रोजगार
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर के 08 पदों पर भर्ती, 1,12,400 रुपये प्रति माह वेतन, जानिए डिटेल
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ट्रांसलेटर के 08 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 31 अगस्त 2023 ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से पीजी की डिग्री हासिल की हो। विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है।
आयु सीमा सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान: इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से 1,12,400 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज आखिरी तिथि से पहले निर्धारित पते पर भेज दें।
चयन प्रक्रिया इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा तथा स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को देखें।
8वीं से 12वीं पास युवाओं के लिए 88 पदों पर सरकारी भर्ती, अभी करें आवेदन!
रायपुर: सीएमएचओ ऑफिस दुर्ग ने चौकीदार सहित 88 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के ऑफिशियल वेबसाइट http://durg.gov.in/ पर उपलब्ध है.
शैक्षिक योग्यता : 8th / 10th / 12th
कुल वैकेंसी – 88 पद
पदों का नाम –
- ड्रेसर ग्रेड – 01
- ड्रेसर ग्रेड – 02
- OPD अटेंडेंट
- पिउन/क्लास IV
- पिउन / वार्ड बॉय
- स्वीपर
- चौकीदार
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल durg.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. वेतनमान 15,600 – 62,000 रहेगा. इस सरकारी नौकरी में इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा.
"मनेन्द्रगढ़ में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, दस्तावेजों का सत्यापन 11 अगस्त तक"
मनेंद्रगढ़: छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के आदेशानुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम विद्यालय चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, नवापारा पोड़ी केल्हारी, पोड़ी बचरा एवं खडगवां में रिक्त शिक्षकीय संवर्ग के पदों पर अस्थायी रूप से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति तथा संविदा नियुक्ति किया जाना है। नियुक्ति हेतु मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर जिले में संचालित सभी 07 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों के लिए विभिन्न पदों पर अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति / संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु अर्हताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ शैक्षणिक दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित तिथि 11 अगस्त 2023 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ जिला-मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर छ.ग. में उपस्थित हो सकते हैं।
11 अगस्त को प्रातः 8 से 10 बजे तक आवेदन पत्रों का पंजीयन किया जाएगा। इसी तरह 10 बजे से 1 बजे तक दस्तावेज का सत्यापन, पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 2 बजे, 2 बजे से 3 बजे तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जायेगा, 5 बजे तक अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात 12 अगस्त और 13 अगस्त 2023 को डेमो क्लास और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। विज्ञापित पदों की जानकारी व आवेदन पत्र का प्रारूप एमसीबी जिले के वेबसाईट manendragarh-chirimiri-bharatpur.cg.gov.in पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी तथा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेंद्रगढ़ चिरमिरी, भरतपुर, नवापारा पोड़ी, केल्हारी, खड़गवां एवं पोड़ी बचरा जिला - एम. सी.बी. (छ.ग.) के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।
छत्तीसगढ़ में 2023 में नौकरियों की भरमार: 10 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन, 5500 पदों के लिए आवेदन का मौका!
दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए नियोजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 10 अगस्त 2023 को लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6, भिलाई में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा.
रोजगार मेला में नियोजक नीड्स मैनपॉवर सपोर्ट सर्विस प्रा. लि. द्वारा लाईन ऑपरेटर के 1000 पद, क्वालिटी चेकिंग ऑपरेटर के 500 पद, इलेक्ट्रिशियन और टेक्निशियन के 2000 पद एवं रोबो ऑपरेटर व इलेक्ट्रिशियन के 2000 पदों की पूर्ति की जाएगी.
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के. कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जरूरी है.
इन दस्तावेजों के साथ लाईलीहुड कॉलेज भिलाई में 10 अगस्त को समय प्रातः 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं. पद, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं.
"पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा: 45 वर्ष से अधिक आयु के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर"
रायपुर: पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में परिसीमित सीधी भर्ती अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक आयु की पात्र कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आवेदन अब स्वीकार किये जाएंगें। इससे 62 वर्ष से कम उम्र की सभी पात्र कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परिसीमित सीधी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर कीे वेबसाइट पर आवेदन भरने की सुविधा पुनः उपलब्ध करायी जा रही है। उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा रिट याचिका की सुनवाई में 26 और 27 जुलाई 2023 को पारित अंतरिम आदेश के परिपालन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह सुविधा प्रदान की गई है।
Netflix ने 7.4 करोड़ रुपये सैलरी के साथ निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन,पढ़े पूरी जानकारी
नेटफ्लिक्स कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोडक्ट मैनेजर पद पर हायरिंग करने जा रही है. कंपनी इस पद पर काम करने वाले को $900,000 (7,40,33,775 रुपये) तक वेतन देगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कंपनी के इंटरल काम को बढ़ावा दिया जाएगा. इस पद पर दिए काम की जिम्मेदारी संभालने वाले को ‘प्रोडक्ट मैनेजर- मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म’ का ऑफिशियल टाइटल दिया जाएगा. मशीन लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म पर काम करने वाले सफल आवेदक को $300,000 से $900,000 तक का वेतन मिलेगा.
Netflix हेडक्वार्टर में पोस्टिंग
यह पोस्ट नेटफ्लिक्स के मशीन लर्निंग प्रोग्राम को आगे बढ़ाने के लिए है. एआई प्रोडक्ट मैनेजर की पोस्टिंग नेटफ्लिक्स के लोस गैटोस, कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वार्टर में हो सकती है. इसके अलावा वेस्ट कोस्ट में दूर-दराज रहकर भी काम करना पड़ सकता है. इस रोल के तहत कंटेंट एक्विजिशन और पर्सनलाइजिंग यूजर रिकमंडेशन समेत कंपनी के बिजनेस में एआई के इस्तेमाल को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाना है.
क्या करना होगा काम
प्रोडक्ट मैनेजर की पोस्ट में Netflix के बिजनेस के सभी मामलों में AI का इस्तेमाल करना शामिल होगा, जिसमें कंटेंट एक्यूशन और पर्सनलाइनिंग यूजर्स रिकमेंडेशन करना शामिल है. नेटफ्लिक्स 190 से अधिक देशों में 230 मिलियन से ज्यादा मेंबर्स के साथ दुनिया भर में मनोरंजन कर रहा है. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि ”मशीन लर्निंग/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मेंबर्स के लिए पर्सनलाइजेशन से लेकर हमारे पेमेंट प्रोसेसिंग और अन्य रेवेन्यू बेस्ड पहलों के इस्तेमाल में नई खूबियां प्रदान के लिए है.”
क्या चाहिए क्वालीफिकेशन
भर्ती किए जाने वाले प्रोडक्ट मैनेजर पद के लिए मांगी गई क्वालीफिकेशन में- सेंट्रलाइज्ड मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म के साथ काम करने का तजुर्बा होना चाहिए. नेटफ्लिक्स इंजीनियर्स को लीड करने, उनके साथ कोलैबोरेट करने की योग्यता होनी चाहिए. साथ ही लिखित कम्यूनिकेशन और स्ट्रेटिजिक थिंकिंग स्किल्स होने चाहिए.
नेटफ्लिक्स ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है, जब एक्टर्स और राइटर्स हाई पेमेंट के लिए कह रहे हैं और कई जगहों पर स्ट्राइक भी चल रही है. ऐसे में क्रिटिक्स का कहना है कि एआई से जुड़ी भूमिकाओं के लिए इतना अधिक वेतन संभावित रूप से उनकी नौकरियों और रचनात्मक स्वतंत्रता को खतरे में डाल सकता है.
कुटुंब न्यायालय कोंडागांव में सहायक ग्रेड 3 और अन्य पदों के लिए भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2023
कुटुंब न्यायालय कोंडागांव में सहायक ग्रेड 3, आदेशिका वाहक, भृत्य और आकस्मिकता निधि के कर्मचारी (माली, स्वीपर, चौकीदार, वाटरमेन) की भर्ती हेतु कार्यालय न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय कोंडागांव जिला कोंडागांव पिन 494226 के पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट, कोरियर से अंतिम तिथि 7 अगस्त 2023 की शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित हैं। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी के लिए आप जिला न्यायालय की वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/Kondagaon या Kondagaon से अवलोकन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।