छत्तीसगढ़
सिरफिरे शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला कर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर से सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सुचना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG में हाथियों का आतंक: दंतैल हाथी ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचाया उत्पात, सुबह सैर पर निकली महिला की हमले से मौत
कोरबा। जंगल से भटक कर एक दंतैल हाथी एसईसीएल कुसमुंडा खदान के करीब पहुंच गया है और जमकर उत्पाद मचा रहा है. हाथी के आने से खदान क्षेत्र और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. वहीं मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की हाथी ने पटक-पटकर मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी पर निगरानी रख रही है.
बहुचर्चित शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर को उप्र से रायपुर लाई ईडी, न्यायालय में किया जाएगा पेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2 हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज रायपुर पहुंची. शराब घोटाला और नकली होलोग्राम प्रकरण की पूछताछ करने के लिए मेरठ जेल से अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को रायपुर लाया गया है. आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED को फटकारते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (7 अगस्त) को जांच एजेंसी की कम सजा दर की ओर इशारा करते हुए प्रवर्तन निदेशालय से अपने अभियोजन और सबूतों की “गुणवत्ता” पर ध्यान केंद्रित करने को कहा.
CG NEWS : नियम विरुद्ध राशि निकालने पर सरपंच बर्खास्त, 6 वर्षों के लिए चुनाव से अयोग्य घोषित
रायपुर। सरपंच ईश्वरी साहू को छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40(1) के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है. सरपंच पर बिना पंचायत प्रस्ताव के 3 लाख 34 हजार 500 रुपये का आहरण करने का आरोप सिद्ध हुआ है. इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40(2) के तहत 6 वर्ष के लिए पंचायत अधिनियम के अधीन निर्वाचन और सहयोजन के लिए निरर्हित घोषित किया गया है. यह मामला जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा का है.
CG MORNING NEWS : सीएम विष्णुदेव साय आज से करेंगे साप्ताहिक जनदर्शन, सहयोग केंद्र में आज रहेंगे मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री टंकराम वर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… राजधानी में आज…
रायपुर। आज मुख्यमंत्री निवास में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन होगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम लोगों से रूबरू होंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे. सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम जनों से सीएम साय मुलाकात करेंगे. हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन किया जाता है. बता दें कि सीएम साय का पहला जनदर्शन कार्यक्रम 27 जून और दूसरा 4 जुलाई को आयोजित किया गया था, जिसके बाद से लगातार यह कार्यक्रम स्थगित चल रहा था.
छत्तीसगढ़ में मिलेगी विदेशी शराब: खरीदी के लिए 70 कंपनियों ने दिए रेट ऑफर, विदेशी मदिरा स्प्रिट के 303 और बीयर के 69 ब्रांड शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन द्वारा विदेशी शराब की खरीदी के लिए जारी रेट आफर में 70 कंपनियों ने रेट ऑफर प्रस्तुत किया है, जिनमें छत्तीसगढ़ के मदिरा विनिर्माताओं के साथ-साथ अन्य राज्यों में निर्मित की जाने वाली मदिरा और विदेश में निर्मित मदिरा आपूर्ति करने वाली कंपनियां (बीआईओएस) भी शामिल हैं. इन कंपनियों ने विदेशी मदिरा स्प्रिट के 303 ब्रांड और बीयर के 69 ब्रांड के रेट दिए हैं. यह जानकारी आज आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी गई.
CG BREAKING : यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत, 20 फीट गहरी खाई में गिरे दोनों वाहन, कई घायल
कोरबा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है. कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है.
बारह व्रत स्वीकरण कार्यशाला आयोजित : मुनिश्री सुधाकर ने कहा- सारे मार्ग भटकाने वाले, संभालने वाला कोई नहीं
रायपुर। राजधानी रायपुर में टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में आज तेरापंथ युवक परिषद के द्वारा “बारह व्रत स्वीकरण कार्यशाला” का आयोजन किया गया. जिसका सानिध्य आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनिश्री सुधाकर और मुनिश्री नरेश कुमार ने किया.
CG NEWS: लंबे समय से स्कूल से अनुपस्थित दो शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग ने कार्रवाई
बिलासपुर। स्कूल में लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने दो शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है. शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक आर.पी. आदित्य ने इस संबंध में कार्रवाई की है. यह मामल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटियारी और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महमंद का है.
रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन का रायपुर गारमेंट फेयर का भव्य आयोजन 6 अगस्त से
रायपुर, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन द्वारा 6 अगस्त से विधानसभा रोड स्थित रामा वर्ल्ड में रायपुर गारमेंट फेयर का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। यह तीन दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ के साथ-साथ प्रदेश के सीमावर्ती पांच प्रदेश के व्यापारियों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रिटेल व्यापारियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के गारमेंट्स और कपड़ों से रूबरू कराना है। इस फेयर में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए थोक व्यापारी नवीनतम फैशन के कपड़े, होजरी उत्पाद और रेडीमेड कपड़े प्रदर्शित कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में "संत डॉ. श्री युधिष्ठिर लाल जी पूज्य श्री सद्दानी दरबार" "श्री अमर पारवानी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़" "श्री आनंद चौकसे (मुंबई) सीएमएआई क्लॉथ मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया" "सर. आनंद गोलचा जी (मुंबई) सीएमएआई क्लॉथ मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन इंडिया " "श्री विजय पुरोहित जी अहमदाबाद अध्यक्ष जीजीएमए गुजरात गार्मनेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन" "श्री दिलीप कुमार बेलानी सचिव गुजरात गार्मनेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन " "श्री राज नवानी जी नोस्ट्रम के मालिक श्री ओम प्रकाश खुशलानी श्री नंदलाल बलवानी जी श्री विजय मुकीम रक्षक रायपुर होलसेल होजरी एवं रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन श्री विनोद तलरेजा जी रायपुर होलसेल होजरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष " "श्री जसप्रीत सलूजा आरजीएफ 2024 मेला समिति अध्यक्ष" "सर। विनय जैन जी महा सचिव रायपुर होलसेल होजरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन" "श्री साईं रामचनद जी उल्लासनगर से" श्री चेतन तोरवानी जी मुख्य रूप से शामिल रहे।
व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर
यह फेयर रिटेल व्यापारियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे थोक मूल्यों पर विभिन्न प्रकार के कपड़े खरीद सकते हैं। साथ ही, वे नवीनतम फैशन ट्रेंड के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 6 अगस्त को स्वर्णभूमि में रामा वर्ल्ड सिटी में बजरंग हैण्डलूमस का उद्घाटन किया गया है। इस साल दीपावली तक यंहा 400 से ज्यादा शोरूम खुलने वाले हैं।
एसोसिएशन का प्रयास
रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मानना है कि यह आयोजन राज्य के वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस आयोजन के माध्यम से राज्य के व्यापारियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा।
तीन दिनों तक चलेगा आयोजन
यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा और इसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
उम्मीद है कि यह आयोजन व्यापारियों के लिए लाभदायक साबित होगा और राज्य के वस्त्र उद्योग को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इस आयोजन का वेन्यू पार्टनर "रामा वर्ल्ड" ग्रुप है
राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित स्वर्णभूमि "रामा वर्ल्ड" सिटी को आप अगर होलसेल व्यापारियों का जन्नत कहे तो सही होगा। रायपुर में स्थित "रामा वर्ल्ड" को यूरोप के तर्ज में विकसित किया गया है। यंहा पर गैलेरिया एवं मॉल का निर्माण कार्य जारी है तथा इसके साथ ही सेंट्रल इंडिया का सबसे वृहद अम्यूजमेंट पार्क और बैंक्वेट हॉल निर्माणाधीन है। यंहा 4 हजार से ज्यादा गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था है।
भरोसे का प्रतीक
आपको बता दें कि स्वर्णभूमि हाईस्ट्रीट छत्तीसगढ़ में सबसे भरोसेमंद नामों में से एक द्वारा तैयार किया गया एक दूरदर्शी बिजनेस हब है। हर प्रकार के व्यवसाय के लिए एक स्वप्नलोक के रूप में कल्पना की गई यह जगह समृद्ध व्यावसायिक वातावरण प्रदान करने के लिए सभी सही सुविधाओं और एक अतुलनीय स्थान की मेजबानी करती है।
यंहा पर प्रत्येक प्रकार के व्यवसाय की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक स्थान बनाए गए हैं। चाहे आप थोक विक्रेता हों, खुदरा विक्रेता हों या सेवा क्षेत्र से हों, ये व्यावसायिक स्थान आपको ढेर सारे लाभ प्रदान करते हैं। विकास के स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले असीमित अवसरों के साथ, स्वर्णभूमि हाईस्ट्रीट की ओर एक कदम विश्वास की छलांग नहीं है, यह एक उज्जवल भविष्य की ओर एक छलांग है।
रायपुर होलसेल होजियर एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन का रायपुर गारमेंट फेयर का भव्य आयोजन 6अगस्त से

नाव में मशीन लगाकर किया जा रहा था रेत का अवैध उत्खनन, खनिज विभाग ने की कार्रवाई…
महासमुंद। रेत माफिया रेत चोरी करने के एक से एक नए तरीके इजाद कर रहे हैं. ऐसा ही एक वाकया मोहकम रेत खदान में देखने को मिला, जहां नाव में मशीन लगाकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था.
CG BREAKING : कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर सीबीआई का छापा, पीएससी भर्ती में धांधली की हो रही जांच
बिलासपुर। कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है. यह कार्रवाई पीएससी (PSC) 2022 में हुई धांधली की जांच के सिलसिले में की गई है. राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का चयन आदिमजाति कल्याण विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर हुआ था, जिसे लेकर जांच की जा रही है.
CBI Raid in Chhattisgarh: CGPSC घोटाला मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पीएससी चेयरमैन और राज्यपाल के पूर्व सचिव के ठिकानों पर दबिश
CBI Raid in Chhattisgarh: रायपुर। सीजीपीएससी भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की टीम ने आज तड़के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग, भिलाई, धमतरी समेत कई शहरों में छापेमारी की है. CBI की इस करवाई से प्रदेश में हड़कंप मच गया है.
गांव वालों ने फहराने नहीं दिया झंडा!, महिला आयोग पहुंची सरपंच को अध्यक्ष ने ऐसे समझाया…
बलौदाबाजार। महिलाओं को अपने अधिकार को लेकर जागरूक बनाने के लिए भले ही सत्ता में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, लेकिन जमीन पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है, जहां आज भी महिलाओं के पति, पुत्र अथवा अन्य पुरुष रिश्तेदार-सहयोगी निर्णय ले रहे हैं. ऐसा ही नजारा बलौदाबाजार में हुई महिला आयोग की सुनवाई के दौरान देखने को मिला.
छत्तीसगढ़ में हाथियों के आतंक और डॉग बाइट पर कैबिनेट की बैठक में सरकार लेगी अहम फैसला, मंत्री रामविचार नेताम ने कही यह बात…
रायपुर. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज दिल्ली वापसी के बाद अपने दौरे को लेकर कहा कि उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश में बढ़ रहे हाथी के आतंक और डॉग बाईट के मामलों को लेकर सरकार अहम फैसले ले सकती है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर तंज कसा है.