छत्तीसगढ़
"छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई में 68 करोड़ 75 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया, बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पर सवाल उठाया"
दुर्ग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग दौरे पर रहे, जहां उन्होंने 68 करोड़ 75 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. सीएम बघेल ने भिलाई के टाउनशिप वासियों के आभार सम्मेलन को भी सम्बोधित किया.। सीएम ने भिलाई में छत्तीसगढ़ बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह यात्रा तो टाय टॉय फिश हो गया है. यह महज दिखावे की परिवर्तन यात्रा रह गया है. भाजपा के जितने बड़े नेता आए हैं वह सब यहां के स्थानीय छत्तीसगढ़ के नेताओं को डांट करके गए हैं. कहीं भी कोई परिवर्तन यात्रा जैसी चीज नहीं है. पूरी यात्रा टोटल फ्लॉप शो साबित हो रही है.
सीएम भूपेश बघेल ने आज भिलाईवासियों को कई बड़ी सौगात दी. मुख्यमंत्री ने एक ओर जहां 7 करोड़ की लागत से बने बीपीओ सेंटर का लोकार्पण किया. सेंटर के युवाओ के साथ सेल्फी भी ली. वहीं 3 करोड़ की लागत से खुर्शीपार में बने इनडोर स्पोर्ट स्टेडियम का भी लोकार्पण किया. खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया. यहां 10 से अधिक खेलों के खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे. वहीं सीएम भूपेश बघेल ने नेहरू नगर में बने पंडित जवाहरलाल नेहरू प्लैनेटेरियम और नेहरू नगर चौक में हुए सौंदरीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया.
सीएम भूपेश बघेल ने सेक्टर 1 के नेहरू कल्चर हाउस में भिलाई नगर टाउनशिप के आभार सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि पहले बिजली बिल हाफ योजना का लाभ टाउनशिप वासियों को नहीं मिल रहा था, लेकिन कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर हमने इसे संभव बनाया. इससे पहले हाउस लीज रजिस्ट्री को लेकर पहल की गई, जिसका लाभ आज सभी लिस्ट धारकों को मिल रहा है. अब इसके बाद इन आवासों को फ्री होल्ड करने की ओर कदम बढ़ाया जाएगा.
कांग्रेस सरकार आई तो हुडको वासियों को फ्री होल्ड किया जाएगा : बघेल
विधायक देवेंद्र यादव ने हुडको के 1100 आवासों को फ्री होल्ड करने की मांग सीएम भूपेश बघेल से की, जिस पर सीएम भूपेश ने आने वाले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फिर से हुडको वासियों को फ्री होल्ड करने की योजना बनाने की घोषणा की. वहीं सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि अभी बिल पेश हुआ है, शर्तें क्या है यह देखना होगा कि यह सिर्फ शिगूफे बाजी है. यह 2010 में कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किया गया बिल है, जो राज्यसभा में पास हो गया था.
"असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ दौरे में सरकार को घेरा, बोले - चुनावों में परिवर्तन की लहर चलेगी"
रायपुर: असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए सियासी हमला बोला है. उन्होंने कहा, परिवर्तन यात्रा के दौरान बड़ी तादाद में लोग जुड़ रहे हैं. चुनाव नजदीक आते-आते परिवर्तन की बड़ी लहर चलेगी. छत्तीसगढ़ में ऐसी सरकार बननी चाहिए, जहां किसी भी कोण में बाबर का नाम न रहे, रामलला का नाम रहे.
आगे हेंमता बिस्वा ने कहा, प्रदेश सरकार को बेरोजगारी भत्ता के बजाय रोजगार देना चाहिए. बेरोजगारी भत्ता यहां के लिए कलंक है. महिला आरक्षण को लेकर जो बिल आया है, इसके लिए देश की जनता हमेशा पीएम मोदी का स्मरण करेगी. घर-घर जाकर शराब पहुंचाने का यहां सरकार ने काम किया है.
उन्होंने यह भी कहा कि, छत्तीसगढ़ में महिलाओं को ढाई हजार रुपये महीने के नहीं दिए जा रहे हैं, लेकिन तेलंगाना में ढाई हजार महीने का देने की बात कांग्रेस करती है. छत्तीसगढ़ की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धान खरीदते हैं. प्रदेश सरकार धान पर करीब 600 रुपये देकर राजीव गांधी का नाम देती है, लेकिन बाकी पैसा देकर भी प्रधानमंत्री अपना नाम नहीं देते हैं.
आगे हेंमता बिस्वा ने यह भी कहा कि, प्रधानमंत्री के नाम से कांग्रेस को गुस्सा है. प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाया. कांग्रेस कट्टर और कॉम्युनल पार्टी है, नहीं तो रामलला ताले के भीतर नहीं बैठ जाते. बीजेपी सर्वधर्म सम्भाव की पार्टी है, जो वसुधैव कुटुम्बकम की बात करती है. राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान चलाते हैं, लेकिन दूसरी ओर असम में 900 लोग और दिल्ली में 3 हजार सिक्खों की यही लोग दंगे में हत्या करवाते हैं.
"मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 360 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया: श्रीराम वन गमन परिपथ में विकास का महत्वपूर्ण कदम"
मनेंद्रगढ़: श्रीराम वन गमन परिपथ के हरचौका में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 360 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया. इस मौके पर प्रदेश के कई मंत्री वह जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. बता दें कि हरचौका वही जगह है, जहां से भगवान श्रीराम अपने वनवास यात्रा की शुरुआत की थी. इसी क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में भगवान श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा की स्थापना भी की गई है. साथ ही लगभग 360 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया है.
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जो काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बीते 15 वर्षों में नहीं किया, उसे हमारी सरकार ने सिर्फ 5 वर्षों में पूरा कर दिखाया है. भारतीय जनता पार्टी ने जय श्रीराम का नारा लगाकर लोगों को बांटने का काम किया है, लेकिन हमारी सरकार ने भगवान श्रीराम के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए इस क्षेत्र के विकास की जो आधारशिला रखी है, आने वाले समय में यह क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान के लिए जाना जाएगा. आयोजन की खास बात यह रही कि लगभग 10000 से अधिक लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का वाचन किया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन समुदाय को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 15 दिन में हर महीने में प्रदेश की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी राशि आम जनों के खाते में डालने के लिए बटन दबाते हैं. अब जनता की बारी आ गई है, आने वाले समय में जो विधानसभा के चुनाव होने हैं उसमें अपना बटन दबाकर हमें एक बार फिर से क्षेत्र के विकास का अवसर दें, ताकि छत्तीसगढ़ फिर विकास की नई इबारत लिख सके.
"छत्तीसगढ़ में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास"
छत्तीसगढ़ सरकार गौठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार कई प्रयास कर रही है. यहां काम कर करने वाले स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है. गौठानों में मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, बांस की टोकरी निर्माण, बटेर पालन, बाड़ी विकास, साग सब्जी का उत्पादन, राईस मिल, पोल निर्माण, सरसो तेल, हेचरी पालन, सेनेटरी पैड निर्माण सहित अन्य गतिविधियों में शामिल करके समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.
जिला पंचायत के एनआर.एल.एम. बिहान द्वारा भी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बानने के उद्देश्य से आर्थिक गतिविधियों में जोड़ने का कार्य जारी है. जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें. जिले के विभिन्न विभागों द्वारा भी रीपा के तहत परिवारों और समूह की महिलाओं को विभाग की योजना से लाभान्वित कर अतिरिक्त आदमनी अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.
पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम कुमेकेला में मां दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा प्रशिक्षण ले करके सेनेटरी पेड निर्माण किया जा रहा है. विकासखंड मुख्यालय से 3 किलोमीटर की दूरी में ग्राम कुमेकेला स्थित है. बिहान योजना के अंतर्गत इस ग्राम पंचायत में कुल 26 समूह गठित किए जा चुके हैं जिसमें 2 ग्राम संगठन का निर्माण किया गया है. गांव मां दुर्गा स्व सहायता समूह की सभी महिलाओं सप्ताहिक बैठक कर बचत जमा करते हैं और बिहान योजना के तहत 15000 रुपए चक्रीय निधि की राशि भी प्राप्त कर चुकी हैं और बैंक लोन लेकर सेनेटरी पैड वितरण करने का काम करती हैं. जिसमें कि गांव की महिलाओं को शिक्षित कर कपड़ा के स्थान पर सेनेटरी पैड उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं.
लोन राशि से अपनी आजीविका के लिए सेनेटरी पेड सबंधी कार्य शुरु किया और समूह की कुल आय 20000 रुपये हो गई है. विकासखंड मुख्यालय में जितने भी आसपास गांव हैं वहां जाकर महिलाओं को सेनेटरी पैड उपयोग कर सुरक्षित रहने का सलाह देते हैं. आज की महिलाओं में कई प्रकार की बीमारी होती है. इस तरह महिलाओं के प्रति जागरूकता का काम करते हुए स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं.
"जी-20 शिखर सम्मेलन: छत्तीसगढ़ी संस्कृति और विदेशी मेहमानों के बीच खान-पान का अद्वितीय मेल"
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास से छत्तीसगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को जरूर शामिल किया जाता हैं। जी 20 शिखर सम्मेलन में भी छत्तीसगढ़ी परंपरा, संस्कृित और खान-पान की झलक देखने को मिली। राजधानी नवा रायपुर में आयोजित दो दिवसीय टी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान पहुंचे है। जी-20 की बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है। इससे पहले सोमवार को इस बैठक का पहला दिन रहा। दुनिया भर से आए विषय विशेषज्ञों ने वैश्विक आर्थिक मामलों पर चर्चा की। विदेशी डेलीगेट्स छत्तीसगढ़िया व्यंजन और पारंपरिक नृत्य का लुत्फ में भी लिया।
मेफेयर लेक रिजॉर्ट में ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, मैक्सिकों, चीन और जर्मनी जैसे देशों के लोगों को चीला, लाल भाजी, कढ़ी, मुनगा जैसे व्यंजन परोसे गए। देर शाम विदेशी मेहमानों के लिए छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोक नृत्यों का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पंथी नृत्य और बस्तर का मशहूर गौर नृत्य डेलीगेट्स ने देखा।
नया रायपुर में लगा अफ्रीकन पेड़
विदेश मेहमानों ने नवा रायपुर में अफ्रीकी ट्यूलिप का पेड़ लगाया। ये अफ्रीकन पेड़ वहां सदियों से औषधीय उपयोग में लाया जाता है। त्वचा में जलन, बुखार, कब्ज, पेट दर्द, में ये काम आता है। नवा रायपुर के अटल नगर स्थित सेक्टर-24 में चल रहे ऐतिहासिक जी-20 को और भी यादगार बनाने के लिए जी-20 वाटिका तैयार की गई है।
65 अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने यहां पौधे लगाए। एनटीपीसी कार्यालय के पास स्थित एकात्म पथ पर ओवल शेप का गार्डन तैयार किया गया है। 1.2 हेक्टेयर में विकसित जी-20 वाटिका का लैंडस्केप एरिया 9376 स्क्वायर मीटर का है। इसमें आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। इस गार्डन में सात प्रकार के फॉक्स टेल, मोलसारी, सीता अशोक, कचनार, अफ्रीकन ट्यूलिप ट्री, पिंक पोई और ट्री ऑफ गोल्ड पौधे लगाए गए हैं।
पुरखौती मुक्तांगन में देखा छत्तीसगढ़
जी-20 में शामिल सदस्यों को पुरखौती मुक्तांगन ले जाया गया। जहां वे छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति से रूबरू हुए। छत्तीसगढ़ संस्कृति के तहत जनजाति जीवनशैली, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्य, लोक कला, बस्तर दशहरा, आमचो गांव को देखकर डेलीगेट्स एक्साइटमेंट के भाव से भरे दिखे।
ये हुआ बैठक में
भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत जी-20 फ्रेमवर्क कार्य समूह (एफडब्ल्यूजी) की चौथी और अंतिम बैठक 18 सितंबर को नवा रायपुर में आयोजित हुई। बैठक के पहले दिन की अध्यक्षता भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की सलाहकार चांदनी रैना और एचएम ट्रेजरी, ब्रिटेन की मुख्य आर्थिक सलाहकार सैम बेकेट ने किया।
पहले दिन नवीनतम वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण और प्रमुख व्यापक आर्थिक मुद्दों के संबंध में नीति मार्गदर्शन पर चर्चा आयोजित की गई। दूसरे सत्र में अमेरिका, ब्राजील, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञों द्वारा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर प्रेंजेटेशन दिया।
आर्थिक सहयोगिता विकास संगठन (ओसीएडी), अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने प्रेजेंटेशन दिए और इसके बाद सवाल-जवाब का दौर चला। चीन, दक्षिण कोरिया और जर्मनी के विशेषज्ञों ने भी जानकारी दी।
आज ये होगा
आज होने वाली बैठक में मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास पर चर्चा होगी। इसमें ब्रिटेन की अध्यक्षता में अर्जेंटीना, इंडोनेशिया के विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी जाएगी। समापन ब्राजील करेगा।
"नवाखाई के दिन पर छत्तीसगढ़ में ऐच्छिक अवकाश, अब 20 सितंबर को"
रायपुर: राज्य सरकार ने ऐच्छिक अवकाश में संशोधन किया है. प्रदेश में नवाखाई के दिन अवकाश रहेगा. नवाखाई के लिए घोषित अवकाश में संशोधन करते हुए 20 सितंबर दिन बुधवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है. पहले 22 सितंबर दिन शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया था. इस सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी किया है.
देखिये आदेश-
"मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ में एसीआई के लिए सात मंजिला भवन का निर्माण"
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है. एसीआई के सात अलग-अलग विभागों के लिए सात मंजिला भवन का निर्माण होगा. मेकाहारा में दिल के विभाग के लिए ये भवन बनाया जाएगा जहां विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा मिलेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एडवांस्ड कार्डियक यूनिट के एचओडी डॉक्टर स्मित श्रीवास्तव से इस्टीमेट भेजने को कहा है. इस एसीआई में पहले कई विश्वस्तरीय ऑपरेशन हो चुके हैं.
अपने उद्बोधन में सीएम बघेल ने कहा कि एक जगह एकत्रित होकर और कार्यक्रम आयोजित हो यह पहली बार ऐसा हुआ है.
इसके लिए सभी साथियों को भावना लेकर आज हमारे संचालक और सभी साथी गण जो मुझे पिछले समय और डॉक्टर राकेश गुप्ता के माध्यम से मिले थे, तब यह कार्यक्रम तय हुआ. शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है और खासकर यह जो हमारी संस्था है और इस मिनट में जिस प्रकार के नगरिया ने जो बात कही कि हमारी यूनिट अब विश्व स्त्रीय हो गई है, अब इसकी चर्चा दुनिया में होने लगी है. लगातार आपके यहां के जो डॉक्टर हैं, यहां के स्टाफ हैं, लगातार इस प्रकार के काम कर रहे हैं. जिसे विश्व स्तर पर नाम हो रहा है. न केवल इस मेडिकल कॉलेज का इस संस्था रायपुर का नाम रोशन हो रहा है, इसके लिए मैं डॉक्टर स्मिथ, डॉक्टर नगरिया को में धन्यवाद देता हूं.
सीएम ने कहा कि अस्पताल के विस्तार के लिए डॉक्टर स्मित ने जो बातें कहीं है अलग-अलग यूनिट में आता है. कार्डियोलॉजिस्ट साथ और ब्रांचेस हैं और उसको विस्तार करने की आवश्यकता है. पिछले दिनों हम लोगों ने उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ 7 मंजिला एक बिल्डिंग बनाने के लिए 25 करोड़ की राशि शिलान्यस किया है. डॉक्टर स्मिथ ने मांग तो नहीं कि उनका संकेत यही है कि साथ अलग-अलग इसके ब्रांचेस हैं और भविष्य में इसकी डिमांड रहेगी.
प्रदेश में विकास की गति तेज हो रही है- डॉ. स्मित
कार्यक्रम को लेकर डॉक्टर स्मित श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में समग्र विकास की गति तेज हो रही है. शहरो से लेकर खेत खलियान तक हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ रही है. आप हर नागरिक को खुशहाल और स्वस्थ रखने का कम कर रहे हैं. उसी स्थिति में हमारी टीम आगे बढ़ रही है. मुझे इस प्रकार से पहले साल में सारे एंजियोग्राफी होती थी, आज ऐसा होता है
कई बार एंजियोग्राफी एक दिन में कर लेते हैं. यह संभव इसलिए हुआ है कि आपने हमें साधन दिया है, संसाधन दिया है, यह बहुत संभव हुआ है. इसके कारण हम लोग कर रहे हैं नहीं तो किसी भी काम में बहुत सारी बाधाएं आती हैं. गलती होगी तो इनका अभ्यास होगा. इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं.
डॉक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि अभी भी और संसाधन चाहिए, क्योंकि आज भी हमारे मरीज जो गरीब हैं, यह ऐसी आवश्यकता है
जो विशेष संस्थान में जा रहे हैं, या राज के बाहर ऑपरेशन करने जा रहे हैं, हमें थोड़े और संसाधन चाहिए. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं दूसरे राज्यों के, दूसरे देशों के लोग यहां आएंगे. हमारा देश में बांग्लादेश के मरीज भी आए हुए हैं. यह हमारे लिए घर की बात होगी ऐसा छत्तीसगढ़ बने और आपके नेतृत्व में बन सकता है जो कामना मैं कर रहा हूं.
मीडिया को जानकारी देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कार्डियोलॉजी विभाग ने अनेक उपलब्धियां हासिल की. जो विश्वस्तरीय है और जिसने देश और दुनिया में अलग स्थान बनाया है. इसके लिए सभी स्टाफ को बधाई देता हूं. पहली बार ऐसा हुआ है जो मरीज स्वस्थ होकर लौटे हैं वह आभार व्यक्त करने के लिए उपस्थित थे.
"संसदीय यात्रा: संविधान सभा से लेकर 75 सालों तक का सफर, अरुण साव के अनुभव और समय की चर्चा"
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने लोकसभा के विशेष सत्र में कहा वर्तमान संसद भवन के आखिरी दिन की कार्यवाही में बोलने का अवसर मिलना मेरा सौभाग्य है। वर्तमान संसद भवन में आज विशेष सत्र का अंतिम दिन है इस ऐतिहासिक कक्ष में हम सब अंतिम बार हिस्सा ले रहे हैं।वास्तव में यह पल हम सबके लिए भावुक करने वाला है। हम जैसे लोगों के मन में ये भवन विशेष कृतज्ञता का भाव भरता है। आज का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। यह भवन हम ढाई करोड़ लोगों की आकांक्षा का गवाह रहा है भारत रत्न आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमे हमारा अलग छत्तीसगढ़ राज्य का उपहार दिया।
अरुण साव ने विशेष सत्र में संबोधित करते हुए कहा यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण है जब माननीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यह पता था की अलग राज्य बनाने के बावजूद राज्य में सरकार विरोधी दल की बनेगी, तो भी उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए यहां के लोगों के विकास के लिए, छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के हित में इस राज्य का निर्माण किया,उन्होंने बहुत बड़ा दिल दिखाते हुए हम सब छत्तीसगढ़ वासियों को बड़ा उपहार दिया, ये भवन हमारे अलग छत्तीसगढ़ राज्य के गठन का गवाह रहेगा।
अरुण साव ने कहा जब भारत में संविधान का निर्माण हुआ और जनता के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाने का निर्णय हुआ तब 200 वर्षों तक भारत में हुकूमत करने वाले देश इंग्लैंड के प्रधानमंत्री रहे चर्चिल ने मजाक उड़ाते हुए कहा था कि भारतीयों में शासन करने की योग्यता नहीं है लेकिन भारत की आजादी के 75 साल बाद भारत देश ने चर्चिल के पूर्वानुमानों को झूठलाया बल्कि हमने स्वाधीन भारत में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ विश्व में पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था होने का गौरव हासिल किया है।
पहली बार
आज दुनिया ये कह रही है कि 21वी सदी भारत की सदी है। चंद्रयान 3 को अगर दक्षिणी ध्रुव में पहली बार किसी ने स्थापित किया तो वह भारत है आजादी के इतिहास के बाद पहली बार एक आदिवासी परिवार की बेटी देश का मार्गदर्शन कर रही है।
इसी सदन में
धारा 370 को समाप्त करके सरदार पटेल के सपनों को नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया है।
एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार होते हुए भी इसी भवन के माध्यम से देखा गया।
आज माननीय नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में देश गरीबी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड रहा है भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ है जिस प्रकार गरीबों को मुख्यधारा में लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है।
यह भवन गवाह है डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का
यह भवन गवाह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और गरीब कल्याण के सपनों को साकार करने का। ये आधार इसी भवन से बना है। 2047 तक एक शक्तिशाली भारत, एक समृद्ध भारत ,एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की नीव इसी भवन में रखी गई।
देश की 140 करोड़ की जनता प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की तरक्की और विकास में अपने आप को सहभागी बनाकर इस संकल्प के साथ आगे बढ़ गई है तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहें न रहे।
"सीसीटीवी कैमरों की मदद से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों में सुरक्षा की निगरानी"
रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के अंतर्गत सैकड़ों स्टेशनों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री एक स्थान से दूसरे स्थानों के लिए यात्रा करते है । प्रतिदिन यात्री रेल के द्वारा सफ़र करने के लिए स्टेशनों में पहुचते हैं और उनके सामान एवं बच्चों सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा की व्यवस्था को बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानो के ऊपर रहती है, जिसके लिए वे चौबीसों घंटों निगरानी में तैनात रहते है । इस काम को सुचारू रूप से करने के लिए रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानो द्वारा स्टेशनों के चप्पे चप्पे पर अपने जवानो को तैनात किये जाते है एवं इसके साथ ही स्टेशनों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के द्वारा भी स्टेशनों पर एक-एक गतिविधियों पर नज़र रखी जाती है ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के रेल सुरक्षा बल के द्वारा यात्रियों की शत-प्रतिशत सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 14 महत्वपूर्ण स्टेशनों में 380 सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है, जिनकी मदद से स्टेशनों के प्लेटफार्मों एवं पूरे स्टेशन परिसरों पर नज़र रखी जाती है ।सीसीटीवी कैमरे की मानीटरिंग में किसी भी प्रकार के संदेहास्पद व्यक्ति या घटना के सामने आते ही तुरंत ही उस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाती है |
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सुरक्षा के लिए 380 सीसीटीवी कैमरा विभिन्न 14 स्टेशनों में लगाये गए है जिनका मंडल एवं स्टेशनवार विवरण इस प्रकार है –
बिलासपुर मंडल के रायगढ़ में – 9, चाम्पा में – 8, बिलासपुर में – 85, शहडोल स्टेशन में - 8 कोरबा स्टेशन में 8 एवं उसलापुर स्टेशन में 2 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है ।
इसी प्रकार रायपुर मंडल के रायपुर स्टेशन में -55 कैमरे, दुर्ग स्टेशन में - 25 कैमरे, भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन में 40, भाटापारा स्टेशन में 39 एवं तिल्दा नेवरा स्टेशन में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है ।
तथा नागपुर मंडल के गोंदिया में 57, बालाघाट स्टेशन में 12 एवं छिंदवाडा में 8 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है ।
इस प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर,रायपुर एवं नागपुर मंडल के 14 स्टेशनों में कुल 380 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है ।
"शासकीय महिला महाविद्यालय रायपुर में सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन सफलता से हुआ"
शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय रायपुर के गृह विज्ञान विभाग एव नेटप्रोफेन छत्तीसगढ चेप्टर के संयुक्त तत्वावधान मे पोषण माह के अंतर्गत सुपोषित भारत,साक्षर भारत, सशक्त भारत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.पोषण की जरूरत, सही मात्रा के महत्व को बताते हुए छात्राओ ने पोस्टर बनाए. प्रतियोगिता मे गृह विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य एव कला संकाय की 20 से अधिक छात्राए शामिल हुई. प्राचार्य डॉ किरण गजपाल के मार्गदर्शन में पोषण माह में विभन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया ।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक डाॅ प्रीति शर्मा, डाॅ मनीषा महापात्र,एव महिला बाल विकास के अधिकारी श्री रीतेश थे.
प्रतियोगिता के विजेता रहे
1• कु सुषमा साहू ने (प्रथम)msc (आहार और पोषण) 1st sem
2• कु खुशी bsc,home science, 3rd sem
शिवानी साहू bsc,home science, 3rd sem
कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण डाॅ रश्मि मिंज, विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान
कार्यक्रम संयोजक थे • डाॅ वासु वर्मा, डाॅ अभया जोगलेकर, डाॅ रेखा दीवान, डाॅ ज्योति मिश्रा की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।
"मुख्यमंत्री बगेल के नेतृत्व में सीतामढ़ी-हरचौका में 325 विकास कार्यों का लोकार्पण और 03 करोड़ रुपये की सहायता राशि का वितरण"
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रवास के दौरान सीतामढ़ी-हरचौका में नवनिर्मित राम वाटिका और अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ सीएम बघेल जिले को 359 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत के 325 विकास कार्यों की सौगात देंगे.
इनमें 156 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत के 160 कार्यों का लोकार्पण तथा 203 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत के 165 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है. वहीं मुख्यमंत्री कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 03 करोड़ रुपये की सहायता राशि के चेक और सामग्री भी वितरित किया जाएगा.
मुख्यमंत्री सीतामढ़ी-हरचौका में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 07 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से राम वाटिका और अधोसंरचना विकास के कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में 22 करोड़ 61 लाख 12 हजार रुपये की लागत के बहरासी से सनबोरा एमपी बार्डर निर्माण कार्य, 11 करोड़ 19 लाख 11 हजार रुपये की लागत के जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के बरौता से भुमका मार्ग पर नेउर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, 4 करोड़ 54 लाख 10 हजार रुपये की लागत के बड़काबहरा से केल्हारी मार्ग पर खटम्बर नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंचमार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं.
मुख्यमंत्री इनके साथ ग्रामीण सड़क विकास योजना के 74.31 करोड़ रुपये की लागत के 87 कार्यों, नल जल योजना के 11.12 करोड़ रुपये के 03 कार्यों, लोक निर्माण विभाग के 42.92 करोड़ रुपये की लागत से सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के 11 कार्यों, 01 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से 45 देवगुड़ियों के निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विभागों के कार्यों का लोकार्पण करेंगे.
मुख्यमंत्री जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 22.50 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम बहरासी में बनने वाले 132/33 के.व्ही. क्षमता का विद्युत उपकेन्द्र, 13.03 करोड़ रूपए की लागत से कौड़ी मार्ग से पैनारी मार्ग पर हसदेव नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, 8.81 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम किशोरी से कचोहर मार्ग पर बनिया नाला में पुल निर्माण, 4 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बिछिया टोला से कोतबा मार्ग पर बरने नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग के 93.26 करोड़ रुपये की लागत के सड़क, पुल-पुलिया निर्माण तथा भवन निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नल जल योजना के 21.77 करोड़ रुपये की लागत के छह कार्य, 05.33 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम मट्टा, नगरी, लोहारी, भुआपाठ, त्रिशूली, कर्थराडोल, मसर्रा, रजरावल, हथवारी, झापीडोंगरी एवं एफ.सी.आई. गोदाम के विद्युतीकरण का कार्य शामिल है.
"गणेश चतुर्थी पर यातायात नियमों का पालन करें: पुलिस अधीक्षक की अपील"
दुर्ग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी त्यौहार सीजन को देखते हुए यातायात अधिकारियों की बैठक ली गई। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा यातायात व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। भीड़ भाड़ इलाके मे लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गये है।
यातायात नियमों के उलंघन करने पर कड़ी कार्यवाही होगी। गणेश चतुर्थी पर जाम ना लगे इसलिए जगह-जगह पर पेट्रोलिंग लगेगी। आम नागरिकों से अपील है कि बाजार में वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करे सड़क में वाहन पार्क ना करे।उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शहर के लोगो से अपील की है
वे यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाये ताकि वे स्वयं को सुरक्षित रखें एवं दूसरो को भी सुरक्षित चलने दे और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके। यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की सुझाव एवं शिकायत के लिसे यातायात द्वारा जारी वाट्सअप नंबर (9479192029) पर सूचना/ जानकारी दे सकते है।
"छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने धान की मूल्य पर बड़ा बयान दिया: किसानों को 2,800 से 3,600 रुपए प्रति क्विंटल"
रायपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने धान खरीदी को लेकर बड़ी बात कही है. इस बात से किसानों के चेहरे खिल सकते हैं. दीपक बैज ने कहा, कांग्रेस की सरकार में किसानों को 2,800 से 3,600 रु. प्रति क्विंटल धान की क़ीमत मिलेगा. इसी को रोकने भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता केंद्र सरकार के माध्यम से राज्य की धान खरीदी बंद करवाना चाहते हैं. केंद्र ने राज्य से चावल लेने के कोटे में कटौती करती हैं, 86 लाख टन को घटा कर 61 लाख कर दिया. बारदाने में भी कटौती कर दिया, राज्य के भाजपा नेता इस पर राज्य की बजाय केंद्र का पक्ष ले रहे हैं. राज्य के खिलाफ झूठ बोल रहे हैं.
आगे बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ का किसान भारतीय जनता पार्टी के झूठ, भ्रम और छलावे में नहीं आने वाला है, भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत वायदे से ज्यादा मिल रहा है. आगे और ज्यादा की उम्मीद भी किसानों को भूपेश सरकार से ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी की राशि को मिलाकर पिछले खरीफ सीजन में धान का प्रतिफल छत्तीसगढ़ के किसानों को 2,640 और 2,660 रुपए प्रति क्विंटल मिला है, जो देशभर में सर्वाधिक है. कोदो 3,000 रुपए प्रति क्विंटल, कुटकी 3,100 और रागी की खरीदी 3,578 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर केवल छत्तीसगढ़ में ही हुई है.
आगे बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ का किसान यह मान चुका है कि कांग्रेस सरकार में आने वाले समय में धान की कीमत यह 2,800 रुपए से 3,600 रुपए प्रति क्विंटल तक मिलेगा. भाजपा के 2,183 पर भी छत्तीसढ़ के किसानों को भरोसा नहीं है. किसान यह समझ चुके हैं कि, धान और किसान भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल चुनावी लिहाज से ही जरूरी है. 15 साल रमन राज में छत्तीसगढ़ के किसानों को लगातार ठगा गया. बोनस के नाम पर वादाखिलाफ़ी की गई. चुनावी साल को छोड़कर कभी बोनस नहीं दिया गया.
दीपक बैज ने यह भी कहा कि, छत्तीसगढ़ के किसान यह समझ चुके हैं कि कैसे चुनाव करीब आते ही भाजपाई किसान हितैषी होने का ढोंग करने लगते हैं. रमन राज के कुशासन और वादाखिलाफी के साथ ही मोदी सरकार के झूठे वादे और जुमले भी किसानों को याद हैं. 2014 में वादा किया था भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी-2 फार्मूले पर 50 प्रतिशत लाभ के साथ एमएसपी देने का, 9 साल हो गए क्या हुआ उस वादे का? 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा मोदी सरकार ने किया था, लेकिन किए उल्टा. कृषि की लागत 3 गुना बढ़ा दी. पोटाश की कीमत 800 से बढ़कर 1,700, कीटनाशक के दाम 4 गुना तक बढ़े हैं. ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों में 12 से 18 प्रतिशत जीएसटी वसूली जा रही है, कृषि उपकरणों के स्पेयर पार्ट्स में तो 28 परसेंट तक बेरहमी से जीएसटी की वसूली जा रही है.
बैज ने कहा कि, यूपीए के दौरान केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार ने 2004-05 से 2013-14 के बीच धान की एमएसपी में कुल 134 प्रतिशत की वृद्धि किया था, लेकिन मोदी सरकार ने 2003-04 से लेकर खरीफ सीजन 2023-24 के लिए घोषित समर्थन मूल्य अर्थात 10वीं बार में धान के समर्थन मूल्य में कुल वृद्धि मात्र 66.64 प्रतिशत बढाया है. इसका अर्थ साफ है कि, मनमोहन सरकार की तुलना में मोदी सरकार में धान की एमएसपी वृद्धि दर आधे से भी कम है. भूपेश सरकार ने तो भाजपाइयों के तमाम अड़ंगेबाजी के बावजूद, बिना किसी भेदभाव के छत्तीसगढ़ के किसानों को अपने संसाधनों से इनपुट सब्सिडी दे रही है और आगे भी देगी. छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार द्वारा भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए चलाई जाने वाली न्याय योजना का दूसरा उदाहरण देश में नहीं है. छत्तीसगढ़ के अन्नदाता के आशीर्वाद से पुनः भूपेश पर भरोसे की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ के किसानों को उनकी उम्मीदों से ज्यादा लाभ होगा.
"नवा रायपुर में G20 Framework Working Group की महत्वपूर्ण बैठक: आर्थिक और वातावरण मुद्दों पर मंथन का आयोजन"
नवा रायपुर में जी-20 के चौथे फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप (G20 Framework Working Group) की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंचे. G20 FWG की दो दिवसीय बैठक में 18 और 19 सितंबर को 20 देशों के डेलीगेट्स वित्तीय और बैकिंग मुद्दों पर मंथन करेंगे. आर्थिक विषयों के साथ ही बैठक में व्यापार, सतत विकास, ऊर्जा, पर्यावरण के एजेंडों को भी शामिल किया है. ऊर्जा और खाद्य असुरक्षा पर माइक्रो इकोनामी के प्रभाव पर भी चर्चा होगी. बैठक में 65 से अधिक प्रतिनिधिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है.
इस बैठक की अध्यक्षता केंद्र सरकार के वित्त विभाग की सलाहकार चांदनी रैना और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के मुख्य आर्थिक सलाहकार सैम बेकेट करेंगी. G20 FWG की बैठक में आरबीआई जनभागीदारी कार्यक्रमों की मेजबानी करेगी. बैठक में वित्तीय समावेशन, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, G20 जागरूकता कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता किया जाएगा.
विदेशी मेहमानों को पुरखौती मुक्तांगन और जंगली सफारी का कराया जाएगा भ्रमण
G20 के सदस्य देशों को पुरखौती मुक्तांगन और जंगल सफारी का भ्रमण कराया जाएगा. डेलीगेट्स के समक्ष आज पुरखौती मुक्तांगन में कर्मा और मांदरी नृत्य की प्रस्तुति होगी. इस दिन रात का भोजन भी राज्य सरकार के आतिथ्य में होगा, जिसमें अतिथियों के लिए उनके देशों के व्यंजनों को भी रखा जाएगा. साथ ही छत्तीसगढ़ व्यंजनों का एक यहां अलग स्टाल रहेगा. वहीं 19 सितंबर को बैठक के समापन के बाद अतिथियों को जंगल सफारी ले जाया जाएगा.
G20 के यह देश शामिल
भारत, अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील,कनाडा, चाइना, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रिपब्लिक कोरिया, रशिया, सऊदी अरबिया, साउथ आफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका, यूरोपियन यूनियन.
G20 में 9 विशेष आमंत्रित देश
बांग्लादेश, मिस्र (इजिप्ट), मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई).
"भाजपा की परिवर्तन यात्रा: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा"
बलरामपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज बलरामपुर जिले पहंुची. आमसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है. देश में चारा घोटाला तो सुना था, पर छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला, भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोयला घोटाला हुआ है.
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, परिवर्तन यात्रा प्रभारी मोती लाल साहू, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शामिल हुए और सामरी विधानसभा क्षेत्र के राजपुर व रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर में आमसभा को सम्बोधित किया. इस दौरान रामानुजगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी समेत सरगुजा संभाग के आधा दर्जन नेता मौजूद रहे. आमसभा को सम्बोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला.
बता दे कि प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है. इसे लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. इसी बीच भाजपा ने परिवर्तन यात्रा शुरू की है और आज परिवर्तन यात्रा बलरामपुर जिले में पहुंची. भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए. उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा, भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने लिए इस बार परिवर्तन जरूरी है. उन्होंने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में गरीबों को उनका आवास नहीं मिल पा रहा है, जिसके लिए भूपेश का बैरियर रोड़ा है.
एक परिवाह के इशारे पर काम कर रही कांग्रेस सरकार : मौर्य
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार एक परिवार के इशारे पर काम कर रही. केशव प्रसाद मौर्य के प्रोटोकॉल में परिवर्तन हुआ है. परिवर्तन यात्रा के दौरान उन्हें प्रतापपुर विधानसभा में सभा संबोधन के लिए जाना था परंतु बलरामपुर पुलिस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर मंगाया गया है, इसके बाद डायरेक्ट डिप्टी सीएम दरिमा एयरपोर्ट के लिए निकले, जबकि उन्हें प्रतापपुर से दरिमा के लिए जाना था. वहीं प्रतापपुर के परिवर्तन यात्रा में उनका जाना कैंसिल किया गया है.
"बीजापुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 457 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिला में बदलाव की बात की"
बीजापुर: जिला स्तरीय भेंट मुलाकात के लिए बीजापुर जिले के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 457 करोड़ 58 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इस दौरान सीएम बघेल ने कहा, नक्सल प्रभावित जिन क्षेत्रों के बंद स्कूलों से पहले गोलियों की आवाज आती थीं, वहां अब बच्चे पोयम गा रहे हैं. अभी कुछ बच्चों से बात की. वे फर्राटेदार इंग्लिश बोल रहे थे. यह बीजापुर का बदलाव है. पहले मीटिंग आदि होने पर आम जनता को शाम होने पर घर पहुँचने में डर लगता था, वे अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 123 करोड़ रुपए की राशि से निर्मित संरचनाओं का लोकार्पण किया एवं 334 करोड़ रुपए से बनने वाली अधोसंरचनाओं का भूमिपूजन किया. साथ ही उन्होंने हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ईंटपाल में नवनिर्मित बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण भी किया एवं यहां कार्यरत महिलाओं से बातकर फैक्ट्री में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भी अवलोकन किया. उन्होंने जिले में 4 करोड़ रुपए से निर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण भी किया.
भूपेश बघेल ने की ये घोषणाएं
उन्होंने इस अवसर पर जापान एवं चीन में आयोजित एशिया कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के साफ्ट बाल के पांच खिलाड़ियों सहित भुवनेश्वर में आयोजित प्रथम जनजातीय खेलो इंडिया नेशनल प्रतियोगिता का हिस्सा रही फुटबाल टीम के सदस्य प्रमिला तेलम, कमला तेलम एवं ईशा कुड़ियम को सम्मानित किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल बीजापुर का नामकरण महादेव राणा शासकीय जिला चिकित्सालय बीजापुर करने की घोषणा की. उन्होंने बीजापुर जिले के आवापल्ली स्थित उसूर चौक को नागुर दोरला चौक के नाम से नामकरण करने की घोषणा की. साथ ही नवीन शासकीय आदर्श महाविद्यालय जावंगा (गीदम) का नामकरण वीरांगना मासक देवी नाग शासकीय आदर्श महाविद्यालय के नाम पर करने की घोषणा की. CM ने चेरपाल, वरदली, संकनपल्ली और पापनपाल में नवीन धान उपार्जन केंद्र एवं मादेपुर तथा जारपल्ली में नवीन प्राथमिक शाला खोलने की घोषणा की.
दो से ढाई गुना ज्यादा धान का हो रहा उत्पादन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजापुर अब कितना बदल गया है. 5 साल पहले जब यहां मुझे बुलाया जाता था तो सड़क मार्ग से आते थे, कार्यक्रम में भाषण देते हुए धीरे से कोई कहता था भैया ! जल्दी खत्म करो वापस जाना है, लेकिन आज बीजापुर में सभी सुरक्षित महसूस करते हैं. बीजापुर के लोगों में विश्वास बढ़ा है. बड़ी संख्या में कैंप खुले हैं, जो इससे पहले कभी नहीं खुले थे. इतनी सड़कें बनी हैं जो पहले कभी नहीं बने थे. बहुत सारे मोटरसाइकिल खरीदे गए, जो पहले नहीं थे. 1000 से अधिक ट्रैक्टर खरीदे गए हैं, जो पहले नहीं थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जब मैं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आया था, यहां के लोग दो ही चीज मांगते थे. या तो हमारे यहां धान खरीदी केंद्र, बैंक खोल दो और दूसरा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल दो. मुझसे धान खरीदी केंद्रों की माँग की जाती है क्योंकि पहले की तुलना में दो से ढाई गुना ज्यादा धान का उत्पादन हो रहा है.
बंद पड़े 200 स्कूल पुनः खोले गए
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजापुर जिले में बंद पड़े 200 स्कूल पुनः आरंभ हो चुके हैं. बीजापुर जिले में 14 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गये हैं. आज बस्तर फाइटर में अकेले बीजापुर से 300 नौजवानों को नौकरी मिली है. शिक्षकों की भर्ती हुई है. इन 5 वर्षों में अंदरूनी क्षेत्रों में भी 20 हजार से अधिक राशन कार्ड बने. आज 20 से अधिक अस्पताल खुल गए हैं. इलाज हो रहा है, डॉक्टर तैनात हैं. हमारे आदिवासियों को पट्टा नहीं मिल पाता था, हमने व्यक्तिगत, वनाधिकार और सामुदायिक पट्टे दिए. देवगुड़ी का भी हमने सामुदायिक पट्टा दिया. देवताधामी के लिए भी हमने पट्टा दे दिया. पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति के लोगों के लिए पट्टा जारी किया है. सोलर पंप लगे हैं. लाइट पहुंच रही हैं. पिछले साल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आए थे, ऐसे तालाब जो पुराने राजा, महाराजाओं के समय में बने थे, सबके संधारण कार्य के लिए पैसा मांगा गया. हमने सभी तालाबों के संधारण की स्वीकृति दी.
लोगों की आय में हुई वृद्धि : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यहां साइकिल का शोरूम भी दुर्लभ था, वहां आज आठ-आठ ट्रैक्टर के शोरूम हैं. मोटरसाइकिल के शोरूम खुल रहे हैं, क्योंकि आज बिक्री हो रही है. हर पंचायत में आज ट्रैक्टर हैं. बहुत बड़ी बात है. 5 साल में यहां सरकार ने जो परिवर्तन लाया है वह बहुत बड़ी बात है. पहले ढाई हजार में तेंदूपत्ता बेचते थे, आज 4000 में बेच रहे हैं, महुआ, कोदो-कुटकी रागी आज बेचा जा रहा है. पहले कपड़े बाहर से आते थे. इन पांच वर्षों में यहां कपड़े बनने लगे, प्रोसेसिग यूनिट्स लगे. लोगों की आय में वृद्धि हुई है. हमने पेसा कानून लागू किया. इस प्रकार से दुर्गम से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा हम लोग उपलब्ध करा रहे हैं. हास्टल के बच्चों की आदान राशि में हमने वृद्धि की. ओल्ड पेंशन लागू किया. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की. सभी वर्गों के लिए हमने काम किया है. बस्तर विकास की ओर चल पड़ा है. आदिवासियों की जमीन आपसे छीनी गई थी, इसे वापस किया गया है.
छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा : लखमा
इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भी अपना संबोधन दिया. लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है. बीजापुर में भी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं. आजीविका के बेहतर अवसर निर्मित हो रहे हैं. इस मौके पर बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी, दंतेवाड़ा देवती कर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे, बीज निगम के सदस्य इम्तियाज खान, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े, आईजी पी सुंदरराज, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णैर्य भी मौजूद रहे.
"कलेक्टर के निर्देश: 335 अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन में कटौती का आदेश,देखे...."
जांजगीर–चांपा: कलेक्टर ने 335 शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए है। ये वो शिक्षक है जो लगातार बिना सूचना के स्कूल से नदारद रहते हैं।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले का पदभार सम्हालते ही स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्कूली रिजल्ट व पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने लिए बैठक ली थी। बैठक में जब उन्हें पता चला कि बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट बेहद खराब है तब वे बेहद नाराज हुईं और स्कूल शिक्षा अधिकारियों पर जमकर बरसीं।
कलेक्टर ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम लाने के लिए कार्ययोजना बना कर काम करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर का स्पष्ट मानना है कि स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु शिक्षकों की स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति जरूरी हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि शिक्षक नियमित रूप से विद्यालयीन समय में उपस्थित रह कर यदि अध्यापन कार्य करवाएंगे तो ही स्कूलों के परिणाम में सुधार आ सकता है। उन्होंने अधिकारियों को शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति विद्यालयों में सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।
राजस्व अमले को भी लगाया निरीक्षण में
स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा राजस्व अधिकारियों को भी लगाया और अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
सैकड़ों शिक्षक मिले गैरहाजिर
कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विगत 8 अगस्त से 14 सितंबर तक शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों से बिना किसी पूर्व सूचना के सैकड़ों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। यही कारण है कि कलेक्टर ने ऐसे 335 शिक्षकों के वेतन में कटौती के निर्देश DEO को दिए हैं। कलेक्टर के इस आदेश के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।