छत्तीसगढ़ / रायपुर

डॉ ओमप्रकाश देवांगन समाज से हटाए गए

निष्क्रियता और अलग से समाज बनाने का आरोप
रायपुर।  रायपुर प्रदेश देवांगन कल्याण समाज ने डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन सहित 6 लोगों को 6 साल के लिए समाज से हटा दिया है यह कार्रवाई समाज अध्यक्ष प्रदीप देवांगन के निर्देश पर की गई है समाज ने उक्त सभी पदाधिकारी वसदस्यों को समाज विरोधी कार्यों में लिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की जाने की बात कही है मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने बताया कि प्रदेश देवांगन कल्याण समाज एक पंजीकृत संस्था है

जिसमें प्रदेश में 10 लाख से अधिक सदस्य हैं और 75 से अधिक चयनित पदाधिकारी हैं इन पदाधिकारी की एक महत्वपूर्ण आमसभा 1 दिसंबर 2024 को हुई जिसमें डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन और अन्य निष्क्रिय और समाज विरोधी कार्य करने वाले सदस्यों पर चर्चा की गई और यह पाया गया कि उक्त सभी समाज को बदनाम करने और समाज विरोधी कार्य में लगे हुए हैं ऐसे में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन समेत परस देवांगन सचिव वेद लाल देवांगन कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मनोज देवांगन चंपालाल देवांगन संयुक्त सचिव हरीश देवांगन धमतरी संयुक्त सचिव श्रीमती रेणु देवांगन कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मोहनी देवांगन शरद कुमार देवांगन आनंद देवांगन राकेश देवांगन होरीलाल देवांगन और अमरनाथ देवांगन के साथ सदस्य कुंजीलाल देवांगन रामगोपाल देवांगन धमतरी महेश देवांगन रायपुर धनेश देवांगन खरोरा अमृतलाल देवांगन एवं गजेंद्र देवांगन को समाज के दायित्वों का सही तरीके से पालन नहीं करने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है सदस्यता समाप्त कर दी गई है प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने कहा कि डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन ने पृथक से देवांगन समाज का गठन कर गलत गतिविधियों का सूत्रपात किया है

जबकि प्रदेश देवांगन कल्याण समाज एक पंजीकृत संस्था है जिसमें सभी गतिविधियां नियामगत तरीके से होती हैं डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन ने अलग से समाज गठित कर समाज को तोड़ने का कार्य किया इसलिए हटाया गया है उनको पद में आना था तो मतदान के जरिए चुनाव में भाग लेकर सामने आना था जो कि नहीं किया गया इस संस्था में पिछले दिनों में चुनाव में 2346 मतदाताओं ने भाग लिया था जिसमें से 1754 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सेदारी की और चुनाव के बाद प्रदीप देवांगन प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं

जिसे स्वीकार करना था ऐसा ना करके डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन ने पृथक से देवांगन समाज खड़ा किया है जो देवांगन समाज के विरोध में है इससे सभी सदस्यों को नाराजगी मिली है और कृत्य को गलत बताया है उन्होंने बताया कि आमसभा की पहले हुए चुनाव में 12 नए पदाधिकारी का चयन कर शपथ दिलाई  गई है इसमें मुकेश देवानंद महासचिव कोषाध्यक्ष चंद्रिका प्रकाश देवांगन रायपुर उपाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी देवांगन लाखे नगर रायपुर बलराम प्रसाद देवांगन बिलासपुर संयुक्त सचिव श्रीमती हर्ष देवांगन बालोद दिलीप देवांगन धमतरी कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती रोशनी देवांगन नरसिंह देवांगन संदीप देवांगन शांतिलाल देवांगन सोहनलाल देवांगन एवं श्रीमती रामेश्वरी देवानंद शामिल है उनका कहना था कि अन्य प्रस्ताव जो आमसभा में पारित हुए हैं

उसमें फार्म और समिति में संस्था प्रदेश देवांगन कल्याण समाज 2338 पंजीकृत है और नियमावली में है का संशोधन प्रस्ताव पारित किया गया है पूर्व में बनाई गई सामाजिक नियमावली पर पुनर्विचार करके संशोधन किया जाना है यह भी प्रस्ताव पारित हुआ है समाज संबंधित समस्त विवादों का निराकरण समाज में ही किया जाएगा न्यायालय या अन्य स्थानों पर नहीं किया जाएगा जो अन्य रास्ता अपनाएंगे उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

Leave Your Comment

Click to reload image