छत्तीसगढ़
भाजपा का प्रशिक्षण शिविर : अंबिकापुर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, कहा- छत्तीसगढ़ के विकास के लिए लाभकारी होगा शिविर…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के मैनपाट में आज से सत्तारूढ़ भाजपा के सांसदों और विधायकों के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत होने वाली है. इसमें शामिल होने के लिए सीएम विष्णु देव साय आज सुबह ट्रेन से अंबिकापुर पहुंच गए हैं. रेलवे स्टेशन पर उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वहीं मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक सुनील सोनी भी पहुंचे हैं.
भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अतंर्गत संचालित कार्यो की जानकारी लेते हुए अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वित्त एवं आवास पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री अंकित आंनद, एन आर डी ए के सी.ई.ओ श्री चंदन कुमार, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री अवनीश शरण, रायपुर विकास प्राधिकरण के सी.ई.ओ. श्री आकाश छिकारा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर का सुव्यवस्थित विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। नवा रायपुर क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित विकास किया जायेगा। नवा रायपुर देश की सबसे आधुनिक व खुबसूरत राजधानी है। देश के आई.आई.एम., ट्रिपल आई.टी., नेशनल लॉ विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष शिक्षण संस्थान यहां स्थापित किए गए हैं। भविष्य में नवा रायपुर में बसाहट और बढ़ेगी इसलिए यह आवश्यक है कि आगमाी जरूरतों के हिसाब से यहां नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाए। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भारत सरकार द्वारा परमालकसा – खरसिया नई रेलवे लाईन का निर्माण बलौदाबाजार जिले से होकर किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस रेल लाईन को नवा रायपुर से जोड़ने की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि इससे नवा रायपुर में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा और आम नागरिको को इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत माला परियोजना के अंतर्गत विशाखापट्टनम को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण विकास के साथ आयात और निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु नवा रायपुर अटल नगर में एक लॉजिस्टीक हब की निर्माण आवश्यकता पर बल दिया। अधिकाारियों ने बाताया कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसके बनने से रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी 100 कि.मी. कम हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कि नई औद्योगिक नीति से बड़ी संख्या में निवेशक आकर्षित हो रहे है। इससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में ऑक्सीजोन निर्माण के अंतर्गत पीपल, बरगद, करंज, नीम, अशोक, अमलतास, गुलमोहर आदि पौधों के रोपण एवं ग्रोथ कि जानकारी ली। बैठक मे अधिकरियों ने बताया कि नवा रायपुर क्षेत्र में भविष्य में राज्य सरकार के विभिन्न आयोग-बोर्ड-निगम आदि के लिए आयोग बिडिंग कॉम्पलेक्स तैयार करने की योजना है। इसके अलावा काम-काजी महिलाओं के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल, 100 बिस्तर अस्पताल, नवा रायपुर में एक और नवीन थाना की स्थापना का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर क्षेत्र में नवीन भवनों के निर्माण के लिए आबंटित भू-खण्डों का समूचित उपयोग किया जाए।
मुख्यमंत्री ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत शामिल – छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, नगर तथा ग्राम निवेश, छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा नियामक प्राधिकरण (रेरा), रायपुर विकास प्राधिकरण के काम-काज की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
CM विष्णुदेव साय का कवर्धा दौरा, रायपुर आएंगे सचिन पायलट, भाजपा विधायक-सांसद आज पहुंचेंगे मैनपाट…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) आज कबीरधाम जिले के पंडरिया के दौरे पर रहेंगे. वे महतारी अलंकरण सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे और क्षेत्रवासियों को 72 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की सौगात देंगे. सीएम साय 61 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे. साथ ही कॉलेज छात्राओं के लिए 5 नि:शुल्क बसों के संचालन की शुरुआत करेंगे. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, विधायक भावना बोहरा और बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम पंडरिया के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है.
‘SUGAM’ से बस एक क्लिक में मिलेगी जमीन की पूरी जानकारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन खरीदने-बेचने की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए एक नई डिजिटल व्यवस्था शुरू की है. अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने या बिचौलियों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पंजीयन विभाग की वेबसाइट और ‘SUGAM’ ऐप के जरिए जमीन की गाइडलाइन दर, स्टाम्प ड्यूटी, पंजीयन शुल्क और अन्य जरूरी जानकारी कुछ सेकंड में मोबाइल या कंप्यूटर पर उपलब्ध होगी.
संसदीय पत्रकार लोकतंत्र की आवाज़ जनता तक पहुंचाने की अहम कड़ी: मुख्यमंत्री साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला ‘संसदीय पत्रकारिता’ में शनिवार को विधानसभा परिसर में जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने मिलकर लोकतंत्र के इस अहम पहलू पर विचार साझा किए।
छत्तीसगढ़ में उर्वरकों की कमी नही,सहकारी समितियों में एक लाख बॉटल नैनो डीएपी का किया जा रहा भंडारण
रायपुर – राज्य में खरीफ सीजन 2025 के दौरान विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने समय रहते न सिर्फ इसकी ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की बल्कि रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति भंडारण एवं वितरण व्यवस्था पर भी लगातार निगरानी रख रही है, जिसके चलते राज्य में रासायनिक उर्वरकों के भण्डरण एवं उठाव की स्थिति बेहतर बनी हुई है। डी.ए.पी. की कमी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एन.पी.के., सुपर फास्फेट और नेनो डी.ए.पी. जैसे वैकल्पिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर किसानों के हितों का ध्यान रखा है। छत्तीसगढ़ में अब तक विभिन्न प्रकार के 12.27 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण कर लिया गया है, जिससे खरीफ सीजन में किसानों को समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध हो सकें। छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ 2025 में पूर्व में कुल 14.62 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य निर्धारित था। इसमें यूरिया 7.12 लाख, डी.ए.पी. 3.10 लाख, एन.पी.के. 1.80 लाख, पोटाश 60 हजार तथा सुपर फास्फेट 2 लाख मीट्रिक टन शामिल हैं। वर्तमान में कुल 12.27 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है। डीएपी की आपूर्ति में कमी के चलते उर्वरक वितरण के लक्ष्य को संशोधित कर अन्य वैकल्पिक उर्वरकों जैसे- एनपीके, एसएसपी के लक्ष्य में 4.62 लाख मीट्रिक टन की उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिसके चलते खरीफ सीजन 2025 में विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की वितरण का लक्ष्य 17.18 लाख मीट्रिक टन हो गया है। राज्य में अब तक 5.63 लाख मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण एवं 3.76 लाख मीट्रिक टन का वितरण किया गया है। किसानों को अभी 1.86 लाख मीट्रिक टन यूरिया वितरण हेतु उपलब्ध है। यहां यह उल्लेखनीय है कि यूरिया का उपयोग धान फसल में तीन बार किया जाता है। पहली बार बुवाई अथवा रोपाई के समय कुल अनुशंसित मात्रा का 30 प्रतिशत, दूसरी बार 3 से 4 सप्ताह बाद कन्से निकलने के समय एवं तीसरी बार 7 से 8 सप्ताह बाद गभौट अवस्था में किया जाता है। इस प्रकार यूरिया का उपयोग बुवाई से लेकर सितंबर तक विभिन्न अवस्थाओं में किया जाना है, जिसके अनुरूप राज्य में यूरिया की चरणबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। डी.ए.पी. के आयात में राष्ट्रीय स्तर पर कमी को देखते हुए राज्य शासन ने समय रहते वैकल्पिक उर्वरकों की दिशा में ठोस पहल की है, जिसके चलते एन.पी.के. को लक्ष्य बढ़ाकर 4.90 लाख तथा सुपर फास्फेट का 3.53 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया। वर्तमान में एन.पी.के. 11 हजार एवं सुपर फास्फेट 54 हजार मीट्रिक टन, लक्ष्य से अधिक भंडारित है, जिससे 23 हजार 600 मीट्रिक टन डी.ए.पी. में उपलब्ध फॉस्फेट तत्व की पूर्ति होगी। छत्तीसगढ़ राज्य को चालू माह जुलाई में आपूर्ति प्लान के अनुसार कुल 2.33 लाख मी. टन उर्वरक मिलेगी। जिसमें यूरिया 1.25 लाख, डी.ए.पी. 48,850, एन.पी.के. 34,380, पोटाश 10 हजार एवं सुपर फास्फेट 76 हजार मी. टन शामिल हैं। जुलाई के अंत तक डी.ए.पी. का कुल भंडारण 1.95 लाख मी. टन तक होने की उम्मीद है। राज्य में डी.ए.पी. की कमी से बचाव हेतु 25 हजार मी. टन सुपर फास्फेट एवं 40 हजार मी. टन एन.पी.के. के अतिरिक्त भंडारण का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही, नैनो डी.ए.पी. उर्वरक को बढ़ावा देने हेतु सहकारी क्षेत्र में एक लाख बाटल का भंडारण किया जा रहा है, जिससे 25 हजार मीट्रिक टन पारंपरिक डी.ए.पी. की आवश्यकता की पूर्ति होगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अप्रैल माह से ही वैकल्पिक उर्वरकों के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर पैम्फलेट तैयार कर समस्त सहकारी समितियों एवं उपार्जन केन्द्रों में प्रदर्शित किए गए डीएपी, उर्वरक के स्थान पर अन्य वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। इसी कड़ी में कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान एन.पी.के, सुपर फास्फेट एवं नेनो डी.ए.पी. के वैज्ञानिक उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कुशल प्रबंधन कर खरीफ 2025 में उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।
प्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, अब एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं…
रायपुर: प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और संतुलित बनाने की दिशा में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से बेहतर परिणाम मिले हैं। प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के पूर्व कुल 453 विद्यालय शिक्षक विहीन थे। युक्तियुक्तकरण के पश्चात एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है।
रायपुर निगम में अब जारी होगा ई-नोटिस और ई-चालान, निर्माण कार्य सहित तमाम कार्यों के लिए होगा उपयोग…
राजिम मेला स्थल पर आवश्यक निर्माण कार्य के लिए 20.23 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले के विकासखण्ड-फिंगेश्वर अंतर्गत राजिम मेले के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु महानदी के आरती स्थल, शाही स्नान और श्रद्धालुओं के स्थान, प्लेटफार्म और सीढ़ी निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ 23 लाख 50 हजार रूपए स्वीकृत किए है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मेला स्थल पर निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
एकमुश्त चावल वितरण की समयावधि 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाई गई
रायपुर। राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह जून से अगस्त 2025 का एकमुश्त चावल वितरण की समयावधि 31 जुलाई 2025 तक वृद्धि की गई है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु समस्त जिला कलेक्टर व प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन को निर्देशित किया गया है।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने पर रायपुर में पहली बार हुई कार्रवाई, 111 वाहनों से वसूला गया जुर्माना…
रायपुर| छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) नहीं लगाने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती शुरू हो गई है. यातायात और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अब तक 111 वाहनों से जुर्माना वसूला है. पुलिस ने दो और तीन पहिया वाहनों से 1,000 रुपए, चार पहिया वाहनों से 2,000 रुपए और मध्यम व भारी वाहनों से 3,000 रुपए तक जुर्माना वसूला है.
सीएम साय का मंत्रालय में आज बैठकों का दौर… महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी… राजधानी में आज… मंत्रालय-संचालनालय का ई-ऑफिस नेटवर्क रहा ठप
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेगा. मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:55 बजे मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर पहुंचेंगे. दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक वे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे. यह बैठक राज्य में डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री 3:00 से 5:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे. शाम 5:00 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:25 बजे अपने निवास, रायपुर लौटेंगे, जहां उनका शेष कार्यक्रम आरक्षित रहेगा.
छत्तीसगढ़ में 2813 व्याख्याताओं के लिए प्राचार्य पदोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई सभी बाधाएं…
रायपुर। हाईकोर्ट द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के विरूद्ध लगी समस्त याचिकाओं को खारिज करने के साथ ही अब प्राचार्य बनने की राह से बाधा हट गई है। 2813 व्याख्याता वर्षों के इंतजार के बाद प्राचार्य बनेंगे। स्टे हटने के बाद व्याख्याता एवं शिक्षक संगठनों ने खुशी जताई है।
CM साय लेंगे दो विभागों की बैठक , भाजयुमो का एक दिवसीय युवा संसद, बीटेक की सीटों का आवंटन आज…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में दो विभागों की बैठक लेंगे और भाजयुमो के युवा संसद कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम साय आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में वित्त, वाणिज्य कर और पंजीयन विभाग की बैठक लेंगे. वहीं दोपहर 2 बजे आवास और पर्यावरण विभाग की बैठक में शामिल होंगे. वहीं शाम 4:30 से 5:30 बजे से अग्रसेन धाम में भाजयुमो के मॉक पार्लियामेंट युवा संसद कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में शामिल होंगे.
उपभोक्ताओं को बड़ी राहत…3 माह का राशन अब 7 जुलाई तक
रायपुर :- प्रदेश में तीन माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा है. जून माह निकल गया पर अब तक पूरा राशन वितरण नहीं हो सका है. शासन की ओर से राशन वितरण के लिए कोई स्पष्ट अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई थी, जिससे असमंजस की स्थिति बनी रही. इस दौरान उपभोक्ताओं और राशन दुकानदारों में कई बार विवाद की स्थिति बनी. इसी बीच एक राहत भरी खबर आई है कि शासन ने राशन वितण के लिए 7 जुलाई तक का समय दिया है.
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मचारियों पर शेयर बाजार और क्रिप्टो में निवेश पर बैन, राजपत्र जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सख्त आदेश जारी किया है। अब प्रदेश के कोई भी सरकारी कर्मचारी-अधिकारी शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, डिबेंचर और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश नहीं कर पाएंगे। इस आदेश को लेकर सरकार ने राजपत्र भी प्रकाशित कर दिया है। लंबे समय से चल रही शिकायतों के बाद सरकार ने ये कड़ा कदम उठाया है।
अगले 5 दिन झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़, मौसम विभाग ने जताई संभावना
CG Weather Update : सिनोप्टिक सिस्टम
औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका श्री गंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर और तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक जाती है. वहीं पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल पर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक जाती है, जो औसत समुद्र तल से 0.9 से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है. इसके अलावा तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ संबंधित चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है. अगले 2 दिनों के दौरान इसके उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.
रायपुर में आज का मौसम
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज मौसम मेघमय रहने की संभावना जताई है. वहीं बादल गरजने और चमकने के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान 23 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.