छत्तीसगढ़
रायपुर में 2 कारों की भिड़ंत दो की मौत, दो घायल
रायपुर । राजधानी रायपुर में बुधवार को मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में जिंदल मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह छह बजे दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
कैबिनेट मंत्री वर्मा ने मीसाबंदियों को सम्मानित किया
रायपुर । सिंधी पंचायत भवन तिल्दा में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में 25 जून को लोकतंत्र का काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आपातकाल के दौरान बंदी बनाये गए राष्ट्रभक्त मीसा बंदी मालूराम शर्मा और शत्रुघ्न वर्मा को सम्मानित किया।इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।c
सीएम साय से गोवा विधानसभा के अध्यक्ष तावड़कर ने मुलाक़ात की
रायपुर। नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में मंगलवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश बी तावड़कर ने सौजन्य मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों के प्रश्नों, जिज्ञासाओं व समस्याओं का हो रहा समाधान
रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा इस वर्ष द्वितीय मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय मुख्य परीक्षा में ऐसे विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते है जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हो ऐसे समस्त विद्यार्थी जो पूरक श्रेणी में है, अनुत्तीर्ण है अथवा उत्तीर्ण है, वे सभी द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल होने आवेदन कर सकते है।
जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड पर पूर्ण करें : अरुण साव
रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री साव ने रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि सभी अधिकारी उन्हें दी गई जिम्मेदारियों का स्वयं मूल्यांकन करते हुए कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करें। पीडब्ल्यूडी, पीएचई और नगरीय निकायों में किए जा रहे सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष रूप से ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि काम समय पर पूरे होते हैं तो इससे न केवल लोगों की विश्वसनीयता बढ़ती है, बल्कि विभाग की छवि भी मजबूत होती है।
CG NEWS : SBI बैंक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा
कोरबा। जिले के घंटाघर चौक स्थित एसबीआई बैंक (SBI Bank) में देर रात भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आगजनी की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि आगजनी की यह घटना एसबीआई कर्मी की लापरवाही से हुई है.
परिवार की आर्थिक स्थिति रेखा के मजबूत इरादों के रास्ते में नहीं बन सकी रुकावट, पहाड़ी कोरवा जनजाति की युवती बनी शिक्षक
रायपुर। कोरबा जिले के कटघोरा की रहने वाली पहाड़ी कोरवा जनजाति की कुमारी रेखा को अतिथि शिक्षक के रूप में भैंसमा के शासकीय माध्यमिक स्कूल में नियुक्त किया गया है. रेखा ने अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति मिलने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की. रेखा ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को अपनी शिक्षा के रास्ते में रूकावट नहीं बनने दिया और मजबूत इरादे के बल पर एमएससी तक की पढ़ाई की. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवक युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास सराहनीय है.
अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही मां को भूला बेटा, हाईकोर्ट ने कहा- अब वेतन से कटकर मां के खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे
बिलासपुर। एक मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मौत के बाद मां की देखभाल बेटे का नैतिक और कानूनी दायित्व है. एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति पाने के कुछ दिन बाद बेटे ने मां की देखभाल और खर्च देना बंद कर दिया था. मामले में पुत्र की अपील खारिज कर कोर्ट ने फटकार लगाई, और दस हजार रुपये प्रति माह देने का आदेश दिया है. भुगतान न करने पर एसईसीएल प्रबंधन को पुत्र के वेतन से कटौती कर सीधे मृतक के आश्रित के खाते में जमा कराने का निर्देश दिया है.
छत्तीसगढ़ में मिली हार की कांग्रेस करेगी समीक्षा, वीरप्पा मोइली की अगुवाई में कमेटी छह दिनों तक डालेगी डेरा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव में मिली हार की कांग्रेस गहन समीक्षा करने जा रही है. इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली की अगुवाई में गठित कमेटी 29 जून को छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकती है.
अवैध रेत खदानों पर दबिश, महानदी से रेत चोरी करते 5 हाईवा जब्त
आरंग। रायपुर के आरंग क्षेत्र में लगातार रेत चोर छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा कही जाने वाली महानदी से अवैध तरीके से रेत की चोरी कर रहे हैं. 15 जून से प्रदेश के सभी रेत खदान नियमित रूप से बंद हो जाते है. इसके बाद भी रेत चोर सक्रिय हैं. आरंग क्षेत्र के कुरूद और मोहमेला में रेत खनन और परिवहन की सूचना पर रायपुर खनिज विभाग, आरंग राजस्व विभाग और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की. इस दौरान 5 हाईवा वाहनों पर खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई की है. इन दोनों अवैध रेत खदानों में बने रेम को भी विभाग द्वारा तोड़ा गया है. इस दौरान आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला, नायब तहसीलदार सृजल साहू, खनिज विभाग और आरंग पुलिस की टीम मौजूद रही.
काम में लापरवाही पड़ी भारी, सहकारी समिति में कार्यरत तीन कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित…
मुंगेली। जिले के सहकारी समितियों (PACS) के कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए किए जा रहे कम्प्यूटरीकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई के साथ सहकारिता सहायक आयुक्त ने अन्य ऑपरेटरों को संदेश दिया है कि काम में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई करने से परहेज नहीं किया जाएगा.
RPF Latest New: DSC के डॉगी ने RPF के जिस स्टॉफ को काटा था वो हुए गंभीर… लड़ रहे जिंदगी और मौत से
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के नागपुर रेल मंडल के कमांडेंट के पालतु डॉग ने आऱपीफ के जिस स्टॉफ को काटा था वो बेहद गंभीर बताएं जा रहे है, उन्हें नागपुर के किम्स अस्पताल में भर्ती करा गया है.
इस जिले में तालाबों को पाटकर बेचा जा रहा, करीब दो दर्जन तालाब हो चुके हैं गायब…
राजस्थान के ऊर्जा मंत्री एचएल नागर ने किया 9 मेगावाट के सौर परियोजना का उद्घाटन, कहा- आरवीयूएनएल सरगुजा के विकास के लिए हैं प्रतिबद्ध
रायपुर। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने समुदाय-केंद्रित पहलों और परियोजना विकास कार्यों का आकलन करने के लिए सरगुजा में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) के परसा ईस्ट केटे बासन ब्लॉक का दौरा किया. उन्होंने आरवीयूएनएल की तरफ से सरगुजा जिले के विकास के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की.
रोजगार मिलने से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का होगा सामाजिक एवं आर्थिक विकास : लखन लाल देवांगन
रायपुर। विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के 108 बेरोजगार युवाओं को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं कलेक्टर अजीत वसंत के हाथों जिला खनिज न्यास मद से मानदेय के आधार पर उनके निवास के नजदीक के स्कूलों में योग्यतानुसार भृत्य एवं अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
रायपुर । गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिले के प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा जांच उपकरणों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराने के साथ ही अस्पताल की रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ राज्य दत्तक ग्रहण अभिकरण की बैठक सम्पन्न
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण की शासी निकाय की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव तथा दत्तक ग्रहण अभिकरण की शासी निकाय की अध्यक्ष शम्मी आबिदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 में दत्तक ग्रहण प्रकरणों की समीक्षा की गई।