छत्तीसगढ़
"युवा ने मुख्यमंत्री को दी बधाई: रायपुर में भाग्यशाली युवा ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताई खुशी"
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जब वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे तब नर्सिंग कॉलेज के कुछ युवा भी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। मुख्यमंत्री को देखते ही युवाओं ने उन्हें जोर शोर से बधाई दी। उन्होंने युवाओं को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ के विकास की अहम जिम्मेदारी मिली है। आज इसकी शुभ शुरुआत मंदिर दर्शन से की है और आप सभी ऊर्जा से भरे हुए युवाओं का साथ मिला है। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए आप सभी युवाओं का सहयोग जरूरी है।
युवाओं ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नव निर्माण में हम आपके साथ खड़े हैं और युवा पूरी उत्साह से नये साल से छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। युवाओं ने कहा कि हम नियमित रूप से राम मंदिर आते हैं। आज अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत अच्छा लगा। यह बहुत अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री ने अपने नए कार्यकाल की शुरुआत भगवान श्री राम के दर्शन से की है। जब भी कोई शुरुआत आस्था के साथ होती है तो इसके परिणाम बहुत अच्छे होते हैं। हमें भारतीय परंपरा में सिखाया जाता है कि हर अच्छे कार्य की शुरुआत ईश्वर के दर्शन के साथ हो तो काम अच्छा होता है। आज मुख्यमंत्री ने श्री राम मंदिर में दर्शन किए, यह बहुत अच्छी बात है। युवाओं ने कहा कि संयोग से आज मुख्यमंत्री हमारे बीच हैं। हमें बहुत अच्छा लगा। उल्लेखनीय है कि इनमें से बहुत सारे युवा ऐसे थे जिन्होंने पहली बार अपने मतदान का प्रयोग किया था।
"मुख्यमंत्री ने बगिया में उत्सव का माहौल बनाया: जशपुर जिले में आतिशबाजी और खुशी का माहौल"
रायपुर: श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद से ही पूरे जशपुर जिले मे उत्सव का माहौल है। गांव-गांव में गीत, नृत्य और आतिशबाजी कर लोग अपनी खुशियों का इजहार कर रहे है।
श्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया में बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगाँव, बगीचा, फरसाबहार सहित जिले भर के ग्रामीण अंचल से लोग जशपुर के माटी पुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने की खुशियाँ मना रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक, लोक गीतों की धुन मे नृत्य का दौर चल रहा है। उत्साहित महिला और पुरुष संगीत की धुन मे नृत्य मे जुटे हुए हैं।
"प्रदेश के आदिवासी नेता और विधायक विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुना जाना सर्वहारा वर्ग का सम्मान है: पुरन्दर मिश्रा"
रायपुर: प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पार्टी के प्रति समर्पित कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना जाना, सर्वहारा वर्ग का सम्मान है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नई ऊर्जा के साथ विकास के पथ पर निर्बाध गति से आगे बढ़ेगा। रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा विधायकों ने विष्णुदेव साय को दल का नेता चुना है, जिसके लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 सालों के कार्यों पर जनादेश दिया है। आने वाले 5 सालों में भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश की जनता के भरोसे को पूरा करने के लिए काम करेगी।
विधायक मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बीते पांच सालों राजनीतिक वनवास काटा है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता ने अत्याचार बर्दाश्त किया है। प्रदेश की जनता के दर्द को भारतीय जनता पार्टी बेहतर समझती है, उस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार ना केवल मरहम लगाएगी, बल्कि प्रदेश में राम राज्य की स्थापना करने के लिए काम करेगी।
विधायक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस बात की गारंटी दी है, उसको प्राथमिकता से पूरा करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की है, जिसके लिए पूरे समर्पण के साथ हमारी सरकार काम करेगी। प्रदेश में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा, हर शिकायत का समाधान निकाला जाएगा।
"मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, भाजपा कोषाध्यक्ष और अन्य सभी के साथ बैठक में हुई उपस्थिति"
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर भाजपा विधायक व कार्यकर्ताओं से भेंट की। मुख्यमंत्री जी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गण हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारीयो ने भेंट की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा के चुनाव प्रभारी व अभिकर्ताओं की बैठक में पहुंचे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह आपकी मेहनत का फल है कि आज मेरे जैसा एक सामान्य सा व्यक्ति भी मुख्यमंत्री है और ये केवल भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता है। उन्होंने सभी को 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया।
भाजपा सह प्रभारी नीतिन नवीन जी ने कहा कि आप लोगो की शक्ति से ही है छत्तीसगढ़ में सरकार बनी है उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है सरकार बनने के बाद हमारी शक्ति बनी रहनी चाहिए और हमें इस शक्ति का उपयोग जनता की सेवा में लगाना है।
बैठक में भाजपा कोषाध्यक्ष नंदन जैन, विधि प्रकोष्ठ से मोहन पवार, चुनाव आयोग संपर्क प्रभारी विजय शंकर मिश्रा उपस्थित थे। संचालन भाजपा कोषाध्यक्ष नंदन जैन ने किया।
"नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत के लिए बधाई दी, शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रण जारी"
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ऑडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाजपा के बूथ, शक्तिकेंद्र, मंडल, जिला, एवं प्रदेश स्तर के 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम से हुई जीत के लिए बधाई दी है। श्री साय ने 13 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में साइंस कॉलेज पहुँचने का आमंत्रण दिया।
नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री साय ने ऑडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि कैसे एक छोटा-सा कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है, यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के विकास एवं राज्य की जनता के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने कठोर परिश्रम किया है और जनता ने उस परिश्रम का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि हम संपूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे ताकि छत्तीसगढ़ राज्य देश के बड़े और विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके।
उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा करते हुए छत्तीसगढ़ का भविष्य बनाने का जिम्मा सौंपा है और छत्तीसगढ़ राज्य की समृध्दि के लिए भाजपा कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने में आप सभी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छत्तीसगढ़ में पहली बार भाजपा ने इतने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाई है। इसमें प्रदेश के हर एक कार्यकर्ता ने 54 सीटों पर कमल खिलाने के लिए लगातार मेहनत की है। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई। जनता ने हमें पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद देकर छत्तीसगढ़ को विकास की धारा से जोड़ने का जो दायित्व प्रदान किया है हम उसे ईमानदारी से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भय और आतंक से मुक्त कराने के लिए, छत्तीसगढ़ राज्य के समग्र विकास और जनता की बेहतरी के लिए हमें जनादेश मिला है।
नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री साय, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री साव के साथ ही प्रदेश महामंत्री एवं विधायक केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक विजय शर्मा ने भी सोमवार को ऑडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़कर प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन विधायक श्री शर्मा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की शानदार जीत की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।
कॉन्फ्रेंस के अंत में विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस ऑडियो कॉन्फ्रेन्स को तकनीकी रूप से सम्पन्न कराने में प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, आदित्य कुरील एवं संदीप उपारकर ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया।
"छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे उपस्थित"
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।
कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर, सह प्रभारी श्री नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर
वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा
छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजधानी रायपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में जोर-शोर से की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व मंत्री और नारायणपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक श्री केदार कश्यप, नवनिर्वाचित विधायक रायगढ़ श्री ओमप्रकाश चौधरी और विधायक बलौदाबाजार श्री टंकराम वर्मा ने भी साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए जा रहे हैं, जिसमें बीच के मंच में शपथ ग्रहण होगा तथा एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग शपथग्रहण को देख सके इसके लिए एल.ई.डी. स्क्रीन भी लगायी जा रही है।
आयोजन स्थल में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड ,चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था आदि के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों की बैठक व्यवस्था की तैयारी चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगभग 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, रायपुर कलेक्टर श्री सर्वेश्वर भूरे, एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
"रेलवे सुरक्षा बल ने 'नन्हें फरिश्ते' अभियान के तहत 261 बच्चों की सफल वापसी की कमाई"
रायपुर/बिलासपुर : रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल यात्रियों, रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही साथ अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी सर्वाच्च प्राथमिकता के साथ कर रही है । रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कर्तब्यनिष्ठा से जरूरतमंद यात्रियों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष ध्यान देते हुए इनकी सुविधा व सुरक्षा के किए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए इस वर्ष नवंबर’ 2023 माह तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार में "ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते" के तहत घर से भागे हुये, परिजनों से बिछड़े हुये 261 नाबालिग बच्चों, जिनमें 148 बालक एवं 113 बालिकाएं शामिल थे, उन्हें विभिन्न स्टेशनों/ट्रेनों में रेसक्यू कर गैर-सरकारी संगठनों व उनके अभिभावकों को सौंपा गया ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, सुरक्षा बल के जवान सतर्कता, सुरक्षा और सेवा के उद्देश्य के साथ चौबीस घंटे लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन सेवाभाव के साथ कर रहे है । रेल सुरक्षा बल द्वारा किए जा रहे इन कार्यों को जनता से बहुत सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रिया लगातार मिल रही है ।
इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल नियंत्रण कक्ष में चौबीसों घंटे चल रहे सुरक्षा हेल्पलाइन और महिला हेल्पलाइन के माध्यम से यात्रियों को त्वरित सहायता प्रदान की जाती है । रेलवे स्टेशनों/ट्रेनों पर महिला आरपीएफ स्टाफ की तैनाती के द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिये जा रहे है । यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा रात्रि में चलने वाली अतिसंवेदनशील ट्रेनों को एस्कॉर्ट किया जा रहा है । असुरक्षित ट्रेनों/सेक्शनों में पर्याप्त संख्या में डिकॉय टास्क फोर्स टीमों की तैनाती द्वारा यात्री सामान की चोरी, नशाखोरी, पाकिटमारी तथा अन्य जघन्य अपराध जैसे चोरी, डकैती में शामिल अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल सुरक्षा बल अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल काफी ऊंचा है और वे रेल यात्रियों, यात्री परिसर और रेलवे संपत्ति की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के रेल सुरक्षा बल के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध एवं समर्पित हैं ।
"शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख आधारशिला डॉ. भारती अग्रवाल, ने प्रशामक वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए दवाइयाँ और डायपर्स प्रदान किए"
डॉ भारती अग्रवाल के द्वारा किए जा रहे समाज हित के कार्यों में सुंदर नगर स्थित प्रशामक देख रेख गृह (वृद्धाश्रम) में बीमार बुजुर्गों हेतु दवाइयाँ और डायपर्स प्रदान किये गये l उल्लेखनीय है कि इस वृद्धाश्रम में अस्वस्थ एवं निशक्त बुजुर्गों की संख्या अधिक होने से दवाइयों और डायपर्स की अधिक मात्रा में प्रयोग की आवश्यकता होती है। इस प्रशामक वृद्धाश्रम में भारती अग्रवाल द्वारा आयोजित नवरात्रि मिलन कार्यक्रम के दौरान आश्रम की संचालिका ममता जी और नीलम जी ने इस बाबत सहयोग का अनुरोध किया था l दवा और डायपर्स वृद्धाश्रम की संचालन समिति की नीलम अग्रवाल को हस्तांतरित किया गया l डॉ भारती अग्रवाल के द्वारा आगे भी आवश्यकतानुसार दवाइयाँ और डायपर्स के आलावा भी किसी भी तरह के सहयोग की आवश्यकता होगी तो पूरा करने का वायदा भी किया गया है l भारती अग्रवाल द्वारा शिक्षा के छेत्र में लगातार आर्थिक रुप से कमजोर बच्चो को आर्थिक मदद पहुंचाकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया जाता है । इनके द्वारा सामाजिक ,पर्यावरण और साहित्यिक क्षेत्रों मे भी लगातार अपनी सेवाएं दी जा रहीं है।
कौन कौन बन सकते हैं मंत्री,बढ सकती है OBC मंत्रियों की संख्या
रायपुर: प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पीएम की मौजूदगी में साय के साथ उनके कितने मंत्री शपथ लेगें यह प्रश्न तेजी से सियासी गलियारी में पूछा जा रहा है। सवाल यह भी हो रहा है कि मंत्रिमंडल के गठन का समीकरण क्या होगा। कैसे क्षेत्रीय और जातीय समीकरण को साधा जाएगा। आदिवासी समाज से आने वाले साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने के साथ ही इस बात की संभावना बढ़ गई है कि राज्य कैबिनेट में अब ओबीसी को ज्यादा महत्व मिलेगा।
साय कैबिनेट में 2 डिप्टी सीएम होंगे यह फाइनल हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष और लोरमी सीट से विधायक चुने गए अरुण साव और कवर्धा से कांग्रेस सरकार के कद्दावार मंत्री को हरा कर विधायक बने विजय शर्मा दूसरे डिप्टी सीएम होंगे। साव ओबीसी वर्ग के साहू समाज से आते हैं और प्रदेश में ओबीसी वर्ग में साहू वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं विजय शर्मा छत्तीगसढ़ में भाजपा के फायर ब्रांड हिंदुवादी नेता हैं।
छत्तीसगढ़ में भाजपा के कुल 54 विधायक जीत कर आए हैं। पार्टी ने इसमें से 21 नाम छांट कर निकाला है। इनमें कुछ पहली बार के भी विधायक शामिल हैं। इनमें 8 एसटी, 3 एससी और बाकी 10अन्य हैं। 10 अन्य में 4 ओबीसी हैं। इन 21 नामों में डॉ. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, अरुण साव, अजय चंद्राकर, ओपी चौधरी, रेणुका सिंह, राम विचार नेताम, राम कुमार टोप्पो, विजय शर्मा, पुन्नुलाल मोहले, अनुज शर्मा, राजेश मूणत, गुरु खुशवंत साहब, दयालदास बघेल, विक्रम उसेंडी, नीलकंठ टेकाम, लता उसेंडी और केदार कश्यप का नाम शामिल है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं। इस लिहजा से यहां मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 13 लोग ही शामिल हो सकते हैं। एक सीएम और 2 डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद 10 और मंत्री बनाए जाएंगे। सीएम एसटी वर्ग से हैं और दो डिप्टी सीएम में एक ओबीसी और दूसरे जनरल हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों के साथ ही तीन महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी नजर रहेगी। डॉ. रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए फाइनल हो चुका है। वहीं डिप्टी स्पीकर के लिए पुन्नूलाल मोहले का नाम चर्चा में है।
क्षेत्रीय समीकरण पर भी रहेगी नजर
मुख्यमंत्री साय सरगुजा संभाग से हैं। डिप्टी सीएम साव बिलासपुर संभाग और विजय शर्मा दुर्ग संभाग से हैं। स्पीकर बनाए जा रहे डॉ. रमन भी दुर्ग संभाग से हैं। अब तक की चर्चाओं में रायपुर और बस्तर संभाग का खाता नहीं खुला है। भाजपा को इस बार बस्तर संभाग से 12 में से 8 सीटें मिली हैं। इनमें 7 एसटी आरक्षित सीटें शामिल हैं। वहां से मंत्री पद के तीन दावेदार हैं। इनमें केदार कश्यप, लता उसेंडी और आईएएस की नौकरी छोड़ कर आए नीलकंठ टेकाम शामिल हैं। रायपुर संभाग की 20 में से 12 सीट भाजपा जीती है। यहां से दावेदारों में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और राजेश मूणत पुराने चेहरे हैं। नए चेहरों में एससी सीट से कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार डहरिया को हरा कर पहली बार विधानसभा पहुंचे खुशवंत साहब के साथ फिल्म स्टार और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा का नाम शामिल है। दुर्ग संभाग की 20 में से भाजपा 10 सीट जीती है। इस संभाग से डॉ. रमन, विजय शर्मा और दयाल दास बघेल दावेदारों में शामिल हैं। बिलासपुर संभाग की 24 में 10 सीट ही इस बार भाजपा जीत पाई है जबकि सरगुजा संभाग की सभी 14 सीट भाजपा के पास है।
"सुप्रीम कोर्ट ने धारा 370 पर फैसला किया, भारत की जीत: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय"
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 5 अगस्त 2019 को भारत की संसद द्वारा लिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरकरार रखा जाना भारत की जीत है। यह जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हमारी बहनों और भाइयों के लिए आशा प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कानूनी फैसला मात्र नहीं है। यह एकजुट भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई -अभिनंदन।
छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम 1950 से ही कहते आ रहे थे कि एक देश में दो झंडा, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। एक देश में एक ही झंडा, एक ही विधान और एक ही प्रधान होगा। हमने देश की जनता से वादा किया था कि धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर लद्दाख की समूची जनता को भारत के साथ एक सूत्र में बांधकर भारत भूमि के इस हिस्से का संपूर्ण विकास किया जाएगा।
नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को वास्तविक आजादी देने के लिए धारा 370 खत्म की। हमने जो कहा, वह पूरा कर दिया। और, आज देश की सर्वोच्च अदालत ने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भारत की संसद द्वारा लिए गए निर्णय को यथावत रखते हुए यह पुष्टि कर दी है कि भाजपा की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर लद्दाख के साथ वह न्याय किया है, जिसके लिए वहां की जनता आजादी के बाद से तरस रही थी। अब देश में एक नया जम्मू कश्मीर है और इसके निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हमारे उन पूर्वजों को जाता है, जिन्होंने कश्मीर के लिए बलिदान दिया और कश्मीर की वास्तविक आजादी के लिए भाजपा को संघर्ष करने की प्रेरणा दी।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा; दिल्ली यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का आयोजन।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 13 दिसंबर को किया जान है। वहीं सीएम साय आज सोमवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी से मुलाक़ात कर आभार व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भी देंगे।
छत्तीसगढ़: भाजपा ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया, शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए कनकुरी विधानसभा सीट से विधायक विष्णुदेव साय के नाम का ऐलान किया है. विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री होंगे और उनका शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. देर रात विधायक समेत कई नेता मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे.
छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे. साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है. वहीं देर रात शपथ ग्रहण की तैयारी का जायजा लेने विधायक विजय शर्मा, विधायक ओपी चौधरी, विधायक सुशांत शुक्ला, भूपेंद्र सवन्नी, अनुराग अग्रवाल सहित कई नेता साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे थे.
विष्णुदेव साय के बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद राज्य अतिथि गृह पहुना को अस्थाई सीएम निवास बनाया गया है. विष्णुदेव साय पहुना में मौजूद हैं. उन्हें सुबह से ही बधाई देने बड़ी कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं. समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बधाई देने अस्थाई मुख्यमंत्री निवास को बैनर पोस्टर से पाट दिया है. वहीं निवास में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं.
"छत्तीसगढ़ चुनाव: विष्णुदेव साय ने बनाया इतिहास, भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे,जानिए इनका राजनीतिक सफर "
रायपुर: छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है. प्रदेश के आदिवासी नेता और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय (Vishnu Dev Sai) छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे. भाजपा विधायक दल की बैठक में इनके नाम का ऐलान किया गया. विष्णुदेव साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री होंगे.
कौन हैं विष्णुदेव साय ?
विष्णुदेव साय का जन्म 21 फवरी 1964 में जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था. उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से की है. उनका एक बेटा और दो बेटियां है. विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में की थी. विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं. वे आदिवासी समुदाय से आते हैं. विष्णुदेव साय 2020 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं. इतना ही नहीं साय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में होती है. वह रमन सिंह के भी करीबी हैं. साल 1999 से 2014 तक वह रायगढ़ से सांसद रहे हैं. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय को केंद्र में मंत्री बनाया गया, जिसके बाद इन्होंने संगठन पद से इस्तीफा दे दिया था.
जानिए Vishnu Dev Sai का राजनीतिक सफर
विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में की थी. इसके बाद 1990 में निर्विरोध सरपंच चुने गए. 1990 में उन्होंने पहली बार जिले के तपकरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीतकर अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक बने. 1999 से 2014 तक लगातार तीन बार रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए. 2014 में भी उन्होंने सांसद चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार में इन्हें केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री का उत्तरदायित्व दिया गया था. साय को संगठन में काम करने का भी लंबा अनुभव है. पार्टी ने उन्हें 2006 और 2020 में दो बार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा. वर्तमान में विष्णुदेव साय भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं.
दादा और दो भाई भी रह चुके हैं विधायक
विष्णुदेव के दादा स्व. बुधनाथ साय 1947-1952 तक विधायक मनोनीत हुए. जनसंघ के समय विष्णुदेव के बड़े पिताजी स्व. नरहरि प्रसाद साय सन् 1962-1967 तक लैलूंगा विधानसभा से विधायक रहे. 1972-1977 तक बगीचा विधानसभा से विधायक रहे. 1967 से 1979 तक सांसद व केंद्रीय मंत्री रहे. बड़े पिताजी स्व. केदारनाथ 1967-1972 तक तपकरा विधानसभा से विधायक रहे.
बैठक में लगी नाम पर मुहर
छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुनने के लिए प्रदेश में तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी. भाजपा विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई गई. छत्तीसगढ़ में तीनों पर्यवेक्षकों ने विधायक दल के नेता के नाम का एलान किया.
इन पर थी मुखिया के चुनाव की जिम्मेदारी
अर्जुन मुंडा- केंद्र सरकार में जनजातीय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे अर्जुन मुंडा को भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ का पर्यवेक्षक बनाया है. अर्जुन मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इनके नाम सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है. 2003 में इन्होंने 35 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री का पद संभाला था. मुंडा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1980 के दशक की शुरुआत में की थी. जब वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन में शामिल हुए थे, जिसमें बिहार के दक्षिणी क्षेत्रों के आदिवासियों के लिए एक अलग राज्य बनाने की मांग की गई थी.
2009 के संसदीय चुनावों में मुंडा जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक लोकप्रिय जननेता के रूप में उनकी मजबूत साख और अपने राज्य में पार्टी को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया था.
सर्वानंद सोनोवाल- केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी पर्यवेक्षकों के पैनल में शामिल हैं. सोनोवाल असम के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं. इस लिहाज से भी उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है. इन्हें पूर्वोत्तर में भाजपा सरकार बनाने का अगुवा माना जाता है. सोनोवाल वर्ष 2012 और 2014 में दो बार असम भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं. 2014 में संपन्न 16वें लोकसभा के चुनाव में वे लखीमपुर से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए.
इसके बाद केंद्रीय मंत्रीमंडल में उन्हें खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया था. केंद्रीय खेल मंत्री के रूप में इनका कार्यकाल 26 मई 2014 से 23 मई 2016 तक रहा.
दुष्यंत कुमार गौतम- संगठन का लंबा अनुभव रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार को भी पार्टी ने पर्यवेक्षक का दायित्व सौंपा है. वे हरियाणा से राज्यसभा सांसद भी रहे हैं. इस तरह इनके राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए हुए इन्हें छत्तीसगढ़ में सीएम की तलाश की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा वे भाजपा संगठन के अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं. दुष्यंत गौतम दिल्ली विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. छात्र राजनीति में सक्रिय रहे दुष्यंत गौतम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और पढ़ाई खत्म करके मंडल अध्यक्ष बने. वहीं तीन बार वे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रहे.
1997 में पहली बार जिला पार्षद का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श को अपनाकर दुष्यंत गौतम ने राजनीतिक जीवन में काम किया. साथ ही उन्होंने चुनावी राजनीति की जगह संगठन में काम करने पर जोर दिया.
5 साल के गैप के बाद भाजपा की वापसी
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की है. 2018 की तुलना में भाजपा ने अपना प्रदर्शन सुधारते हुए प्रदेश की सत्ता में वापसी की. 54 सीटों के साथ बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है. वहीं कांग्रेस 68 सीट से लुढ़ककर महज 35 सीटों तक ही सिमटकर रह गई. वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 1 सीट पर कब्जा किया है.
"छत्तीसगढ़: डिप्टी सीएम पदों के लिए भाजपा नेताओं के नामों की चर्चा"
प्रदेश में दो डिप्टी सीएम होंगे
रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं के घोषित होने के बाद अब प्रदेश की राजनीति में डिप्टी सीएम को लेकर के चर्चाएं तेज हो गई है वही इन पदों में भारतीय जनता पार्टी से दो प्रमुख नेताओं के नाम सर्वाधिक रूप से चर्चाओं में सामने आ रहे हैं इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के नाम सामने आ रहे हैं वही विधानसभा अध्यक्ष के पद पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नाम की चर्चा तेज हो गई है
आपको बता दें कि रायगढ़ के विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओपी चौधरी ने चुनाव जीतकर विधायक निर्वाचित हुए हैं उनके बारे में बताया जाता है कि उन्होंने महज 36 साल की उम्र में इस की नौकरी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया था डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में वह जिलाधीश के पद पर कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण काम किया जो चर्चा में है जिसमें सर्वाधिक राजधानी रायपुर में नालंदा लाइब्रेरी है जिसकी चर्चा आप चौधरी के नाम से होती रहती है पैतृक गांव बयांग से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद आप चौधरी ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से गणित भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक में शिक्षा हासिल की और फिर सिविल सर्विस की परीक्षा में जुड़ गए और पहले ही प्रयास में सफल हुए थे
भाजपा में आने के बाद ओपी चौधरी ने महामंत्री का दायित्व निभाते भी भाजपा को अपनी कार्यशैली से प्रभावित किया लिहाजा अब डिप्टी सीएम की दौड़ में शामिल है वही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश में चुनाव कुछ माह पहले वर्तमान के सीएम और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव सा को हटाकर अरुण साहू को भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई और वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया और भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की अरुण साहू पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं साथ में साहू समाज के भी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं बिलासपुर से सांसद के साथ उन्होंने विधानसभा चुनाव में लोरमी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा जिसे वीआईपी सीट माना जाता है इस सीट पर कांग्रेस के थानेश्वर साहू को हराया वहीं भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने के बाद से ही मुख्यमंत्री के पद पर अरुण साहू का नाम सर्वाधिक रूप से चर्चा में रहा है
तथा पूरा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया था पिछले दिनों संसद पद से त्यागपत्र देने के बाद इस चर्चा में और भी तेजी आ गई थी कि अरुण साहू को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है लेकिन विष्णु देव के नाम की घोषणा के साथ अब विराम लग चुका है लेकिन डिप्टी डिप्टी सीएम के पद पर बनाए जाने कीतैयारी कर ली गई है उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है प्रदेश में साहू समाज का एक बड़ा वर्ग है जिन्होंने चुनाव में भागीदारी की है आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में इन पदों पर प्रभावी रूप से नियुक्तियां होना माना जा रहा है वही विधानसभा अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को जिम्मेदारी दी जाने की चर्चाएं तेज हैं विष्णु देव मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही यह सभी पद की घोषणाएं सामने आ जाएगी और ऐसा माना जा रहा है कि 13 दिसंबर को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव पद की शपथ लेने के साथ ही मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगे
"छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ: राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुंडा जी का स्वागत और सम्मान"
छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा आज साइंस कॉलेज के मैदान में भारतीय तिरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी का आगमन हुआ इस अवसर पर ढोल धमाके बैंड बाजा, आतिशबाजी से छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ उनका अभिनंदन स्वागत वंदन करते हुए मंच की ओर लेकर आए मंच पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने फूल माला से स्वागत किया इस अवसर पर खेल एवं कल्याण की डायरेक्टर श्वेता सिंह ने भी बुके दे कर स्वागत किया इस अवसर पर विजय अग्रवाल हनुमान जी मनमोहन जी आयुष, राम जी ,आयुष मुरारका CS सौरभ, बंटी अग्रवाल संजय, राकेश अग्रवल तीरंदाजी के कोच Avan कुमार, हीरू साहू श्रद्धा मैडम ऐसे 100 तीरंदाज माननीय केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए हमारे तीनों कोच और TT बहरा ने साल और श्रीफल से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का पुष्पहार से स्वागत किया,
कैलाश मुरारका ने और अग्रवाल समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया इस अवसर पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आदरणीय अर्जुन मुंडा जी ने कहा कि तीरंदाजी का महत्व महाभारत और रामायण में भी इसकी विविधता के बारे में जानकारी है और
भारत के तीरंदाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशियन गेम में अनेक मेडल ला रहे हैं और माननीय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खेल को बढ़ावा देने के लिए भर्षक प्रयास कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों के साथ उनका मान सम्मान बढ़ाने के लिए चाय में समय-समय पर आमंत्रित करते रहे है
मुरारका ने बताया की अपने उद्बोधन के बाद माननीय केंद्रीय मंत्री प्रत्येक खिलाड़ियों से मिलकर परिचय प्राप्त किया और इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी के रूप में सुनील शर्मा विक्की शर्मा खेल एवं कल्याण के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे और साई के इचार्ज टीपठी जी
"मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने बधाई और शुभकामनाएं दी"
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
"नवनियुक्त छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीराम मंदिर में की पूजा, जनकी और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया"
छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहंुमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।