छत्तीसगढ़
परिवार की आर्थिक स्थिति रेखा के मजबूत इरादों के रास्ते में नहीं बन सकी रुकावट, पहाड़ी कोरवा जनजाति की युवती बनी शिक्षक
रायपुर। कोरबा जिले के कटघोरा की रहने वाली पहाड़ी कोरवा जनजाति की कुमारी रेखा को अतिथि शिक्षक के रूप में भैंसमा के शासकीय माध्यमिक स्कूल में नियुक्त किया गया है. रेखा ने अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति मिलने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की. रेखा ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को अपनी शिक्षा के रास्ते में रूकावट नहीं बनने दिया और मजबूत इरादे के बल पर एमएससी तक की पढ़ाई की. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवक युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास सराहनीय है.
अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही मां को भूला बेटा, हाईकोर्ट ने कहा- अब वेतन से कटकर मां के खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे
बिलासपुर। एक मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मौत के बाद मां की देखभाल बेटे का नैतिक और कानूनी दायित्व है. एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति पाने के कुछ दिन बाद बेटे ने मां की देखभाल और खर्च देना बंद कर दिया था. मामले में पुत्र की अपील खारिज कर कोर्ट ने फटकार लगाई, और दस हजार रुपये प्रति माह देने का आदेश दिया है. भुगतान न करने पर एसईसीएल प्रबंधन को पुत्र के वेतन से कटौती कर सीधे मृतक के आश्रित के खाते में जमा कराने का निर्देश दिया है.
छत्तीसगढ़ में मिली हार की कांग्रेस करेगी समीक्षा, वीरप्पा मोइली की अगुवाई में कमेटी छह दिनों तक डालेगी डेरा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव में मिली हार की कांग्रेस गहन समीक्षा करने जा रही है. इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली की अगुवाई में गठित कमेटी 29 जून को छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकती है.
अवैध रेत खदानों पर दबिश, महानदी से रेत चोरी करते 5 हाईवा जब्त
आरंग। रायपुर के आरंग क्षेत्र में लगातार रेत चोर छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा कही जाने वाली महानदी से अवैध तरीके से रेत की चोरी कर रहे हैं. 15 जून से प्रदेश के सभी रेत खदान नियमित रूप से बंद हो जाते है. इसके बाद भी रेत चोर सक्रिय हैं. आरंग क्षेत्र के कुरूद और मोहमेला में रेत खनन और परिवहन की सूचना पर रायपुर खनिज विभाग, आरंग राजस्व विभाग और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की. इस दौरान 5 हाईवा वाहनों पर खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई की है. इन दोनों अवैध रेत खदानों में बने रेम को भी विभाग द्वारा तोड़ा गया है. इस दौरान आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला, नायब तहसीलदार सृजल साहू, खनिज विभाग और आरंग पुलिस की टीम मौजूद रही.
काम में लापरवाही पड़ी भारी, सहकारी समिति में कार्यरत तीन कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित…
मुंगेली। जिले के सहकारी समितियों (PACS) के कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए किए जा रहे कम्प्यूटरीकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई के साथ सहकारिता सहायक आयुक्त ने अन्य ऑपरेटरों को संदेश दिया है कि काम में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई करने से परहेज नहीं किया जाएगा.
RPF Latest New: DSC के डॉगी ने RPF के जिस स्टॉफ को काटा था वो हुए गंभीर… लड़ रहे जिंदगी और मौत से
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के नागपुर रेल मंडल के कमांडेंट के पालतु डॉग ने आऱपीफ के जिस स्टॉफ को काटा था वो बेहद गंभीर बताएं जा रहे है, उन्हें नागपुर के किम्स अस्पताल में भर्ती करा गया है.
इस जिले में तालाबों को पाटकर बेचा जा रहा, करीब दो दर्जन तालाब हो चुके हैं गायब…
राजस्थान के ऊर्जा मंत्री एचएल नागर ने किया 9 मेगावाट के सौर परियोजना का उद्घाटन, कहा- आरवीयूएनएल सरगुजा के विकास के लिए हैं प्रतिबद्ध
रायपुर। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने समुदाय-केंद्रित पहलों और परियोजना विकास कार्यों का आकलन करने के लिए सरगुजा में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) के परसा ईस्ट केटे बासन ब्लॉक का दौरा किया. उन्होंने आरवीयूएनएल की तरफ से सरगुजा जिले के विकास के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की.
रोजगार मिलने से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का होगा सामाजिक एवं आर्थिक विकास : लखन लाल देवांगन
रायपुर। विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के 108 बेरोजगार युवाओं को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं कलेक्टर अजीत वसंत के हाथों जिला खनिज न्यास मद से मानदेय के आधार पर उनके निवास के नजदीक के स्कूलों में योग्यतानुसार भृत्य एवं अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
रायपुर । गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिले के प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा जांच उपकरणों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराने के साथ ही अस्पताल की रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ राज्य दत्तक ग्रहण अभिकरण की बैठक सम्पन्न
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण की शासी निकाय की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव तथा दत्तक ग्रहण अभिकरण की शासी निकाय की अध्यक्ष शम्मी आबिदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 में दत्तक ग्रहण प्रकरणों की समीक्षा की गई।
अवैध रेत उत्खनन रोकने रेत घाट मार्ग कटाव का कार्यवाही
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने निर्देश पर तहसील आरंग, कुरूद रेत घाट एवं उपतहसील समोदा (आरंग) अंतर्गत ग्राम मुहमेला स्थित घाट में अवैध उत्खनन रोकने हेतु राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही में मार्ग कटाव का कार्यवाही किया गया।
कलेक्टर ने बेरोजगार जानकी को रोजगार देने का आश्वासन दिया
रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्या सुनी। जनदर्शन में 49 आवेदन प्राप्त हुए है।
बलौदाबाजार हिंसा में हुई आगजनी के बाद अब नए रूप में
बलौदाबाजार। बीते 10 जून को बलौदाबाजार में हुई हिंसक घटना में उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था. इस घटना से संयुक्त जिला कार्यालय को काफी क्षति पहुंची थी. इस क्षति को पूर्ण करते हुए अब रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण हो गया है. संयुक्त जिला कार्यालय का भवन अब अपने पुराने स्वरूप में लौट आया है.
पूर्व सरपंच की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना अंतर्गत हिरोली में पूर्व सरपंच नंदा राम की हत्या में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में इस वारदात में सफलता हेतु किरंदुल पुलिस का जांच दल गठित किया गया था। पुलिस द्वारा घटना में सफलता हासिल करने हेतु मुखबिर का सहारा लिया गया। पुलिस द्वारा घटना की गहन जांच की गई। इसके फलस्वरुप भूमा कड़ती एवं बुधराम तामो को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गांव में पंडुम मनाया जा रहा था।
DGP और CRPF अफसरों ने दो शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
जगदलपुर। नक्सलियों द्वारा सुकमा में किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए जवानों को करणपुर कोबरा बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने शहीदों को अंतिम सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी. बता दें कि सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके में रविवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया था. जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे.
इंस्टाग्राम में दोस्ती और ऐसे हुई जेल…
बिलासपुर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इंस्टाग्राम पर नाबालिग और आरोपी की दोस्ती हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और भगाकर ले गया था. परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर नाबालिक को मंगला के दीनदयाल कॉलोनी से बरामद किया है.