देश-विदेश
जर्मनी ने 4 मस्जिदों को सील किया, इस्लामिक चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने वाली संस्था ‘इस्लामिक सेंटर हैम्बर्ग’ को भी किया बैन
Germany Sealed 4 Mosque: जर्मनी ने 4 मस्जिदों को सील कर दिया है। साथ ही इस्लामिक (islamic) चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने वाली संस्था ‘इस्लामिक सेंटर हैम्बर्ग’ (Islamic Centre of Hamburg) पर बैन लगा दिया है। जर्मनी ने इस संस्था के 53 ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद 4 मस्जिदों में ताला लगा दिया। बैन लगने वाले मस्जिदों की लिस्ट में जर्मनी की हैम्बर्ग (Hamburg) की सबसे प्रसिद्ध नीली मस्जिद (Blue Mosque) भी शामिल है।
3 मौतों के बाद जागी MCD, बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग सेंटर सील किए- Delhi IAS Coaching Incident
Delhi IAS Coaching Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग हादसे ( (Rau’s IAS Study Circle) के बाद MCD एक्शन में आ गया है। दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित 13 कोचिंग सेंटरों को MCD ने सील कर दिया है। MCD मेयर शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) के आदेश के बाद देर शाम अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। ऐसे कोचिंग सेंटरों को चिह्नित किय़ा जा रहा है।
बिहारियों पर इस कांग्रेस विधायक ने दिया ओछा बयान, बिहार-झारखंड में मचा घमासान
झारखंड (Jharkhand) की कांग्रेस (Congress) विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बिहार (Bihar) और बिहारियों (Biharis) को लेकर विवादस्पद बयान दिया है। इसके बाद बिहार-झारखंड की राजनीति में घमासान मच गया है। कांग्रेस विधायक के बयान पर बवाल मचा हुआ है। वहीं, इस पर झारखंड बीजेपी (Jharkhand BJP)ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (pratul shahdev) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि शिल्पी नेहा ने बिहार के लोगों का अपमान किया है।
मंदिर के 3 सेवादारों ने महिला से गैंगरेप के बाद मार डालाः आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर लोगों ने निकाली रैली- Thane Gangrape
Thane Gangrape: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे में महिला से गैंगरेप (gang rape of woman) के सभी 3 आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर शनिवार को लोगों ने रैली निकाली। ऐरोली से बीजेपी विधायक गणेश नाइक (BJP MLA Ganesh Naik) और स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने काले रिबन पहनकर और हाथों में तख्तियां लेकर महिला के लिए न्याय की मांग की।
चीन को लेकर PM मोदी पर सुब्रमण्यम स्वामी ने लगाए सनसनीखेज आरोप, पूछा- क्या डील में आप भी हैं शामिल? – Subramanian Swamy
Subramanian Swamy On India-China Relations: पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP के सीनियर नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने चीन (China) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) सरकार पर सवाल उठाया है। भारत-चीन संबंध (India-China Relations) और लद्दाख (Ladakh) में लगातार चीन की तरफ से हो रहे अतिक्रमण को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी पीएम मोदी (PM Modi) को सीधे निशाने पर लिया है। साथ ही पूछा कि- क्या डील में आप भी शामिल है। साथ ही कांग्रेस को भी घेरा है।
CJI DY Chandrachud: चीफ जस्टिस ने निचली अदालतों के जजों के ‘कॉमन सेंस’ पर उठाए सवाल, बोले- जिन्हें लोअर कोर्ट में ही जमानत मिलनी चाहिए, उन्हें नहीं मिल रही
Supreme Court CJI DY Chandrachud: भारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ( chief Justice DY Chandrachud) ने निचली अदालतों के जजों के ‘कॉमन सेंस’ (common sense) पर सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि जिन लोगों को निचली अदालतों से जमानत मिलनी चाहिए, उन्हें वहां नहीं मिल रही है। इसकी वजह से उन्हें हमेशा उच्च न्यायालयों का रुख करना पड़ता है। इसके कारण उच्च न्यायालयों में केस (मामले) की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोअर कोर्ट के जज अपने ‘कॉमन सेंस’ का सही इस्तेमाल करना चाहिए।
आधी रात बदल गए 9 राज्यों के राज्यपाल: कटारिया बने पंजाब के नए गवर्नर, संतोष कुमार को झारखंड और लक्ष्मण प्रसाद को असम की कमान,
New Governors: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), झारखंड (Jharkhand) और महाराष्ट्र (Maharashtra) समेत 9 राज्यों के राज्यपाल शनिवार आधी रात बदल गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने शनिवार को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने 9 राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों की घोषणा भी की। रामेन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बने हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य झारखंड की कमान संतोष कुमार गंगवार को मिली है।
PM मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक , INDI अलायंस ने किया मीटिंग का बहिष्कार
नई दिल्ली: दिल्ली में आज सुबह 10 बजे से PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक होनी है. दिल्ली में हो रही इस बैठक को लेकर जमकर सियासत हो रही है. केंद्रीय बजट को राज्यों के खिलाफ बताते हुए I.N.D.I.A. अलायंस वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मीटिंग का बहिष्कार किया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गई है. INDI गठबंधन के एक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आज की नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे.
सुनीता केजरीवाल संभालेंगी चुनाव-प्रचार की कमान , पार्टी ने बनाया हरियाणा में स्टार प्रचारक
नई दिल्ली . आम आदमी पार्टी ने सुनीता केजरीवाल को हरियाणा में अपना स्टार प्रचारक बनाया है. पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए वहां चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. सुनीता केजरीवाल 27 जुलाई से 2 दिन के हरियाणा दौरे पर रहेंगी. वहां अलग-अलग जगहों पर चुनावी सभा करेंगी.
नितिन गडकरी ने टोल को लेकर लिया बड़ा फैसला ; कर दी ये घोषणा
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मौजूदा टोल सिस्टम को खत्म कर दिया है. इसके साथ ही सैटेलाइट टोल कलेक्शन सिस्टम लॉन्च करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि सरकार टोल खत्म कर रही है और जल्द ही सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली शुरू की जाएगी. इस सिस्टम को लागू करने के पीछे का उद्देश्य टोल कलेक्शन को बढ़ाना और टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ को कम करना है.
awaharlal Nehru के नाम पर लोकसभा में जमकर बवालः बच्चों की तरह उलझे पक्ष और विपक्ष के माननीय, राजनाथ सिंह भी गुस्से से हो गए लाल,
Ruckus On Jawaharlal Nehru: संसद का मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) के चौथे दिन भी दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। बजट पर चर्चा के दौरान तो सत्तापक्ष की ओर से जवाहरलाल नेहरू का नाम लेने पर विपक्ष ने लोकसभा में जमकर हंगामा (Ruckus in Lok Sabha) किया। नौबत यहां तक आ गई कि पक्ष और विपक्ष के सासंद बच्चों की तरह उलझ पड़े। संसद का यह हाल देखकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh ) भी गुस्से से लाल हो गए और उठ खड़े हुए।
Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का बदला नाम, जानें क्या मिला नया नाम?, राहुल गांधी ने कही बड़ी बात
Rashtrapati Bhavan Hall Name Change: देश में सड़कों और शहरों के नाम बदलने का कल्चर अब राष्ट्रपति भवन भी पहुंच गया है। राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल (Ashok Hall) और दरबार हॉल (Durbar Hall) का नाम बदल दिया गया है। राष्ट्रपति भवन के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक, दरबार हॉल का नाम अब गणतंत्र मंडप (Ganatantra Mandap) और अशोक हॉल का नाम अशोक मंडप (Ashoka Mandap) होगा।
Chandipura Virus: 44 बच्चों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से कांपा देश का ये राज्य, 3 राज्यों में फैला इसका कहर
Chandipura Virus: कोरोना (corona) के बाद देश में चांदीपुरा वायरस बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रकोप गुजरात (Chandipura Virus in Gujrat) में देखने को मिल रहा है। गुजरात (Gujrat) में तीन हफ्ते से चांदीपुरा वायरस का कहर जारी है। अब तक 44 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं 124 केस आए हैं, जिनमें से 54 का इलाज अब भी जारी है।
PM मोदी ने संभाली ‘मिशन महाराष्ट्र’ की कमान! बीजेपी करने जा रही है ये बड़ा काम, पलट जाएगा पूरा खेल ? – Maharashtra Assembly Election-2024
Maharashtra Assembly Election 2024: इस वर्ष अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी महायुति सरकार के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बवाल जारी है। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए इसकी कमान पर स्वयं पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने संभाल ली है। मोदी ने गुरुवार (25 जुलाई) को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए माहौल तैयार करते हुए राज्य के पार्टी सांसदों से उनकी सरकार के खिलाफ विपक्ष के दुष्प्रचार का मजबूती से मुकाबला करने की योजनाएं बताईं। पीएम मोदी (PM Modi) ने बीजेपी सांसदों से केंद्रीय बजट में घोषित योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और सरकार के बारे में गलत सूचना फैलाने के विपक्ष के प्रयासों को विफल करने को कहा है।
PM Modi के साथ होगा ‘खेला’?: 15 सांसदों वाली पार्टी INDIA Alliance में होगी शामिल! साथ आते ही इस सदन में पलट जाएगा गेम
INDIA Alliance And YSR: राज्यसभा (Rajya Sabha ) में INDIA अलांयस और मजबूत हो सकती है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने बुधवार को सत्तारुद्ध पार्टी TDP के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन किया। रेड्डी के इस प्रदर्शन को इंडिया गठबंधन के कई दिग्गजों का साथ मिला। बुधवार को रेड्डी के प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इससे राजनीति गलियार में चर्चा हो रही है कि INDIA अलांयस और जगन मोहन रेड्डी के बीच कुछ तो पक रहा है। आने वाले दिनों में वाईएसआर गठबंधन में शामिल हो सकती है। इससे राज्यसभा में इंडिया गठबंधन के सासंदों की संख्या और अधिक बढ़ जाएगी।
बांग्लादेश सरकार ने ममता बनर्जी को सुनाई खरी-खोटी, ‘बांग्लादेशियों को शरण’ वाले बयान पर कहा- इसका आतंकी उठा सकते हैं गलत फायदा -Mamata Banerjee
Bangladesh Government On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बांग्लादेशियों (bangladeshis) को प्रदेश में आश्रय देने की पेशकश पर बांग्लादेश सरकार ने आपत्ति जताते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई है। बांग्लादेश ने भारतीय उच्चायोग के समक्ष ममता बनर्जी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। बांग्लादेश ने कहा कि इस तरह के बेतूके बयान का खासकर आतंकवादी और असामाजिक तत्व के लोक फायदा उठा सकते हैं। इस तरह के बयान से बचना चाहिए।
Kangana Ranaut: कंगना रनौत की संसद सदस्यता होगी रद्द! हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से बीजेपी (BJP) सांसद कंगना रनौत की संसद सदस्यता खतरे में पड़ गई है। कंगना की सांसदी रद्द करने की मांग को लेकर हिमाचल हाई कोर्ट (Himachal High Court) में याचिका दायर की गई है। इसे स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट ने बीजेपी सांसद के खिलाफ नोटिस भी जारी किया है। हाई कोर्ट ने कंगना से 21 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।