छत्तीसगढ़
सदन में भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक पारित, अवैध प्लाटिंग पर लगेगी लगाम, सरल होगी बटांकन प्रक्रिया
रायपुर। विधानसभा में बुधवार को भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक 2025 ध्वनिमत से पारित हो गया. इससे एक तरफ जमीन विवाद के मामले घटेंगे, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में अवैध प्लाटिंग पर लगाम कसी जा सकेगी.
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विधेयक को सदन में पेश करते हुए कहा कि विधेयक के प्रावधानों के प्रभावी होने पर नक्शों के बटांकन की प्रक्रिया सरल से जाएगी. साथ ही जमीन मालिक की मृत्यु हो जाने की स्थिति में उसके आश्रितों को आसानी से नामांतरण किया जा सकेगा.
इस विधेयक के बाद सदन ने छत्तीसगढ़ बकाया कर व्याज व शास्ति के निपटान संशोधन विधेयक और जांजगीर चांपा जिले में नए विश्वविद्यालय से संबंधित विधेयक को भी ध्वनिमत से पारित कर दिया.
मंडी संशोधन विधेयक का विपक्ष ने किया बहिष्कार
मंडी संशोधन संशोधन विधेयक के पेश होने से पहले ही विपक्ष ने इसका बहिष्कार कर दिया. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन किसान विरोधी कानून लाए थे. उसे ही अब राज्य सरकार ने पेश किया है. यह कानून किसानों का शोषण बढ़ाने वाला है. इससे किसानों का काफी नुकसान होगा. इसलिए हम इसका विरोध कर सदन का बहिष्कार करते हैं.
छत्तीसगढ़ को शीघ्र मिलेंगे 851 नए एंबुलेंस, मुख्यमंत्री ने मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
रायपुर। प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा आमजन तक पहुँचाने की दिशा में उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के सुदूर अंचलों में भी लोगों को समय पर प्रभावी उपचार मिल सकेगा। यह ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। पुराने, अनुपयोगी हो चुके वाहनों को स्क्रैप कर उनकी जगह अत्याधुनिक नए वाहन शामिल किए गए हैं। यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निरीक्षण और निगरानी को भी गति प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिला और विकासखंड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं मैदानी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे वाहनों से नियमित निरीक्षण, स्वास्थ्य शिविरों की निगरानी, दूरस्थ अंचलों तक त्वरित पहुँच और आपातकालीन परिस्थितियों में समयबद्ध हस्तक्षेप संभव हो सकेगा। इससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन अधिक प्रभावी और गतिशील होगा तथा राज्य में स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली और अधिक सक्रिय, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी बनेगी। यह पहल प्रदेश के संपूर्ण स्वास्थ्य तंत्र को गति देने का कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों को ये वाहन चरणबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रथम चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 12 जिलों को ये वाहन भेजे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही प्रदेश में 851 नवीन एंबुलेंस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें से 375 एंबुलेंस 108 आपातकालीन सेवाओं के लिए, 30 एंबुलेंस ग्रामीण चलित चिकित्सा इकाइयों के लिए तथा 163 ‘मुक्तांजली’ शव वाहन निःशुल्क सेवा के अंतर्गत दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय समुदायों के उत्थान हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री ‘जन मन योजना’ के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 30 एंबुलेंस की व्यवस्था भी शीघ्र की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वर्षा ऋतु जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी राज्य सरकार घर-घर स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के अपने संकल्प को पूरी तत्परता से पूर्ण कर सकेगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और इस दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी क्षमता के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा मैदानी स्वास्थ्य अमले को इस विशेष सौगात के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, आयुक्त डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
रेलवे यात्रियों के लिए काम की खबर; अब बिना OTP के तत्काल बुक नहीं होगा टिकट, जानिए क्या है नए नियम?
बिलासपुर। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की पहचान और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब कोई भी यात्री तत्काल टिकट तभी बुक कर सकेगा जब उसका आधार नंबर व ओटीपी से वेरिफिकेशन सफल होगा।
यात्री को IRCTC पर आधार नंबर दर्ज करना होगा
रेलवे की इस नई व्यवस्था का उद्देश्य फर्जी बुकिंग पर रोक लगाना और दलालों के नेटवर्क को कमजोर करना है। यह नियम IRCTC की वेबसाइट और ऐप दोनों पर लागू होगा। इस बदलाव से तत्काल कोटे की टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और असली यात्रियों को प्राथमिकता मिल सकेगी। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए यात्री को IRCTC पर आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करना अनिवार्य होगा। बिना इस वेरिफिकेशन के टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी।
विधानसभा में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ आज, CM साय होंगे शामिल
रायपुर। विधानसभा में 16 जुलाई को शाम 6 बजे ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ‘‘उत्कृष्ट विधायक’’, ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार’’ एवं ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर’’ अलंकरण प्रदान करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास मंहत और संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह के पश्चात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा: नेता प्रतिपक्ष ने CM साय को दिया धन्यवाद, बिजली दामों में बढ़ोतरी पर विपक्ष ने लाया था स्थगन, सरकार के जवाब से संतुष्ट हुआ विपक्ष
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष में इतिहास बन गया. बिजली दर में वृद्धि पर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव आसंदी ने अस्वीकार्य कर दिया. लेकिन प्रस्ताव अस्वीकार्य होने के बाद भी विपक्ष ने हंगामा नहीं किया. वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा विषय को गंभीरता से लेने पर आभार जताया. इस पर सत्तापक्ष ने मेजें थपथपाई.
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन, CM साय आज अयोध्या धाम के लिए विषेश ट्रेन को करेंगे रवाना, कांग्रेस का बिजली न्याय आंदोलन, दिल्ली से लौटेंगे कांग्रेस आदिवासी नेता,
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद भाजपा और विपक्ष के विधायकों ने सरकार को डीएपी, खाद, और आरआई पदोन्नति परीक्षा समेत कई मुद्दों पर घेरा. आज दूसरे दिन सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज पटल पर अध्यादेश रखेंगे. सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज पटल पर अध्यादेश रखेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ बकाया कर ब्याज एवं शास्त्री के निपटान संशोधन शामिल है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री रामविचार नेताम और केदार कश्यप भी विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे.आज के सत्र में चार ध्यानाकर्षण लगाए गए हैं.
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, सदन में सवालों की झड़ी, DAP खाद की कमी पर मचेगा हंगामा
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरु होगा। पांच दिवसीय सत्र के लिए विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक ने भी सरकार से सवालों की झड़ी लगाई है।
विधानसभा सचिवालय को प्राप्त सवालों में ज्यादातर सवाल किसानों को खाद की कमी, कानून-व्यवस्था, योजनाओं में भ्रष्टाचार, शासकीय कार्यों में लापरवाही, स्थानीय समस्याएं और योजनाओं की विफलता जैसे मुद्दे प्रमुखता से शामिल हैं। विपक्ष की रणनीति स्पष्ट है। वह सत्र के हर दिन सरकार को घेरे रखने के मूड में है।
सत्र से पहले BJP विधायक दल की बैठक
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र में सत्ताधारी भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक इस बार आक्रमक दिख रहे हैं। विपक्ष को जवाब देने के लिए रविवार को भाजपा विधायक दल बैठक हुई। बैठक के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सत्र में विपक्ष को जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष पूरी तरह तैयार हैं।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इसमें 5 बैठकें होंगी, इसके लिए पूरी तैयारी है। साथ ही किसानों को खाद की कमी के विपक्ष के आरोप पर साय ने कहा, DAP खाद की थोड़ी कमी है, ये कमी छत्तीसगढ़ में ही नहीं सभी जगह है।
डीएपी की जितनी खपत है, उतना उसका निर्माण नहीं होता। रूस यूक्रेन में युद्ध चल रहा है उसके कारण कम इंपोर्ट हुआ है, उसकी जगह में कृषि विभाग एनपीके खाद को बढ़ावा दे रहा है।
CM साय होंगे वैष्णव ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल, भाजपा-कांग्रेस के विधायक दल की बैठक, NSUI करेगी तरपोंगी टोल प्लाजा का घेराव, जिला स्तरीय तैराकी आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आज प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने वाली. आज दोनों प्रमुख पॉलिटिकल पार्टी के विधायक दल की बैठक होने वाली है. वहीं राजधानी में रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होने वाला है.
जीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री ने पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर सियासत गर्म, कांग्रेस का आंदोलन, सरकार ने दी सफाई
रायपुर : छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ किया है कि इस वृद्धि का असर गरीबों और किसानों पर नहीं पड़ेगा।
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार, 17 जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी पुरस्कृत
रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर धमक दिखाई है। नई दिल्ली में आगामी 17 जुलाई को आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राज्य के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के पैमानों पर खरे उतरने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।
फसल बीमा कराने की आखिरी तारीख का हुआ ऐलान, अब मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम दर पर करा सकेंगे बीमा…
साय कैबिनेट की बैठक शुरू, नए विधेयक समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा संभव, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है. विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हो रही यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है. इस बैठक में कई मुद्दों पर मुहर लग सकती है. साथ ही मानसून सत्र में पेश होने वाले नए विधेयकों को लेकर चर्चा की जा सकती है. यह बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) में हो रही है.
रायगढ़ में आज गुरु दर्शन कार्यक्रम..CM साय होंगे शामिल..
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक सीएम सुबह साढ़े 10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रस्थान कर 11 बजे ओपी जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे।
अब इन दुकानदारों को Online जमा करना होगा Tax, निगम को होगी 7,00,00,000 की आय
रायपुर. प्रॉपर्टी टैक्स में ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम लागू करने के बाद नगर निगम अपनी दुकानों के किराये की वसूली के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू कर रहा है. निगम को अपनी 4 हजार दुकानों से लगभग 7 करोड़ रुपये का किराया हर साल मिलता है. बरसों से इन दुकानों का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया. इन दुकानों के किरायेदारों ने अपने कारोबार अनुरूप इन दुकानों में भी फेरबदल कर दिया. निगम में अब म्यूनिसिपल बॉन्ड लागू करने से पहले इस साल कम से कम 400 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया है.
स्कूलों में दो दिन की छुट्टी का ऐलान, आंगनबाड़ी भी रहेगी बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायपुर। प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते कुछ रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन, मुख्यमंत्री साय लौटेंगे रायपुर, आज से 11 जुलाई तक ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला…
भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन है. दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम से होगी. इसके बाद अंतिम तीन सत्रों के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन किया जाएगा. प्रशिक्षण सत्रों में ‘हमारा विचार परिवार’, ‘पंच परिवर्तन’ और ‘शताब्दी वर्ग की योजनाओं’ पर चर्चा होगी. छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभयराम का इन सत्रों में व्याख्यान होगा. राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सांसदों और विधायकों के सवालों का समाधान करेंगे. समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल माध्यम से जुड़ने की संभावना है. वे देश की वर्तमान चुनौतियों और उनमें बीजेपी की भूमिका पर चर्चा करेंगे.