छत्तीसगढ़
"छत्तीसगढ़ में राशन कार्डों का नवीनीकरण, आवेदन 25 जनवरी से शुरू"
रायपुर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में प्रचलित राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा. इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है.
संचालनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि, प्रदेश में लगभग 76 लाख राशन कार्ड है, जिसका नवीनीकरण किया जाना है. हर पांच साल में नवीनीकरण करने का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि इसके लिए 25 जनवरी से 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से लिया जाएगा. वहीं, 29 फरवरी तक नवीनीकरण की कार्यवाही पूर्ण करने का लक्ष्य है. इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी किया गया है.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन में महाराजश्री ने भक्तों को भगवान के प्रति भक्ति का मार्ग दिखाया"
रायपुर: श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराजश्री की अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी में स्व. श्री सत्यनारायण बाजारी (मन्नू भाई) की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस महाराजश्री द्वारा प्रभू गौरी-गोपाल जी को पुष्प माला, राजेश मूणत-विधायक, विनोद अग्रवाल-पार्षद एवम् कृष्णा बाजारी परिवार द्वारा - आरती से कथा आरम्भ की गई.
महाराजश्री ने कल उनके स्वागत में निकली भव्य शोभायात्रा की प्रशंसा करते हुए आयोजक परिवार एवम् स्वागतकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. मंच से विधायकगण श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री राजेश मूणत, पार्षद श्री विनोद अग्रवाल का स्मृति चिन्ह एवम् श्री कृष्ण नाम का पटका (गमछा) पहनाकर अभिनंदन किया गया.
भव्य श्री राम दरबार प्रतिरुप मंच से महाराजश्री ने सुमधुर संगीतमय भजन - तेरे चरण कमल से श्याम, लिपट जाऊं रज-रज में... से सभी का मन मोह लिया. हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन के साथ नाचते-झूमते पूर्ण आनंद लिया. महाराज श्री ने बताया कि भागवत कथा में 18 हजार श्लोक, 335 अध्याय और 12 स्कन्ध हैं जिनका श्रवण करने से हृदय, मन पवित्र एवं निर्मल होता है.
उन्होंने उपस्थित भक्तों से पूछा की प्रत्येक व्यक्ति में भगवान विराजमान होते हैं परंतु फिर भी कुछ लोग पाप कर्म क्यों करते हैं? उन्होंने इसे विस्तार से समझाया.
भक्त प्रहलाद, गोस्वमी तुलसीदास आदि सुविख्यात भक्तों का उदाहरण देते हुए बताया कि जो भक्त भगवान से जुड़ जाते हैं दुनिया उन्हें ही याद करती है.
महाराजश्री ने बरसाने में श्री राधा-कृष्ण की प्रथम भेंट का वृतांत सुनाते हुए श्री राधा जी द्वारा मोर पंख भेंट एवं उसे श्री कृष्ण जी द्वारा मुकुट में लगाने के प्रसंग को भक्तों को सुनाया.
महाराज श्री ने बताया भक्ति नौ प्रकार से की जाती है जिसका रामचरित मानस में उल्लेख है-श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पादसेवन, अर्चन, वंदन, दास, सख्य और आत्म निवेदन. महाराजश्री ने इन सभी प्रकारों को विस्तार से समझाया.
महाराजश्री ने सभी भक्तों को अपने आश्रम आमंत्रित करते हुए... आज वृंदावन आने का वादा करो... भजन सुनाया. कथा के अंत में पुन: श्री गौरी-गोपाल जी की आयोजक परिवार एवम् समिति के प्रमुखों द्वारा आरती की गई.
कार्यक्रम को सफल बनाने ओमप्रकाश मिश्रा, ओमप्रकाश बाजारी, दीपक अग्रवाल, विकास सेठिया, सुनील बाजारी, नितिन कुमार झा, सौरभ मिश्रा, रीतेश राठौर, डॉ. विकास अग्रवाल सहित सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रहे.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीन नए कानूनों की शक्तिशाली प्रस्तुति की, कहा - नए कानूनों की दृष्टि से हो रहा है अद्वितीय परिवर्तन"
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के तीन नवीन कानूनों को लेकर कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शी सोच की वजह से ही ये संभव हो पाया है। साय ने कहा है कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी हम अंग्रेजों के बनाए कानून का ही पालन कर रहे हैं जिसे बदलने का समय आ गया है। साय ने कहा है कि समय के साथ परिवर्तन अनिवार्य है और देश, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेहतर परिवर्तन की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय में नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण में शामिल हुए और कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस को आने वाले समय में संसाधनों की कमी नहीं होगी और प्राथमिकता के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस को और सशक्त करेंगे। नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण के मौके पर राज्य के गृहमत्री विजय शर्मा ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था देश का एक अहम विषय है। उन्होंने नवीन कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री के प्रयासों से ये संभव हो पाया है कि हमें अंग्रेजों के कानून से मुक्ति मिलने जा रही है।
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के समक्ष नवीन कानूनों के प्रावधानों की प्रस्तुति देते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जुनेजा ने बताया कि नवीन कानून दंड देने की बजाए पीडि़त को न्याय देने की भावना के साथ तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुराने कानून दंड पर आधारित हैं जबकि नए कानून महिला सुरक्षा एवं न्याय पर आधारित हैं।
नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण के मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव विधि रजनीश श्रीवास्तव, एडीजीपी विवेकानंद, एडीजीपी अमित कुमार, वित्त सचिव अंकित आनंद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"छत्तीसगढ़: बालोद जिले में युवती से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार"
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती से गैंगरेप करने वाले दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस ने घटनास्थल से लेकर 8 जगहों तक करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालने, जिसके बाद सफलता मिली. यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.
पीड़िता ने गुण्डरदेही थाने में 15 जनवरी को अपने साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने धारा 363, 376, (2)(ए), 376 (डी), 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई. वहीं मामले में पुलिस ने 3 टीम गठित किया.
मामले में गठित टीम के ने घटना स्थल और आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज में आरोपी राहुल देवार और बबलु देवार को कपड़ा दुकान पर कुछ सामान खरीदते हुए दिखे. प्राप्त फुटेज के आधार पर जांच किया गया तभी मुखबीर से सूचना मिला की एक आरोपी बबलु देवार पुलिस को देखकर गिरफ्तारी के भय से बस स्टैंड गुण्डरदेही के एक होटल में लुकछिप रहा है. जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी राहुल देवार, विक्रम देवार के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने स्वीकार किया.घटना के बाद आरोपी राहुल देवार, विक्रम देवार फरार हो गए थे. आरोपियों की तलाश में लगी सायबर सेल को चिल्हाटी गांव जिला मोहला मानपुर पर लोकेशन मिला. जिसपर घेराबंदी कर आरोपियों को पुलिस पकड़ने पहुंची लेकिन पुलिस के आने की सूचना पाकर घटना में प्रयुक्त स्कूटी छोड़कर फरार हो गए.
वहीं राजनांदगावं से कवर्धा के बीच सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता के आधार पर पता चला कि आरोपी विक्रम देवार कवर्धा में अपने एक रिश्तेदार के घर छुपा है, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. साथ ही नागपुर की ओर रवाना टीम ने आरोपी राहुल देवार के नागपुर (महाराष्ट्र) में लोकेशन मिलने के बाद उसे नागपुर से घेराबंदी कर पकडा गया. मामले में तीनों आरोपियों की पहचान कार्रवाई कराने के बाद उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"छत्तीसगढ़: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया"
रायपुर: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के अवसर सचिव अंशिका ऋषि पांडेय अवर सचिव ने आज आदेश जारी किया है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है. अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को 2:30 बजे तक अवकाश रहेगा. सारे शासकीय कार्यालय में हॉफ टाइम छुट्टी रहेगी.
आपको बता दें कि अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है. इसके चलते केंद्र सरकार 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान कर चुके हैं. वहीं अब सीएम साय की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में भी आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी हो गया है.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक शुरू, नक्सल ऑपरेशन और कानून में संशोधन पर चर्चा"
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है. बैठक में उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं. यह बैठक सिविल लाइन स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई है. बैठक में पिछ्ले दिनों लाए गए संशोधन बिल को लेकर चर्चा हो रही है. साथी ही नक्सल ऑपरेशन, लॉ एंड आर्डर को लेकर भी की जा रही है.
इस बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक जुनेजा और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं.
गृह विभाग की समीक्षा बैठक के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, अंग्रेजों के समय से चले आ रहे कानून में जो बदलाव किया गया है. वो लोकसभा और राज्यसभा में पास भी हो चुका है. कानून को लेकर बैठक में गृह विभाग के अफसरों ने प्रेजेंटेशन दिया है. 22 जनवरी को होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे और नक्सल अभियान को लेकर भी इस बैठक में चर्चा हुई है. मुख्यमंत्री नक्सल मामले को लेकर संजीदा हैं. छत्तीसगढ़ के ला एंड ऑर्डर की स्तिथि पर समीक्षा भी की गई है.
गृह विभाग में प्रशासनिक सर्जरी को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक सर्जरी सामान्य प्रक्रिया है. आवश्यकता अनुरूप सब किया जाता है यह बहुत बड़ी बात नहीं है.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"छत्तीसगढ़ पुलिस कर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, अधिकारियों को देय रहेगा विशेष अवकाश"
पुलिस कर्मचारियों की कार्य की प्रवृत्ति एवं कार्य के दबाव को दृष्टिगत रखते हुए मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक दिवस का साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से जारी परिपत्र के अनुसार थाना एवं जिले में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश देने की प्रक्रिया तय कर दी गई है।
थाने में पदस्थ कर्मियों के लिए एक दिवसीय साप्ताहिक अवकाश प्रारंभिक तौर पर आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को देय होगा। नक्सल प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्र में पदस्थ जिला पुलिस बल के अधिकारियों/कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश के स्थान पर 3 माह में एक बार 8 दिवस का अवकाश दिया जायेगा। थाने में पदस्थ कर्मियों को रात्रि ड्यूटी करने के पश्चात् पूरे 24 घंटे का अवकाश सप्ताह में एक बार दिया जायेगा। यानि कोई पुलिसकर्मी यदि रात्रि ड्यूटी करने के पश्चात् जाता है, तो उसे उस दिन एवं अगले दिन की प्रातः गणना तक उपस्थिति से छूट मिलेगी। यह साप्ताहिक अवकाश रात्रि ड्यूटी के पश्चात् प्रारंभ होकर अगले दिन प्रातः गणना/रोलकॉल तक के लिए रहेगा।
प्रत्येक पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिले में थाना एवं चौकियों में पदस्थ कर्मियों का इस प्रकार से रोस्टर तैयार करेंगे, जिससे प्रत्येक पुलिसकर्मी को यह ज्ञात रहे कि उसे कौन से दिन का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। यानि कि मंगलवार को अवकाश दिया जाता है, तो उसे अगले प्रत्येक मंगलवार को ही साप्ताहिक अवकाश दिया जायेगा।
यदि किसी कारणवश जैसे व्ही. व्ही.आई.पी. भ्रमण एवं कानून व्यवस्था की संगीन स्थिति के फलस्वरूप प्रत्येक कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाता है, तो एक दिन की अधिकतम सीमा तक जमा होगी और सुनिश्चित किया जायेगा कि उसे उसी माह में यथासंभव यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाये। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विषम सुरक्षात्मक कारणों से यह अवकाश निरस्त किया जा सकेगा। उपरोक्त परिस्थतियों में इकाई प्रमुख का निर्णय अंतिम होगा। अवकाश निरस्त करने की अनुमति संबंधित पुलिस अधीक्षक द्वारा ही दी जायेगी एवं उसकी जानकारी संबंधित पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस महानिरीक्षक रेंज को दी जायेगी।
छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल की जिलों में पदस्थ कंपनियों के कर्मियों के लिए यह एक दिवसीय साप्ताहिक अवकाश आरक्षक से निरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (कंपनी कमांडर) स्तर के अधिकारियों को देय होगा। नक्सल प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्र में पदस्थ छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों/कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश के स्थान पर 3 माह में एक बार 8 दिवस का अवकाश दिया जायेगा। यह साप्ताहिक अवकाश रात्रि ड्यूटी के बाद से अगले दिन सुबह प्रातः गणना रोलकॉल तक रहेगा। प्रत्येक कंपनी में इस प्रकार का रोस्टर बनाया जाये, ताकि प्रत्येक कंपनी के प्रत्येक जवान को एक नियत दिनांक को साप्ताहिक अवकाश मिल जाये, यानि कि मंगलवार को अवकाश दिया जाता है, तो उसे अगले प्रत्येक मंगलवार को ही साप्ताहिक अवकाश दिया जायेगा।
यदि किसी कारणवश जैसे व्ही.व्ही.आई.पी. भ्रमण एवं कानून व्यवस्था की संगीन स्थिति के फलस्वरूप प्रत्येक कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश नही दिया जाता है, तो 01 दिन की अधिकतम सीमा तक जमा होगी और सुनिश्चित किया जायेगा कि उसे उसी माह में यथासंभव यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाये। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विषम सुरक्षात्मक कारणों से यह अवकाश निरस्त किया जा सकेगा। उपरोक्त परिस्थतियों में इकाई प्रमुख का निर्णय अंतिम होगा।विषम परिस्थतियों में पुलिस अधीक्षक/सेनानी द्वारा ही अवकाश निरस्त किया जायेगा। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक/सेनानी एवं रेंज पुलिस उप महानिरीक्षक को दिया जायेगा।
परिपत्र में उल्लेख है कि अवकाश की गणना वर्तमान में प्रचलित प्रथा के अनुसार अपरान्ह में 12.05 पर रवानगी व पूर्वान्ह में 11.55 की वापसी प्रथा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाए एवं सामान्य अवकाश में रवानगी संध्या रोलकॉल के बाद दी जाये व प्रातः गणना/रोलकॉल के समय आमद करायी जाये।
साप्ताहिक अवकाश के साथ अन्य अवकाशों का लाभ भी देय होगा परन्तु साप्ताहिक अवकाश पर रवानगी रात्रि ड्यूटी करने के बाद दी जायेगी एवं अन्य अवकाश की गणना अगले दिन से की जायेगी। साप्ताहिक अवकाश की सुविधा किसी अन्य अवकाश के साथ जोड़ी नहीं जायेगी एवं साप्ताहिक अवकाश को आगे नहीं बढ़ाया (Carry forward) जा सकेगा, एवं इसका नगदीकरण (Encashment) नहीं किया जावेगा। उपरोक्त आदेश उन पुलिसकर्मियों पर लागू नहीं होंगे जो पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय में पदस्थ है। इसी प्रकार यह अवकाश पुलिस मुख्यालय/छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल मुख्यालय/रेडियो मुख्यालय/ट्रेनिंग स्कूल एवं अकादमी में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर लागू नहीं होंगे।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान सम्मेलन में बताया सरकार के कदमों का महत्व
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहंुचने पर क्षेत्रवासियों, ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों ने भगवान राम के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री साय को तुलसी माला, शस्त्र और शास्त्र भेंट, अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, बिसराम यादव, पवन साय, अजय जामवाल, चंद्रशेखर वर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पद का दायित्व सम्हालने के बाद पहली बार कवर्धा आगमन हुआ है। इस अवसर पर आप सभी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी जी गारंटी के अनुरूप आप लोगों ने हम पर जो विश्वास किया है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि मोदी के गारंटी में जो वायदे किए गए हैं उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन हुए एक महीना ही हुआ है और इतने कम समय में मोदी जी के गांरटी को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा चुके है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर 02 वर्ष की धान की बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में अंतरित की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शिक्षित युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 किं्वटल धान खरीदी 3100 रूपए प्रति किं्वटल के मान से की जा रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि जल्द ही किसानों के खाते में पहंुच जाएगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए बजट में प्रावधान कर लिया गया है। प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की राशि माताओं के खाते में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रूपए में की जाएगी, इसके लिए 4000 रूपए बोनस का भी प्रावधान है। कार्डधारियों को 500 रूपए में सिलेंडर दिया जाएगा। भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वायदों को मोदी जी की गारंटी में पूरा किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल, अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर मनाएं उत्सव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहावत को चरितार्थ करना है। आज 18 जनवरी को भगवान राम मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किए है। इसके लिए आप सभी को बधाई। आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, भगवान राम का ननिहाल वाला प्रदेश है। इसलिए हमको और अधिक खुशी के साथ उत्सव के रूप में मनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश राममय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को दीवाली के तर्ज पर सभी अपने घरों में दिया जलाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवहान पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई करना है।
सभी समाज प्रमुखों का किया गया स्वागत
किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सभी समाज प्रमुखों का भी आत्मीय स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी समाज प्रमुखों कों रामचरित मानस और तुलसी के माला से स्वागत किया।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
छत्तीसगढ़: कोण्डागांव जिले का टाटामारी बन रहा है विशेष प्रकार का पर्यटन हॉटस्पॉट, बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने किया यहां आगमन।
कोण्डागांव :छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले का टाटामारी तेजी से टूरिज्म हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। यहां की प्राकृतिक सुन्दरता का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। साल भर के भीतर देश-विदेश के एक लाख से अधिक पर्यटकों ने टाटामारी की सैर कर ली है। फ्रांस की एक पर्यटक को तो टाटामारी इतना अच्छा लगा कि वे दोबारा अपनी मां को लेकर सैर के लिए टाटामारी पहुंचीं।
कोण्डागांव अपने आप में ढेरों प्राकृतिक संसाधनों के साथ अमूल्य सांस्कृतिक एवं पारम्परिक कलाओं को समेटे हुए है। यहां की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्यता अपने आप में विलक्षण है। इन सभी संसाधनों से पूर्व में पूरा विश्व अनभिज्ञ था। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट का विकास किया गया है। इस सर्किट के बन जाने से जिले में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जहां एक वर्ष में टाटामारी में देश-विदेश के 01 लाख से अधिक लोगों ने टाटामारी के विहंगम दृश्यों का आनंद लिया है।
फ्रांस से आयी पर्यटक क्लेयर ने बताया कि उन्होंने दो बार टाटामारी और कोण्डागांव का भ्रमण किया है। पहली बार जब अपने दोस्तों के साथ आयी तो उन्हें यहां की प्राकृतिक खुबसूरती इतनी अच्छी लगी की जब अपनी मां को भी इसके संबंध में बताया तो वे भी मेरे साथ कोण्डागांव का भ्रमण करने आयी थी।
फ्रांस के ही अल्बाने एवं गेल ने बताया कि वे इससे पहले कई स्थानों पर गये हैं परंतु कोण्डागांव में आदिम परम्परा और यहां के लोगों की सादगी उन्हें बहुत पसंद आयी। आदिवासी लोगों से मिलकर एवं उनकी दिनचर्या को पास से देखने का मौका मिला जिससे उन्हें बहुत खुशी मिली।
फिनलेंड के थॉमस, निकोडेम, टोपीयाज ने कहा कि कोण्डागांव में स्थानीय युवाओं द्वारा हमें ट्रेकिंग करते हुए जलप्रपातों, वनस्पतियों को देखना एवं प्रकृति के बीच प्राकृतिक माहौल में मांझिनगढ़ के ऊपर कैम्पिंग करने का अनुभव अपने आप में अनूठा था। उन्हें यहां आकर बहुत खुशी महसूस हुई।
युवाओं के बीच सिविल सेवाओं की तैयारी हेतु प्रसिद्ध असिस्टेंट प्रोफसर एवं कांउसलर डॉ. विजेन्द्र सिंह चौहान हाल ही में बस्तर के प्रवास पर थे। उन्होंने अपने प्रवास की शुरूआत कोण्डागांव जिले के टाटामारी पर्यटन स्थल से की। जैसे ही वे टाटामारी पहुंचे टाटामारी के प्राकृतिक सौदर्य एवं विहंगम दृश्य को देखकर मंत्र मुग्ध हो गये और वे अपने आप को वहां के प्राकृतिक सौदंर्य का वीडियो बनाने से नहीं रोक पाये और एक ट्रेवल ब्लॉगर की तरह अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से यहां की सुंदरता को वर्णित करते हुए कहा कि अक्सर बस्तर को अशांति से जोड़ा जाता है पर टाटामारी को देखकर आप इसकी तुलना केवल स्वर्ग से कर सकते हैं।
जगदलपुर से कोण्डागांव घुमने आये 36 सदस्यी दल के महेश ने बताया कि उनके कार्यालय वर्म फाईनेंश के सभी लोगों ने जब कोण्डागांव में घूमने का सोचा तो उन्हें इसकी खूबसूरती का अंदाजा नहीं था। यहां सभी ने ट्रेकिंग के साथ मांझिनगढ़ के दृश्यों का आनंद लिया। जो अभूतपूर्व था।
इसी प्रकार नये साल के उत्सव में लिमदरहा में कैम्पिंग कर लोगों ने चंद्रमा एवं तारों को टेलीस्कोप की सहायता से देखा। विगत एक वर्ष में टाटामारी जहां अकेले 01 लाख से अधिक पर्यटक आये वहीं कुंएमारी जलप्रपात को देखने 97 हजार, होनहेड़ जलप्रपात में 72 हजार पर्यटक देखने को जिससे स्थानीय लोगों को भी आजीविका का नया साधन प्राप्त हुआ है। कोण्डागांव को शिल्प नगरी के रूप में जाना जाता है। इसे पर्यटन क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए समय समय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमंे कोण्डागांव हस्तशिल्प महोत्सव, जल जगंल यात्रा, कोण्डागांव एडवेंचर फेस्टिवल, फायर फ्लाई ट्रेल, हेरिटेज वॉक, स्टार गेजिंग फेस्टिवल, भंगाराम यात्रा, मांझिनगढ़ वन महोत्सव, फ्रिडम ट्रेक आदि आयोजन कराया जा चुका है।
क्या है मावा कोंडानार सर्किट-
कोण्डागांव जिले में पर्यटन की क्षमता के विकास के द्वारा स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करने के लिए उन्हें पर्यटकों के लिए टूर गाईड, हॉस्पिटालिटी एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने हेतु अवसर प्रदान किया जा रहा है। स्थानीय महिला समूहों को पर्यटन क्षेत्रों के निकट जलपान व्यवस्था द्वारा रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस सर्किट में घुमाने हेतु स्थानीय युवाओं के पर्यटन समूहों द्वारा दो दिन तक का पैकेज तैयार किया गया है। जिसमें टाटामारी में विश्राम, नाइट कैम्पिंग, स्टॉर गेजिंग, स्टोरी टेलिंग, बोन फायर, हर्बल टी, पारम्परिक आदिवासी भोजन, सुर्याेदय का विहंगम दृश्य, मांझिनगढ़ में आदिम काल के शैल चित्र सूर्यास्त का विहंगम दृश्य के अतिरिक्त कुएंमारी, लिंगोदरहा, ऊपरबेदी एवं होनहेड़ जैसे सुंदर जलप्रपातों का भ्रमण कराया जाता है। इस सर्किट के माध्यम से यहां के स्थानीय 40 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं 200 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है। इस सर्किट में पर्यटन हेतु ऑनलाइन बुकिंग केशकाल ईको टूरिज्म की वेबसाइट https:/www.keshkalecotourism.inèk~ पर जाकर कराया जा सकता है।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने मजदूरों के लिए दाल-भात केंद्र फिर से शुरू करने का ऐलान किया
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मजदूरों को सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने बड़ी सौगात दी है. सरकार दाल-भात केंद्र (Dal-Bhat Center) फिर से शुरू करेगी. प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि दाल-भात केंद्रों में मजदूरों को नि:शुल्क भरपेट खाना मिलेगा. उम्मीद है कि यह योजना एक अप्रैल से शुरू की जा सकती है.
बता दें कि बीजेपी शासन काल में जब रमन सिंह की सरकार थी तभी दाल-भात केंद्र शुरू किया गया था. दाल-भात केंद्रों में पूर्व में मजदूरों को पांच रुपये में भोजन मिलता था. वहीं पांच साल पहले बघेल सरकार में इसे आर्थिक सहयोग नहीं मिला. जिसके कारण यह केंद्र स्वत: बंद हो गया. अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद दाल-भात केंद्र फिर से चलाया जाएगा और मौजदूरों को फ्री में भरपेट खाना मिलेगा.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरा: कृषि विश्वविद्यालय और विधानसभा में शामिल होंगे
रायपुर: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान उपराष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कार्यक्रम
तय कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 जनवरी को रायपुर आएंगे. उपराष्ट्रपति सुबह 9:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से सीधे राज भवन रवाना होंगे. सुबह 10.40 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रवाना होंगे. इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे. उसके बाद 4.15 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान विधायकों को संबोधित करेंगे. जहां से शाम 6 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना होंगे.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम और 'वामपंथी उग्रवाद' पर समीक्षा बैठक का आयोजन
रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह 21 जनवरी को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. इस दौरान वे विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शाम 6 बजे तक शाह विस परिसर में रहेंगे. उसके बाद 6:25 पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम
नये विधायकों के लिये विधानसभा में होने वाले प्रबोधन कार्यक्रम के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई)’ पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में होगी. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा समेत केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारी और केंद्र और राज्य सरकारों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.
बैठक का उद्देश्य राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करना और वामपंथी उग्रवाद के खतरे से निपटना है. सड़क निर्माण, दूरसंचार कनेक्टिविटी, वित्तीय समावेशन और आवासीय विद्यालय खोलना शामिल हैं.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
कृषि विभाग में 100 करोड़ रुपए के गोलमाल का आरोप, जांच शुरू
रायपुर: कृषि विभाग में करीब 100 करोड़ रूपए के गोलमाल का आरोप लगा है. ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि वर्तमान की भाजपा सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार पर चुनाव के पहले लगाए थे. लेकिन अब प्रदेश में भाजपा सरकार है. हालांकि विभाग का दावा है कि इस मामले में जांच शुरू हो गई है. लेकिन ये गोलमाल कितने का है और इतने बड़े गोलमाल की जांच शुरू है इसे लेकर कभी कोई औपचारिक जांच आदेश मीडिया के सामने नहीं आया है. बता दें कि कृषि विभाग में गोलमाल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी चुनाव से पहले विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की थी, लेकिन उसमें राशि का जिक्र नहीं था.
100 करोड़ के इस गोलमाल की शिकायत रायपुर के चुड़ीलाइन निवासी रविशंकर मिश्रा ने की. जिसमें उन्होंने दावा किया है कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और जिला खनिज निधि से उद्यानिकी विभाग द्वारा अमानक पावर वीडर/ पावर टिलर में अनुदान दिया गया है.
शिकायत के मुताबिक जिन यंत्रों को कृषि मशीनरी प्रशिक्षण संस्थान भारत शासन द्वारा टेस्ट रिपोर्ट दी गई है उसमें मशीन के उपयोगकों कृषकों के स्वास्थ्य हेतु हानिकारक बताया गया है और टेस्ट मशीन को अमानक बताने के साथ साथ 4.9 एचपी का बताया है. जबकि विभाग ने जो मशीन दी उसका नाम केसी-पीडब्ल्यूपी-7एचपी था.
विभाग ने खुद कर दी मशीनों की असेम्बलिंग
हैरानी की बात ये है कि जिस विभाग का काम मशीनों पर किसानों के खाते में सब्सिडी डालने का है, उसने अपने ऑफिस में ही मशीनों की असेम्बलिंग कर दी. इस शिकायत में कुल 100 करोड़ रुपए से अधिक का स्प्लाई करना बताया गया है. हालांकि दावा जांच के बाद अधिक राशि के जारी होने का है.
मध्य प्रदेश में ब्लेक लिस्टेड है कंपनी, एफआईआर भी दर्ज
विभागीय सूत्रों का दावा है कि मेसर्स Kishan Agrotech चिखली दुर्ग को उक्त मशीनों को किसानों को देने के लिए पंजीयन करवाया था. जबकि ये फर्म मध्य प्रदेश में करोड़ा का घोटाला कर चुकी है और कंपनी के डायरेक्टर जिगनेश पटेल के खिलाफ भोपाल में एफआईआर भी दर्ज है. इस पूरे मामले में लल्लूराम डॉट कॉम ने जिगनेश पटेल को फोनकर उनका पक्ष लेने की कोशिश की, तो उनका कहना था कि वो अभी इंदौर जा रहे है 21 जनवरी के बाद ही वे मिलकर पूरी बात बताएंगे.
हार्टिकल्चर के डायरेक्टर माथेश्वरन वी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है, रिपोर्ट आएगी तो मीडिया को बताया जाएगा.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
बलौदाबाजार: कलेक्टर चंदन कुमार ने बारिश से धान को बचाने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए
बलौदाबाजार : मौसम में नमी एवं संभावित बारिश को देखते हुए कलेक्टर चंदन कुमार ने आज पत्र जारी कर सभी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को धान को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसके तहत सभी केंद्रों में कवर कैंप रखने कहा गया है। साथ ही उन्होंने दो टूक कहा है की बारिश से धान भीगा तो सीधा कार्रवाई खरीदी केंद्र प्रभारी पर होगा। उसके लिए जिम्मेदार स्वयं होगा।
उन्होंने कहा कि किसान सुबह सुबह धान बेचने आते है तो उनके लिए अलाव जलाने की व्यवस्था भी करनी चाहिए। अभी एकाएक तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिससे जिले में ठंड बढ़ गयी है। इसके साथ ही सभी एसडीएम, नायब तहसीलदार, तहसीलदार,जनपद सीईओ, सहकारिता, बैंक,खाद्य विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर निरीक्षण कर कार्यालय को प्रतिवेदन जमा करने के निर्देश दिए है।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
नवरंग 2024: रायपुर के महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में हुआ शानदार वार्षिक उत्सव
एनुअल फंक्शन में मॉडर्न और वेस्टर्न का चला जादू
असमिया पंजाबी छत्तीसगढ़ी बंगाली नृत्य पर छात्र-छात्राओं ने दी परफॉर्मेंस
रायपुर: शहर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव नवरंग 2024 का शानदार आयोजन रविंद्र मंच कालीबाड़ी में आयोजित हुआ इस आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद रायपुर लोकसभा क्षेत्र सुनील सोनी थे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने की आयोजन में विशेष रूप से प्रबंध समिति सचिव अनिल तिवारी प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी और प्रबंध समिति के सभी सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही
आयोजन में नवरंग की थीम पर छात्र- छात्राओं ने शानदार परफॉर्मेंस दी शुरुआत खुशी त्रिपाठी के गणेश वंदना से हुई कार्यक्रम में बारहमासी डांस और रामायण डांस ने जमकर माहौल बनाया धीरे-धीरे उत्साह में छात्र-छात्राएं माहौल के अनुरूप अपनी जगह पर खड़े होकर नृत्य में शामिल होकर मनोरंजन किया वहीं समय की पगडंडी बढ़ती चली गई और गुंजा दीप के महिषासुर डांस के बाद थर्ड जेंडर थीम पर विषय की गंभीरता को भी नृत्य की जरिए प्रस्तुत किया गया
जिसे उपस्थित दर्शकों की भरपूर प्रशंसा और तारीफ मिली बाद में पंजाबी और बंगाली डांस में खूब माहौल बनाया रविंदर मंच कालीबाड़ी के सभागार में योग नृत्य ने भी तालियां जमकर तालियां बजी वही विष्णु जगत के निर्देशन में संबलपुरी डांस और मनीष कौशल के मणिकर्णिका डांस दक्षिण भारत की झलक पेश कर दी जबकि द्रौपदी डांस सोनाली ग्रुप के द्वारा पेश किया गया तो ऊपर बैठी छात्राओं ने तालिया से अभिनंदन किया
अंतिम प्रस्तुति में लेजी बॉयज राष्ट्रीय सेवा योजना समूह के समूह के द्वारा ओ मानसू के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया जिसे भरपूर सराहना मिली कार्यक्रम के बीच में अतिथियों के द्वारा अभिनंदन और छात्र-छात्राओं के उत्साह में संबोधन के जरिए परिचय और शुभकामनाएं रखी गई
इसी से छात्र-छात्राएं काफी प्रोत्साहित हुए और अतिथियों का अभिवादन स्वीकार कर सैफ और सोहेल म्यूजिक आर्केस्ट्रा ग्रुप के परफॉर्मेंस को भी बढ़ती हुई धड़कन के साथ तारीफ और सराहना मिली आयोजन में अनुशासन बनाए रखने के लिए महाविद्यालय समिति के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने व्यवस्था में जाकर छात्रों को नियंत्रित किया इस तरह पूरा आयोजन एक विशेष परिपाटी के साथ देर शाम 6:00 बजे समाप्त हो गया
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव: "अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह और राजनीतिक प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कांग्रेस पर तंज"
रायपुर: डिप्टी सीएम अरुण साव ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और छत्तीसगढ़ में इसकी तैयारियों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होने वाला है. क्योंकि उस दिन अयोध्या में भव्य और दिव्य रामलला के मंदिर के लोकार्पण का कार्यक्रम होगा. दुनिया के राम भक्त इस दिन को उत्सव के रूप में मनाकर इस ऐतिहासिक पल को और यादगार बनाने की तैयारी कर रहे है. उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ में विशेष तैयारी की जा रही. शहर-शहर, गांव-गांव, अलग-अलग धार्मिक संगठनों द्वारा विविध आयोजन की तैयारी है. हमारी सरकार भी तैयारी में जुटी है. छत्तीसगढ़ के लोगों में इसे लेकर दोगुना उत्साह है. हर एक व्यक्ति इस दिन को यादगार बनाने की तैयारी में हैं.
कांग्रेस ने भगवान राम को कहा काल्पनिक
वहीं अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर डिप्टी अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस का रुख साफ है. यही कांग्रेस है जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक कहा था. उन्होंने राम मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाए. आज पूरा देश मंदिर के लोकार्पण को ऐतिहासिक बनाने में लगा हुआ हैं, कांग्रेसी सोंचे वे कहां हैं.
कांग्रेस के वादाखिलाफी की गैरंटी वाले बयान पर साव ने किया पलटवार
मोदी की गैरंटी को वादाखिलाफी की गैरंटी देने वाले कांग्रेस के बयान पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि, अब तो कांग्रेस के बातों पर ज्यादा भरोसा नहीं. 5 साल में छत्तीसगढ़ की जनता को जैसे ठगा, लूटा गया. आज जब मोदी की गारंटी लोगों तक जा रही. उनके पेट में दर्द हो रहा है. क्योंकि उनकी सोच नहीं है. जनहित और जनता के हित में काम हो. वह कभी करने की कल्पना नहीं कर सकते. आज हमारी सरकार काम कर रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है.
राजनीतिक प्रकरणों की वापसी पर कमेटी करेगी समीक्षा – डिप्टी सीएम साव
कैबिनट में राजनीतिक प्रकरण वापस लेने के फैसले पर अरुण साव ने बताया कि, कैबिनेट में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी पर कमिटी गठित की गई है. मामले की जानकारी मंगाई गई है. कमेटी प्रकरणों की समीक्षा करेगी. उसके बाद अनुसंशा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
निगम आयुक्त को स्पॉट पर जाने के निर्देश पर बोले साव
बीते दिनों मंत्रालय में हुई नगरीय प्रशासन विभाग की बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त को स्पॉट पर जाकर निर्माण कार्यों और साफ-सफाई का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे, जिसे लेकर उन्होंने बताया कि, हमारी सरकार की ये जवाब देही है कि, सरकार के अधिकारी कर्मचारी जनता के प्रति जिम्मेदारी का ठीक तरह से निर्वहन करें. जनता के इच्छा आकांक्षाओं के अनुरूप काम करें. इसके लिए लगातार हम प्रयत्न कर रहे हैं. सरकार का काम निष्पक्ष हो, इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है. पीडब्ल्यूडी का दृष्टि ऐप लॉन्च किया. अब हमारा एसडीओ स्पॉट पर जाकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे तो फोटो लेकर उसे एप में अपलोड करेंगे. इससे उच्च अधिकारियों को पता चलेगा काम की क्या स्थिति है. इसके बाद हम उन कार्यों का मूल्यांकन भी कर सकेंगे.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, नगर निगम में स्वच्छता व्यवस्था के साथ ही निर्माण के काम को लेकर सरकार सजग है. सभी को ठीक प्रकार संचालित करने सुबह अधिकारियों का शहर में निकलना भ्रमण करना जरूरी. ताकि वे यह देखें कि उनके अधिकार क्षेत्रों में स्वच्छता के क्या हालात हैं? सफाई हो रहा है या नहीं? इससे काम में गति आएगी। इन सभी कार्यों को तत्काल प्रभाव से करने के लिए स्पष्ट रूप से सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, समय सीमा भी निर्धारित की गई है और उसी समय पर काम को करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है. इस दिशा में हम मजबूती से काम करेंगे. समय पर काम नहीं होने पर जरूरत पड़ी तो कार्रवाई करेंगे. अधिकारियों पर भी और ठेकेदार पर भी.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निगमों के विकास कार्यों की समीक्षा की, 215 करोड़ रुपए की राशि जारी की
रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में शहरों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के काम में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। उनकी समीक्षा बैठक के बाद विभाग ने आज ही नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए 215 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी नगर निगम आयुक्तों को अपनी टीम और जनप्रतिनिधियों के साथ सप्ताह में तीन दिन निर्माण और सफाई कार्यों के निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने इस पर गंभीरता से अमल करते हुए निरीक्षण के फोटो भी साझा करने को कहा। श्री साव ने सभी नगर निगमों में वार्डवार निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान वे खुद भी सवेरे किसी भी दिन किसी भी नगर निगम में पहुंच सकते हैं। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहरों के सभी वार्डों में जन सहयोग से स्वच्छता अभियान संचालित करने को कहा। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस., विशेष सचिव श्री पी.एस. ध्रुव, संचालक श्री कुंदन कुमार और सूडा (SUDA) के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में सभी नगर निगमों में संपत्ति कर की वसूली के लिए अभियान चलाने को कहा। उन्होंने व्यावसायिक एवं आवासीय संपत्तियों से बकाया कर की राशि वसूलने के लिए हर बुधवार को अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपत्ति कर के बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर कड़ाई से इसकी वसूली करने को कहा। उन्होंने आयुक्तों को हर सप्ताह संपत्ति कर की प्राप्ति की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने संपत्ति कर का निर्धारित लक्ष्य हासिल करने और वसूली में तेजी लाने के लिए कई सालों से एक ही स्थान पर पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारियों (ARI) और राजस्व अधिकारियों (RI) के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार उन्हें बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने नवनिर्मित कॉलोनियों और व्यावसायिक परिसरों से भी प्राथमिकता से संपत्ति कर वसूलने को कहा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगर निगम आयुक्तों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार शहरों को विकसित करने और नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए महापौर एवं पार्षदों के साथ समन्वय से काम करने को कहा। श्री साव ने राज्य प्रवर्तित तथा 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि से प्रगतिरत निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने मोबाइल वेन से निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता की नियमित जांच करने के साथ ही काम में देरी और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्री साव ने शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को आगामी मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केंद्र और राज्य सरकार दोनों की प्राथमिकता वाली योजना है। इनके निर्माण से गरीबों के आवास का सपना पूर्ण होने के साथ ही शहर व्यवस्थित भी होगा। उन्होंने गंदे नालों, तालाबों और उद्यानों की नियमित साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा। श्री साव ने अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनाइजर्स को केवल नोटिस जारी करने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही भी करें। उन्होंने सभी नगर निगमों में अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का तत्काल निपटारा करने को कहा। श्री साव ने पीएम स्वनिधि योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ ही सभी नगर निगमों के आय-व्यय की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. ने बैठक में लोगों को घर पर ही सूखा कचरा एवं गीला कचरा को अलग-अलग एकत्र करने के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि इनके डिस्पोजल में आसानी हो। उन्होंने जमीन उपलब्ध होने के बाद ही निर्माण कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा जिससे नए कार्यों को तुरंत प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम के साथ संपत्ति कर एवं अन्य करों की वसूली की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक राजस्व अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों से संपत्ति कर के मूल्यांकन से छूटे नए मकानों और दुकानों का सर्वे कराने को कहा, ताकि इन जगहों से भी संपत्ति कर प्राप्त किया जा सके। सभी नगर निगमों के आयुक्तों के साथ ही अपर आयुक्त, लेखा अधिकारी एवं वरिष्ठ अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha