छत्तीसगढ़ /

प्राथमिक कृषि सहकारी समिति बार का वार्षिक साधारण सम्मेलन

पिथौरा, 1 अक्टूबर। पिथौरा और कसडोल विकास खंड के अंतर्गत प्राथमिक कृषि सहकारी समिति बार के कार्यालय में वार्षिक साधारण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान समिति प्रबंधक अरुण कुमार दीवान ने किसानों के समक्ष समिति का आय-व्यय प्रस्तुत किया। बैठक में समिति अध्यक्ष टिकेश्वर ठाकुर सहित किसान रामचरण यादव, दिनेश ठाकुर, भिखम ठाकुर, संतोष ठाकुर, रामसिंह नागवंशी, डिग्री प्रधान, उमाशंकर बरिहा, अश्विनी कैवर्थ, राजकुमार बरीहा, अंजोर सिंह नागवंशी, राजकुमार दीवान, देवान सिंह ध्रुव, परदेशी दीवान, राम भरोसा दीवान और अनिरुद्ध प्रधान उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image