छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त जारी करेंगे, 70 लाख माताओं-बहनों के मोबाइल में आएगा खुशियों का नोटिफिकेशन, रायगढ़ में 42 करोड़ की लागत से बनेगा नालंदा परिसर, मुख्यमंत्री श्री साय करेंगे भूमिपूजन, रायगढ़ जिले को देंगे 135 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस योजना की हितग्राही लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे। मार्च 2024 से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में दी जा चुकी है।
यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा; इन मुद्दों को लेकर 3 से 9 दिसंबर तक तहसील ऑफिस का करेगी घेराव
रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में अहम निर्णय लिए गए इस बैठक में प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के उपस्थिति में प्रदेश युवा कांग्रेस आने वाले 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक तहसील ऑफिस घेराव एवं 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक जिला कलेक्टर का घेराव करने जा रही है
प्रदेश युवा कांग्रेस इन तीन अहम मुद्दों पर तहसील एवं कलेक्टर ऑफिस घेराव
1. धान का समर्थन मूल्य की वादा खिलाफी,धान खरीदी केंद्र में बारदाना की अव्यवस्था
2. बेलगाम नशा व लगातार बढ़ते अपराध पर को लेकर
3. छत्तीसगढ़ में बड़े छोटे उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बैठक के बाद वीडियो के माध्यम से अपना संदेश दिया की पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी आज वह भूल चुकी है₹3100 में धान खरीदी का वादा भाजपा द्वारा किया गया था आज किसानों को एक साथ पूरी राशि नहीं मिल रही है लगातार बारदाना की कमी एवं धान खरीदी में अर्थव्यवस्था साथी लगातार प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है आज छत्तीसगढ़ में मर्डर,बलात्कार एवं चोरी जैसे मामले एक आम बात हो गई है एवं छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों को बड़े एवं छोटे उद्योगों में रोजगार नहीं दिया जा रहा है इन सभी मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आने वाले 3 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर तक पहले छत्तीसगढ़ के प्रत्येक तहसील का घेराव करेगी उसके बाद जिला कलेक्टर का घेराव प्रत्येक जिले में किया जाएगा यह घेराव आने वाले समय में 17 दिसंबर के बाद एक प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन भी छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस करने वाली है।
अधिकारी- कर्मचारी एकता संघ ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर महापौर, सभापति, नेताप्रतिपक्ष, आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने अपनी 7 सूत्रीय मांगो को लेकर महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चैबे, आयुक्त अबिनाष मिश्रा को ज्ञापन सौपा। जिसमें सभी ने संघ की मांगो को लेकर विचार करने आष्वस्त किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव, उपाध्यक्ष स्वाती साहू, मोहित कुमार, श्याम सोनी, महामंत्री आषुतोष सिंह, राधेष्याम एक्का सहित अन्य पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम, रायपुर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रमुख मांगे निम्न है 2004 के बाद नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू किया जाये। बीमार अधिकारी एवं कर्मचारियों के त्वरित इलाज हेतु कैशलेस कार्ड की सुविधा प्रदान करते हुए 15 लाख के स्थान पर 25 लाख की सुविधा प्रदान की जायें। पात्र अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय-पर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ दिया जावे साथ ही समय पर अपने उच्चतर शिक्षा ग्रहण एवं अन्य परीक्षा इत्यादि में शामिल होने वाले कर्मचारियों के आवेदन पर शीघ्र विचार कर नियमानुसार अनुमति व अनापत्ति प्रदान किया जावें। मृत अधिकारी एवं कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को शीघ्र ही अनुकम्पा नियुक्ति दिया जावे। नगर निगम रायपुर में ठेका पद्धत्ति समाप्त किया जाकर प्लेसमेंट कर्मचारियों को सीधे निकाय के माध्यम से वेतन भुगतान किया जावें। ठेका में कार्यरत कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि का भुगतान किया जायें।
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 3 दिसंबर को राज्यस्तरीय कार्यक्रम
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे। राज्यस्तरीय समारोह में अति विशिष्ट अतिथि में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायकगण श्री राजेश मूणत, श्री गुरू खुशवंत साहेब, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह के अवसर पर राज्य भर से लगभग पांच हजार दिव्यांगजन शामिल होंगे।
डॉ ओमप्रकाश देवांगन समाज से हटाए गए
निष्क्रियता और अलग से समाज बनाने का आरोप
रायपुर। रायपुर प्रदेश देवांगन कल्याण समाज ने डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन सहित 6 लोगों को 6 साल के लिए समाज से हटा दिया है यह कार्रवाई समाज अध्यक्ष प्रदीप देवांगन के निर्देश पर की गई है समाज ने उक्त सभी पदाधिकारी वसदस्यों को समाज विरोधी कार्यों में लिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की जाने की बात कही है मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने बताया कि प्रदेश देवांगन कल्याण समाज एक पंजीकृत संस्था है
जिसमें प्रदेश में 10 लाख से अधिक सदस्य हैं और 75 से अधिक चयनित पदाधिकारी हैं इन पदाधिकारी की एक महत्वपूर्ण आमसभा 1 दिसंबर 2024 को हुई जिसमें डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन और अन्य निष्क्रिय और समाज विरोधी कार्य करने वाले सदस्यों पर चर्चा की गई और यह पाया गया कि उक्त सभी समाज को बदनाम करने और समाज विरोधी कार्य में लगे हुए हैं ऐसे में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन समेत परस देवांगन सचिव वेद लाल देवांगन कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मनोज देवांगन चंपालाल देवांगन संयुक्त सचिव हरीश देवांगन धमतरी संयुक्त सचिव श्रीमती रेणु देवांगन कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मोहनी देवांगन शरद कुमार देवांगन आनंद देवांगन राकेश देवांगन होरीलाल देवांगन और अमरनाथ देवांगन के साथ सदस्य कुंजीलाल देवांगन रामगोपाल देवांगन धमतरी महेश देवांगन रायपुर धनेश देवांगन खरोरा अमृतलाल देवांगन एवं गजेंद्र देवांगन को समाज के दायित्वों का सही तरीके से पालन नहीं करने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है सदस्यता समाप्त कर दी गई है प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने कहा कि डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन ने पृथक से देवांगन समाज का गठन कर गलत गतिविधियों का सूत्रपात किया है
जबकि प्रदेश देवांगन कल्याण समाज एक पंजीकृत संस्था है जिसमें सभी गतिविधियां नियामगत तरीके से होती हैं डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन ने अलग से समाज गठित कर समाज को तोड़ने का कार्य किया इसलिए हटाया गया है उनको पद में आना था तो मतदान के जरिए चुनाव में भाग लेकर सामने आना था जो कि नहीं किया गया इस संस्था में पिछले दिनों में चुनाव में 2346 मतदाताओं ने भाग लिया था जिसमें से 1754 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सेदारी की और चुनाव के बाद प्रदीप देवांगन प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं
जिसे स्वीकार करना था ऐसा ना करके डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन ने पृथक से देवांगन समाज खड़ा किया है जो देवांगन समाज के विरोध में है इससे सभी सदस्यों को नाराजगी मिली है और कृत्य को गलत बताया है उन्होंने बताया कि आमसभा की पहले हुए चुनाव में 12 नए पदाधिकारी का चयन कर शपथ दिलाई गई है इसमें मुकेश देवानंद महासचिव कोषाध्यक्ष चंद्रिका प्रकाश देवांगन रायपुर उपाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी देवांगन लाखे नगर रायपुर बलराम प्रसाद देवांगन बिलासपुर संयुक्त सचिव श्रीमती हर्ष देवांगन बालोद दिलीप देवांगन धमतरी कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती रोशनी देवांगन नरसिंह देवांगन संदीप देवांगन शांतिलाल देवांगन सोहनलाल देवांगन एवं श्रीमती रामेश्वरी देवानंद शामिल है उनका कहना था कि अन्य प्रस्ताव जो आमसभा में पारित हुए हैं
उसमें फार्म और समिति में संस्था प्रदेश देवांगन कल्याण समाज 2338 पंजीकृत है और नियमावली में है का संशोधन प्रस्ताव पारित किया गया है पूर्व में बनाई गई सामाजिक नियमावली पर पुनर्विचार करके संशोधन किया जाना है यह भी प्रस्ताव पारित हुआ है समाज संबंधित समस्त विवादों का निराकरण समाज में ही किया जाएगा न्यायालय या अन्य स्थानों पर नहीं किया जाएगा जो अन्य रास्ता अपनाएंगे उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी
प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा महापौर-अध्यक्ष चुनाव, विष्णु कैबिनेट की बैठक में निर्णय
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के नगर पालिक निगमों के महापौर एवं नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष रीति से कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बैठक में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 (संशोधन) अध्यादेश, 2024 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (संशोधन) अध्यादेश 2024 (प्रत्यक्ष निर्वाचन एवं आरक्षण संबंधित प्रावधान) की विभिन्न धाराओं में संशोधन किए जाने के संबंध में अध्यादेश 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
यहां यह उल्लेखनीय है कि अविभाजित मध्य प्रदेश राज्य में 1999 के पूर्व नगर पालिक निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष रीति से होता था। तत्कालीन सरकार द्वारा नगरीय निकायों के महापौर तथा नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन को अप्रत्यक्ष रीति से कराए जाने का निर्णय लिया था, जिसकी अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में 12 दिसम्बर 2019 को किया गया था।
छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्संख्यक विभाग द्वारा मंत्रालय द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण के संबंध में स्थानीय निकायों में आरक्षण को एकमुश्त सीमा 25 प्रतिशत को शिथिल कर अन्य पिछड़ा वर्ग की संख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत आरक्षण की अधिकतम सीमा तक आरक्षण के प्रावधान की स्वीकृति पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के प्रतिवेदन में प्राप्त अनुशंसा के अनुसार दी गई है।
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण संबंधी प्रावधानों में संशोधन किए जाने हेतु विभिन्न धाराओं में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिपरिषद द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को वितरण हेतु नागरिक आपूर्ति निगम को आवश्यक चना उपार्जन, छमडस् ई-आॅक्शन प्लेटफाॅर्म के माध्यम से किए जाने की अनुमति दी गई।
यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राज्य के सभी अनुसूचित विकासखण्डों एवं माॅडा पैकेट क्षेत्र में निवासरत अंत्योदय तथा प्राथमिकता वाले राशन कार्डधारियों को प्रतिमाह 5 रूपए किलो की दर से 2 किलो चना प्रदाय किया जाता है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चना वितरण योजना के तहत 30 लाख 22 हजार परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य को चना वितरण के लिए प्रति माह 6046 टन तथा प्रति वर्ष 72 हजार 52 टन चना की जरूरत होती है। चना का उपार्जन नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किया जाता रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की चना वितरण योजना के माध्यम से हितग्राहियों को उच्च क्वालिटी का चना प्रदाय किया जा सके, इसके लिए मंत्रिपरिषद ने नागरिक आपूर्ति निगम को छमडस् ई-आॅक्शन प्लेटफाॅर्म के माध्यम से किए जाने की अनुमति दी गई।
पर्यटन को उद्योग का दर्जा -
मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में पर्यटन को बढ़ावा तथा योजनाबद्ध विकास के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के अंतर्गत पर्यटन, मनोरंजन एवं अन्य सामाजिक सेवा सेक्टर में शामिल के अलावा भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020 में पर्यटन परियोजनाओं हेतु निर्धारित न्यूनतम स्थायी पूंजी निवेश किए जाने पर सामान्य उद्योगों की भांति अनुदान/छूट/रियायत का प्रावधान किया गया है।
पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने से प्रदेश में साहसिक, जल पर्यटन, मेडिकल एवं वेलनेस टूरिज्म, एग्रो टूरिज्म, पर्यटन की इकाईयों, लैंड बैंक में निजी निवेश को आकर्षित एवं प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। इससे स्टेक होल्डर प्रोत्साहित होंगे। पर्यटन संबंधी अधोसंरचना का विकास होगा। पर्यटन से संबंधित पूंजी निवेश बढ़ेगा। राज्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के अनुकूल सुख-सुविधाओं का विकास होगा। राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे।
एन. माही फिल्मस प्रोडक्शन की धमाकेदार प्रस्तुति, निर्माता मोहित साहू की फिल्म में हिरोइन की तलाश पूरी.
जानकी-2 में सुपर स्टार दिलेश साहू के अपोजिट होंगी जागृति सिन्हा


सीएम साय की कैबिनेट बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले, प्रदेश में बदली-बारिश का दौर जारी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी. इसमें राज्य के हित में कई अहम फैसले लिये जाने की संभावना है. वहीं प्रदेश में बीते दो दिनों से चक्रवात फेंगल का असर देखने को मिल रहा है. प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी आई है. वहीं राजधानी में आज कई कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं.
नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये दस्तावेजों किया गया है जारी, नियम से अधिक शुल्क एवं ग़लत दस्तावेज अपलोड किए जाने पर आधार ऑपरेटर पर होगी कार्यवाही
जिला कार्यालय के अंतर्गत समस्त आधार केंद्रों के ऑपरेटर्स को विगत दिवस ज़िला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, भारत सरकार, यूआईडीएआई अथॉरिटी के प्रतिनिधि के द्वारा आधार पंजीकरण एवं आधार कार्ड में सुधार हेतु नियमों एवं दस्तावेजों में किए गये बदलाव के बारे में जानकारी दी गई। वर्तमान में नये आधार पंजीकरण एवं आधार में त्रुटि सुधार हेतु नये दस्तावेजों की सूची जारी किया गया है। जिसके बारे में ज़िले के आधार ऑपरेटर्स के समस्यायों का समाधान किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 64 लाख रुपए की मंजूरी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए वित्त विभाग ने 23.64 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा से संबंधित कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन कार्यों की स्वीकृति से राज्य के एयरपोर्टों का उन्नयन और विकास प्रभावी व सुव्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। इससे विमानन सेवाएं बेहतर होंगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल : वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया 'महतारी शक्ति ऋण योजना'लॉन्च
राज्य के चार शहरों में चलेंगी ई-बसें, नागरिकों को मिलेगी इको-फ्रेंडली, किफायती, भरोसेमंद और सुगम परिवहन की सुविधा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के चार शहरों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में नागरिकों को जल्द ही इको-फ्रेंडली, किफायती, भरोसेमंद और सुगम परिवहन की सुविधा मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत इन चारों शहरों में कुल 240 ई-बसें संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत रायपुर के लिए 100, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई के लिए 50-50 तथा कोरबा के लिए 40 ई-बसों की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य स्तर पर इसके लिए सुडा को नोडल एजेंसी तथा संबंधित जिलों में गठित अरबन पब्लिक सर्विस सोसाइटी को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से रोशन होंगे 25 हजार घर : सस्ते दर पर स्थायी ऊर्जा मुहैय्या कराने राज्य सरकार झोंक रही पूरी ताकत,मुख्यमंत्री साय ने किया राज्यवासियों से लाभ उठाने का अपील
बिलासपुर जिले के बोदरी निवासी श्री अनुराग शर्मा ने लगभग 7 महीने पहले अपने घर की छत पर 7 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया, तब से उन्हें बिजली के बिल की फिक्र नहीं करनी पड़ती हैै। पहले जहां वे हर माह दो से पांच हजार का बिजली बिल दे रहे थे, वहीं अब बिल नहीं आ रहा है उल्टे अतिरिक्त बिजली भी उत्पादित हो रही है। इसके लिए उन्हें सरकार से 78 हजार की सब्सिडी भी मिली है। इससे उन्हें आर्थिक बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी योजना है सभी को इसका फायदा लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री साय ने कहा मोदी की गारंटी पूरा करना,जनजाति गौरव दिवस की सफलता,इंडियन रोड कांग्रेस,बस्तर ओलंपिक सहित 1 साल में सरकार ने की कई उपलब्धियां हासिल : हमारी सरकार ने रखा किसान,युवा,महिलाएं सबका मान,60 लाख का सदस्यता लक्ष्य पूरा करने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिस तरह हमने रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है, कांग्रेस को जीतने वोट मिले उससे ज्यादा मतो से भाजपा जीती है।यह भाजपा पर जनता का विश्वास बताता है। और यही विश्वास भाजपा सदस्यता अभियान में भी दिखा जब भाजपा ने लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाये। सदस्यता अभियान के अपने 60 लाख सदस्यता के लक्ष्य से बढ़कर 60 लाख 66 हजार सदस्य बनाए गए हैं।आज प्रदेश का हर चौथा मतदाता भाजपा का सदस्य है।
अब प्राकृतिक गैस से घरों में जलेगा चूल्हा, सीएनजी स्टेशन में मिलेंगे ईंधन
राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभिनव पहल
Chhattisgarh Weather Update: चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ का असर, आज हो सकती है बारिश
रायपुर. चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है. इसके पश्चिम- उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से 30 नवम्बर से एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री और माना एयरपोर्ट में 13.9 डिग्री दर्ज किया गया.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा आवास,मुख्यमंत्री की पहल पर भारत सरकार से मिली 15,000 आवासों की स्वीकृति