छत्तीसगढ़
संविधान दिवस के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर साल भर चलेगा स्मरणोत्सव
रायपुर। भारतीय संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर 2024 से साल भर स्मरणोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वर्ष भर चलने वाले इस स्मरणोत्सव को ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘ के टैगलाइन के तहत संचालित किया जाएगा। स्मरणोत्सव का यह आयोजन चार स्तंभों संविधान की प्रस्तावना, अपने संविधान को जानें, संविधान का निर्माण और संविधान के गौरव विषय पर केन्द्रित होगी। संविधान दिवस 26 नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्रीगण, विधायकगण और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना वाचन किया जाएगा। संविधान दिवस पर स्कूलों और कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस मौके पर अनुसूचित जाति, जनजाति गांवों में 15 दिवसीय संविधान यात्रा निकाली जाएगी।
आवासीय योजनाओं में 50% और व्यावसायिक योजनाओं में 30% की विशेष छूट
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने मध्यवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए बकाया राशि के भुगतान पर शानदार छूट का प्रस्ताव रखा है। अब यदि बकायादार एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो उन्हें आवासीय योजनाओं में 50% और व्यावसायिक योजनाओं में 30% की विशेष छूट मिलेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले फ्लैट्स पर रखरखाव और जलकर के सरचार्ज की राशि पर 100% छूट भी दी जाएगी। यह ऑफर 31 मार्च 2025 तक वैध रहेगा।
भिलाई में प्रधान आरक्षक दस हजार रूप्ये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भिलाई। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। भिलाई के स्मृति नगर चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी से केमिकल लगे नोट जब्त किए गए हैं। यह पूरा मामला भिलाई के स्मृति नगर चौकी का है जहां प्रार्थी बी-फार्मा का विद्यार्थी है जो नेहरू नगर भिलाई में निवास करता है। उसने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की थी कि उसका कुछ दिन पूर्व एक विवाद हुआ था जिसकी शिकायत थाने में लंबित थी।
छत्तीसगढ़ में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, नवंबर में ठंड तोड़े रिकॉर्ड
रायपुर। शनिवार को छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में पारा बीते साल का रिकार्ड तोड़कर नीचे गिर गया है। जगदलपुर में शनिवार को सबसे कम पारा 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। बीते साल नवंबर में 15 डिग्री से पारा नीचे नहीं गिरा था। रायपुर में इस सीजन का सबसे कम पारा 14.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जो बीते साल 17.5 तक ही कम हुआ था।
ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने के साथ साथ प्रतिभावों को उच्च पटल पर ले जाने के उद्देश्य से जशपुर जिला में होगा ब्लॉक स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन : 27 व 28 को महिला खेलकूद एवम 29 को युवा उत्सव पत्थलगांव में होगा आयोजित
गड़वा बाजा की धुन पर दिखा अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार का अद्भुत संगम : नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,सीएम ने कहा नाचा राउत के शौर्य,गौरव और समृद्धि सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक
पत्रकारिता के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर बार नवापारा अभ्यारण का किया भ्रमण
रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के पत्रकारिता का विभाग द्वारा शुक्रवार 22 नवंबर 2024 को एक दिवस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया इस भ्रमण में अध्यनरत 24 छात्र छात्राएं बलौदा बाजार के बरनावा अभ्यारण के साथ सिरपुर की यात्रा की और वहां की नैसर्गिक सुंदरता और भव्यता के बारे में जानकारी ली
इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्र-छात्राएं अभ्यारण के अंतर्गत जंगल सफारी का भी आनंद लिया और अभ्यारण में मौजूद वन्य प्राणियों को नजदीक से देखने का आनंद लिया भ्रमण के दौरान पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ रामप्रसाद दुबे एवं शिक्षिका धनलक्ष्मी दीवान के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई शैक्षणिक भ्रमण की शुरुआत महाविद्यालय से प्रारंभ हुई और चरण पत्र तरीके से अभ्यारण का भ्रमण करने के बाद देर रात 8:00 बजे यात्रा समाप्त हुई इस मध्य में छात्र-छात्राओं ने बस में भी शैक्षणिक बातों को लेकर चर्चाएं की और सुझाव आपस में साझा किया यह पूरी यात्रा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी के मार्गदर्शन में पूर्ण की गई है.
दक्षिण उपचुनाव की जीत राज्य सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर : विष्णुदेव साय
रायपुर । रायपुर दक्षिण का चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है। इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। हमारी भाजपा सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है। हमने प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति जनता के भरोसे को बहाल किया है। मोदी की गारंटी को सरकार ने महज कुछ महीनों में पूरा करने का काम किया है। यह उसका जनादेश है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं इस जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं, चुनाव के प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल, शिवरतन शर्मा, भाजपा के सभी मंत्रीगण विधायकगण, पदाधिकारियों एवं पिछले कई दशकों से दक्षिण विधानसभा की सेवा कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बधाई देता हूं। हमारे प्रत्याशी सुनील सोनी को भी इस प्रचंड जीत की बहुत-बहुत बधाई। भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण के मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है मैं उनका बहुत-बहुत आभार करते हुए इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि जो विश्वास जनता ने किया है हम उस पर खरा उतरेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महज कुछ महीनों के कार्यकाल में ही मोदी की गई गारंटियों को पूरा करने का काम किया है। किसानों को एकमुश्त 3100 रुपए प्रतिक्विंटल देने की गारंटी हो या किसानों के बकाया दो वर्ष के धान का बोनस के भुगतान की बात हो, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के प्रतिमाह 1000 रुपए देने की गांरटी हो या नक्सलवाद के खात्मे की गारंटी हो, राज्य की भाजपा सरकार ने सभी गारंटियों को पूरा करने के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीत के लिए मैं आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करता हूं। जिनका जादू पूरे देश में चल रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मंत्री नेताम, कहा : आप सब की दुआओं से सुरक्षित हूं
रायपुर । कृषि मंत्री रामविचार नेताम अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। शुक्रवार को हुए हादसे में उन्हें एक्सीडेंट में हाथ और सिर पर चोंट लगी थी। डिस्चार्ज होने पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, आप सब की दुआओं से सुरक्षित हूं। मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं।
उल्लेखनीय है कि, बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त उनकी कार को एक पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में उनकी कलाई फ्रैक्चर हो गई है। मंत्री नेताम शुक्रवार को कवर्धा जिले के दौरे पर थे। वहां से देर शाम लौटते वक्त उनका काफिला बेमेतरा के रेस्ट हाउस में रुका। वहां से निकलते ही थोड़ी देर में ही हादसा हो गया। उनका काफिला जैसे ही हाईवे पर जेवरा गांव के पास पहुंचा उनकी कार को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप से टकराकर मंत्री नेताम की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उनकी कलाई फैक्चर होने के अलावा उन्हें सिर पर भी चोट आई है।
निजी अस्पताल में कराए गए थे भर्ती
हादसे के तुरंत बाद मंत्री राम विचार नेताम को रायपुर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टरों ने उनका सिटी स्कैन किया, जिसका नतीजा नार्मल बताया गया है। वहीं उनकी कलाई पर फैक्चर बताया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। वहीं रायपुर तक हादसे की सूचना पहुंचते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएम समेत तमाम मंत्री और बड़े भाजपा नेता अस्पताल पहुंचने लगे।
रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 45 हजार वोटों से जीते सुनील सोनी, जनता का जताया आभार
रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना खत्म हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 45 हजार से अधिक वोटों से जीत गए हैं। जीत के बाद रायपुर दक्षिण जीत के बाद सुनील सोनी ने कहा कि, यह जनता की जीत है, इसके लिए रायपुर दक्षिण की जनता का आभार।
उन्होंने आगे कहा कि, रायपुर दक्षिण का अब तेजी से विकास होगा। मैं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा। मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर सुनील सोनी ने कहा कि, इसका फैसला आलाकमान करेगा।
ये रहे फ़ाइनल आकड़े
मतगणना के अंतिम चरण में बीजेपी को 89059 वोट और कांग्रेस को 42977 मिले। जिसमें बीजेपी ने 46082 वोटों की लीड बनाई। वहीं पोस्टल मतदान में बीजेपी को 161 और कांग्रेस को 76 मिले। अंतिम चरण में बीजेपी को 89220 और कांग्रेस को 43053 वोट मिले। जिसके बाद सुनील सोनी 46167 मतों से विजयी हुए।
कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत
सुनील सोनी जीत पर चुनाव प्रभारी और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, कार्यकर्ताओं की मेहनत से बड़ी लीड से जीत मिली है। हमने बूथ मैनेज़मेंट पर फोकस किया था। सरकार द्वारा पूरी की गई मोदी गारंटी का लाभ मिला है।
हर राउंड में भाजपा ने थी बढ़त बनाई
भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा उन इलाकों में भी पिछड़े रहे। जहां कांग्रेस को वोट मिलने की उम्मीद थी। कांग्रेस में निराशा के बादल दिखने लगे थे। कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे पहले राउंड के बाद ही मतगणना स्थल से रवाना हो गए हैं।
इंजीनियरिंग कालेज में हुई मतगणना
शनिवार की सुबह रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए 8:00 बजे मतगणना की शुरुआत हुई है। मतगणना स्थल पर crpf, caf और पुलिस के जवान तैनात किए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच डाक मतपत्र मतगणना स्थल पहुंचाए गए।
सरोकार से सरकार तक छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’, गुड गवर्नेंस रीजनल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री साय ने की घोषणा, छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम होगा शुरू, मुख्यमंत्री श्री साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने समापन सत्र को किया सम्बोधित
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’ शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार आईआईएम रायपुर के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम शुरू करेगी। इसके लिए छात्रों का चयन कैट के माध्यम से किया जाएगा।
किसानों में फूटा गुस्सा...सीएम के गृह जिले में 21 नहीं 14 क्विंटल की हो रही है धान खरीदी...वादा निभाने की मांग...
90.80 क्विंटल धान जब्त...कोचिया से मिली भगत कर पुराना मिक्स धान बेचने का मामला..
धमतरी जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तरसींवा के उपार्जन केन्द्र में खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने कृषक गोपीचंद द्वारा बेचने के लिए लाए गए 90 क्विंटल 80 किलो धान जब्त किया। धान जब्ती की यह कार्यवाही कोचिया से मिली भगत कर किसान द्वारा पुराने धान को नए धान के साथ मिक्स कर समर्थन मूल्य पर खपाने का आरोप सही पाए जाने पर की गई।
महासमुंद में कार से 60 किलो गांजा जब्त
महासमुंद। महासमुंद जिले के बागबाहरा पुलिस ने कार से 9 लाख कीमत का 60.190 किलो ग्राम गांजा पकड़ा है। ओडिशा का तस्कर गांजा छत्तीसगढ़ में खपाने ला रहा था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रं. CG – 04 NS 9971 पर ओडिशा से गांजा लेकर महासमुंद की ओर जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम कोमा जाने का तिराहा प्रियंका ऑटो के फार्म हाउस के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका। कार में ओडिशा नुआपड़ा निवासी खिरोद सुनानी (38) सवार था। पुलिस ने ओडिशा से आने का कारण पूछा तो गोलमोल जवाब देते हुए गुमराह करने की कोशिश करता रहा। शंका हुई तो पुलिस ने कार की तलाशी ली ।
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व मंच पर प्रस्तुत करने के लिए कांकेर जिले से 8 युवाओं का चयन किया गया है
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व मंच पर प्रस्तुत करने के लिए कांकेर जिले से 8 युवाओं का चयन किया गया है