"उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का छत्तीसगढ़ में स्वागत, विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं"
रायपुर: उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रायपुर पहुंच गये हैं. स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया. जिसके बाद उप-राष्ट्रपति सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गए.
बता दें कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम का आज से आगाज होने जा रहा है. सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देश के कई दिग्गज शामिल होंगे. कार्यक्रम की शुभारंभ उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड के मुख्य आतिथ्य में होगा.
दो दिवसीय इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा और अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष का उद्बोध भी होगा. इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल होंगे.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha