छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : गरियाबंद को मिली बड़ी उपलब्धि, 99 पंचायतों को भारत सरकार से मिला टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा
गरियाबंद। जिला प्रशासन की सक्रियता और स्वास्थ्य क्षेत्र में किये गये बेहतर कार्य से जिले के गांवों को महत्वपूर्ण सम्मान मिला है। भारत सरकार द्वारा जिले के 99 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा दिया गया है। यह उपलब्धि पिछले वर्ष जिला प्रशासन द्वारा चलाये गये टीबी मुक्त गरियाबंद अभियान के फलस्वरूप प्राप्त हुई है। इस अभियान के तहत जिले से टीबी को हराने के लिए घर-घर जाकर ढाई लाख से अधिक टीबी स्क्रिनिंग की गई थी। साथ ही 350 से अधिक निक्षय मित्र के रूप में आमजन, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी टीबी मरीजों के सहायता के लिए भागीदारी सुनिश्चित की थी। सबके सफल सहयोग एवं प्रयास से जिले को बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है। इस पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने खुशी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी है।
छत्तीसगढ़ दिव्यांग संघ का बड़ा आरोप, कहा- प्रशासनिक सेवा में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट वाले अधिकारी पदस्थ, सरकार से बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ दिव्यांग संघ ने राज्य के प्रशासनिक सेवा में पदस्थ कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. संघ के अध्यक्ष बोहित राम चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों का अधिकार छीना जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर जैसे कई लोग छत्तीसगढ़ में मौजूद हैं जो फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के जरिए प्रशासनिक नौकरी का फायदा उठा रहे हैं.
विधानसभा मानसून सत्र का चौथा दिन, ध्यानाकर्षण में गूंजेगा CGMSC में दवा खरीदी में गड़बड़ी का मामला
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. इस बीच आज सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विनिर्माण निगम (CGMSC) में दवाओं की खरीदी में गड़बड़ी, भुइंया प्रोग्राम के क्रियान्वयन में त्रुटि और बांगो प्रोजेक्ट में नहर निर्माण न होने का मामला भी ध्यानाकर्षण में गूंजेगा.
CG MORNING NEWS : मुख्यमंत्री जनदर्शन आज स्थगित, सीएम साय ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 में होंगे शामिल, विधानसभा आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम, मदरसा बोर्ड के नतीजे घोषित…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर नहीं होगा.
दुःखद खबर: एडिशनल एसपी निमेश बरैया का निधन, गंभीर बीमारी से थे ग्रसित, राजधानी के अस्पताल में ली अंतिम सांस
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के अधिकारी एडिशनल एसपी निमेश बरैया का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरे पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि निमेश बरैया पिछले 3-4 दिनों से राजधानी रायपुर के सुयश अस्पताल में भर्ती थे और गंभीर बीमारी से ग्रसित थे.
खनिज शाखा में लगी आग, चिमनी ईंट भट्ठे सहित कई अहम फाइलें जलकर हुई खाक…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के संयुक्त जिला कार्यालय भवन में संचालित खनिज शाखा में आज तड़के आग लग गई. सूचना पर पहुंची दमकल टीम के आग पर काबू पाते तक कई अहम फाइलें जल चुकी थी.
क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर पड़ा छापा, बिना अनुमति के संचालन पर किया गया सील
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश भर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी बीच तहसील मरवाही के निमधा में बिना अनुमति के संचालन करने पर वर्षा जायसवाल क्लीनिक और वर्षा मेडिकल स्टोर्स निमधा को नर्सिंग होम एक्ट के तहत तत्काल सील कर दिया गया है. अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही, तहसीलदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी और थाना प्रभारी मरवाही मरवाही की संयुक्त टीम ने छापेमारी कार्रवाई कर वर्षा जायसवाल के (डिग्री इन योगा एण्ड हेल्थ) क्लीनिक और वर्षा मेडिकल स्टोर को सील किया है.
रामलला दर्शन के लिए 28 तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई बस
दंतेवाड़ा । राज्य शासन द्वारा श्रद्धालुओं हेतु संचालित रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले के 28 राम भक्तों की टोली को दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने राम भक्तों को दंतेवाड़ा से दुर्ग स्टेशन तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे शासन की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
सदन में विधायक अनिला भेड़िया ने उठाया महिलाओं-बच्चों की गुमशुदगी का मामला, गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया- चलाया जा रहा है ऑपरेशन मुस्कान…
रायपुर। विधानसभा में बालोद में महिलाओं और बच्चों की गुमशुदगी का मामला उठा. कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने मामला उठाते हुए कहा कि तस्करी के लिए कई ठेकेदार और दलाल भी सक्रिय हैं. उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गुम लोगों की खोजबीन के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है.
आंगनबाड़ी से लापता तीन साल के मासूम की 3 किमी दूर नाले में मिली लाश, कलेक्टर ने गठित की जांच समिति
बालोद। ग्राम भेड़ी स्थित आंगनबाड़ी से मंगलवार दोपहर से लापता तीन साल के नैतिक सिन्हा का शव आज सुबह गांव से 3 किमी दूर नाले में मिला. घटनाक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर 4 सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस का विधानसभा घेराव : सचिन पायलट ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा रही है…
कांग्रेस का विधानसभा घेराव : सचिन पायलट ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा रही है, सरकार का ध्यान शासन में नहीं विरोधियों को टारगेट करने पर है…
रायपुर। प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा और बिजली की दर बढ़ाने समेत अनेक मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा घेराव करने जा रही है. कांग्रेस का यह बड़ा प्रदर्शन पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में होगा. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सचिन पायलट रायपुर पहुंच गए हैं. रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. पायलट ने कहा कि राज्य का लॉ एंड ऑर्डर चरमरा रहा है. सरकार का ध्यान शासन में नहीं बल्कि विरोधियों को टारगेट करने पर है. कांग्रेस के लोगों को परेशान करने पर है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि इसमें छत्तीसगढ़ राज्य को क्या मिला यह ढूंढने से नहीं मिल रहा है.
CG Assembly Monsoon Session : विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस लाएगी स्थगन, सदन में हंगामे के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी. बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा आज सदन में गूंजेगा. इसके साथ ही प्रश्नकाल में गृह, स्वास्थ्य और पंचायत विभाग से भी प्रश्न पूछे जाएंगे. आज सदन में जमकर हंगामा होने के आसार हैं.
CG MORNING NEWS : कांग्रेस का विधानसभा घेराव आज, मुख्यमंत्री का गुरुवार को होने वाला जनदर्शन स्थगित, प्रदेश में अब तक 401.2 मिमी बारिश, उरकुरा और कुकदा रेलवे फाटक अस्थायी रूप से बंद … राजधानी में आज
रायपुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा और बिजली की दर बढ़ाने समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा घेराव करने जा रही है. PCC प्रभारी सचिन पायलट की अगुवाई में यह प्रदर्शन होगा. कांग्रेस के इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. वहीं लोधीपारा चौक में सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े बैरिकेड्स लगाए गए हैं. बैरिकेड्स से आम जनता को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विधानसभा रुट पर पड़ने वाले सभी कॉलेज और स्कूलों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए आदेश जारी किया है. इस रूट के पड़ने वाली शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन क्लासेस ली जाएगी.
कुएं में उतरकर खराब टिल्लू पंप निकाल रहे युवक को लगा करंट, बचाने उतरा दूसरा युवक भी आया चपेट में, दोनों की मौत
धमतरी। कुरूद के परखंदा गांव में बड़ा हादसा हो गया। यहां करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
CG Assembly Monsoon Session : विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन, टीशर्ट-टोपी खरीदी और रेडी टू ईट के मुद्दे पर हंगामे के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी. उसके बाद प्रश्नकाल होगा. आज साय सरकार के पहले अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. वहीं दो ध्यानाकर्षण बिंदु भी लगाए गए हैं. सदन में आज जमकर हंगामा हो सकता है.
CG MORNING NEWS : 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा आज से, विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस की बैठक, अगले 24 घंटे में फिर होगी अच्छी बारिश … राजधानी में आज
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा पहली बार आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा कल 23 जुलाई से प्रारंभ हो रही है. पहले दिन कक्षा 12वीं की परीक्षा होगी. 24 जुलाई से 10वीं की परीक्षा शुरू होगी. दूसरी मुख्य परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी. दूसरी परीक्षा के लिए 83,367 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरे हैं. इनमें 10वीं के 45819 और बारहवीं के 37548 विद्यार्थी हैं. फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों में पहली परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थी भी हैं.
नेशनल हाइवे पर वाहन ने आठ मवेशियों को रौंदा, सात की मौत, एक गंभीर
गरियाबंद। मैनपुर-गरियाबंद नेशनल हाइवे 130 सी पर बीती रात अज्ञात वाहन ने आठ मवेशियों को बुरी तरह रौंद दिया. घटना की जानकारी लगते सुबह से मौके पर भीड़ लगी हुई है.