अगर आगे भी तेंदुआ होगा तो वह भी पकड़ा जाएगा।
जम्मू में PM मोदी ने 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की
DGP सुधीर सक्सेना दिए निर्देश, गरबा खेलकर जब तक महिलाएं-लड़कियां घर नहीं पहुंच जाती, तब तक पेट्रोलिंग करती रहेगी पुलिस
भोपाल.
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने नवरात्र में गरबा स्थल पर महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आला अधिकारियों की बैठक में डीजीपी ने कहा कि गरबा स्थल के आसपास विशेष पेट्रोलिंग कराएं। गरबा स्थल पर आवागमन के रास्तों पर ड्रोन कैमरों का उपयोग करें। दुर्गा उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं का सहयोग लें। गरबा स्थल पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराई जाए। गरबा समाप्ति के बाद भी तब तक पुलिस पेट्रोलिंग चालू रहे, जब तक की सभी महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित घर न पहुंच जाएं। खुफिया तंत्र सक्रिय रखें। पुलिस मुख्यालय की महिला सुरक्षा शाखा सभी जिलों में महिला अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी।
बार-बार अपराध करने वालों की हिस्ट्रीशीट तैयार होगी
- डीजीपी ने कहा कि बार-बार अपराध करने वालों की हिस्ट्रीशीट तैयार करें। आदतन अपराधियों पर विशेष नजर रखें। पास्को एक्ट तथा अन्य यौन अपराधों संबंधित फास्ट ट्रेक कोर्ट में चल रहे मामलों के त्वरित निराकरण के लिए फालोअप लें।
- वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास करें। प्रदेश के सभी स्कूलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षा के संबंध में जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप जिला प्रशासन के सहयोग से सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
- सभी स्कूलों के समस्त स्टाफ का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके साथ ही स्कूल परिसर के आसपास के लोगों तथा रास्तों पर भी चौकसी रहे। परिसर और वाहनों में सीसीटीवी कैमरों का चालू रहना सुनिश्चित किया जाए।
ब्लैक स्पॉट चिह्नित करें
डीजीपी ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिला प्रशासन, नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करके ऐसे क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) चिह्नित करें। बीट प्रणाली को सुदृढ़ कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करें। नगरीय एवं ग्रामीण निकायों से समन्वय कर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का प्रयास करें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जाए।
नौकर, किराएदारों का चरित्र सत्यापन कराएं
अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस आमजन से संवाद कायम रखें। हाउसिंग सोसायटी, मल्टी स्टोरी में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर रहवासियों को संवेदनशील करें। किराएदार, नौकर और अस्थायी कर्मचारी का चरित्र सत्यापन भी अनिवार्य रूप से कराएं।
10 वर्ष लैंगिक अपराधों में लिप्त रहे लोगों की होगी निगरानी
प्रदेश में लैगिंक अपराधों में संलिप्त रहे लोगों के विरुद्ध सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। पिछले 10 वर्षों में इस तरह के अपराधों में लिप्त रहे लोगों की जांच एवं निगरानी की जाएगी। एक से अधिक बार इस तरह के अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी निशाने पर रहेंगे। यदि वे अपना क्षेत्र छोड़कर अन्यत्र कहीं भी निवास कर रहे हैं तो संबंधित पुलिस थाने को जानकारी दी जाए ताकि उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके।
‘मैं अयोध्या हूं’ महानाट्य का मंचन शहीद स्मारक में आज
रायपुर
विश्व में पहली बार अयोध्या की पूरी गाथा ‘मैं अयोध्या हूं’ को छॉलीवुड के कलाकार योगेश अग्रवाल लेकर आ रहे हैं। ‘मैं अयोध्या हूं’ महानाट्य का मंचन रविवार को शाम 6 बजे शहीद स्मारक में किया जाएगा। इस महानाट्य के जरिए सतयुग से लेकर मंदिर के निर्माण तक की अयोध्या का जीवंत चित्रण किया जाएगा।
योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस महानाट्य में पद्मश्री गायक सुरेश वाडकर और सुप्रसिद्ध गायिका साधना सरगम ने आवाज दी है जिसमें मुंबई के 40 से अधिक सुप्रसिद्ध कलाकार अभिनय करेंगे। इस महानाट्य की परिकल्पना और निर्देशन मुंबई के प्रदीप गुप्ता ने किया है। योगेश अग्रवाल इसके पहले महाराजा अग्रसेन, हारे सहारे खाटू श्याम हमारे, गीता दर्शन पर महा नाट्य ला चुके हैं जिसका पूरे भारत में कई जगह मंचन हो चुका है।
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज नहीं होगी बारिश
नई दिल्ली
देश के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र में मौसम के बदले रुख का असर एमपी-बिहार से लेकर उत्तर प्रेदश तक देखने को मिला। मॉनसून की विदाई के समय ऐसी बरसात लोगों को हैरान कर रही है, हालांकि मौसम विभाग ने आज से इसमें राहत की बात कही है। दिल्ली की बात करें तो आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बरसात नहीं होगी। यही हाल दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब, हरियाणा का भी रहेगा। पहाड़ी राज्यों में भी आज बारिश के आसार नहीं हैं। तो आइए जानते हैं कल देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
पहले बात दिल्ली की करते हैं
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज बारिश के आसार नहीं हैं। आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक की बात करें तो ज्यादातर मौसम साफ ही रहेगा। बारिश की इस बीच कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 तो वहीं न्यूनततम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है।
पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से सटे राज्यों की बात कर लेते हैं। पंजाब-हरियाणा और दोनों की राजधानी चंडीगढ़ में भी कल बारिश की कोई संभावना नहीं है, मौसम साफ ही रहेगा। तीनों जगहों में 30 से 4 अक्टूबर तक भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान भी मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी नहीं की है।
पहाड़ी राज्यों की बात कर लेते हैं
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो यहां भी मौसम साफ रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कल के लिए कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है। यही हाल 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेगा। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो 29 सितंबर को मौसम साफ रहने के अलावा 4 अक्टूबर तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। उत्तराखंड में भी आज मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार न के बराबर हैं। ऐसा मौसम 4 अक्टूबर तक ऐसा ही रहने वाला है।
यूपी-राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में अब बारिश का जदौर थमने की ओर है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज बारिश नहीं होगी। 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो पूर्वी क्षेत्र में गरज-चमक के आसार हैं तो वहीं पश्चिमी राजस्थान का मौसम 29 सितंबर को साफ रहेगा। यह सिलसिला 4 अक्टूबर तक चलेगा।
किस शहर में कितना तापमान?
शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली 24 34
नोएडा 24 33
गाजियाबाद 24 33
पटना 26 32
लखनऊ 24 28
जयपुर 26 31
भोपाल 23 30
मुंबई 25 31
अहमदाबाद 24 32
जम्मू 21 32
एमपी-बिहार का मौसम कैसा रहेगा?
मध्य प्रदेश और बिहार में भी मॉनसूनी बारिश अभी थमी नहीं है। बिहार में लगाताार बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर समेत गंगा के किनारे स्थित लगभग 12 जिले पहले से ही बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं और मूसलाधार बारिश के बाद नदियों के बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 13.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम स्तर की बाढ़ आने का खतरा है।
मध्य प्रदेश की बात कर लेते हैं। एमपी में बीते शुक्रवार को करीब 20 जिलों में बरसात हुई है। रविवार की बात करें तो भोपाल,चित्रकूट,छिंदवाड़ा, दतिया, दमोह,गाडरवाड़ा, गुना,ग्वालियर,इंदौर, रीवा, सतना समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात की संभावना जताई गई है।
महाराष्ट्र के मौसम का क्या हाल?
मॉनसून के रिटर्न ने बीते दिनों महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश करवाई। अब इसमें कमी आ रही है। बीते दिनों कई लोगों की जान लेने के बाद अब मॉनसून की रफ्तार कम हो रही है। महाराष्ट्र के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद, चिंचवाड़, कोल्हापुर, मुंबई, पुणे, नासिक, शोलापुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की एक बार फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बंगलूरू
मुडा मामले में घिरे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किल एक बार फिर बढ़ सकती हैं। कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर मुदा मामले और भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मनी लॉड्रिंग का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इससे पहले एक विशेष अदालत ने सीएम के खिलाफ मुदा मामले में कर्नाटक लोकायुक्त के सक्षम प्राधिकारी को जांच करने का आदेश दिया था।
स्नेहमयी कृष्णा ने ईडी को लिखे पत्र में कहा है कि मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा साइटों के आवंटन में हुई विभिन्न अनियमितताओं में सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती ने मैसूरु में विभिन्न साइटों के आवंटन के जरिये 55,80,000,00 रुपये का लाभ कमाया। उन्होंने कहा कि मैनें मामले में पुलिस स्टेशन मैसूरु से संपर्क किया था और मामले की जांच की मांग करते हुए क्षेत्राधिकार अदालत के समक्ष एक शिकायत भी दायर की। लेकिन मेरी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने लिखा कि इसके बाद राज्यपाल ने मेरे द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मंजूरी दे दी थी। राज्यपाल की कार्यवाही को न्यायालय में सही ठहराया गया। इसके बाद अदालत ने एसपी मैसूरु, कर्नाटक के लोकायुक्त को जांच करने और रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पत्र में लिखा कि मामले की जांच मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके की जाए।
यह है पूरा मामला
मुडा शहरी विकास के दौरान अपनी जमीन खोने वाले लोगों के लिए एक योजना लेकर आई थी। 50:50 नाम की इस योजना में जमीन खोने वाले लोग विकसित भूमि के 50% के हकदार होते थे। मुडा ने 50:50 योजना के तहत जमीनों का अधिग्रहण और आवंटन जारी रखा। आरोप है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को इसी के तहत लाभ पहुंचाया गया। आरोप है कि मुख्यमंत्री की पत्नी की 3 एकड़ और 16 गुंटा भूमि मुडा द्वारा अधिग्रहित की गई। इसके बदले में एक महंगे इलाके में 14 साइटें आवंटित की गईं। मैसूर के बाहरी इलाके केसारे में यह जमीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को उनके भाई मल्लिकार्जुन स्वामी ने 2010 में उपहार स्वरूप दी थी। आरोप है कि मुडा ने इस जमीन का अधिग्रहण किए बिना ही देवनूर तृतीय चरण की योजना विकसित कर दी।
मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री की पार्वती ने आवेदन किया जिसके आधार पर, मुडा ने विजयनगर III और IV फेज में 14 साइटें आवंटित कीं। यह आवंटन राज्य सरकार की 50:50 अनुपात योजना के तहत कुल 38,284 वर्ग फीट का था। जिन 14 साइटों का आवंटन मुख्यमंत्री की पत्नी के नाम पर हुआ उसी में घोटाले के आरोप लग रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि पार्वती को मुडा द्वारा इन साइटों के आवंटन में अनियमितता बरती गई है।
आमिर खान बेटे जुनैद के साथ पहुंचेंगे ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के मंच पर
मुंबई
'कौन बनेगा करोड़पति 16' अपनी शुरुआत से ही लोगों के बीच धूम मचा रहा है। कई मशहूर हस्तियां अपनी फिल्म को प्रमोट करने या किसी सामाजिक उद्देश्य के लिए शो में आई हैं। हालांकि, आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान की कुछ और योजनाएं हैं। वे 'केबीसी 16' में अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज देने आएंगे।
आमिर खान और जुनैद खान 'केबीसी 16' की शूटिंग की शोभा बढ़ाएंगे। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर यह उनके लिए एक सरप्राइज होगा। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया है, जिसमें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कह रहे हैं कि वह बिग बी को उनके बर्थडे पर सरप्राइज देने वाले हैं।
आमिर कहते हैं, 'अमित जी को पता नहीं चलना चाहिए कि हम लोग आज शो पर हैं। बोलना नहीं हां।' निर्माताओं ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'महानायक के जन्मोत्सव पर होगा कुछ खास। देखिए कौन बनेगा करोड़पति, महानायक का जन्मोत्सव स्पेशल, 11 अक्तूबर रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।' जानकारी हो कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म 'महाराज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वह आने वाले सालों में कई अन्य बेहतरीन फिल्मों में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
बिग बी के 82वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए जुनैद ने अपने पिता आमिर खान का हाथ थामा और केबीसी 16 के सेट पर पहुंचे। अमिताभ 11 अक्तूबर 2024 को अपना 82वां जन्मदिन मनाएंगे। बिग बी को अपने शो के सेट पर अपना जन्मदिन मनाते देखना काफी खास होगा।
'कौन बनेगा करोड़पति 16' की बात करें तो इसका प्रीमियर 12 अगस्त 2024 को रात 9 बजे सोनी टीवी पर हुआ। यह शो सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित होता है और उसी समय सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध है। वहीं, इस सीजन के पहले करोड़पति जम्मू कश्मीर के रहने वाले 22 वर्षीय चंद्र प्रकाश बने हैं।