रोजगार
"युवाओं के लिए बेहतरीन मौका: कृषि वैज्ञानिक भर्ती में 368 पदों के लिए आवेदन शुरू"
वैज्ञानिक बनने की योजना बना रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। इसके लिए कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रधान वैज्ञानिक और अन्य के 368 पदों के लिए एक अधिसूचना (एएसआरबी भर्ती 2023) जारी की है। निश्चित और अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के पास प्रतिष्ठित संगठन यानी कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) का हिस्सा बनने का सुनहरा अवसर है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों (ASRB Recruitment) के लिए 8 सितंबर, 2023 या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त, 2023 से शुरू होगी। आवेदन शुरू होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ASRB की, asrb.org.in. अगर आप भी एएसआरबी में साइंटिस्ट की नौकरी (सरकारी नौकरी) पाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें।
इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 18 अगस्त, 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि: 8 सितंबर, 2023
- ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 8 सितंबर, 2023
ASRB भर्ती के तहत भरे जाने वाले पदों की संख्या
आईसीएआर अनुसंधान संस्थानों में विभिन्न स्थानों पर प्रधान वैज्ञानिक और वरिष्ठ वैज्ञानिक के कुल 368 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ASRB के लिए कितने साल तक आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन के अनुसार, प्रधान वैज्ञानिक के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों की आयु 52 वर्ष नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक 47 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं होनी चाहिए।
एएसआरबी के लिए शैक्षिक योग्यता
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास आधिकारिक अधिसूचना में दी गई प्रासंगिक योग्यता होनी चाहिए।
आवेदन लिंक और अधिसूचना यहां देखें
ASRB Recruitment 2023 के लिए अप्लाई करने का Direct Link -
ASRB Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
ASRB रिक्ति के लिए कितना आवेदन शुल्क देना होगा?
सभी अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों और महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
"सफाई कर्मचारियों के लिए राजस्थान में 13184 पदों की भर्ती, 8 लाख 39 हजार आवेदनों ने बनाया रिकॉर्ड"
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की भर्ती इसका ताजा उदाहरण है. स्वायत्त शासन विभाग की ओर से आयोजित की जा रही सफाई कर्मचारी भर्ती ने आवेदन के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 13184 पदों के लिए 8 लाख 39 हजार बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया है. आवेदन करने वालों में बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा हासिल कर चुके प्रोफेशनल डिग्रीधारी युवा शामिल हैं.
यूनाइटेड वाल्मिकी एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा- जिस तरह से 13 हजार पदों के लिए 8 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं, उससे वाल्मिकी समाज के युवाओं को नौकरी पाने के लिए और मेहनत करनी होगी.
राज्य सरकार और हाई कोर्ट की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि इस नौकरी के लिए पहली प्राथमिकता वाल्मिकी समाज है. भर्ती प्रक्रिया में विभाग द्वारा विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि समाज के युवाओं को प्राथमिकता मिल सके.
आवेदकों की संख्या ने विभाग की टेंशन बढ़ा दी
राज्य सरकार प्रदेश के कुल 176 निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है. सबसे ज्यादा आवेदन नगर निगम जयपुर ग्रेटर में आए हैं, जहां 3670 पदों के लिए 3 लाख 35 हजार आवेदन आए हैं.
हेरिटेज निगम में 108 पदों के लिए 22 हजार लोगों ने आवेदन किया है. इन पदों पर नियुक्ति विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले होनी है. इतने बड़े पैमाने पर आए आवेदनों ने स्वायत्त शासन विभाग की टेंशन बढ़ा दी है.
क्या हैं भर्ती प्रक्रिया के नियम ?
सफाई कर्मचारियों के 13184 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं. 16 जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त तक चली. आवेदन पत्र में संशोधन के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. अभ्यर्थियों के चयन के लिए निकाय स्तर पर एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसके तहत अभ्यर्थियों को 15 अगस्त के बाद प्रैक्टिकल के लिए बुलाया जाएगा.
प्रैक्टिकल के दौरान अभ्यर्थियों से शौचालय, नालियां, नालियां, सीवर, पार्क और उद्यान आदि की सफाई कराई जाएगी। गीला और सूखा कूड़ा अलग किया जाएगा. 50 अंकों के प्रैक्टिकल के बाद 30 अंकों का इंटरव्यू देना भी जरूरी है. परीक्षा कुल 80 अंकों की होगी.
परीक्षा में चयनित होने के लिए आवेदक को 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए विभाग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी करायी जायेगी.
"बलरामपुर: वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन, 18 अगस्त को अवसर"
बलरामपुर: जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिला मुख्यालय में स्थापित सी-मार्ट का संचालनकर्ता संस्था उपजाऊ महिला किसान उत्पादक कम्पनी (एफपीसी) बलरामपुर हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी (01 वर्ष के लिए) के पद की भर्ती की जानी है। उक्त पद हेतु वॉक इन इंटरव्यू 18 अगस्त 2023 को समय प्रातः 10ः30 बजे जिला पंचायत बलरामपुर के सभागार में आयोजित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला पंचायत बलरामपुर के सूचना पटल एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
"मुंगेली: होटल प्रबंधन में प्रशिक्षण के लिए आवेदन, 18 अगस्त तक मौका"
मुंगेली: छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग के अधीन स्टेट इंस्टीटयूट आॅफ होटल मैनेजमेंट रायपुर को राष्ट्रीय होटल प्रबंधन केटरिंग टेक्नोलाजी परिषद नोयडा से बी. एस. सी. डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स संचालित करने की अनुमति प्राप्त हुई है। जिले के ऐसे युवा जो होटल प्रबंधन में डिग्री व डिप्लोमा करना चाहते हैं, वे 18 अगस्त तक पंजीयन करा सकते है। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज से सम्पर्क किया जा सकता है।
"रायपुर में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प: रोजगार के अवसर और लोन मेला का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक"
रायपुर: जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 17 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक रायपुर जिले में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए 17 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सड्डू, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह 18 अगस्त को हॉस्पिटल एवं मेडिकल लेबोरेटोरी सेक्टर के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में, 19 अगस्त को औद्योगिक, उत्पादन एवं तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए अडवानी आर्लिकन स्कूल बीरगांव, रायपुर में, 22 अगस्त को वित्तीय, सुरक्षा संस्थाएं एवं गैर तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए लाईवलीहुड कॉलेज जोरा, रायपुर में और 23 अगस्त को स्वरोजगार अवसरों हेतु लोन मेला लाईलीवुड कॉलेज जोरा, रायपुर में आयोजित किया गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त प्लेसमेंट कैम्प और लोन मेला में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है, जिसका लिंक raipurrozgarsangi.com/ है।
"राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, आईटीआई के उत्तीर्ण छात्रों के लिए अवसर"
राजनांदगांव : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 17 अगस्त 2023 को प्रात: 9 बजे से सुजुकी मोटर्स गुजरात हनसलपुर प्लांट (बेचराजी) द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस संबंध में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव के प्राचार्य ने बताया कि आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में फीटर, डीजर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मसिनिस्ट, वेलडर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाईल), ट्रेक्टर मेकेनिक, पेंटर जेनेरल में 2018 से 2023 के बीच आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 23 वर्ष 11 माह आयु वर्ग के केवल पुरूष अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ शामिल हो सकते है।
बेमेतरा :"राजीव युवा उत्थान योजना: दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित"
"धमतरी: हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित, अनुसूचित जाति और जनजाति युवाओं को मुक्त प्रशिक्षण का अवसर"
धमतरी:आदिवासी विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवक/ युवतियों को हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इसके लिए इच्छुक युवा 11 अगस्त की शाम पांच बजे तक कलेक्टोरेट स्थित आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्तें विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
सहायक आयुक्त ने यह भी बताया है कि प्रशिक्षण के तहत कुल 100 अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूर्णकालिक होगा एवं प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण अवधि में अन्यत्र किसी नियमित पाठ्यक्रम अथवा नौकरी/व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण देने वाली संस्था द्वारा प्लेसमेंट की प्रक्रिया से प्रशिक्षण से संबंधित रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
"जांजगीर चांपा में संविदा भर्ती: कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और कार्यालय भृत्य के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित"
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा में कार्यालय सहायक/क्लर्क, रिसेप्शनिष्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर (टायपिस्ट) और कार्यालय भृत्य (मुंशी-अटेन्डेट) की संविदा भर्ती हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) 495668 के पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट, कोरियर से अंतिम तिथि 17 अगस्त 2023 की शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित हैं। वेबसाईट डिस्क्रिट्स डॉट ईकोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन/जांजगीर से विज्ञापन की विस्तृत जानकारी का अवलोकन किया जा सकता है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : "जांजगीर चांपा में न्यायिक सेवाओं के लिए आवेदन, स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड 3 और कर्मचारी की संविदा भर्ती शुरू"
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर चांपा में स्टेनोग्राफर (हिंदी और अंग्रेजी), सहायक ग्रेड 3 के समकक्ष पद (सेल अमीन, सहायक प्रतिलिपिकार, आदेशिका लेखक, साक्ष्य लेखक, सहायक अभिलेखापाल) और आकस्मिकता निधि के कर्मचारी (स्वीपर, चौकीदार, वाटरमेन), वाहन चालक और कोर्ट मैनेजर के अमला में स्टेनोग्राफर, लिपिक और चपरासी की संविदा भर्ती हेतु कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) 495668 के पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट, कोरियर से अंतिम तिथि 17 अगस्त 2023 की शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित हैं। विस्तृत जानकारी वेबसाईट डिस्क्रिट्स डॉट ईकोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन/जांजगीर से प्राप्त की जा सकती है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : "बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा कंपनी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जल्द होगा भर्ती"
सारंगढ़ बिलाईगढ़: जिले के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवाओं और अन्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी विकासखंड में एसआईएस इंडिया कम्पनी लिमिटेड अनूपपुर के माध्यम से निशुल्क प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा।
जनपद पंचायत बरमकेला में 10 और 11 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया है। भर्ती में शामिल होने के लिए आधार कार्ड, दसवी बारहवी अंकसूची की फोटोकॉपी, 2 पासपोर्ट फोटो लाना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं की उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। सुरक्षा जवान के 400 पद के लिए योग्यता 10वी, 12वी पास है। उनको प्रतिमाह वेतन 12 हजार से 18 हजार रूपए तक मिलेगा। इसी प्रकार सुरक्षा सुपरवाइजर के 400 पद के लिए योग्यता 12वी पास है। उनको प्रतिमाह वेतन 15 हजार से 20 हजार रूपए तक मिलेगा। सुरक्षा अधिकारी के 80 पद के लिए योग्यता स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) उत्तीर्ण है। उनको प्रतिमाह वेतन 17 हजार 500 से 27 हजार 500 रूपए तक मिलेगा। भर्ती में चयन किए गए युवाओं से पांच सौ रुपए का रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा, जिसकी रसीद भी दी जाएगी।
जिले के बिलाईगढ़ में यह कैंप 14 और 16 अगस्त को होगा। सारंगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प 17 से 19 अगस्त तक होगा। इच्छुक सभी युवा इस प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।
चयनित युवाओं को पूरे छत्तीसगढ़ में सेवा के लिए अवसर दिया जाएगा। वेदांता कोरबा, एम्स रायपुर, जिंदल जैसे शासकीय और निजी उच्च कार्यालयों के साथ साथ विभिन्न जिलों के हॉस्पिटल, आरटीओ, फैक्ट्री, प्लांट, निजी स्कूल आदि में ड्यूटी लगाई जायेगी। इन सभी स्थानों में एसआईएस इंडिया कम्पनी की सेवा पूर्व से अब तक संचालित है। चयनित युवाओं को नौकरी में वेतन के साथ पीएफ आदि दी जाएगी।
एसआईएस इंडिया कंपनी के ड्यूटी के बाद वेतन के संबंध में बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल रायपुर में कार्य कर रही सुरक्षा जवान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो पिछले छह माह से इस कंपनी में कार्यरत है। पीएफ काटने के बाद उनका वेतन प्रतिमाह 10 तारीख को निश्चित रूप से उनके खाते में ऑनलाइन आ जाता है।
"रायपुर:राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग, 9 से 16 अगस्त 2023 तक"
रायपुर: राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु व्यापम के माध्यम से आयोजित चयन परीक्षा के परिणाम घोषित किये जा चुके है। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया ऑनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से 9 अगस्त से 16 अगस्त 2023 रात्रि 11.59 बजे तक की जाएगी।
ऑनलाईन काउंसलिंग की विस्तृत प्रक्रिया एवं कटऑफ मार्क्स की जानकारी संचालनालय की वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर देखी जा सकती है। अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन कर 09 अगस्त 2023 प्रातः से 16 अगस्त 2023 रात्रि 11.59 बजे तक उक्त वेबसाईट पर जाकर अभ्यर्थी ऑनलाईन काउंसलिंग की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से वेबसाईट का अवलोकन करने को कहा है।
सुकमा : "स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय,वॉक-इन इंटरव्यू, 16 से 20 अगस्त तक"
सुकमा:स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोरनापाल, कुकानार, तोंगपाल, कोण्टा, छिन्दगढ़, पावारास के शैक्षिक व गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास सुकमा में 16 अगस्त से 20 अगस्त 2023 तक प्रातः 10 बजे से तिथिवार एवं विषयवार वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
"रायगढ़: होटल मैनेजमेंट से संबंधित कोर्स के लिए वाक-इन इंटरव्यू: रायगढ़ में अवसर"
रायगढ़:स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलाजी एण्ड अप्लाइड न्यूट्रीशन, रायपुर में होटल मैनेजमेंट से संबंधित कोर्स होटल मैनेजमेंट में डिग्री कोर्स-बीएससी (हॉस्पिटलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन), डिप्लोमा कोर्स-डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस तथा डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग आपरेशन का संचालन, छ.ग. शासन द्वारा किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए उक्त डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक 12 अगस्त 2023 दिन शनिवार को समय प्रात: 11 बजे स्थान- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ वाक् इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन हेतु उपस्थित हो सकते है। चूंकि प्रवेश हेतु सीटों की संख्या सीमित है अत: अधिक आवेदन होने पर मेरिट के आधार पर प्रवेश हेतु चयन किया जाएगा। डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की अवधि पूर्ण करने हेतु आवेदकों के शिक्षण शुल्क, छात्रावास तथा मेस शुल्क जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा।
बीएससी (हॉस्पिटलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन)में रिक्त संख्या-1 कोर्स की अवधि 3 वर्ष, न्यूनतम योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन में रिक्त संख्या 1, कोर्स की अवधि 18 महीने न्यूनतम योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस रिक्त संख्या 1 कोर्स की अवधि 18 महीने न्यूनतम योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण, तथा डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग आपरेशन में रिक्त संख्या 2 कोर्स की अवधि 18 महीने न्यूनतम योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण है।
विस्तृत जानकारी, जिले के खनन प्रभावित क्षेत्र की सूची तथा आवेदन फार्म हेतु जिले की वेबसाइट www.raigarh.gov.in एवं सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय रायगढ़ से जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
"बलौदाबाजार : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन करे,अंतिम तिथि 24 अगस्त तक"
बलौदाबाजार:एकीकृत बाल विकास परियोजना, लवन अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सरखोर 04 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त एक पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों का स्थायी समिति द्वारा अनुमोदन पश्चात अभ्यर्थियों से अभ्यावेदन के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। अभ्यर्थी 10 अगस्त से 24 अगस्त 2023 तक कार्यालयीन समय पर पंजीकृत डाक के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में अभ्यावेदन जमा कर सकते हैं।
"जांजगीर-चांपा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन: निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर"
जांजगीर-चांपा:जिले आवेदकों के लिये निजी क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 11 अगस्त को प्रात 10 बजे से 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक सेफ इन्टेलिजेंट सिक्युरिटी सर्विस भिलाई द्वारा सिक्युरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाईजर, एवं लेबर के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। सिक्युरिटी गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 12वीं/स्नातक, कम्प्यूटर एवं 2 वर्ष का अनुभव है। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव एवं डोगरगढ (छ.ग.) के अंतर्गत रहेगा। आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैप में भाग ले सकते है। विस्तृत जानकारी इस कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।
"कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन: सुरक्षा सेक्टर में रोजगार के अवसर"
कोरबा:जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा द्वारा 10 अगस्त 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस आर्य नगर कोहका सिरसा रोड, भिलाई-दुर्ग द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 10 पद तथा लेबर के 50 पद पर नियुक्ति की जाएगी। उक्त पदों हेतु आवेदकों की आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक वांछनीय है। इच्छुक आवेदक 10 अगस्त को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।