छत्तीसगढ़
समय सीमा की बैठक और जनदर्शन अब सोमवार को
समय सीमा की बैठक और जनदर्शन अब सोमवार को
सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर 23 दिसंबर को महतारी वंदन सम्मेलन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन जिले के सभी विधानसभा मुख्यालयों में 23 दिसम्बर 2024 को किया जा रहा है। महिला और बाल विकास विभाग के डीपीओ ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर- में पं. देवकीनंदन सभागार बिलासपुर,विधानसभा क्षेत्र बेलतरा के अंतर्गत हायर सेकण्डी स्कूल ग्राउंड ग्रा.पं. लखराम, विधानसभा क्षेत्र बिल्हा में राणी सती मंदिर प्रांगण बिल्हा, विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी स्वामी आत्मानंद हायर सेकण्डरी स्कूल मस्तूरी, विधानसभा क्षेत्र कोटा केसांस्कृतिक भवन डी.के.पी. हायर सेकण्डरी स्कूल प्रांगण कोटा और विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के श्रीराम सदन सांस्कृतिक भवन तखतपुर में होगा।
विष्णु सुशासन में छत्तीसगढ़ के नाम एक और उपलब्धि : भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ ने वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि में देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान
भव्य कलश यात्रा के साथ अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का होगा स्वागत - डॉ. ओम प्रकाश देवांगन
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण की कथा 24 दिसंबर मंगलवार से सेजबहार में प्रारंभ होने जा रही है। वहीं कथा सुनाने के लिए सेजबहार के कथा पंडाल में चार- पांच दिनों से भक्तों के पहुचने का सिलसिला शुरू हो गया है। काफी संख्या में भक्तगण छत्तीसगढ़ और प्रदेश के बाहर से आकर पडांल में जगह सुरक्षित कर रहे है।
श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के कमल देवांगन, हेमंत देवांगन व देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० ओमप्रकाश देवांगन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि मंगल कलश यात्रा सुबह 9 बजे आरंभ होगी। मंगल कलश यात्रा में 1100 से अधिक माताएं और बहने शामिल होंगी। जिसे पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसी दौरान अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का शुभ आगमन होगा।
कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा का आगमन
आयोजन समिति ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का आगमन आज 23 दिसंबर को होगा। माना एयरपोर्ट पर कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा का आयोजन समिति के प्रमुख कमल देवांगन और परिवार एवं आयोजन समिति के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा जिसमें देवांगन समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद विशेष रू प से मौजूद रहेंगे।
भक्तो के लिए भंडारा शुरू
श्री शिव महापुराण कथा की शुरुआत से पहले ही कथा स्थल में भक्तों के लिए भंडारा आरंभ हो गया है। जहां पर राज्य और राज्य से बाहार के सैकड़ो भक्त प्रतिदिन भंडारा में शामिल होकर भोग प्रसाद ग्रहण कर रहे है। यहां पर सभी भक्तों को भंडारा में शामिल होने का लाभ मिल रहा है।
शिव भक्तों ने पंडाल में डाला डेरा...
आयोजक समिति के कमल देवांगन और डॉ० ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि रायपुर में सेजबाहार कथा पंडाल में बेेमेतरा नवागढ़ साजा सहित राज्य के बाहार से कॉफी संख्या में भक्त पहुंच चुके है। जो कथा पंडाल में ही जगह बना कर दिन और रात गुजार रहें है। भक्तों का कहाना है कि भगवान शिव कथा का वाचन पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा किया जायेगा। इस दौरान पुरे सप्ताह भर पंडाल में मौदूज रहा कर कथा का श्रवण पान करेंगें।
सनी लियोनी को भी मिल रहा महतारी बंदन योजना का लाभ, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना के नाम पर शासन को चूना लगाने का मामला सामने आया है। दिसंबर महीने की शुरुआत में ही सीएम साय ने प्रदेश भर की महिलाओं के खाते में 10वीं किस्त जारी की है। लेकिन इस बीच दरअसल, महतारी वंदन योजना के तहत सनी लियोनी के नाम से पैसे का आहरण किया जा रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि महतारी वंदन योजना के पोर्टल में दर्ज सनी लियोनी के पति का नाम जॉनी सिन्स दिखाया गया है। पूरे मामले को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। लेकिन पूरे मामले में सोचने वाली बात तो ये है कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गहन जांच के बाद महिलाओं का नाम योजना के लाभार्थियों की सूची में शामिल किया गया है, फिर ऐसी गड़बड़ी कैसे हो गई।
फिलहाल मामला सामने आने के बाद जगदलपुर कलेक्टर हरीश एस ने संज्ञान लेते हुए प्राथमिक जांच के बाद दोषी पर एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में क्या सामने आता है।
वहीं, इस महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों में सनी लियोनी का नाम सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ चुका है। सनी लियोनी के नाम से राशि जारी हो रही है। कल करीना कपूर का नाम भी सामने आएगा। सरकार मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराए।
DSP पर भाभी से दुष्कर्म का आरोप… रिश्ते में मौसी की बहू लगती है पीड़िता, जांच जारी
भिलाई । मोहन नगर पुलिस ने सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। डीएसपी की भाभी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले में पदस्थ आरोपी डीएसपी की मौसी का घर दुर्ग में है। इस कारण से आरोपी डीएसपी का दुर्ग आना जाना लगा रहता है। इसी दौरान डीएसपी की अपनी मौसी की बहू यानी अपनी भाभी से भी परिचय गहरा हुआ।
दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी डीएसपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी इस प्रकरण की जांच की जा रही है।
9वीं के छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर । राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म की घटना हुई है। उसी निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। घटना स्कूल में हुई या घर में इसकी जानकारी अब तक पुलिस नहीं लगा पाई है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को घर में होना बता रही है। जबकि स्वजनों का आरोप है कि दो माह पहले स्कूल के डांस क्लास रूम में दुष्कर्म किया गया है। पीडि़ता के पिता ने बताया कि बेटी स्कूल जाने से मना करती थी। गुमसुम रह रही थी। स्कूल में शिक्षकों से संपर्क किया गया, तो कहा गया कि काउंसलर से बात कीजिए। जब बच्ची को काउंसलर के पास लेकर गए तो पूरे मामले का राजफाश हुआ। पिता का आरोप है कि लड़के के पिता पुलिस में हैं, जिसके कारण केस कमजोर किया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ और ओडिशा में है पर्यटन की अपार संभावनाएं : केदार कश्यप
रायपुर । छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम ‘चलो देखें अपना देश’ टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ और ओडिशा को भगवान श्री जगन्नाथ के आशीर्वाद से खनिज संपदा और प्राकृतिक सौन्दर्य का उपहार मिला है। दोनों ही राज्यों में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप दोनों ही राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
वनमंत्री कश्यप ने कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक रिश्तों को भी रेखांकित करते हुए कहा कि, भगवान श्री जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्य प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है। दोनों ही राज्यों में अनेक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल हैं और दोनों राज्यों के बीच ‘रोटी-बेटी’ का रिश्ता है।
वन मंत्री कश्यप ने कहा कि, जगन्नाथपुरी में वर्षो से बस्तर बाड़ा है। जहां छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन के लिए आते है और वहां ठहरते हैं।
वन मंत्री कश्यप ने कहा कि, देश में बहुत से आकर्षक पर्यटन स्थल हैं। इन क्षेत्रों में दोनों की राज्यों में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। ओडिशा में देश का सबसे खूबसूरत समुद्र तट है तो छत्तीसगढ़ में बस्तर का दशहरा विश्व प्रसिद्ध है।
इन दोनों ही राज्यों के पर्यटन प्रेमी इन स्थानों पर आकर पर्यटन का आनंद ले सकते हैं। गौरतलब है कि, ओडिशा में पर्यटन को प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्थलों के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रावति परिदा, विधायक पुरंदर मिश्रा, पद्मश्री उत्सव चरण दास और जे.के. मोहंती सहित ओडिशा राज्य के पर्यटन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पैरावंट में लगी आग ,7 साल का मासूम की मौत
जशपुर । जिले में पैरावट में आग लगने से एक 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चों ने खेलते- खेलते ही माचिस लेकर पैरा में आग लगाई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के घटमुंडा नवाटोली गांव की है। जहां दो नाबालिग बच्चे स्कूल से लौटने के दौरान लगभग 2 बजे खलिहान में रखे पैरावट में खेल रहे थे।
खेलते- खेलते एक बच्चे ने माचिस लेकर पैरा को आग लगा दी। देखते ही देखते आग भीषण रूप ले चुकी थी और आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि, बच्चा बाहर न आ सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे बच्चे ने भागकर अपनी जान बचा ली है जो अभी पूर्णता स्वस्थ है।
जैसे ही ग्रामीणों ने देखा कि, भीषण आग लगी हुई है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी दमकल वाहन को दी गई एवं घटनास्थल पर तत्काल प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिस वजह से बच्चे को ना बचाया जा सका। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक नाबालिग के पिता ने बताया कि, एक महिला द्वारा जानकारी देने पर वे मौके पर पहुंचे थे।
आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बाद में पता चला कि उनका बच्चा पैरा के अंदर है। वहीं थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि, घटना की जानकारी के बाद बच्चों को होली क्रॉस अस्पताल लाया गया था जिसके बाद डॉक्टर ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
राजधानी के जैन मंदिर में 10 लाख के आभूषण की चोरी
रायपुर । रायपुर में चोरों ने अब मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. लाभांडी स्थित जैन मंदिर में चोरी की बड़ी घटना को चोरों ने अंजाम दिया है, जिसमें कीमती कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण को लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबाधां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, रायपुर के लाभांडी स्थित पद्मप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में चोरी की बड़ी घटना हुई है. चोरों ने मंदिर में 10 लाख से अधिक के कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण को लेकर फरार हो गए हैं. मंदिर में भगवान की मूर्ति को छोड़कर चोरों ने सबकुछ पार कर दिया हैं.
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. चोरों ने जैन मंदिर में मूलनायक का स्वर्ण पॉलिस छत्र, 5 पंचमेरू, 8 अष्टप्रिहार्य, चांदी की 2 बड़ी थाली, चांदी के 9 अभिषेक कलश, चांदी के 6 शांतिधारा झारी, एक स्वर्ण कलश, चार छत्र चांदी, दो चांदी भाली, तीन आशिका, 5 चांदी की छोटी प्लेट, एक चांदी का लोटा, चांदी की एक गुंडी, चांदी की एक बड़ी गंजी, चांदी की एक चम्मच और अन्य सामग्री चोरी की है।
पुलिस भर्ती में गड़बड़ी मामला : 4 पुलिसकर्मियों समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव । जिले में चल रही पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में कई गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। इसको लेकर एसपी मोहित गर्ग द्वारा लालबाग थाने में FIR भी दर्ज करवाई गई थी। लेकिन अब इस पर एक्शन शुरू हो गया है, शनिवार को लालबाग पुलिस ने 3 महिला पुलिसकर्मी समेत 4 लोगों को कोर्ट में पेश किया है। वहीं दो हैदराबाद की इवेंट कंपनी के लोगों को भी जेल भेजा गया है। जहां न्यायालय ने चारों को जेल भेज दिया। पुलिस भर्ती मामले में एक संदेही आरक्षक ने सुबह ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि, कुल 14 आरक्षक सन्देह के दायरे में है।
उल्लेखनीय है कि, पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान पाई गई गड़बड़ियों में अब कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो, जांच कर रही टीमों ने पाया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने दौड़ में भाग ही नहीं लिया, उन्हें भी अंक दे दिए गए हैं। इसके अलावा शून्य नंबर पाने वाले अभ्यर्थियों को सात अंक दे दिए गए हैं। शुरूआती दौर की जांच में हैदराबाद की जिस टीम को जिम्मेदारी दी गई थी, उनके द्वारा अनियमितता पाए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि इस मामले में टीम द्वारा हर बिंदुओं को ध्यान में रखते जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हैदराबाद की कंपनी के साथ ही स्थानीय पुलिस विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
ग्राम रामपुर में एक आरक्षक की लाश खेत में पेड़ से फांसी के फंदे से लटकी मिली है। यह आरक्षक राजनांदगांव रेंज में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ड्यूटीरत था। बीती रात आरक्षक पुलिस लाइन से निकला और सुबह उसकी लाश रामपुर के खेत में लटकी मिली। बताया जा रहा है कि आरक्षक अनिल रत्नाकर ने बीती रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भर्ती के लिए खैरागढ़ पुलिस बल का जवान पिछले कई दिनों से स्थानीय 8वीं बटालियन में ड्यूटी में था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पुलिस भर्ती में कथित गड़बड़ी उजागर होने के बाद जवान तनाव में था। आरक्षक के खुदकुशी करने की घटना को गड़बड़ी से ही जोडक़र देखा जा रहा है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फारेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। परिजनों के सामने शव को पेड़ से उतारा जाएगा। उसके बाद पोस्टमार्टम होगा।
जानकारी के मुताबिक आरक्षक मूलतः महासमुंद के सरायपाली का रहने वाला था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। खैरागढ़ जिले के जालबांधा पुलिस चौकी में पदस्थ अनिल रत्नाकर की राजनांदगांव में भर्ती के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। सूत्रों के मुताबिक जवान की भूमिका भर्ती प्रक्रिया में संदिग्ध रूप से सामने आई है। लिहाजा आला अफसरों ने आरक्षक रत्नाकर समेत लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को संदेह के घेरे में रखा है। बहरहाल आरक्षक की लाश मिलने के बाद से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आरक्षक के परिवार के कई लोग पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
राजनांदगांव के 8वीं बटालियन में भर्ती प्रक्रिया की टेक्निकल हैदराबाद की कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ लगभग 10 से 12 पुलिस आरक्षकों को भी गड़बड़ी के मामले में संदेह के दायरे में रखा गया है। आज सुबह डोंगरगांव रोड स्थित रामपुर में मुक्ति धाम के पास एक पेड़ में आरक्षक फांसी के फंदे में लटकते दिखाई दिया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची।
महेश गागड़ा बने 'छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ' के नए प्रदेश अध्यक्ष
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महेश गागड़ा को छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश गागड़ा के साथ रविवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ के सचिव हेम प्रकाश नायक, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाण्डेय, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी उपस्थित थे।
3 लाख स्क्वायर फीट में बना श्री शिव महापुराण के लिए कथा पंडाल
श्री शिव महापुराण के लिए भव्य होगी मंगल कलश यात्रा, 1100 माताएं और बहने मंगल कलश यात्रा में होंगी शामिल।
रायपुर । राजधानी के नजदीक सेजबहार में आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा स्थल में तैयारी जोरो से चल रही है। 24 दिसंबर से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा मुखारवृंद से भक्तों को भगवान शिव की कथा सुनने का अवसर मिलेगा। कथा स्थल में कार्यों को अधिकता को देखते हुए विभागों का कार्यकर्ताओं में बटवारा कर दिया गया है। आयोजन समिति के प्रमुख कमल देवांगन और विनोद देवांगन के साथ देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि 35 विभागों का गठन कर विभागवार सभी को दायित्व दे दिया गया है। 150 से अधिक वालंटियर और लगभग 50 बाउंसरो की टीम तैनात रहेगी।
श्री शिव महापुराण आयोजन समिति के प्रमुख कमल देवांगन, विनोद देवांगन और देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर ओपी देवांगन ने तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग तीन लाख स्कायर पोट में कथा पंडाल के साथ अन्य पंडाल बनाए गये है जहां रोज लगभग डेढ़ से 2 लाख भक्त आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारवृंद से भगवान भोलेनाथ की कथा का रसपान कर सकेंगे। वही आयोजक समिति ने यह भी बताया कि कथा स्थल पर भोजन और स्वच्छ जल की पर्याप्त व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की जाएगी। सुबह से लेकर रात तक भोजन प्रसादी की व्यवस्था आयोजन स्थल के नजदीक में रहेगी जहां भक्तों को किसी तरह की कोई तकलीफना हो।
1100 मंगल कलश यात्रा निकाली जायेगी
श्री शिव महापुराण कथा स्थल से 1100 से अधिक की संख्या में माताएं और बहने पीत वस्त्र धारण कर भव्य मंगल कलश यात्रा में रवाना होगे इसके लिए मंगल कलश को सजाया जा रहा है। आयोजन समिति के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कथा स्थल पर सेवादार आकर सेवा में लग गए हैं।
आयोजको ने बताया कि सेजबाहर कथा स्थल से 1100 माताएं और बहने मंगल कलश यात्रा लेकर सेजबहार से शिव मंदिर तालाब जायेंगी। जहाँ पूजा अर्चना के बाद कलश लेकर वापस कथा स्थल पर पहुंचेंगे।
कर्ज में डूबा निगम, गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल के लिए पैसे नहीं, विपक्षी पार्षदों ने कहा- इतने ज्यादा कर्ज से छवि हो रही खराब
धमतरी. धमतरी नगर निगम पर संकट के बादल छाए हुए हैं. पेट्रोल-डीजल के 20 लाख रुपए से अधिक के कर्ज में नगर निगम डूबा हुआ है. जिसके चलते कई महीनो से पेट्रोल पंप संचालक को भुगतान नहीं हो पाया है. अब इस मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्षद लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं.
छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र : शून्यकाल में उठा कानून-व्यवस्था का मुद्दा, विपक्ष ने की चर्चा की मांग, अग्राह्य होते ही कांग्रेस विधायक पहुंचे गर्भ गृह, नारेबाजी करने पर आसंदी ने सदस्यों को किया निलंबित…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को शून्यकाल में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष स्थगन लाते हुए चर्चा की मांग की. आसंदी के अग्राह्य करते ही कांग्रेस विधायक गर्भ गृह में पहुंचकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया. इस पर आसंदी ने नारेबाजी करने वाले सदस्यों को निलंबित किया.
अम्बेडकर अस्पताल में धड़धड़ाते घुसी फायर ब्रिगेड की टीम, मचा हड़कंप...
रायपुर । राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सायरन बजाते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, धड़धड़ाते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम घुसी और अंदर फंसे लोगों को निकाल कर उनका प्रधमिक उपचार शुरू किया।
दरअसल गुरुवार को एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिकिया बल) और जिला अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से मेकाहारा में फायर एंड रेस्क्यू (अग्नि और सुरक्षा) मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया। अस्पताल में आग लगने की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने आपसी समन्वय से सुरक्षा एवं बचाव का जीवंत अभ्यास प्रदर्शन कर आपदा से निपटने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।
मॉक ड्रिल के दौरान तीनों टीम ने अभ्यास प्रदर्शन करते हुए संभावित घटना के लिए तैयारियों का आकलन किया। वहां उपस्थित नर्सिंग स्टॉफ, कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड्स को आग लगने की घटनाओं और उससे निर्मित परिस्थितियों पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जटिल आपात स्थितियों में कैसे काम किया जाता है। प्रतीकात्मक रूप से आग लगने की घटना को प्रदर्शित करते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फायर सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची। पानी के प्रेशर पाइप के जरिये अस्पताल के तीसरे मॉले पर आग बुझाने की प्रैक्टिस की गई। टीम ने अस्पताल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने संबंधी अभ्यास किया। इसी तारतम्य में घायल लोगों को स्ट्रेचर पर लिटाकर प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस के जरिये दूसरे अस्पताल भेजा। जिला अग्निशमन कर्मियों द्वारा अग्नि मॉक ड्रिल में आग बुझाने, फायर सेफ्टी उपकरणों के प्रयोग के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। कहीं भी छोटी सी आग लगे उसके लिए आम लोगों को फर्स्ट एड फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया। कौन सा यंत्र किस प्रकार का आग बुझा सकता है, इसका भी प्रदर्शन किया गया।विभिन्न प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर या अग्निशामक यंत्र और उसमें भरे जाने वाले गीला रसायन, कॉर्बन डाइ ऑक्साइड, फोम और पानी के बारे में जानकारी दी।
आग से लड़ना सीख रहे हैं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी
रायपुर । बलौदाबाजार जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के स्टाफ के लिए अग्निशामक यन्त्रों के संचालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। अब तक जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल एवं लवन में यह पूर्ण हो चुका है। उक्त केंद्रों में विकासखण्ड के मैदानी स्वास्थ्य अमले को भी सम्मिलित कर दुर्घटना से बचाव के तरीके सुझाए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण में आग के प्रकार, एवं उनको बुझाने की विधि, अग्निशामक यंत्र कितने प्रकार के होते हैं एवं कौन सी आग में कौन सा अग्निशामक यन्त्र का उपयोग करना है इसकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त यदि अस्पताल में अग्नि दुर्घटना हो गई तो ऐसी आपातकालीन स्थिति में एस एन सी यू,आई सी यू ,एन बी एस यू के नवजात शिशुओ तथा मरीजों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर कैसे लाना है यह भी बताया गया। प्रशिक्षण में अस्पताल में स्थापित फायर उपकरण जैसे हाईड्रेंट आदि के प्रयोग के बारे में बताते हुए डेमो देकर अभ्यास भी कराया गया। इसमें गैस सिलिंडर में आग की स्थिति में बचाव करना भी सिखाया गया। अग्निशामक यंत्र के संचालन हेतु उक्त प्रशिक्षण अग्निशमन कार्यालय के फायर कर्मचारियों-स्टेशन इंचार्ज जितेंद्र कुर्रे एवं साथियों द्वारा दिया गया।