छत्तीसगढ़
CG CRIME : सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, 10 लाख कैश और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े चोर
कांकेर. मीना बाजार संचालक के घर से लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है. यह घटना बीती रात की बताई जा रही है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के आला अधिकारी फारेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी है.
रायपुर : प्रदेश में तेजी से बढ़ रही खेल सुविधाएं : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री की घोषणा: ओलंपिक खेलों में छत्तीसगढ़ के पदक विजेता खिलाड़ियों कोे मिलेगी एक से तीन करोड़ रूपए की राशि
स्वर्ण पदक विजेता के लिए 3 करोड़, रजत पदक के लिए 2 करोड़, कांस्य पदक के लिए 1 करोड़ की घोषणा
मुख्यमंत्री के हाथो राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए 502 प्रतिभावान खिलाड़ी
खिलाड़ियों को एक करोड़ 36 लाख रूपए वितरित
रायपुर, 29 अगस्त 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय खेल दिवस के पर ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के 502 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उन्हें 01 करोड़ 36 लाख रूपए वितरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के क्षेत्र में सर्वाेच्च सम्मान होने के बावजूद भी इस बात की पीड़ा है कि पिछले पांच सालों में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ। खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस कर और राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 मार्च को आयोजित किया गया। खेल दिवस के मौके पर आज पुनः खिलाड़ियों को खेल अलंकरण से सम्मानित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुसाले, अमन सेहरावत जैसे खिलाड़ियों ने पदक जीत कर भारत माता का यश बढ़ाया। छत्तीसगढ़ में भी खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगामी दिनों में अच्छी अधोसंरचना तथा प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारेंगे ताकि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़िया खेल कर अपनी प्रतिभा का झण्डा दुनिया में बुलन्द कर सकें।
श्री साय ने कहा कि जशपुर तथा रायगढ़ में 105 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के साथ ही नवा रायपुर में 62 करोड़ रूपए की लागत से मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम तथा सिंथेटिक फुटबॉल मैदान विथ रनिंग ट्रैक बनाया जा रहा हैं। राज्य बनने के बाद पहली बार आवासीय हॉकी अकादमी रायपुर में इसी साल के अगस्त महीने में प्रारंभ हुई है। सितम्बर महीने से बालिकाओं के लिए आवासीय फुटबाल अकादमी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही एथलेटिक अकादमी, कबड्डी अकादमी तथा तीरंदाजी अकादमी का भी संचालन कर रहे हैं। रायपुर में लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का ऑफ सेंटर भी शुरू किया जाएगा, जो खेलों के क्षेत्र में प्रदेश की बड़ी उपलब्धि होगी। आप सभी पूरी मेहनत के साथ अपनी खेल प्रतिभा को निखारने में जुटे रहे तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें।
छ.ग. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि युवा खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए बहुत संघर्ष किया है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा इस सम्मान का आयोजन रोक दिया गया था। हमारी सरकार द्वारा पुनः इस खेल अलंकरण सम्मान को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य में खेल गतिविधि को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है।
केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री ने कहा कि केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खेलो इंडिया के नये परिसरों के संबंध में तथा खेल अधोसंरचना को बढ़ावा देने में सहमति व्यक्त की है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में ‘‘क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना‘‘ आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना से खेल मैदानों के उन्नयन के साथ ही खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय खेल उपकरणों की व्यवस्था, खेल प्रतिभाओं की खोज, खेल क्लबों को आर्थिक सहायता तथा पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे। खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत रायपुर और बिलासपुर में मल्टीपर्पस हॉल तथा बलौदाबाजार में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण कराया गया है।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है। सरकार ने एक ही वर्ष में प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित और अलंकृत करने खेल अलंकरण समारोह का दो बार आयोजन किया है। खेल अधोसंरचना का निर्माण, आवासीय खेल अकादमी और खेलों इंडिया सेन्टर की स्थापना से राज्य में खेल और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकेगा। खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ खेल विभाग में रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। कार्यक्रम को सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी तरह वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि, पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में गए 60.33 लाख रूपए तथा खिलाड़ियों को मिला 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व श्री सम्पत अग्रवाल, पुरन्दर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, प्रणव मरपच्ची, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्र कुमार साहू, सचिव खेल युवा कल्याण विभाग हिमशिखर गुप्ता, खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम सहित खिलाड़ीगण मौजूद थे।
क्रमांक/2110/लोन्हारे/विष्णु/सोलंकी
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में बन रहे शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे
रायपुर, 29 अगस्त 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में बन रहे शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे
मुख्यमंत्री के साथ आदिमजाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम भी उपस्थित हैं
*शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का निर्माण नवा रायपुर में आदिम जाति अनुसंधान एवम प्रशिक्षण संस्थान
के समीप 45 करोड़ की लागत से लगभग 10 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है।*
यह संग्रहालय परिसर छत्तीसगढ़ के आदिवासी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है।
मुख्यमंत्री ने संग्रहालय में मूर्तियों तथा अन्य कलाकृतियों का अवलोकन किया
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने मुख्यमंत्री श्री साय और आदिमजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम को संग्रहालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा,आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के संचालक श्री पी.एस.एल्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे
रायपुर : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : मुख्यमंत्री ने दानी स्कूल में छात्राओं को कृमि रोधी दवा खिलाकर किया शुभारंभ
अभियान के रूप में चलाने का किया आव्हान
रायपुर, 29 अगस्त 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के जे. आर. दानी गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे इस दिवस को अभियान के रूप में चलाने का आव्हान करते हुए कहा कि इससे हमारे बच्चे स्वस्थ्य रहेंगे और देश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्हें इस स्कूल में बेटियों के मध्य आकर बड़ी खुशी हो रही है। आज की बेटियां हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। यह हमारा भविष्य हैं। राष्ट्रीय कृमि दिवस का महत्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कृमि संक्रमण एक आम समस्या है जो अनुमानित रूप से 1-19 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रभावित करती है। इस संक्रमण के कारण अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होती है। अतः इस इस नेशनल डीवार्मिंग डे के अवसर पर बच्चों को अवश्य कृमि की दवा खिलाएं और इस अभियान को जिम्मेदार नागरिक और अभिभावक के तौर पर सफल बनाए।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज के बच्चे कल राष्ट्र के भविष्य है। इसलिए प्रदेश में 1 से 19 साल का कोई भी बच्चा दवा खाने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ्य भारत के सपने को लेकर यह अभियान प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसमें कोई भी बच्चा दवा खाने से वंचित न रहे इसके लिए सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि जिले में 9 लाख 70 हजार 687 बच्चों को दवा खिलाना तय किया गया है, हम सभी मिलकर एक अभियान चलाते हुए इसे प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निःशुल्क कृमि की दवा को 1-19 वर्ष के बच्चों को अवश्य खिलाये और कृमि संक्रमण से बचाये। कार्यक्रम में विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
क्रमांक 2105/सचिन
रायपुर : जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों का सामना करने के लिए ज्यादा सक्षम होना होगा-राज्यपाल श्री रमेन डेका
मौसम विज्ञान विभाग की कार्यशाला का उद्घाटन किया राज्यपाल ने
रायपुर, 29 अगस्त 2024
जलवायु परिवर्तन आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। हमें इसके प्रतिकूल प्रभावों का सामना करने के लिए ज्यादा सक्षम और तैयार होना होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए।
भारत मौसम विज्ञान विभाग इस वर्ष अपनी सेवाओं का 150 वां वर्ष मना रहा है। इस उपलक्ष्य में विभाग के हितधारकों की एक दिवसीय कार्यशाला आज न्यू सर्किट हाउस रायपुर के कन्वेंशन हॉल में आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किया।
इस अवसर पर श्री डेका ने विभाग की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अथक सेवाओं के कारण आज हम प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन से जुड़े जोखिमों का बेहतर तरीके से सामना कर पा रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़, फसलों और कृषि पद्धतियों की विविध श्रृंखला वाला एक महत्वपूर्ण कृषि उत्पादक राज्य है, जो दक्षिण में बस्तर के पठार से लेकर राज्य के मध्य भाग में महानदी बेसिन के उपजाऊ मैदानों और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पहाड़ी क्षेत्र तक भिन्न है। हमारी खेती में मौसम विज्ञान का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे किसानों को मौसम की सटीक जानकारी से बहुत सहायता मिलती है। छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्य में यह जानकारी अत्यंत उपयोगी है।
राज्यपाल ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान की सटीकता में निरंतर बढ़ोत्तरी हुई है जो सुनामी, चक्रवात जैसी आपदाओं के दौरान जान-माल की हानि को कम करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि मौसम का पूर्वानुमान एक आम नागरिक के पारिवारिक समारोह से लेकर अनेक सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों में उपयोगी है।
राज्यपाल ने रायपुर में स्थापित मौसम विज्ञान केंद्र के कार्यो की भी सराहना की। उन्होेंने कहा कि यह राज्य स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक मौसम की जानकारी और पूर्वानुमान को प्रसारित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। केंद्र मौसम केन्द्र द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ न केवल किसान, बल्कि आपदा प्रबंधन, विमानन, वन संसाधन, शहरी योजना, खनन, परिवहन, स्वास्थ्य, भारतीय वायुसेना, सुरक्षा बल और आम जनता भी उठा रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग आने वाले वर्षों में अपने मिशन को सफलता पूर्वक पूरा करता रहेगा और देश को मौसम और जलवायु सेवाओं में एक वैश्विक शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
कार्यक्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल ने मौसम विभाग के सहयोग से कृषि व किसानों के हित में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन मौसम विज्ञान केन्द्र रायपुर की प्रमुख अधिकारी श्रीमती सामंति सरकार ने दिया।
इस अवसर पर मौसम विज्ञान विभाग के हितधारक, केन्द्र एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, मौसम वैज्ञानिक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
क्रमांक-2104/हर्षा/ अग्रवाल
छत्तीसगढ़ के माओवादी आतंक प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए मिलेगा ब्याज रहित ऋण: विष्णु देव साय
शेष जिलों के विद्यार्थियों को 1 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा ऋण
छत्तीसगढ़-ओडिशा के रेल यात्रियों के लिए मोदी सरकार ने डबल रेल लाइन को दी हरी झंडी
छत्तीसगढ़-ओडिशा के रेल यात्रियों के लिए मोदी सरकार ने डबल रेल लाइन को दी हरी झंडी
सुशासन के 8 माह: विष्णु के सुशासन से सँवर रहा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में नई सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही वंनाचलों में विकास की रोशनी पहुंचाने, प्रशासन में पारदर्शिता और सुशासन लाने के लिए पहल शुरू की है। बस्तर अंचल के अंदरूनी क्षेत्रों में नए कैम्पों का विस्तार किया जा रहा है। ’नियद नेल्लानार’ योजना शुरू की गई है। इस शब्द का आशय ’आपका अच्छा गांव’। विशेष पिछड़ी जनजातियों के हितग्राहियों के लिए आरंभ की गई। ’पीएम जनमन योजना’ की तरह इस योजना से कैम्पों के निकट पांच किलोमीटर की परिधि के गांवों में 17 विभागों की 53 हितग्राही मूलक योजनाएं एवं 28 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिया जा रहा है।
नदी के किनारे की वुडबॉल की प्रैक्टिस, दक्षिण कोरिया में जीता कांस्य पदक, गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल की कप्तानी में टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
गरियाबंद। गरियाबंद के पैरी नदी के रेत में वुडबॉल (Woodball) गेम का अभ्यास करने वाली भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze medal) जीता है. इस टीम की कप्तानी छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कलेक्टर दीपक अग्रवाल (IAS Deepak Agarwal) ने की. इस जीत के बाद कप्तान ने कहा कि कहा अगली बार हमारा लक्ष्य स्वर्ण पदक है.
CG MORNING NEWS : सीएम साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन…कांग्रेस का प्रदर्शन… आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय 12.05 बजे जे आर दानी गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. 12.30 बजे रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल होंगे. उसके बाद 3.30 बजे सीएम साय आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान जाएंगे.
गर्भपात की याचिका खारिज: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और खर्च वहन करने का दिया निर्देश,
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने दुष्कर्म की शिकार नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों की ओर गर्भपात कराने की अनुमति को लेकर लगाई गई याचिका खारिज कर दी है. विशेषज्ञों द्वारा गर्भपात करना पीड़िता के लिए खतरनाक होने रिपोर्ट दिए जाने पर हाईकोर्ट ने यह महत्वपूर्ण फैसला दिया है.
अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के निर्माण में अनियमितता पर बिफरे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, सब इंजीनियर को किया बर्खास्त
दुर्ग। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दुर्ग में आयोजित कोसरिया यादव समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, इस बीच वे एक्शन मोड में नजर आए. कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री अचानक दुर्ग जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और पूरा अमला अलर्ट मोड पर आ गया.
जमीन हेराफेरी के आरोप में आरआई निलंबित, मुख्यमंत्री जनदर्शन में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई…
बिलासपुर। मुख्यमंत्री जनदर्शन में मिली शिकायत पर जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई की है. तखतपुर तहसील के आरआई बेलपान सुरेश कुमार ठाकुर को निलंबित कर दिया है. आरआई सुरेश ठाकुर ने सकरी तहसील के बेलमुंडी में पटवारी रहने के दौरान एक किसान की जमीन की हेराफेरी किया था. इसे भी पढ़ें : अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के निर्माण में अनियमितता पर बिफरे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, सब इंजीनियर को किया बर्खास्त
CG MORNING NEWS: सीएम साय आज ओडिशा दौरे पर… कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन… दिव्यांगजन स्वाभिमान पैदल मार्च रद्द … लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 सितंबर तक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. जहां वे विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम साय सुबह 11 बजे रायपुर हेलीपैड से ओडिशा के लहुनीपारा के लिए रवाना होंगे. इस दौरान वे करीब एक घंटे वहीं लहुनीपारा में रहेंगे. उसके बाद सीएम विष्णुदेव साय 2.50 बजे रायपुर आएंगे.
CG Weather Update : प्रदेश के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार
रायपुर। प्रदेश में अभी भी मानसून सक्रिय है, इस बीच एक बार फिर मौमस का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों में जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, शक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ निचले बादल छाने की संभावना है.
अभी हाथों की मेहंदी नहीं सूखी थी कि शराबी पति ने मारपीट कर उतार दिया मौत के घाट…
मुंगेली। 3 माह पहले ही मां ने बेटी का हाथ पीला किया था. जिस आस और उम्मीदों के सहारे मां ने बेटी को जिसके साथ और जिसके भरोसे विदा किया था, वही एक दिन उसका कातिल बनकर अपना हाथ खून से रंग लेगा. ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था.
CG NEWS : 20 में बेचता है 17 रुपये का शक्कर… ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान के विक्रेता के खिलाफ लगाई कलेक्टर से गुहार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के ग्राम पंचायत अड़भार स्थित उचित मूल्य दुकान के संचालक शारदा महिला स्व सहायता समूह के विक्रेता राजेन्द्र चौधरी पर राशन सामग्रियों की कालाबाजारी और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं. स्थानीय राशन कार्ड धारकों ने आरोप लगाया है कि संचालक निर्धारित शासकीय मूल्य से अधिक वसूली कर रहा है और राशन सामग्री के वितरण में धांधली कर रहा है. जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है.