छत्तीसगढ़
महासमुंद नगरीय निकाय मतगणना शुरू
बागबाहरा पालिका में कांग्रेस का कब्जा
नपं उतई में खिला कमल
CG Morning News : मुख्यमंत्री साय का आज जशपुर दौरा, सीएम ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन, लौह अयस्क ब्लॉक के लिए प्री बिड कॉन्फ्रेंस आज
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11: 30 को राजधानी से जशपुर के लिए रवाना होंगे. वे जशपुर के ग्राम कोनपारा में खड़िया समाज के 15व महासम्मेलन में शामिल होंगे. कार्यकम में हिस्सा लेकर करीब 4 बजे सीएम राजधानी रायपुर पहुंचेंगे.
महाकुंभ दौरे पर जुबानी जंग: भूपेश बोले – मेरे जीवन की पहली यात्रा ही प्रयागराज रही, रमन सिंह के दिए ‘तकदीर में नहीं’ बयान पर कहा – बृजमोहन, अजय, ओपी, मूणत की तकदीर का क्या?
रायपुर. सीएम, मंत्री, सांसद और विधायकों के महाकुंभ दौरे को लेकर अब जुबानी जंग शुरू हो गई है. महाकुंभ नहीं जाने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मेरे जीवन की पहली यात्रा ही प्रयागराज रही. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के तकदीर वाले बयान पर बघेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, ओपी चौधरी, विजय शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत भी प्रयागराज नहीं जा रहे हैं, इनकी तकदीर का क्या ? किस्मत ऊपर वाले के हाथ में है. किसको बुलाते हैं, किसको नहीं, उनके ऊपर है.
प्रयागराज महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने त्रिवेणी संगम में किया पुण्य स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे।
साय मंत्रिमंडल, सांसद और विधायक जाएंगे महाकुंभ, छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, अवंति विहार पानी टंकी की होगी सफाई, राजधानी में आज…
रायपुर. साय मंत्रिमंडल, सांसद और विधायक आज सुबह 8.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना होंगे. 11.30 बजे त्रिवेणी संगम पहुंचकर कुंभ स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे. 2 बजे सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ पवेलियन में श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. इसके बाद सभी मंत्री, सांसद और विधायक शाम 6 बजे प्रयागराज से रायपुर लौटेंगे.
वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करना अनिवार्य
कांकेर । कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी कार्यालयों में कार्यरत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में शासकीय कर्मचारियां की मृत्यु तथा गंभीर रूप से घायल होने की दुखद घटनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा मोटरयान अधिनियम 2019 में वाहन चालन के समय नियमानुसार सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग किया जाना अनिवार्य एवं आवश्यक भी है।
माघ पूर्णिमा पर त्रिवेणी संगम में भक्तों ने लगाई डुबकी : आज शाम राजिम कुंभ कल्प 2025 का होगा आगाज, पार्श्व गायिका मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति
राजिम. छत्तीसगढ़ के पवित्र तीर्थ त्रिवेणी संगम राजिम में आज राजिम कुंभ कल्प 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है. वहीं माघ पूर्णिमा के अवसर पर सुबह त्रिवेणी संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. महानदी में स्नान कर श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और कुलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की.
प्रदेश में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में चावल लेने जगह नहीं है इससे राइस मिलरों को अत्यधिक कठिनाई एवं नुकसान उठाना पड़ रहा है.
प्रदेश में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में चावल लेने जगह नहीं है इससे राइस मिलरों को अत्यधिक कठिनाई एवं नुकसान उठाना पड़ रहा है
छत्तीसगढ़ के राइस मिलर विगत वर्ष से अनेक कठिनाइयों से गुजर रहे हैं इसमें सबसे प्रमुख समस्या भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में चावल हेतु जगह नहीं है ।जगह नहीं होने से भारतीय खाद्य निगम चावल के लिए लगने वाले नंबर विंग ऐप को ही वर्ष 24- 25 के लिए ब्लॉक कर दिया गया है। अभी वर्ष 23 - 24 का ही चावल ले रहे हैं जिसके लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है।

इस बार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 150 लाख टन धान की खरीदी की गई है ।इसमें 43 लाख टन धान से चावल का निराकरण नागरिक आपूर्ति निगम में हो रहा है।
जबकि 79.25 लाख तन धान से चावल का निराकरण भारतीय खाद्य निगम में होना है। इसके लिए भारतीय खाद्य निगम में जगह नहीं है। भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों का कहना है गोदाम में एक वर्ष के पूर्व का चावल भी रखा हुआ है ।
चावल का मूवमेंट आवश्यक रूप से नहीं हो रहा है। जिससे जगह नहीं बन रहा है ।
राज्य सरकार द्वारा 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 धान की खरीदी की गई है उसमें अभी तक चावल अरवा रायपुर जिले लेना शुरू नहीं किया गया है ।चावल नहीं लेने पर राइस मिलों को धान में सुखद का नुकसान उठाना पड़ रहा है वही काम नहीं चलने से लेबरों की समस्या बनी हुई है। जबकि काम नहीं चलने से बिजली का न्यूनतम बिल भी मिलरों को पटना पड़ रहा है। यह समस्या का समाधान भारतीय खाद्य निगम छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के पास नहीं है । मिलर इस समस्या से लंबे नुकसान में है।

चावल के मूवमेंट प्लान नहीं मिलने से छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त अच्छी क्वालिटी का चावल की डिमांड की जाती है ताकि गोदाम में चावल कम खराब हो ।
कैट के प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष परमानंद जैन ने केंद्रीय खाद्य मंत्री श्रीमान प्रहलाद जोशी, केंद्रीय खाद्य सचिव तथा अध्यक्ष एवं मैनेजिंग डायरेक्टर - भारतीय खाद्य निगम को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है।
धन्यवाद
भवदीय
परमानंद जैन
प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष
कॉन्फ़िडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स
फोन नंबर 78691 16880

CG Nikay Chunav 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं से की अपील, ‘विकास के लिए करें मतदान’
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र का त्योहार है. सभी भाई-बहन विकास के लिए मतदान करें.
CG Nikay Chunav 2025 : राजधानी के मुकाबले दूर-दराज के निकायों में मतदाताओं में ज्यादा उत्साह, जानिए आंकड़े…
रायपुर। प्रदेश के 10 नगरीय निकायों के लिए सुबह आठ बजे से चल रहे मतदान के आंकड़ों के आने का क्रम शुरू हो गया है. आंकड़े बता रहे हैं कि राजधानी रायपुर की तुलना में दूर-दराज स्थित नगर पंचायतों में मतदाताओं का उत्साह कहीं ज्यादा है.
CG Nikay Chunav 2025 : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में वोटिंग आज, 8 निगम में महिलाएं निभाएंगी अहम भूमिका, जानिए कहां-कितने मतदाता…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका रहेगी। 14 नगर निगमों में से दस में चुनाव हो रहा है, इसमें से आठ में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। नगरीय निकायों में 44,74,269 शहरी मतदाताओं में से 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता हैं। 2019 के निकाय चुनावों की तुलना में इस बार पांच लाख अधिक वोटर मतदाता सूची में जुड़े हैं।
नगरीय निकाय चुनाव 2025 : कांग्रेस ने 4 तो बीजेपी ने 5 महिला प्रत्याशियों पर खेला है दांव, किसके सिर सजेगा ताज, जनता आज करेगी फैसला…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज यानी 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे है. मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर शहर सरकार चुनेंगे. सुबह 8 बजे से मतदान केंद्रों में मतदाता पहुंचने शुरू हो जाएंगे. इस चुनाव में मतदाता महापौर और पार्षद के लिए वोट करेंगे. मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. रायपुर निगम के लिए 1095 और पूरे जिले में कुल 1290 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. महापौर पद के लिए भाजपा-कांग्रेस से 9 महिला प्रत्याशी मैदान में है. जहां भाजपा ने 5 महिलाओं को महापौर की टिकट दी है. वहीं कांग्रेस ने 4 महिलाओं को महापौर प्रत्याशी बनाया है.
नगरीय निकाय चुनाव 2025 : 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में मतदान आज, महापौर के 79 और पार्षद के 1889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग हो रही है, जिसका परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं. रायपुर में महापौर के लिए कांग्रेस से दीप्ति दुबे और भाजपा से मीनल चौबे मैदान में हैं. रायपुर नगर निगम के 1095 मतदान केंद्रों में 10.36 लाख से अधिक मतदाता महापौर और पार्षद चुनेंगे.