छत्तीसगढ़ / रायपुर

"मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, भाजपा कोषाध्यक्ष और अन्य सभी के साथ बैठक में हुई उपस्थिति"


रायपुर:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर भाजपा विधायक व कार्यकर्ताओं से भेंट की। मुख्यमंत्री जी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गण हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारीयो ने भेंट की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा के चुनाव प्रभारी व अभिकर्ताओं की बैठक में पहुंचे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह आपकी मेहनत का फल है कि आज मेरे जैसा एक सामान्य सा व्यक्ति भी मुख्यमंत्री है और ये केवल भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता है। उन्होंने सभी को 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया।

भाजपा सह प्रभारी नीतिन नवीन जी ने कहा कि आप लोगो की शक्ति से ही है छत्तीसगढ़ में सरकार बनी है उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है सरकार बनने के बाद हमारी शक्ति बनी रहनी चाहिए और हमें इस शक्ति का उपयोग जनता की सेवा में लगाना है।
बैठक में भाजपा कोषाध्यक्ष नंदन जैन, विधि प्रकोष्ठ से मोहन पवार, चुनाव आयोग संपर्क प्रभारी विजय शंकर मिश्रा उपस्थित थे। संचालन भाजपा कोषाध्यक्ष नंदन जैन ने किया। 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image