रोजगार
UG कोर्सेज में पंचांग, काल गणना शामिल करने की सिफारिश:गणित में विष्णुवर्ष, शिववर्ष; कॉमर्स में वेद, उपनिषद के एथिक्स; UGC ड्राफ्ट करिकुलम पर बवाल
सरकारी नौकरी:पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 1543 पदों पर भर्ती; इंजीनियर को मौका, सैलरी 1 लाख 20 हजार तक
सरकारी नौकरी:बिहार में 935 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स को मौका, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन
RPSC ने संदिग्ध 25 कैंडिडेट्स की जारी की लिस्ट:आयुष विभाग में लेक्चरर भर्ती- 8-8 सब्जेक्ट में फॉर्म भरें, आज से कर सकेंगे विड्रो
वेटरनरी ऑफिसर के 1100 पदों पर होगी भर्ती:कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें- फॉर्म भरने की क्या है लास्ट डेट
करियर क्लैरिटी:ITI के बाद सरकारी नौकरी के मौके; जानें एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन के बाद कहां हैं जॉब्स
सरकारी नौकरी:एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 633 वैकेंसी; लास्ट डेट 4 अगस्त, सैलरी 1 लाख 77 हजार तक
8वीं पास के लिए शानदार मौका; आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर होगी भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि
दंतेवाड़ा। एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम से प्राप्त जानकारी अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, डी.के.एस. भवन रायपुर के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायत हिरानार के सरपंच पारा, तथा ग्राम मड़से के स्कूल पारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका रिक्त पद पर नियमानुसार पूर्ति किया जाना हैं।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में निकली बंपर वैकेंसी, प्राचार्य, शिक्षक समेत 192 पदों पर होगी भर्ती,
बालोद। शिक्षा क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सुनहरा अवसर है। बालोद जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कुल 192 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर संविदा और प्रतिनियुक्ति आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों से 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
व्यापमं ने परीक्षाओं के नियमों में किया बदलाव, जूते और फूल शर्ट पर बैन, पढ़िए सभी दिशा – निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने नियमों में बदलाव किया है। परीक्षाओं में अब जूते पहनकर आने पर रोक रहेगी। अभ्यर्थियों को फुटवियर के रूप में चप्पल पहनकर आना होगा। इसी तरह आधी बांह के कपड़े ही मान्य किए जाएंगे। कान में ज्वेलरी पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। 20 जुलाई को होने वाली सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा इसी नियम के तहत होगी।
फार्मासिस्ट के 25 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए आवेदन करने की अंतिम तारीख…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे. उम्मीदवार 25 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने इस संबंध में विस्तृत सूचना जारी कर दी है. परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी.
युवाओं के लिए खुशखबरी ! आठ वर्ष बाद RRB के जरिए ट्रेन नियंत्रकों की सीधी भर्ती फिर शुरू करेगा रेल मंत्रालय
रेल मंत्रालय ट्रेन नियंत्रकों के 60 प्रतिशत पदों को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरेगा। मंत्रालय ने 25 जून को यह घोषणा की। मंत्रालय द्वारा घोषित सुधारों के अनुसार, नियंत्रण विभाग में 60 प्रतिशत रिक्तियां बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती के जरिये स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों से भरी जाएंगी।
अग्निशमन विभाग में होगी भर्ती, ऑनलाईन आवेदन 1 जुलाई से
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग के 295 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईट https://cghgcd.gov.in के माध्यम से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक किया जा सकता है। इनमें स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक), वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, फायर मेन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वाचरूम ऑपरेटर एवं वायरलेस ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
Agniveer Admit Card 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी, स्टेप-बाय-स्टेप लिंक से करें डाउनलोड
इंडियन आर्मी रैली भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आज, 16 जून 2025 को जारी किए जा रहे हैं. जो उम्मीदवार भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से जल्द ही डाउनलोड कर सकेंगे. अग्निवीर एडमिट कार्ड (Agniveer Admit Card) डाउनलोड करने के लिए लिंक सक्रिय होगा, जिसके लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी.
बेरोजगारों को व्यवसाय शुरू करने दिया जाएगा ऋण..आवेदन शुरू..
दुर्ग। जिले के बेरोजगारों को खुद का व्यवसाय शुरू करने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. दुर्ग द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग अंतर्गत बैंक प्रवर्तित अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना का लाभ दिया जाएगा।
दरअसल, इस योजना के अंतर्गत छोटे-छोटे व्यवसायियों को अंत्योदय स्वरोजगार योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को बैंक के माध्यम से ऋण प्रदाय कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक किसी भी प्रकार का वैध व्यवसाय जैसे खोमचे, पान दुकान, मोटर सायकिल रिपेयरिंग, टेलरिंग, सिलाई मशीन, मोची दुकान, गुपचुप ठेला, सब्जी धंधा आदि छोटे-छोटे व्यवसाय संचालित करने हेतु अंत्योदय एवं आदिवासी योजनान्तर्गत ऋण हेतु आवेदन कर सकते है।
फिलहाल, आवेदन की पात्रता हेतु आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो, जाति प्रमाण पत्र धारक हो, आय प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र हेतु 1 लाख 50 हजार वार्षिक आय से अधिक न हो (तहसीलदार द्वारा जारी), निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पेन कार्ड की छायाप्रति, उद्यमी पंजीयन प्रमाण पत्र (आवेदक के संबंधित बैंक शाखा की मांग अनुसार) एवं किसी बैंक में कोई कर्ज बकाया न हो का 10 रूपए के स्टाम्प पेपर में नोड्यूज होना आवश्यक है।