छत्तीसगढ़
राजधानी में नशे का कारोबार, 3 किग्रा अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर। राजधानी में नशे का कारोबार चला रहे युवक को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. श्याम नगर स्थित गुरूनानक चौक के पास अफीम की बिक्री करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से 3 किलो 210 ग्राम अफीम के साथ बिक्री रकम 3,23,800 रुपए जब्त किया है.
डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल से कांवरियों को मिली राहत, अब एमपी सीमा पर चेकिंग पोस्ट बंद
कवर्धा. कांवरियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है. दरअसल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती में मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के चेकिंग पोस्ट को कांवरियों के लिए आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के प्रयास से बोल बम समितियों को राहत मिली है.
BJP सांसद संतोष पांडेय के आरोप पर बिफरे भूपेश बघेल, पूर्व सीएम ने दी ये चेतावनी
भाजपा सांसद संतोष पांडेय के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. भूपेश बघेल ने कहा, राजनांदगांव के सांसद ने मुझ पर लोकसभा के अंदर गंभीर आरोप लगाए हैं. मैं तो अब मुख्यमंत्री नहीं हूं और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है तो अब यह “महादेव सट्टा एप” क्यों चल रहा है?
हुड़दंगियों को समझाइस देना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, घर में घुसकर प्रधान आरक्षक से की मारपीट, 7 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर। जिले में बदमाशों के हौसले इन दिनों इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं. दरअसल, बीती रात ग्राम दतिमा के बीच चौक पर कुछ युवक बर्थडे के नाम पर हुड़दंग मचा रहे थे. इसी दौरान जब करंजी थाने पदस्थ जब प्रधान आरक्षक समय लाल ने उनको समझाया तो हुड़दंग मचा रहे दबंग युवकों का झुंड पुलिस से ही भीड़ गया. लेकिन किसी तरह वहां मामला शांत हो गया. इसके बाद जब हवलदार अपने घर विश्रामपुर पहुंचा तो उसके पीछे एक दर्जन से ज्यादा हुड़दंगी उसके घर पर पहुंच आये और हवलदार पर हमला कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमा झपटी हुई.
जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने मुख्यमंत्री को दिया गया न्यौता 106 वर्ष से महाप्रभु की धार्मिक महोत्सव को भव्य बनाने की ट्रस्टी कर रहे हैं तैयारी
धमतरी- शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक उत्सवों में प्रमुख एवं भव्य महोत्सव के रूप में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा तथा प्रभु बलभद्र की निकलने वाली रथ यात्रा को इस वर्ष 106 साल हो गए हैं, इस वर्ष भी रथयात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए जगदीश मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष तैयारी प्रारंभ की गई है। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस आयोजन में सम्मिलित होने का न्योता देने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण भाई गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशई भानुशाली तथा ट्रस्टीगण डां हीरा महावर,हर्षद मेहता, भरत सोनी एवं अन्य पदाधिकारीगण राजधानी स्थित उनके निवास पहुंचे और 7 जुलाई को शहर में होने वाले रथ यात्रा की जगदीश मंदिर में होने वाली विशेष पूजा अर्चना में शामिल होने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण भाई गांधी ने बताया कि शहर सहित आसपास के अंचल के लोगों को तथा समाज प्रमुखों को इस आध्यात्मिक तथा धार्मिक आयोजन से जोड़कर रथयात्रा को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने का प्रयास है।
दिव्यांग संतेाषी की खुशी हुई दोगुनी राशन कार्ड, युडीआईडी, बस-पास और व्हीलचेयर लेकर लौटी घर
रायपुर, 02 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग लोगों को तत्काल सहायता दी जा रही है। उनकी संवेदनशीलता से मौके पर ही दिव्यांगजनों को राशनकार्ड, व्हीलचेयर एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। फरियाद लेकर आने वाले दिव्यांग संतेाषी को तत्काल सहायता मिलने पर आंखों में खुशी छलक उठी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
युवक ने घर के समाने खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, फिर कार मालिक से की मारपीट, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया
रायपुर। राजधानी के शैलेंद्र नगर सोमवार रात एक बाइक ने घर के समाने खड़ी चार पहिया वाहन को ठोक दिया. इसके बाद बाइक चालक और कार मालिक के बीच जमकर विवाद हुआ. इस दौरान बाइक सवार युवक और उसके दोस्तों ने कार मालिक के साथ उसके घर के सामने ही मारपीट की. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
धान खरीदी में अनियमितता कर शासन को लाखों की क्षति पहुंचाने वालों की जमानत याचिका हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट ने की खारिज
मुंगेली। धान खरीदी में अनियमितता कर शासन को लाखों की क्षति पहुंचाने वालों की जमानत याचिका हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है।
CG NEWS: शहर के बस स्टैंड में पहुंचा तेंदुआ, पेड़ पर बैठा देख लोगों में मचा हड़कंप,
भानुप्रतापपुर। कांकेर जिल के भानुप्रतापपुर बस स्टैंड के पास आज सुबह एक तेंदुआ दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया है. तेंदुआ एक घर के आम पेड़ पर घंटों से बैठा हुआ है. शहर में तेंदुए के आने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. इसकी सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. वहीं आसपास के लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी जा रही है. पेड़ पर बैठे तेंदुए का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि तेंदुआ कितने आराम से बैठा हुआ है.
बारिश आते ही बढ़ा डायरिया का प्रकोप, 50 से अधिक लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित, हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
बिलासपुर। सकरी के अटल आवास में डायरिया (Diarrhea) का प्रकोप फैल गया है. यहां रहने वाले करीब 50 से अधिक लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं. इलाके में साफ-सफाई का अभाव और गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं. इसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर मरीजों का इलाज कर रही है.
CG NEWS : घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई 24 दिन की नवजात बच्ची, सदमे में परिजन, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. रात में मां के बगल में सो रही 24 दिन की नवजात रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई है. बच्ची के गायब होने के बाद से नवजात की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई है. यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी की है.
एनटीपीसी ने खुद तोड़ा राखड़ बांध!, प्रबंधन का दावा- नहीं तोड़ते तो डेम के फूटने का था खतरा…
कोरबा। एनटीपीसी प्रबंधन ने अपने धनरास राखड़ बांध को खुद तोड़ा था. अगर राखड़ बांध को नहीं तोड़ा जाता तो उसके फूटने का खतरा था, जिसे ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी प्रबंधन को यह कदम उठाना पड़ा. इस बात का खुलासा कंपनी प्रबंधन ने किया है. इसे भी पढ़ें : CG NEWS : घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई 24 दिन की नवजात बच्ची, सदमे में परिजन, जांच में जुटी पुलिस
पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का 6वां दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को, 98 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे 159 स्वर्ण पदक
बिलासपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को होगा. समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन होंगे. इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव समेत जिले के विधायकगण शामिल होंगे. दीक्षांत समारोह वक्ता सुरेश (भैया जी) जोशी होंगे.
CM विष्णुदेव साय ने तीन नए कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन, कहा- ब्रिटिश राज के औपनिवेशिक अपराध कानूनों का खत्म हुआ दौर
रायपुर. देश में आज 1 जुलाई से नया आपराधिक कानून लागू हो चुका है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में आज से देशभर में लागू हो रहे तीन नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया. उन्होंने (CM Vishnudeo Say) अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि भारतीय दंड संहिता अब भारतीय न्याय संहिता बन चुकी है. ब्रिटिश राज के औपनिवेशिक अपराध कानूनों का दौर खत्म हो गया है.
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : EOW ने पेश किया 10 हजार से अधिक पन्नों का चालान, ढेबर, त्रिपाठी समेत अन्य आरोपियों की बढ़ सकती है मुश्किलें
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2 हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW/ACB) ने आज कोर्ट में चालान पेश किया. आरोपी अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी समेत कई आरोपियों के खिलाफ 10 हजार से अधिक पन्नों का चालान पेश किया गया. अब इस मामले में आरोपियों की मुश्किलें और बढ़ सकती है.
छत्तीसगढ़ में आज से नई सुविधा लागू, वापस लौटे ड्राइविंग लाइसेंस लेने अब राजधानी आने की जरूरत नहीं, जिला परिवहन कार्यालय से मिलेंगे लाइसेंस
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर आम नागरिकों को एक और नई सुविधा परिवहन विभाग के माध्यम से मिलने जा रही है. ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र आवेदक द्वारा दिए गए पते पर नहीं पहुंचने पर आवेदकों को उनके जिले के क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन कार्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे. परिवहन विभाग द्वारा यह सुविधा एक जुलाई से लागू की जा रही है.
CM साय महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त करेंगे जारी, मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग की लेंगे बैठक, डिप्टी CM साव अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त जारी करेंगे. सीएम साय 653 करोड़ 84 लाख रुपए अंतरित करेंगे. महतारी वंदन योजना की राशि लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में जाएगी. लाभार्थी महिलाओं के खातों में एक हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी. बता दें कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद पीएम मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन की पहली किस्त जारी की थी.