छत्तीसगढ़
"अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ ने आयोजित किया भारत-पाक युद्ध विजय दिवस समारोह"
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर के द्वारा 1971 भारत-पाक युद्ध विजय दिवस समारोह का आयोजन 23 दिसंबर 2023 को जय श्री राम चौक कमल विहार सेक्टर 13 रायपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल जे एस एस कक्कड़(से.नि.) योद्धा 1971 भारत-पाक युद्ध थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल हरीद्र त्रिपाठी अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ , विशेष अतिथि कैप्टन(नेवी) अनुराग तिवारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर, नायक किशोरी लाल साहू महासचिव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़, श्री एस एल साहू सेवानिवृत प्राचार्य , श्री सी एम साहू सेवानिवृत प्राचार्य आदरणीय सुनील पांडे जी शहीद परिवार , श्रीमती पारुल त्रिपाठी संरक्षिका अखिल भारतीय सैन्य मातृशक्ति सेवा परिषद छत्तीसगढ़, श्रीमती श्यामा साहू अध्यक्ष अखिल भारतीय सैन्य मातृशक्ति सेवा परिषद छत्तीसगढ़ अतिथि के रूप में विराजमान थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ में छत्तीसगढ़ के वीर बलिदानियों एवं 1971 भारत-पाक युद्ध के वीर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया। तत्पश्चात वीर बलिदानियों के लियॆ 2 मिनट का मौन रखा एवं राष्ट्रगान किया गया। 1971 भारत-पाक युद्ध के योद्धा कर्नल कक्कड़ साहब का स्वागत वंदन अभिनंदन संगठन के द्वारा किया गया तत्पश्चात छोटे बच्चों एवं प्रशिक्षणार्थी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमारी ख्याति साहू , कुमारी चारुल साहू, कुमारी आस्था साहू, कुमारी श्वेता ,हीना , प्रभा, कुमारी भावना ने अपनी प्रस्तुति पेश की। तत्पश्चात अतिथियों का उद्बोधन हुआ। साथ ही अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर के द्वारा दी जा रही निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए कर्नल त्रिपाठी एवं कैप्टन तिवारी जी ने समस्त आयोजक पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में प्रतिवर्ष इस तरह के कार्यक्रम शहीदों के सम्मान में आयोजित करने हेतु मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में रायपुर जिला इकाई के संरक्षक गजमोहन साहू, अध्यक्ष खेमचंद निषाद, उपाध्यक्ष संतोष साहू एवं विजय डागा, सचिव योगेश साहू, सांस्कृतिक सचिव सूबेदार डीपी पटेल, संगठन सचिव चेतन लाल साहू, सह सचिव अश्विनी साहू, अभनपुर ब्लॉक प्रभारी कमल नारायण मिश्रा, आरंग संभाग प्रभारी पितांबर साहू, एवं अन्य पूर्व सैनिक तथा मातृशक्तियाँ उपस्थित रही। समापन उद्बोधन में अध्यक्ष खेमचंद निषाद ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों, मातृशक्तियों, प्रशिक्षणार्थी बच्चों एवं अन्य गणमान्य नागरिक को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन पूर्व सैनिक योगेश साहू ने किया।
"रायपुर: अनिरुद्धाचार्य महाराज कथा वाचन के लिए रायपुर आएंगे, गुढियारी में कथावाचन के लिए समिति बैठक हुई"
रायपुर: विश्वविख्यात कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज श्रीमद भागवत कथा करने के लिए राजधानी रायपुर आने वाले है। वे गुढियारी के हनुमान मंदिर मैदान में 19 से 25 जनवरी तक कथावाचन करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें अलग-अलग समितियों के लिए पदाधिकारियों का गठन किय गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास सेठिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धर्म प्रेमियों को श्रीमद भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ मिलने जा रहा है जिसमे अनिरुद्धाचार्य महाराज कथावाचन करेंगे। गुढियारी के हनुमान मंदिर मैदान में 19 से 25 जनवरी 2024 तकअनिरुद्धाचार्य महाराज कथा करेंगे। इसके लिए रविवार को कथा स्थल का भूमिपूजन किया गया और आयोजित समिति की ओर एक एक बैठक आयोजित की गई।
जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियोंं का गठन किया गया। भागवत कथा कार्यक्रम की तैयारी के लिए बनी समिति में ओम प्रकाश बजारी एवं अयोजक कान्हा बजारी, वीरेंद्र पारख, दीपक अग्रवाल, शैलेश शर्मा, अभिषेक अग्रवाल प्रभात अग्रवाल, प्रकाश माहेश्वरी, ओम प्रकाश मिश्रा, सुनील बाजारी, राकेश शर्मा, रवि पाठक, गज्जू साहू, योगेश श्रीधर, अरुण झा, सुधीर आजाद तम्बोली व अन्य पदाधिकारी शामिल है। भागवत कथा का आयोजन बाजारी परिवार द्वारा किया जा रहा है जिसमें विशेष सहयोग हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढियारी के द्वारा किया जा रहा है।
"छत्तीसगढ़: पंडित सुंदर लाल शर्मा की प्रकाशित पत्रिका 'श्री कृष्ण जन्म स्थान समाचार पत्र' की पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विमोचन किया"
देश की एक मात्र हस्तलिखित जेल पत्रिका `श्री कृष्ण जन्म स्थान समाचार पत्र दिमासिक सचित्र` का प्रकाशन आचार्य रमेंद्र नाथ मिश्र रतनपुर फुलवारी पारा जिसे पंडित सुंदर लाल शर्मा ने रायपुर जेल से हस्त लिखित रूपेण प्रसारित किया था उसकी प्रकाशित पुस्तक पंडित सुंदर लाल शर्मा जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय ने विमोचन किया था
उसकी प्रति एवं छत्तीसगढ़ के अन्वेषन से संबंधित जानकारी युक्त पत्रिका छत्तीसगढ़ आसपास के प्रति का सादर अवगतार्थ माननीय श्री विधान सभा अध्यक्ष माननीय श्री रमन सिंह एवं माननीय वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम जी को भेंट किए और पंडित सुंदर लाल शर्मा के जेल में रहते हुए राष्ट्रीयता के प्रति उनके योगदान पर चर्चा किए उनके साथ में सर्व श्री रमेंद्र सिंह ठाकुर ( सुंदर केरा) देवव्रत सिंह यादव फुलवारी पारा शिवपुर उपस्थित थे
"छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत पोषण चौपाल से विशेष पिछड़ी जनजातियों को जागरूक कर रहा है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय"
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रशासनिक अमला राज्य के विशेष पिछड़ी जनजातियों को पोषण चौपाल के माध्यम से जागरूक कर रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पूरा प्रशासनिक अमला विशेष पिछड़ी जनजातियों के पंचायत, बसाहट, टोला पारा एवं घर द्वार तक पहुंच कर बड़ी सरलता एवं आत्मीयता से पोषण चौपाल लगाकर विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत करा रहे हैं।
इस दौरान प्रशासन की तरफ से कड़ी ठंड को देखते हुए पीवीजीटी समूह के सदस्यों को स्वेटर, कंबल सहित खाद्यान्न सामग्री का भी वितरण कर रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के बगीचा, कुनकुरी और मनोरा क्षेत्र के पीवीजीटी समूहों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए अधिकारियों ने पोषण चौपाल लगाकर पौष्टिक आहार के संबंध में उन्हें जानकारी देकर जागरुक एवं प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष शिविर का आयोजन बगीचा, मनोरा और कुनकुरी विकासखंड के विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर क्षेत्र के 94 ग्राम पंचायत के अंतर्गत आश्रित ग्रामों में शिविर एवं बसाहट, टोलापारा, मोहल्ला में सर्वे किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे राज्य में सर्वे के क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंर्तगत जिले में विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के लिए शिविर लगाकर समस्याओं से अवगत होने निर्देश दिए हैं ताकि चिन्हांकित सभी पी.वी.टी.जी. समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्ययोजना बनाकर उन्हें लाभ प्रदान कराया जा सके और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बेहतर कार्य योजना के बनाई जा सके।
गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन के लिए कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा।
"भूलन सिंह मरावी ने कहा, 'स्वास्थ्य, शिक्षा, और सड़कों का विकास होगा, गोंड जनजाति को मिलेगा प्राथमिकता'"
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग की प्रेम नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक भूलन सिंह मरावी का मानना है कि पिछले 5 साल में प्रेम नगर विधानसभा क्षेत्र विकास से वंचित रहा है तत्कालीन कांग्रेस की सरकार के भ्रष्टाचार के कारण विधानसभा क्षेत्र का बहुमुखी और चौमुखी विकास नहीं हो पाया है उन्होंने बताया कि शिक्षा स्वास्थ्य और सड़क सभी की स्थिति बदहाल स्थिति में है वे मानते हैं कि अब विधायक निर्वाचित होने के बाद और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है इसलिए पहले प्राथमिकताओं में सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य का विकास करेंगे इसके अलावा गोंड जनजाति के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा क्योंकि इस समुदाय के अधिकांश लोग निवास करते हैं हालांकि समुदाय में कोई विशेष परेशानी का विषय नहीं है छत्तीसगढ़ वॉच विशेष प्रतिनिधि से बातचीत में प्रेम नगर विधानसभा सीट से विधायक भूलन सिंह मरावी यह मानते हैं की उनकी जीत में भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता और मतदाता और भाजपा की समर्पित संगठन का योगदान रहा है उसी से जीत मिली है
राजनीति में आदर्श नागरिक कौन
राजनीति में आदर्श नागरिक के प्रश्न पर चर्चा करते हुए विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और मतदाता उनके आदर्श नागरिक है जो प्राथमिकता से उनके लिए समर्पित होकर कार्य करते रहे फिर कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं के नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास होगा यह पहला अवसर है जब किसी आदिवासी व्यक्तित्व को प्रदेश की बागडोर सौंप गई है
लोकसभा में शानदार जीत दर्ज करेंगे
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि देश के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश के नेतृत्व के माध्यम से छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी सीट में शानदार तरीके से जीत दर्ज की जाएगी विशेष कर सरगुजा संभाग में भाजपा को शानदार जीत मिलेगी
जनपद सदस्य से राजनीतिक शुरुआत
नवनिर्वाचित विधायक भूलन सी मरावी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनपद सदस्य के रूप में हुई थी साथ ही 15 साल तक प्रेम नगर के साथ गृह ग्राम में सरपंच रूप में कार्य किया है लंबा और अनुभव है भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद पर भी काम करते रहे हैं इसलिए या राजनीतिक पद उनके लिए नया नहीं है
सबका साथ सबका विकास
उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी के काम कार्यकर्ता को टिकट दी गई उनकी कल्पना में नहीं था की टिकट मिल सकती है लेकिन केंद्रीय नेतृत्व में चुनाव किया अवसर दिया इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं अब देश और प्रदेश का विकास को बढ़ाना ही सर्वोपरि रहेगी
"सब इंस्पेक्टर परीक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश जताने वाले अभ्यर्थियों ने रायपुर में निकाली रैली, बाद में रिजल्ट रद्द करने की मांग की"
रायपुर: सब इंस्पेक्टर परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर नाराज फायर ब्रिगेड चौक पर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताया भूपेश बघेल की कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को लेकर इन अभ्यर्थियों में काफी गुस्सा था बाद में सब इंस्पेक्टर परीक्षा में चयनित रिजल्ट को रद्द करने की मांग को लेकर फायर ब्रिगेड चौक से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक इन अभ्यर्थियों ने रैली निकाली और भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग की बाद में ज्ञापन देकर वापस अपनी गंतव्य को लौट गए
"कांग्रेस पार्टी के 138वें स्थापना दिवस पर 'डोनेट फॉर देश' के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र के समर्थन के लिए रायपुर में हुआ एक योगदान सम्मेलन"
काँग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी को मज़बूती देने के लिए काँग्रेस पार्टी आज पूरे देश मे व्यापक स्तर पर "डोनेट फ़ॉर देश" का अभियान चलाया जा रहा है उसी कड़ी में आज रायपुर शहर के अनुपम गार्डन में समस्त काँग्रेस कार्यकर्ता का सम्मेलन कर काँग्रेस पार्टी के पार्टी कोष में डोनेशन किया गया।
ज्ञात हो रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने देश के नाम डोनेशन कार्यक्रम रविवार सुबह 8 बजे अनुपम गार्डन में रायपुर पश्चिम के समस्त वार्डो के काँग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काँग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने 138 रूपए से लेकर 13800 रुपये तक दान करवाया । काँग्रेस पार्टी द्वारा देश की आजादी के पहले भी देश की जनता से पैसे संग्रहण कर देश में काँग्रेस पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया जाता रहा है। काँग्रेस पार्टी द्वारा देश मे समय समय पर देश के लोकतंत्र को बचाने और देश हित मे कार्य करने देश की जनता से समर्थन लिया जाता रहा है "देश फ़ॉर डोनेशन" अभियान में काँग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता से भी सहयोग लिया जाएगा।
यह कार्यक्रम अब रायपुर पश्चिम के विभिन्न वॉर्डों में संचालित किया जाएगा इस कार्यक्रम की अगली मुहिम में अब क्षेत्र के छोटे बड़े व्यापारियों से लेकर वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं से भी धन डोनेट करवाया जाएगा। क्षेत्र में निवासरत सभी वर्गों के लोगो को इस मुहिम में जोड़ना हमारी महत्ता होगी।
आज के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी के साथ काँग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में महिला बहनो ने भी हिस्सा लेकर "देश फ़ॉर डोनेट" मुहिम को सफल बनाया।
"देश फ़ॉर डोनेट" के इस महा मुहिम कार्यक्रम में आज सुबह से ही लोग जुड़े और बड़ी संख्या में काँग्रेस पार्टी के प्रति पैसे डोनेट कर देश के लोकतांत्रिक पार्टी को मजबूती देने का काम किया गया।
इस कार्यक्रम में "देश फ़ॉर डोनेट" करने वाले सभी क्षेत्र के पार्षदगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, महिला काँग्रेस, युवा काँग्रेस, वॉर्ड अध्यक्षगण, बूथ अध्यक्ष, अनुभाग अध्यक्षगण, सभी ने बड़ी संख्या में भागीदारी दिखाई ।
"प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल से, छत्तीसगढ़ में पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का शुभारंभ"
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को सरकार की तरफ से 3 लाख रुपये का ऋण 5 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। पहले चरण में पात्र व्यक्तियों को एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।
हितग्राहियों को कौशल सत्यापन के बाद 5 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण तथा 15 दिन या उससे अधिक उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 500 रुपये का दैनिक भत्ता देने का प्रावधान है। टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में 15,000 रुपये का अनुदान देने की सुविधा है। डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन के रूप में प्रतिमाह अधिकतम 100 रूपए के लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन 1 रुपए निर्धारित है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना अंतर्गत 18 क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं। इनमें राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, बढ़ई, लोहार, सुनार, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता बनाने वाला कारीगर, नाव निर्माता, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाला, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता इस योजना का लाभ उठाने के लिए चॉइस सेंटर के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है। इसके लिए आधार, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड की आवश्यकता होगी।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। स्वरोजगार/व्यवसाय विकास योजनाओं के तहत हितग्राही ने पिछले 5 वर्ष में किसी भी शासकीय योजना अंतर्गत ऋण न लिया हो। योजना के तहत परिवार का एक ही सदस्य पात्र होगा। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए राज्य के प्रत्येक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।
"मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर, छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने की तैयारी"
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस को जोर शोर से मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए सभी कलेक्टरों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वीर बाल दिवस के आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पंचायत, उच्च शिक्षा और नगरीय प्रशासन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। गतिविधियों में एनवायके, एनएसएस, एनसीसी के वालेंटियर्स से मोबिलाईजेशन में सहयोग लेने भी कहा गया है।
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के सर्वोच्च बलिदान और साहस की स्मृति में पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा बनाई गई ऑडियो-विजुअल की स्क्रीनिंग के साथ ही वीर बाल दिवस पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन होगा और वीर बाल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
वीर बाल दिवस के पूर्व 22 एवं 23 दिसंबर को माई भारत पोर्टल पर किशोर लड़कियों और लड़कों का पंजीकरण और गतिविधियों को पोर्टल में अपलोड कराया गया है। इस दौरान विकसित भारत हेतु शपथ लेने एवं वीर बाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, प्रतियोगिता में बहादुरी के विषय पर चित्रकला, पठन (सस्वर पाठ), गायन, कविता और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रदेश में वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तर, नगर पालिका, वार्ड, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं और किशोरों, देश वासियों, महिलाओं में राष्ट्रनिर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है। इसके लिए गतिविधियों में विशेषकर स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से पुरस्कृत पूर्व विजेताओं के अनुभवों को साझा किया जाएगा।
"मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों को सशक्त बनाने का प्रयास"
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रशासनिक अमला राज्य के विशेष पिछड़ी जनजातियों को पोषण चौपाल के माध्यम से जागरूक कर कर रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पूरा प्रशासनिक अमला विशेष पिछड़ी जनजातियों के पंचायत, बसाहट, टोला पारा एवं घर द्वार तक पहुंच कर बड़ी सरलता एवं आत्मीयता से पोषण चौपाल लगाकर विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत करा रहे हैं। इस दौरान प्रशासन की तरफ से कड़ी ठंड को देखते हुए पीवीजीटी समूह के सदस्यों को स्वेटर, कंबल सहित खाद्यान्न सामग्री का भी वितरण कर रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के बगीचा, कुनकुरी और मनोरा क्षेत्र के पीवीजीटी समूहों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए अधिकारियों ने पोषण चौपाल लगाकर पौष्टिक आहार के संबंध में उन्हें जानकारी देकर जागरुक एवं प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष शिविर का आयोजन बगीचा, मनोरा और कुनकुरी विकासखंड के विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर क्षेत्र के 94 ग्राम पंचायत के अंतर्गत आश्रित ग्रामों में शिविर एवं बसाहट, टोलापारा, मोहल्ला में सर्वे किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूरे राज्य में सर्वे के क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंर्तगत जिले में विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के लिए शिविर लगाकर समस्याओं से अवगत होने निर्देश दिए हैं ताकि चिन्हांकित सभी पी.वी.टी.जी. समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्ययोजना बनाकर उन्हें लाभ प्रदान कराया जा सके और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बेहतर कार्य योजना के बनाई जा सके।
गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा।
"गोड़पारा हाई स्कूल को जिला स्तर पर 'उत्कृष्ट 10वीं का पुरस्कार' मिला"
ओपन लिंक्स फाउंडेश(विनोबा )द्वारा जिला कार्यालय nके निर्देशानुसार आचार्य विनोबा भावे शिक्षक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शालाओं की दैनिक उपस्थिति उत्कृष्ट दसवीं/बारहवीं का साप्ताहिक,मासिक, त्रैमासिक, अर्ध वार्षिक परीक्षा की एंट्री करनी होती है ।जिसके तहत जिला समन्वयक श्री हेमंत साहू जी शासकीय हाई स्कूल गोंड़पारा अभनपुर में आए और
जिला स्तर पर नियमित एंट्री और सर्वाधिक उपस्थिति के लिए नवंबर माह का दसवीं के लिए स्कुल को उत्कृष्ट स्कूल का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।प्राचार्य डॉ भारती अग्रवाल का कहना है कि स्कूल के लिए ये सरप्राइज था क्योंकि वे तो अपनी ड्यूटी कर रहे थे, और अचानक जिसके बारे मे पता न हो और वो मिले तो कितनी खुशी होती है ये सभी जानते हैं। प्राचार्य डॉ भारती अग्रवाल ने अपने सभी शिक्षक साथियों को धन्यवाद देते हुए सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आगे भी इसी तरह से समय पर कार्य संपादन करने के लिए शुभकामनाएं दीं
"छत्तीसगढ़ में 'मोदी गारंटी' पर तेजी से अमल हो रहा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव"
रायपुर: दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से विचार व्यक्त किए। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में मोदी जी की गारंटी पर अमल शुरू हो गया है। कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी देकर बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने अटलजी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस 25 दिसंबर के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर राज्य के किसानों
को 2 वर्ष का बकाया बोनस दिया जा रहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में हुई शानदार जीत के बारे में कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के इतिहास के समय से अब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की यह सबसे बड़ी जीत। उन्होंने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को बताया कि छत्तीसगढ़ के युवाओं और महिलाओं ने भी जीत में बड़ी भूमिका निभाई है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध के विषय को लगातार उठाया। इसके खिलाफ जन आंदोलन किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डा, देश के गृहमंत्री
अमित शाह सहित सभी के मार्गदर्शन हेतु प्रदेश भाजपा की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे।
"मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय: 'डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ के विकास में आएगी तेजी, रुके हुए विकास के कामों में होगी पूर्णता'"
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री एवं मंत्रीगणों से छत्तीसगढ़ के हितों और विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्रीगणों से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़ के विकास के कामों में तेजी आयेगी। विकास के कई काम पांच सालों से रूके पड़े थे। अब रूके हुए काम पूरे होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ की राशि जारी करने व सेंट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार से मिली राशि से समाज कल्याण की योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास की योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्रीगणों से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘मोदी की गारंटी’ पर त्वरित निर्णय लेकर अमल शुरू किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप सरकार गठन होते ही प्रथम कैबिनेट बैठक में 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, राज्य के किसानों से किये वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये की दर से खरीदने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘राष्ट्रीय सुशासन दिवस‘ के अवसर पर हम राज्य के 13 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान करने जा रहे है। उन्होंने अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, कृषक जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किए जाने के बारे में भी जानकारी दी।
"भाजपा ने कहा: 'कांग्रेस को जनहित के काम नहीं हुए, बल्कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में हुए असफल'"
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कांग्रेस के लोग सत्ता में रहते हुए तो जनता से कटे-कटे रहे ही, अब जबकि प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंका है तब भी अपनी हार की समीक्षा करते हुए भी जनता के प्रति अपने गैर-जिम्मेदाराना राजनीतिक आचरण को लेकर उन्हें कोई मलाल नहीं है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जनता के प्रति गैर-जवाबदेही और अपने सत्तावादी अहंकार के लिए सत्ता का बेजा इस्तेमाल ही कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र रहा है, यह कांग्रेस की समीक्षा बैठक से प्रमाणित हो रहा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री और सचिव की मौजूदगी में हुई कांग्रेस की बैठक में पार्टी की अंतर्कलह खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर पार्टी के साथ जमकर गद्दारी करने का आरोप लगा रहे हैं और स्वयं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी इसकी तस्दीक की है। आलम यह है कि कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, निगम-मंडल अध्यक्षों पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट रहा है। श्री श्रीवास्तव ने इस बात पर हैरत जताई कि कांग्रेस के लोगों का यह गुस्सा इस बात पर कतई नहीं है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के मंत्री, निगम-मंडल अध्यक्ष जनता के हित का काम नहीं किया, बल्कि यह गुस्सा इस बात का है कि कांग्रेस के शासनकाल में उनके मनमुताबिक अफसरों-कर्मियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं हुई।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह बताता है कि कांग्रेस जनता के कल्याण के लिए नहीं, बल्कि अफसरों-कर्मचारियों पर सत्ता की धौंस दिखाकर रौब गालिब करने के लिए सत्ता हासिल करना चाहती है। पहले भी कांग्रेस ने यही किया, अपने पाँच साल के पिछले शासनकाल में भी यही किया। श्री श्रीवास्तव ने कांग्रेस के इस आचरण पर करारा कटाक्ष कर कहा कि एक राजनीतिक दल के तौर पर कांग्रेस का यह नजरिया बेहद शर्मनाक है, जिसके नेताओ व कार्यकर्ताओं को इस बात का कतई रंज नहीं है कि पाँच साल के शासनकाल में जनता के साथ किए गए विश्वासघात, वादाखिलाफी, छल-कपट, कुशासन के कारण जनता ने उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंका है, उल्टे उन्हें अब भी इस बात की तकलीफ सता रही है कि उनकी अपनी सरकार के रहते वे मन-मुताबिक ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं करा पाए।
"सब्जी अनुसंधान परियोजना: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वार्षिक मूल्यांकन और समन्वित सब्जी उन्नयन के कार्यक्रम की सराहना"
रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में संचालित अखिल भारतीय समन्वित सब्जी उन्नयन परियोजना का वार्षिक मूल्यांकन अखिल भारतीय सब्जी अनुसंधान परियोजना के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने इस परियोजना के तहत टमाटर, बैंगन, मिर्च, फ्रेंच बीन, सेम तथा अन्य सब्जी वर्गीय फसलों पर चल रहे अनुसंधान कार्यों का निरीक्षण किया एवं अनुसंधान कार्यों की सराहना की। इस परियोजना के अंतर्गत रायपुर केन्द्र में सब्जियों की नवीन जातियों का विकास, सब्जियों में रोग व्याधियों का प्रबंधन, रोग रोधी प्रजातियों का मूल्यांकन, सब्जीयों में कीट व्याधियों का प्रबंधन तथा उन्नत सब्जी बीज उत्पादन संबंधी अनुसंधान कार्य किये जाते है। इस परियोजना का संचालन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अखिल भारतीय समन्वित सब्जी अनुसंधान परियोजना, वाराणसी के सहयोग से किया जाता है।
परियोजना के वार्षिक मूल्यांकन के दौरान परियोजना से संबंधित वैज्ञानिक डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. सी.पी. खरे, डॉ. जितेन्द्र त्रिवेदी, डॉ. विजय सोनी तथा सब्जी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ला एवं अन्य वैज्ञानिक उपस्थित थे।
भ्रमण के दौरान परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश कुमार ने छत्तीसगढ़ अंचल में बरबट्टी जैसे गुण वाले सेम पर किये जा रहे अनुसंधान कार्यों की प्रशंसा की और उन्होंने वैज्ञानिकों को इस किस्म से सेम की नवीन किस्म विकसित करने हेतु मार्ग दर्शन दिया। डॉ. राजेश कुमार ने सब्जियों में लगने वाले रोगों के मूल्यांकन एवं मृदा जनित रोगों के प्रबंधन में सुक्ष्म जीवों का उपयोग कर रोग नियंत्रण की प्रभावी तकनीक विकसित करने के कार्यों को सराहा और साथ ही मिर्च में लीफ कर्ल रोग के लिए रोग प्रतिरोधी जातियां के मूल्यांकन के कार्य की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने सब्जी बीज उत्पादन के क्षेत्र में परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों में संतोष प्रकट करते हुए आगामी वर्षां में और अधिक बीजोत्पादन का लक्ष्य तय करने के लिए वैज्ञानिकों से आव्हान किया।
भ्रमण के दौरान डॉ. राजेश कुमार ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में संचालित इस परियोजना के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का अनुरोध किया तथा राज्य में सब्जी अनुसंधान से संबंधित कार्यक्रमों की चर्चा की एवं विश्वविद्यालय में इस परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों का विवरण दिया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी से भी मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित क्रॉप डॉक्टर एप्प के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए इस एप्प का उपयोग सब्जी अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत देशभर के केन्द्रों में किये जाने के संबंध में विचारविमर्श किया।
इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं विभाग के वैज्ञानिकों के लिए परिचर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसमें परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश कुमार ने छत्तीसगढ़ राज्य में सब्जी विकास अनुसंधान की व्यापक संभावनाओं के बारे में विद्यार्थियों को बताया तथा सब्जी अनुसंधान के क्षेत्र में पूरे देश में चल रहे कार्यक्रमों की रूप रेखा के बारे में छात्रों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छात्रों की शंकाओं का समाधान किया।
"मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक: सरकार की घोषणा के परिपालन में 100 दिन की कार्य योजना का शुभारंभ"
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां रायपुर के चिप्स कार्यालय में राज्य सरकार की घोषणा-पत्र के क्रियान्वयन और परिपालन के लिए समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने के लिए राज्य शासन के विभागों के भारसाधक सचिवों की बैठक ली। बैठक में घोषणा-पत्र में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के 100 दिन में किए जाने वालों कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों से व्यापक विचार विमर्श किया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य शासन के 100 दिवस में किए जा सकने वाले कार्यों को तय कर समय सीमा मेें कार्य सुनिश्चित किया जाएं।
मुख्य सचिव श्री जैन ने घोषणा-पत्र के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों से त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने बैठक में घोषणा-पत्र के क्रियान्वयन के लिए बजट और नॉन बजट के कार्यों को अद्यतन कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री सुब्रत साहू, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणुजी पिल्ले, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, लोक निर्माण उद्योग एवं महिला बाल विकास के सचिव श्री भुवनेश यादव, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस भारतीदासन, खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
"ग्राम मुडरा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर: युवा और समाज को नशा मुक्ति और स्वच्छता की जागरूकता"
रायपुर: ग्राम मुडरा विकासखंड अभनपुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ में दिनांक 15 दिसंबर 2023 से दिनांक 21 दिसंबर 2023 तक महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति युवा और समाज थीम पर गांव के अनेक हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों को सूचित और शिक्षित किया
शिविर का उद्घाटन 15 दिसंबर 2023 को मुख्य अतिथि महाविद्यालय शिक्षक समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी की उपस्थिति में आयोजित हुआ वही समापन कार्यक्रम दिनांक 21 दिसंबर 2023 को मुख्य अतिथि अंजनी कुमार शुक्ला पूर्व अध्यक्ष निजी विश्वविद्यालय निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग की उपस्थिति में हुआ वही संपूर्ण आयोजन के द्वारा इकाई के प्रभारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत साहू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी की विशेष उपस्थिति रही शिविर में ग्राम सरपंच शकुंतला बंदे और जिला पंचायत सदस्य सौदागर सोनकर विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल हुए
इस शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने गांव वालों को मनोरंजन प्रदान करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति रोजाना शाम को दी वहीं बौद्धिक परिचर्चाओं में अलग-अलग विषयों पर भी छात्र-छात्राओं के बीच चर्चा चली और कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए इसके अलावा शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता नाली सफाई तालाब सफाई नदी सफाई और घर के आसपास स्वच्छता के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और जानकारी दी