"सांसद श्री सुनील सोनी और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया"
रायपुर |
25-Dec-2023
पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर आज सांसद श्री सुनील सोनी एवं विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने राजधानी के अवंती विहार के एटीएम चौक में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर सुशासन के उच्चतम मानदंड स्थापित करने के लिए शपथ ली गई । श्री अटल जी के जंयती को सुशासन दिवस के रूप मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में कलेक्टर डाक्टर सर्वेश्वर भुरे सहित अधिकारीगण उपस्थित है।