रोजगार
सरकारी नौकरी:रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 62 साल तक के उम्मीदवारों की भर्ती; सैलरी 4.80 लाख, बिना एग्जाम सिलेक्शन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लेटरल रिक्रूटमेंट के जरिए 93 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेटरल रिक्रूटमेंट का मतलब है किसी एक्सपर्ट को सीधे उसकी विशेष योग्यता के आधार पर नौकरी दिया जाना। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती फुल टाइम कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : डाटा साइंटिस्ट (DIT) : डाटा इंजीनियर : नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : ग्रेड के अनुसार अधिकतम 4.80 लाख रुपए प्रतिमाह तक फीस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक --------------------------------- सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें... रेल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकली; 10वीं पास को मौका, फीस 100 रुपए रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें MPESB ने 474 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी ; 24 दिसंबर से आवेदन शुरू, सैलरी 1.36 लाख तक मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप-1 और 2 के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर, 2025 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
सरकारी नौकरी:यूपी पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के 1352 पदों पर भर्ती; 80 हजार से ज्यादा सैलरी, 12वीं पास करें अप्लाई
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर अपना ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होगा। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : टाइपिंग टेस्ट पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें रेलवे में ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 36 साल रेलवे में ग्रुप D की 22 हजार वैकेंसी निकली हैं। रेल मंत्रालय ने लेवल 1 के पदों पर इस नई भर्ती को अप्रूव कर दिया है। इसमें असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट (ब्रिज), ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV, असिस्टेंट (टीआरडी),प्वाइंट्समैन समेत विभिन्न पद शामिल हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 19 दिसंबर तक करें अप्लाई भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आयोजित एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 19 दिसंबर 2025 कर दी गई है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 दिसंबर थी जिसे एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
सरकारी नौकरी:रेल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकली; 10वीं पास को मौका, फीस 100 रुपए
रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : स्टाइपेंड : अप्रेंटिस एक्ट नियमों के अनुसार फीस : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक -------------------- सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें... UPSC ने ट्रेडमार्क्स और जीआई एग्जामिनर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी; 102 वैकेंसी, 13 दिसंबर से करें अप्लाई संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजाइंस एंड ट्रेड मार्क्स (CGPDTM) में ट्रेड मार्क्स और जियोग्राफिकल इंडिकेशंस (GI) एग्जामिनर पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें असम में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1,715 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 16 दिसंबर से आवेदन शुरू, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम ने पुलिस कॉन्स्टेबल (सिपाही) भर्ती 2025 का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 16 दिसंबर 2025 से हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
सरकारी नौकरी:बैंक ऑफ इंडिया में 115 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब, 30 नवंबर तक करें अप्लाई
बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 115 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : फीस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें MPPSC ने इंजीनियर्स के लिए डिप्टी डायरेक्टर सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती; एज लिमिट 45 साल, सैलरी 2 लाख से ज्यादा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 1 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें छत्तीसगढ़ पीसीएस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी; 238 पदों के लिए 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की ओर से छत्तीसगढ़ पीसीएस एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। वहीं 16, 17, 18 एवं 19 मई 2026 मेन्स एग्जाम की संभावित तारीख है। पूरी खबर यहां पढ़ें
देश की हर प्राइवेट, डीम्ड यूनिवर्सिटी का ऑडिट होगा:स्टूडेंट ने लगाया था ‘मुसलिम नाम’ से भेदभाव का आरोप; SC में 8 जनवरी को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज का ऑडिट करने का आदेश दिया है। इसमें कोर्ट ने केंद्र, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों और UGC यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन को इस ऑडिट के बाद व्यक्तिगत तौर पर हस्ताक्षर किया हुआ एफिडेविट जमा करने का आदेश दिया है। यूनिवर्सिटीज की स्थापना कैसे हुई, उन्हें नियंत्रित कौन करता है, किस तरह के रेगुलेटरी अप्रूवल्स इन्हें दिए गए हैं और क्या वाकई ये यूनिवर्सिटीज नॉट-फॉर-प्रॉफिट बेसिस पर चलती हैं- यह सभी जानकारी एफिडेविट में साझा करनी होगी। बदला नाम यूनिवर्सिटी ने नहीं अपनाया एमिटि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 23 साल की MBA स्टूडेंट आयशा जैन ने एक पिटीशन दायर की थी। वो यहां से आंत्रप्रेन्योरशिप की पढ़ाई कर रही हैं। साल 2021 तक उनका नाम खुशी जैन था। पर्सनल कारणों से 2021 में उन्होंने अपना नाम बदलकर आयशा जैन कर लिया। इसके बाद गजट ऑफ इंडिया में नया नाम पब्लिश भी करा लिया। नाम बदलने की यह लीगल प्रक्रिया है। अब सभी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड पर नाम आयशा जैन हो चुका था। साल 2023 में आयशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी के एक सर्टिफिकेट प्रोग्राम में एडमिशन लिया। कोर्स पूरा हुआ और उन्हें सर्टिफिकेट मिल गया। साल 2024 में आयशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी के MBA प्रोग्राम में एडमिशन लिया। इसके लिए उन्होंने सभी लीगल डॉक्यूमेंट्स जमा कराए। यहां यूनिवर्सिटी ने अपने रिकॉर्ड्स में नाम बदलने से मना कर दिया। आयशा ने आरोप लगाया कि मुस्लिम नाम रखने के कारण उनके साथ बदसलूकी की गई। इन कारणों से वो मिनिमम अटेंडेस का क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पाई और एग्जाम नहीं दे सकीं। इस वजह से उनका पूरा साल बर्बाद हो गया। छात्रा का आरोप है कि इसके बाद वो शिक्षा मंत्रालय और UGC के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची लेकिन यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में भेजे गए मेल्स पर कोई ध्यान नहीं दिया। स्टूडेंट को मिला 1 लाख रुपए का मुआवजा मामला जब कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने एमिटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अतुल चौहान को पेश होने का आदेश दिया। कोर्ट ने उनसे कहा कि स्टूडेंट का पूरा साल बर्बाद हुआ है और VC इसका समाधान निकालें। हालांकि इस बीच आयशा दूसरी जगह एडमिशन ले चुकी थीं और एमिटी यूनिवर्सिटी ने उसकी फीस लौटा दी थी। इसके बाद कोर्ट ने यूनिवर्सिटी को आदेश दिया कि वो छात्रा को कंपनसेशन दें क्योंकि उसका पूरा साल बर्बाद हो चुका है। यूनिवर्सिटी ने छात्रा को 1 लाख रुपए का कंपनसेशन दिया। कोर्ट ने मामला PIL में तब्दील किया 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस केस को पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन यानी PIL में बदल दिया। जस्टिस अमानुल्लाह और जस्टिस एन वी अंजरिया की बेंच ने कहा कि सभी प्राइवेट यूनिवर्सिटीज के गठन, स्थापना और संचालन से जुड़े पहलुओं की जांच की जाए। कोर्ट ने इसे छात्रों के अधिकारों और हायर एजुकेशन में ट्रांसपेरेंसी से जोड़ा है। कोर्ट ने साफ किया है कि इसकी जिम्मेदारी किसी जूनियर अधिकारी को नहीं दी जा सकती। इसके लिए शीर्ष अधिकारियों को स्वयं जिम्मेदारी उठानी होगी। साथ ही गलत या अधूरी जानकारी देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी 2025 को होगी। इससे पहले सभी एफिडेविट जमा कराने होंगे। --------------------- ऐसी ही और खबरें पढ़ें... 10 किमी दूर ड्यूटी, रोज 200 फॉर्म का टार्गेट: खुद की शादी, संडे भी छुट्टी नहीं; SIR वर्कलोड कैसे बना 23 BLOs की मौत की वजह 26 नवंबर को UP के फतेहपुर में BLO ड्यूटी पर तैनात लेखपाल सुधीर कुमार कोरी की शादी होनी थी। वो शादी की वजह से छुट्टी पर थे मगर 2 दिन पहले उनके ERO यानी इलेक्शन रजिस्ट्रार ऑफिसर घर आकर काम न करने को लेकर डांटने लगे। 24 नवंबर की शाम ही सुधीर ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पूरी खबर पढ़ें...
सांख्यिकी अधिकारी भर्ती की लास्ट डेट आज:113 पदों पर निकली थी वैकेंसी, जानिए-आरपीएससी की गाइडलाइन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सांख्यिकी विभाग में सांख्यिकी अधिकारी के 113 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आवेदन का आखरी दिन आज है। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। परीक्षा की तारीख और केंद्र की जानकारी बाद में दी जाएगी। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 2023 में निकली भर्ती के बाद कोई नया विज्ञापन जारी नहीं हुआ था, इसलिए अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार एक वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक ऐसे करें अप्लाई
सरकारी नौकरी:पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 1 दिसंबर तक करें अप्लाई
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS-I) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 1 दिसंबर 2025 कर दी है। पहले यह तारीख 23 नवंबर 2025 थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : एग्जाम पैटर्न : इन शहरों में होगा एग्जाम : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 156 पदों पर निकली भर्ती; 10वीं पास को मौका, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने अप्रेंटिस के 156 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार नेशनल अप्रेंटिसिशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में 300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार OICL की ऑफिशियल वेबसाइट पर orientalinsurance.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
सरकारी नौकरी:महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण में 290 पदों पर भर्ती; आज से आवेदन शुरू, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा
महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण में 290 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हुए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mjp.maharashtra.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार BCom, BTech, BE, डिप्लोमा, 10वी पास, संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिाशियल नोटिपॅकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 100 पदों पर भर्ती; बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन, एज लिमिट 40 साल राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) की ओर से जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (JSO) और जूनियर एनवायरमेंटल इंजीनियर (JEE) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट environment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें रेलवे में अप्रेंटिस के 1785 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 18 नवंबर से आवेदन शुरू, फीस 100 रुपए दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार दक्षिण पूर्व रेलवे या रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ऑफिशियल वेबसाइट rrcser.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
लॉरेंस के भाई अनमोल को 14 दिन की NIA कस्टडी:सिद्धू मूसेवाला, बाबा सिद्दीकी मर्डर का आरोपी; 10 लाख का इनामी गैंगस्टर, जानें प्रोफाइल
गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से डिपोर्ट कर बुधवार, 19 नवंबर को दिल्ली लाया गया। एयरपोर्ट पर NIA यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने उसे हिरासत में लिया और पटियाला कोर्ट में पेश किया। फिर कोर्ट ने 14 दिन की NIA की कस्टडी में भेज दिया। अनमोल बिश्नोई भारत के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक है। वो NCP यानी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांटेड है। पिता पुलिस कॉन्स्टेबल थे 26 वर्षीय अनमोल का जन्म फाजिल्का जिले के दुतारावाली गांव में हुआ। उसके पिता पुलिस कॉन्स्टेबल थे। फजिल्का से स्कूलिंग के बाद अनमोल राजस्थान के माउंट आबू आ गया। यहां से उसने कॉलेज की पढ़ाई शुरू की, जो पूरी नहीं हुई। अनमोल एक समय पढ़ाई में अच्छा और बॉक्सिंग का चैंपियन हुआ करता था। उसकी पहचान एक होशियार और टैलेंटेड स्टूडेंट के तौर पर थी। कॉलेज के दौरान फिरौती समेत 3 मामले दर्ज हुए साल 2016 में लॉरेंस बिश्नोई (जो अभी गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद) ने अनमोल को आगे पढ़ाई के लिए राजस्थान के जोधपुर भेजा। लेकिन वहां उसका नाम अवैध हथियार रखने जैसे 3 मामलों में आ गया। साल 2016-17 के दौरान राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई कारोबारियों, बड़े भूमिपतियों से लॉरेंस गिरोह पर फिरौती वसूलने के आरोप लगे। उसका बड़ा भाई लॉरेंस बिश्नोई पहले ही अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था। इसी बीच अनमोल भी धीरे-धीरे अपने भाई के फुटप्रिंट पर चलता गया। मूसेवाला हत्याकांड के बाद पहचान मिली सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला मर्डर के बाद अनमोल उर्फ भानु का नाम पहली बार चर्चा में आया था। पंजाब पुलिस की जांच में पता चला था कि लॉरेंस ने तिहाड़ जेल से मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। उसके भाई अनमोल और भतीजे सचिन ने कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिया था। सिद्धू हत्याकांड में नाम आने के बाद अनमोल नेपाल के रास्ते देश से फरार हो गया था। वो नेपाल से दुबई, फिर केन्या के रास्ते अमेरिका पहुंचा। यहीं से अनमोल लॉरेंस के ग्लोबल क्रिमिनल सिंडिकेट को ऑपरेट करने लगा। सलमान के बांद्रा स्थित घर पर फायरिंग का आरोप काले हिरन के मामले में लॉरेंस गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 14 अप्रैल 2024 को बाइक सवार दो लोगों ने सलमान के बांद्रा स्थित घर पर फायरिंग की थी। इस मामले में भी बिश्नोई गैंग और अनमोल को लेकर चर्चा हुई। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद वांटेड घोषित इसके बाद, बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 की रात करीब 9.30 बजे मुंबई के बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। पुलिस ने इस मामले में करीब 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अनमोल, शुभम लोनकर और जीशान मोहम्मद अख्तर को मामले में वांटेड घोषित किया गया था। बाबा सिद्दीकी की हत्या के समय अनमोल शूटर्स से फोन पर टच में था। सिद्दीकी के मरने के बाद एक शूटर ने अनमोल को मौके के फोटो और वीडियो भेजकर कन्फर्म किया कि सिद्दीकी मर गया है। अनमोल के कम से कम 18 साथी विदेशों में रह रहे हैं जबकि गिरोह के 9 सदस्य फर्जी पासपोर्ट बनवाकर हाल ही में देश से फरार हुए हैं। अनमोल पर इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई का नेटवर्क पुर्तगाल, इटली, अमेरिका, तुर्की और दुबई तक फैला है।
रिसर्च- किशन कुमार ----------------- ये खबर भी पढ़ें.... Groww को-फाउंडर और CEO ललित केशरे भारत के नए अरबपति: मध्यप्रदेश से स्कूलिंग, IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट, Flipkart में काम किया; जानें प्रोफाइल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Groww के को-फाउंडर और CEO ललित केशरे भारत के नए अरबपति बन गए हैं। शेयर बाजार में उनकी कंपनी की एंट्री के बाद अब केशरे की संपत्ति 1 अरब डॉलर के पार पहुंच गई। केशरे के पास फिलहाल Groww के 55.91 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी की 9.06% हिस्सेदारी के बराबर है। पढ़ें पूरी खबर....
सरकारी नौकरी:डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट एग्जाम 2025 के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, एज लिमिट 35 साल
एमपी हाईकोर्ट के लिए डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट परीक्षा-2025 के आवेदन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए 24 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक का समय दिया जाएगा। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी (B.Sc) कंप्यूटर साइंस/BCA/B.Sc IT की डिग्री एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : छठवें वेतन आयोग के अनुसार, 5200-20200+ग्रेड पे 2400 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें... वेस्ट बंगाल में स्पेशल एजुकेशन टीचर के 2308 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 40 साल, बिना एग्जाम के सिलेक्शन पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमिशन (एसएससी) ने स्पेशल एजुकेशन टीचर के 2308 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wbbpe.wb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें नवोदय विद्यालय में लैब अटेंडेंट के 165 पदों पर भर्ती निकली; 10वीं, 12वीं पास को मौका, सैलरी 55 हजार से ज्यादा नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने लैब अटेंडेंट के 165 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
सरकारी नौकरी:उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर निकली भर्ती; 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 30 साल
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 17 दिसंबर तय की गई है। इस भर्ती में महिलाओं को 20% आरक्षण दिया गया है। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को 2%, भूतपूर्व सैनिक को 5% आवेदक जिस जिले का मूल निवासी है, उसी जिले के लिए आवेदन करना होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास शारीरिक योग्यता : ऊंचाई : पुरुष : महिला : वजन : महिलाओं का न्यूनतम वजन सभी श्रेणियों में 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है। दौड़ : एज लिमिट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 100 पदों पर भर्ती; बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन, एज लिमिट 40 साल राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) की ओर से जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (JSO) और जूनियर एनवायरमेंटल इंजीनियर (JEE) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट environment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें रेलवे में अप्रेंटिस के 1785 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 18 नवंबर से आवेदन शुरू, फीस 100 रुपए दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार दक्षिण पूर्व रेलवे या रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ऑफिशियल वेबसाइट rrcser.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
लालू परिवार में फूट के बाद चर्चा में ‘रमीज नेमत’:जामिया से ग्रेजुएट, तेजस्वी के साथ क्रिकेट खेला, हत्या समेत कुल 12 मुकदमे; जानें प्रोफाइल
राष्ट्रीय जनता दल यानी RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार, 15 नवंबर को राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि ऐसा उन्होंने संजय यादव और रमीज नेमत खान के कहने पर किया। इसके बाद से ही 'रमीज नेमत खान' का नाम इंटरनेट पर चर्चे में हैं। पिता जामिया में प्रोफेसर थे बलरामपुर के तुलसीपुर गांव में जन्मे रमीज बचपन में परिवार के साथ दिल्ली आ गए। उनके पिता जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। दिल्ली से ही रमीज की एजुकेशन हुई। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक था। इसीलिए DPS से पढ़ाई के दौरान वो प्रोफेशनली क्रिकेट खेलने लगे। तेजस्वी यादव के बचपन के दोस्त हैं RJD नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव की भी स्कूलिंग दिल्ली से हुई है। वो दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंत विहार के स्टूडेंट थे। तेजस्वी से रमीज की मुलाकात दिल्ली में ही हुई। दोनों जामिया यूनिवर्सिटी के ग्राउंड पर एक साथ क्रिकेट प्रैक्टिस करते थे। फिर जूनियर लेवल पर साथ क्रिकेट खेलने लगे। तेजस्वी की रणनीति का 'बैकएंड ब्रेन' हैं साल 2015 में तेजस्वी ने मेनस्ट्रीम पॉलिटिक्स शुरू की। बिहार विधानसभा चुनाव में RJD ने उन्हें राघोपुर सीट से उतारा। उन्होंने चुनाव जीता और बिहार के सबसे युवा उपमुख्यमंत्री (26 साल) बने। इसके बाद रमीज ने भी क्रिकेट छोड़कर राजनीति में दाखिल होने का निर्णय लिया। साल 2016 में आधिकारिक रूप से वो RJD में शामिल हुए। रमीज ने तेजस्वी के पर्सनल सोशल मीडिया ऑपरेशन संभाली। चुनिंदा चुनावी कैंपेन टीमों की जिम्मेदारी उठाई। पॉलिटिकल एक्सपर्ट मानते हैं कि तेजस्वी की रणनीति में उनकी भूमिका 'बैकएंड ब्रेन' जैसी थी। पत्रकार ज्ञानेश्वर बताते हैं कि रमीज हमेशा तेजस्वी के साथ रहते हैं। वही डिसाइड करते हैं कि क्या होना है और क्या नहीं होना है। तेजस्वी बाहर से दिखने वाले संजय यादव और भीतर से रमीज हैं।
पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं रमीज का राजनीतिक प्रभाव उनकी शादी के बाद और बढ़ गया। उनकी पत्नी जेबा, बलरामपुर के दो बार के पूर्व सांसद रहे रिजवान जहीर की बेटी हैं। रिजवान बलरामपुर के कुख्यात अपराधी से राजनेता बने हैं। वो सपा, बसपा और कांग्रेस समेत कई राजनैतिक पार्टियों में रहे। फिलहाल अभी हत्या के केस में जेल में बंद हैं। हत्या-गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 12 मुकदमे दर्ज रमीज नेमत पर बलरामपुर के तुलसीपुर और कौशाम्बी के कोखराज थाने में हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। उन पर लगे दो NSA के मामलों को कोर्ट ने रद्द कर दिया है। 8 केसों में चार्जशीट दायर हो चुकी है, एक में जांच लंबित है। अप्रैल 2025 में जमानत पर छूटे साल 2021 में तुलसीपुर में हुए जिला पंचायत चुनावों के दौरान उन पर कांग्रेस पदाधिकारी दीपांकर सिंह और उनके सहयोगियों पर हमला करने का आरोप लगा। इसके अगले साल, रमीज को उनकी पत्नी, ससुर और 3 अन्य लोगों पर तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज पप्पू की हत्या का आरोप लगा। फिर 2022 में रमीज और उनकी पत्नी जेबा रिजवान दोनों की गिरफ्तारी हुई। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई। रमीज को जुलाई 2024 में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत फिर गिरफ्तार किया गया और अप्रैल 2025 में जमानत मिली। जेल से निकलते ही उन्होंने अपने दोस्त तेजस्वी के समर्थन में बिहार चुनाव अभियान में एंट्री ली।
-------------------- ये खबर भी पढ़ें... पर्यावरणविद् 'सालूमरदा' थिम्मक्का का निधन:8,000 से ज्यादा पेड़ लगाए, 'ट्री वुमन' नाम मिला, पद्मश्री से सम्मानित हुईं; जानें प्रोफाइल 'ट्री वुमन' नाम से मशहूर पर्यावरणविद् सालूमरदा थिम्मक्का का शनिवार, 14 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने 114 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। थिम्मक्का ने कर्नाटक में 8,000 से ज्यादा पेड़ लगाए और संभाले थे। उन्हें 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। पढ़ें पूरी खबर....
सरकारी नौकरी:IRCTC में 60 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, बिना एग्जाम सिर्फ इंटरव्यू से सिलेक्शन
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज यानी 18 नवंबर को आखिरी दिन है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट irctc.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : वॉक इन इंटरव्यू का पता और तारीख : 8 नवंबर 2025 : इंस्टीट्यूट का नाम : IHMCT, त्रिवेंद्रम इंस्टीट्यूट का पता : जी वी राजा रोड, कोवलम, त्रिवेंद्रम - 695527 12 नवंबर 2025 : इंस्टीट्यूट का नाम : इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट बेंगलुरु इंस्टीट्यूट का पता : शेषाद्री रोड, एम एस बिल्डिंग के पास, अंबेडकर विधि, बेंगलुरु, कर्नाटक - 560001 15 नवंबर 2025 : इंस्टीट्यूट का नाम : IHMCT AN,चेन्नई इंस्टीट्यूट का पता : सीआईटी कैंपस, तिरामणी, चेन्नई - 600113 18 नवंबर 2025 : इंस्टीट्यूट का नाम : स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, थुवाकुड़ी इंस्टीट्यूट का पता : तंजावुर रोड, थुवाकुड़ी, तमिलनाडु - 620015 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें RITES में 252 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 17 नवंबर से आवेदन शुरू, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन राइट्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 252 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें टेरिटोरियल आर्मी रैली 2025 के लिए 15 नवंबर से आवेदन शुरू, 1529 वैकेंसी, 8वीं, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई टेरिटोरियल आर्मी रैली 2025 के तहत टेरिटोरियल आर्मी में 1,529 पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवारों का चयन ऑफलाइन रैली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 1 से 7 नवंबर के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें
प्राइवेट नौकरी:राजस्थान में सिक्योरिटी गार्ड्स की 120 वैकेंसी, 10वीं पास करें अप्लाई, फ्रेशर और एक्सपीरियंस्ड युवाओं के लिए मौका
सिक्योरिटी सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी G4S ने सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए वैकेंसी निकाली है। यह वैकेंसी 10वीं पास के लिए है। इसके लिए फ्रेशर और एक्सपीरियंस्ड दोनों कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। यह परमानेंट जॉब है और इसमें रोटेटिंग शिफ्ट है। रोल और रिस्पॉन्सबिलिटी: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: वैकेंसी की संख्या: सैलरी स्ट्रक्चर: जॉब लोकेशन: अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक: Apply Now कंपनी के बारे में: G4S एक अग्रणी सिक्योरिटी और फैसिलिटी सर्विस कंपनी है, जो मॉडर्न स्मार्ट तकनीक के साथ सिक्योरिटी सर्विसेज देती है। यह एलाइड यूनिवर्सल का हिस्सा है। G4S इंडिया को 1989 में शुरू किया गया था। इसमें अभी 1 लाख 30 हजार लोग काम करते हैं। हब, ब्रांच और एरिया ऑफिस मिलाकर अब G4S के पास पूरे भारत में 128 से ज्यादा सेंटर हैं। -------------------------
प्राइवेट नौकरी की ये खबर भी पढ़ें...
Swiggy में क्लाइंट सर्विसिंग एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई; 1 साल का एक्सपीरियंस जरूरी फूड डिलीवरी कंपनी, Swiggy ने क्लाइंट सर्विसिंग एग्जीक्यूटिव के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट के ऊपर क्लाइंट्स के साथ डे-टू-डे कम्युनिकेट करने की जिम्मेदारी होगी। पढ़ें पूरी खबर...
बिहार की पहली Gen Z विधायक मैथिली ठाकुर:DU से ग्रेजुएट, इंडियन आइडल से रिजेक्ट हुईं, चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर रहीं, जानें प्रोफाइल
मैथिली ठाकुर देश की पहली GenZ विधायक बन गई हैं। 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आए। इसमें उन्होंने अलीनगर सीट से RJD नेता बिनोद मिश्रा को 11,700 से ज्यादा वोटों से हराया। वो मात्र 25 साल की हैं। इसके अलावा, मैथिली बिहार की अब तक की सबसे युवा विधायक भी बनी हैं। अलीनगर में बीजेपी की ये पहली जीत है। दिल्ली आने के बाद 17 बार घर बदले मैथिली ठाकुर की 5वीं तक पढ़ाई मधुबनी के बेनीपट्टी गांव में हुई। उसके बाद वो परिवार के साथ दिल्ली आ गईं। इनके पिता रमेश ठाकुर एक संगीतकार हैं। मां भारती ठाकुर हाउस वाइफ हैं। इसके अलावा, उनके दो छोटे भाई भी हैं- ऋषभ ठाकुर (तबला वादक) और अयाची ठाकुर (गायक/हारमोनियम)। उनकी मां भारती ने 2018 में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि दिल्ली आने के बाद उन्होंने 17 बार घर बदले। घर की आर्थिक स्थिति सिर्फ एक कमरे में रहने की थी, जो ज्यादातर किसी और के घर से जुड़ा होता था। उनके पति और बच्चों का रियाज लोगों को परेशान करता था और उन्हें घर बदलना पड़ता था। 2017 में मिली संगीत करियर में सफलता मैथिली के संगीत करियर की शुरुआत में उन्हें तुरंत सफलता नहीं मिली। उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शोज, जैसे- सारेगामापा लिटिल चैंप्स और इंडियन आइडल जूनियर, के लिए ऑडिशन दिए लेकिन फाइनल राउंड तक नहीं पहुंच पाईं। उन्हें सफलता 2017 में मिली, जब वो राइजिंग स्टार इंडिया में फर्स्ट रनर-अप रहीं। उनके मैथिली लोकगीत, भोजपुरी गीत, भक्ति संगीत और शास्त्रीय संगीत, भारत और विदेशों में सुनने वालों के बीच गूंजते रहे। 20 की उम्र तक वो इंटरनेशनल लेवल पर परफॉर्मेंस करने लगी थीं और देश की सबसे ज्यादा पहचानी जाने वाली युवा लोक कलाकारों में से एक बन गई थीं। मैथिली के यूट्यूब पर 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर, इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा और फेसबुक पर 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। मैथिली ठाकुर की कुल संपत्ति नवनिर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में 2.32 करोड़ रुपए की चल संपत्ति (मूवेबल प्रॉपर्टी) और 1.5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति (इमूवेबल प्रॉपर्टी ) घोषित की है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति 3.82 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है। 5-7 लाख रुपए एक शो का चार्ज मैथिली ठाकुर की आय का मुख्य सोर्स गायन, सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैथिली लाइव परफॉर्मेंस के लिए लगभग 5-7 लाख रुपए चार्ज करती हैं। ‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड‘ से सम्मानित हैं साल 2021 में मैथिली को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैथिली बिहार के मधुबनी जिले के लिए इलेक्शन आइकॉन नियुक्त की जा चुकी हैं। मैथिली ठाकुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा था। राष्ट्रीय मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने 30 जुलाई 2022 को उन्हें NHRCCB इंडिया प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया। ------------------- ये खबर भी पढ़ें... एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 की उम्र में निधन: इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएट, 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शामिल रहीं; जानें प्रोफाइल हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार, 14 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने 98 साल की उम्र में मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कामिनी कौशल 40 के दशक की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में शामिल थीं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस लिस्ट में 1947 और 1948 में वो टॉप एक्ट्रेस रही हैं। उन्हें साल 2022 में आउटलुक इंडिया की 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शामिल किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
सरकारी नौकरी:SEBI में ऑफिसर के 110 पदों पर निकली भर्ती; आवेदन आज से शुरू, सैलरी 1 लाख 26 हजार तक
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ग्रेड ए ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 30 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस जीएसटी के साथ : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें राजस्थान में स्टैटिकल ऑफिसर के 113 पदों पर निकली भर्ती ; आवेदन आज से शुरू, एज लिमिट 40 साल राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्टैटिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें IRCTC ने 64 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी; 8 नवंबर से आवेदन, बिना एग्जाम के सिलेक्शन भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट irctc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती आवेदन विड्रॉ और करेक्शन का मौका:आज से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे; RPSC ने 574 पदों पर निकाली थी वैकेंसी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन फॉर्म में करेक्शन व बिना योग्यता आवेदन करने पर फॉर्म विड्रो का मौका दिया है। ऑनलाइन संशोधन आज यानी 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक किए जा सकेंगे। कैंडिडेट्स अपना नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ही कर सकेंगे। आयोग ने 574 पदों के लिए ये वैकेंसी निकाली थी। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- इस परीक्षा का आयोजन 1 से 24 दिसंबर 2025 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन की शर्तों के अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के लिए सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। पुरानी भर्ती रद्द कर नई भर्ती निकाली थी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पूर्व में निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पद पर भर्ती को रद्द कर नई वैकेंसी निकाली। नई भर्ती भी इतने ही पदों पर रखी गई, लेकिन अभ्यर्थियों से नए सिरे से 20 सितंबर से 19 अक्टूबर तक आवेदन मांगे। इसके साथ ही भर्ती नियमों में भी बदलाव करते हुए न्यूनतम मार्क्स की बाध्यता लागू कर दी। इसके लिए परीक्षा 1 से 24 दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित है। गलत सूचना देने व परीक्षा में शामिल नहीं होने पर होगी कार्रवाई असत्य एवं गलत सूचना के आधार पर आवेदन करना तथा बिना योग्यता के बावजूद विड्रो नहीं करना भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे अभ्यर्थी को काउंसलिंग/पात्रता जांच/ साक्षात्कार के दौरान अपात्र पाए जाने पर आगामी 1 वर्ष की अवधि के लिए भर्ती परीक्षाओं से डिबार भी किया जाएगा। अतः ऐसे अभ्यर्थी भी इस अवधि के दौरान अपना ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ कर सकते हैं। इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विड्रॉ बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ किया जा सकता है। कार्मिक (क-2) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार एक वित्तीय वर्ष में आयोजित की गई किन्ही 2 परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की वन टाइम रजिस्ट्रेशन सुविधा ब्लॉक की जाएगी। जिसके तहत् किन्हीं 2 परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने पर 750 रुपए एवं तत्पश्चात् पुनः उसी वित्तीय वर्ष की 2 और परीक्षाओं में अनुपस्थित होने पर राशि 1500 रुपए के भुगतान बाद ही ये सुविधा पुनः बहाल की जाएगी। अतः ऐसे अभ्यर्थी भी जो किन्ही कारणों से परीक्षा देने के इच्छुक नहीं हैं, निर्धारित अवधि व प्रक्रिया अनुसार अपना ऑनलाइन आवेदन-पत्र विड्रॉ कर सकते हैं। पढें ये खबर भी...