छत्तीसगढ़
पर्यटन क्षेत्र के रूप मे विकसित होगा गढ़फुलझर : विष्णुदेव साय
सर्व समाज मंगल भवन के लिए 50 लाख रूपये की घोषणा
मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान,साय ने कहा शिखर पर भाजपा : 9 करोड़ सदस्य बनने के साथ ही भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में संचालित पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार करेगा पूर्ण सहयोग
केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में संचालित पर्यटन संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य (IFS) से सौजन्य मुलाकात के दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह बात कही।
बड़ी खबर नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु 16 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर को होगा राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने के दिए निर्देश
राज्य में स्थानीय नगरीय निकाय के निर्वाचन हेतु 16 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने राज्य के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित करें। राज्य के 167 नगरीय निकायों में निर्वाचन होना है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सब के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की है।
ऑल इन इंडिया प्रिंट साउथ 2024 नौ नवंबर से हैदराबाद में
रायपुर। रायपुर हैदराबाद में ऑल इन इंडिया प्रिंट साउथ 2024 प्रिंटिंग एक्सपो का आयोजन 9 नवंबर से 11 नवंबर 2024 को हाइटेक एग्जिबिशन सेंटर हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है प्रिंटिंग के व्यवसाय में नवीनतम टेक्नोलॉजी की जानकारी एवं छत्तीसगढ़ में अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए यह आयोजन तेलंगाना ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन सह प्रायोजक है
इस एग्जीबिशन में 350 से अधिक विभिन्न प्रकार की मशीन होगी जिसमें विभिन्न प्रकार की नई तकनीक की जानकारी उपलब्ध हो पाएगी उन तकनीकों की जानकारी से अपने व्यवसाय को छत्तीसगढ़ में नया दिशा दे पाएंगे इस आशा की जानकारी तेलंगाना ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन के के दया कर रेड्डी एवं छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव शंकर दानी सेक्रेटरी सुजीत चौरसिया ने ने एक पत्रकार वार्ता में दी उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन के जीवन सोनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स बांधों की सहूलियत के लिए एक डायरेक्टरी का भी प्रकाशन किया जा रहा है
जिसमें प्रिंटिंग व्यवसाय पेपर ट्रेडर्स फ्लेक्स प्रिंटिंग आदि व्यवसाय से जुड़े लोगों के संपर्क नंबर आदि का प्रकाशन किया जाएगा वही मीडिया से चर्चा करते हुए के दया कर रेडी ने कहा कि वह एग्जिबिशन को प्रमोट करने के लिए रायपुर दुर्ग बिलासपुर जगदलपुर कोरबा में रोड शो किया गया है और अच्छा रिजल्ट मिला है एग्जीबिशन में आठ राज्य से अधिक पार्टिसिपेट पहुंच रहे हैं जिसमें आंध्र प्रदेश तेलंगाना मध्य प्रदेश का नाटक के साथ छत्तीसगढ़ के पार्टिसिपेट हैं।
सूरजपुर की घटना सरकार और पुलिस के तंत्र पर बड़ा सवाल
रायपुर । पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि पूरे प्रदेश के जैसे सूरजपुर जिले में लगातार आपराधिक घटनायें बढ़ गयी है। महिलायें, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। कुछ दिन पहले ही एक आदिवासी बच्ची को कुछ युवक अपने मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जाते हैं दुष्कर्म की संभावना है। बच्ची को गंभीर चोटें हैं, बाएं आंख में सूजन है बच्ची के बयान अनुसार काफी मारपीट भी उसके साथ की गई। उसने बताया कि कुछ पदार्थ या तो पिलाया गया या सुंघाया गया और बेहोशी की हालत में उसको अगवा किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी मुख्यमंत्री जी का संभावित दौरा था बावजूद उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी जाती है एफआईआर नहीं होता है, एमएलसी नहीं होती है। सूरजपुर जिला अस्पताल से जब मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया जाता है फिर भी कार्रवाई नहीं होती है। परिवार बुजुर्गों से बच्ची के पिता से मैंने फोन से भी बात की और उन्हें एक ही बात कही कि हमें न्याय चाहिए। पता करने पर कि एमएलसी नहीं हो रही है बच्ची की देखरेख भी ठीक से नहीं हो रही है ऐसा सुनने में आया था। आईजी से बात किया। आईजी साहब से बात के उपरांत मुझे बताया गया कि लगभग आठ बजे के आसपास पुलिस वाले पहुंचे और शायद बयान इत्यादि लिया। बच्ची अभी भी अस्पताल में है। स्थिति स्टेबल दिख रही है बच्ची स्वस्थ हो सकती है। शेष कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी। बच्ची ने कुछ बयान दिए हैं लेकिन वो जांच उपरांत मेरे ख्याल से तथ्यों की पुष्टि के बाद कार्रवाई धाराएं सम्पूर्ण लगेगी।
सूरजपुर में अत्यधिक वीभत्स घटना परसों रात की है, जहां एक जिलाबदर व्यक्ति ने पुलिसकर्मी हवलदार हैं, उनके घर में घुस कर उनकी पत्नी और उनकी लगभग 12-13 साल उम्र की बच्ची की नृशंस हत्या की। बताते हैं कि बड़ी मात्रा में खून वहां जमा पाया गया। सीढ़ी से घसीट कर संभवतः लाश को नीचे लाया गया, गाड़ी में डाला गया। कम से कम 15 से 20 वार एक शरीर के ऊपर उनकी पत्नी के शरीर पर भी, पुत्री के भी शरीर में गले में चाहे तलवार की नोक से चाहे किसी धारदार औजार से हमले किए गए। ऐसी निर्ममता से हत्या की गई। बच्ची के साथ भी जब वहां पर हमला हो रहा था। मेरी जानकारी अनुसार मां ने बच्ची को कहा कि तुम भाग जाओ, चली जाओ। लेकिन बच्ची ने अपनी मां के बचाव के लिए भरपूर संघर्ष किया और उस समय जब मां बोलती रही की तुम चली जाओ, भाग जाओ और उसने देखा होगा की मां की स्थिति बहुत ही अब गंभीर हो चुकी है बच्ची भागती है दरवाजे की ओर। इसमें दो बातें फिलहाल आ रहे हैं पूरी जांच होगी तो वह जानकारी आएगी।
भरगवा गांव है रिंग रोड के ऊपर जहां सूरजपुर और भरगवा की सीमा लगती है किराए पर लिया था नीचे का दूसरे के पास था पुलिस रेलवे विभाग की कोई कर्मी है उनके पास था वह छुट्टी पर थे और इस घटना को अंजाम देकर शरीर को गाड़ी में डालकर अभी जो मुझे जानकारी मिली है डिजायर गाड़ी में शरीर को डालकर पीढ़ा गांव है वहां से कुछ किलोमीटर दूर सूरजपुर वहां पर जाकर जो ट्रेड्स बने रहते हैं या तो गौठान इत्यादि में फेंक दिया जाता है।
जिलाबदर व्यक्ति के बारे में लोगों ने बताया दुर्गा पूजा के कार्यक्रम के दरमियान तलवार भांजते हुए भी देखा गया। दुर्गा विसर्जन में रेंड नदी में जाकर दुर्गा विसर्जन ने भी खुलेआम भाग लेते देखे गए। उस रात की घटना जिस रात की घटना हुई उस रात के वह क्या है वहां से लौटकर आते हैं जो हवलदार हैं उनको फोन करके वो बोलता है कि मैं थाने के पास खड़ा हूं तुम आ जाओ। हवलदार वहां पहुंचते हैं उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करता है और पुलिस पीछा करती है। वो पृथक हो जाता है पुलिस पकड़ नहीं पाती है। किसी ने कहा है फायर भी किया। थाने वाले लोग बताते हैं कि करीब 9.40 के आसपास की यह घटना है। इसके बाद वो रात को घर पहुंचता है, संभवतः साढ़े 11 बजे के आसपास और यह इस विभत्स घटना को अंजाम देता है। जिला बदर व्यक्ति घटना के दिन इस स्थिति में देखा और पाया जाता है कानून व्यवस्था को लागू करने वालों की स्थिति के बारे में आप स्वयं सब जागरुक हैं अंदाजा लगा सकते हैं।
इतना ही नहीं दुर्गा सप्तमी के दिन एक कार्यक्रम हो रहा था जिसमें शहनाज़ अख्तर जी का कार्यक्रम था लोग एकत्रित थे कुछ लोग घरों के ऊपर से कार्यक्रम को देख रहे थे। ये जो हत्यारा है कुलदीप साहू और इसका बड़ा भाई संदीप साहू यह भी कार्यक्रम को ऊपर से देख रहे थे। एक व्यक्ति के साथ वाद-विवाद होता है। ये लोग उसको ऊपर से फेंक देते हैं नीचे। छत से नीचे फेंक देते हैं यह जिलाबदर व्यक्ति की गतिविधियां दुर्गा सप्तमी के दिन कि मैं आपको बता रहा हूँ जिस दिन यह वीभत्स कांड हुआ उस दिन की घटना मैंने आपको पहले ही बताया। कुलदीप और संदीप दोनों वहां पर मौजूद रहते हैं जहां की छत से नीचे फेंका जाता है। कुलदीप भाग जाता है, संदीप हिरासत में आता है। पुलिस संभवतः कुछ कार्रवाई करती होगी।
हत्या के दिन यह कुलदीप दुर्गा पूजा इत्यादि के कार्यक्रम के बाद पुराना बस स्टैंड है सूरजपुर का अभी शिफ्ट हो गया है रिंग रोड में यहां पर नगर पालिका की दुकानें हैं, कई लोगों के घर हैं उन नगर पालिका की दुकानों के पीछे साहू परिवार का घर है। वहां एक होटल मोनू बिरयानी सेंटर इसमें ये व्यक्ति पहुंचता है। आरक्षक घनश्याम सोनवानी और जो प्रधान आरक्षक मृतका के पति और बच्ची के पिता थे। ये वो दो लोग हैं जिन्होंने सप्तमी के दिन कार्रवाई की थी। ये घनश्याम सोनवानी यहां बिरियानी सेंटर में बैठे रहते हैं यह बेखौफ व्यक्ति आता है। कढ़ाई के गरम तेल इस व्यक्ति के ऊपर फेंक देता है। वहां के बाद की बाकी घटनाएं मैंने आपको सुनाई।
प्रश्न है वह यही है कि एक जिला बदर का व्यक्ति कैसे जिले में घू रहा था? क्या यही पुलिस तंत्र की व्यवस्था छत्तीसगढ़ में कायम है? किसके संरक्षण में घूमने दिया जाता है? दुर्गा पूजा में भाग लेने दिया जाता है, विसर्जन में जाता है। पुलिस वाले को चुनौती देता है। खौलते हुए तेल की कढ़ाई एक के ऊपर फेंकता है। दूसरे को बुलाकर गाड़ी चढ़ाने की बात करता है। थाना लगभग रोड के आमने-सामने हैं जो पुराना सूरजपुर का बस स्टैंड है, थाना है, लगभग 25-50 मीटर के आमने सामने में एक उत्तर की दिशा में है। नेशनल हाइवे के दक्षिण दिशा में हैं थाना। यहां के घटनाक्रम होती है और शासन-प्रशासन ऐसा पंगु दिखता है, ऐसा निष्क्रिय दिखता है, ऐसा नाकाबिल दिखता है कि दो महिलाओं की, एक माँ की, और एक बच्ची की हत्या हो जाती। जिला बदर अपराधी इसके पूर्व जिले में घूमता हुआ पाया जाता है। पुलिस की लापरवाही से जिला बदर बदमाश खुले में घूम रहा था। उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।
पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता वंदना राजपूत, अजय गंगवानी, सत्य प्रकाश सिंह, पूर्व आईटी सेल अध्यक्ष राजेन्द्र परिहार उपस्थित थे।
चार दिवसीय छठ महापर्व नवंबर 5 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी
रायपुर। चार दिवसीय छठ महापर्व नवंबर 5 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर द्वारा आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से छठ पूजा 2024 को भव्यता एवं पारम्परिकता से मनाने का निर्णय लिया एवं आयोजन के लिए रुपरेखा तैयार की गयी है। छठ पूजा इस वर्ष नवंबर 5 से प्रारम्भ होगी। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति ने इस वर्ष छठ पूजा भव्यता और उत्साह से मनाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि छठ पूजा छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, कोरबा, बस्तर एवं अन्य शहरों में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। रायपुर में छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों जैसे खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे इस वर्ष भी छठ पूजा धूम-धाम से मनाया जायेगा ।
उन्होंने बताया है कि चार दिवसीय छठ महापर्व गुरूवार नवंबर 5 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। इस वर्ष नवंबर 5 से नवंबर 8 तक पूरे भारत सहित पूरे विश्व में छठ महापर्व हर्षोल्लास एवं परम्परा के साथ मनाया जायेगा । छठ महापर्व उत्तर भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो इस वर्ष नवंबर 5 से प्रारम्भ होगी और नवंबर 8 को समाप्त होगी। एक सांस्कृतिक कार्यक्रम 7 नवंबर को संध्या में महादेव घाट पर आयोजित किया जायेगा ।
अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका कल्पना पटवारी (मुंबई), अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायिका परिणीता राव पटनायक एवं अन्य स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति 7 नवंबर को संध्या में महादेव घाट पर की जाएगी। महादेव घाट पर 7 नवंबर को संध्या में महाआरती का आयोजन किया जायेगा । नवा रायपुर अटल नगर में झांझ तालाब के किनारे भी भव्यता के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जायेगा । समिति जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से शहर के खारुन नदी के महादेव घाट सहित सभी घाटों कि सफाई करेगी।
छठ महापर्व स्वच्छता का सबसे बड़ा प्रतीक है। वर्तमान में भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जबकि छठ महापर्व प्राचीन काल से ही स्वच्छता का संदश देती आ रही है। इस पर्व पर लोगों द्वारा शुद्ध प्रसाद बनाया जाता है जिसे सूर्य भगवान को भोग लगाया जाता है। लोगों के द्वारा समूहों में सड़क एवं घाटों की सफाई की जाती है। हमारी मान्यताओं के अनुसार छठि मैय्या विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर है। इस वर्ष नहाय-खाय 5 नवंबर को मनाया जायेगा।
लोहंडा एवं खरना 6 नवंबर को होगा, संध्या अर्ध्य 7 नवंबर को होगा और उषा अर्ध्य 8 नवंबर को होगा। छठ पर्व ही दुनिया का मात्र एक पर्व है जिसमें डूबते सूर्य एवं उगते की पूजा की जाती है। छठ पर्व को षष्ठी पूजा एवं सूर्य षष्ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है। त्यौहार और व्रत के अनुष्ठान कठोर हैं और चार दिनों की अवधि में मनाए जाते हैं। इनमें पवित्र स्नान, उपवास और पीने के पानी से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना और प्रसाद, प्रार्थना और सूर्य देवता को अर्घ्य देना शामिल है। बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश एवं राज्यों में जाकर बसे वहां भी अपनी संस्कृति को आज भी बचाये हुऐ हैं। छठ महापर्व नेपाल, फिजी, मॉरिशस, सूरीनाम, गुयाना एवं अन्य देशों में भी मनाया जाता है ।
इस अवसर पर कन्हैया सिंह, परमानंद सिंह, सुनील सिंह, रामकुमार सिंह, मुक्तिनाथ पांडेय, संतोष सिंह, रणजीत महाराज, अजय शर्मा, सत्येंद्र सिंह गौतम, सुखवीर सिंह राघव, जयंत सिंह एवं अन्य सदस्य प्रेस वार्ता में उपस्थित थे ।
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए सार्वजनिक-स्थानीय अवकाश घोषित, जानें कब-कब बंद रहेंगे कार्यालय
Govt Employees Holiday 2025: छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने साल 2025 के लिए अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत, सरकारी कर्मचारियों को अगले वर्ष कुल 80 छुट्टियां दी जाएंगी, जिनमें 25 सामन्य अवकाश और 55 ऐच्छिक अवकाश शामिल होंगे। इसके अलावा हर शनिवार और रविवार को भी छुट्टी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
जिन्दा पकड़ने पर 50 हजार, एनकाउंटर करने पर 1 लाख का इनाम...
सूरजपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू पर पुलिस परिवार ने की इनाम की घोषणा
सीएम साय की पहल से जशपुर जिला विकास की ओर अग्रसर : जशपुर जिला को मिली एक बड़ी सौगात,प्रमुख तीन सड़कों के विकास के लिए 194 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में लगातार आवागमन की सुगमता के लिए सड़क निर्माण के लिए पहल की जा रही है।सीएम साय की पहल पर जिले के तीन प्रमुख सड़कों के विकास के लिए 194.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, यह कदम जिले में आवागमन की सुगमता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।गौरतलब है की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में आठ सड़कों के विकास के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए की मंजूरी दी है।इस राशि से राज्य के छह जिलों में करीब 324 किलोमीटर सड़कों के विकास और उन्नयन के कार्य किए जायेंगे। जिसमें जशपुर जिले के बागबहार –कोतबा सड़क खंड में 13.50 किलोमीटर के लिए 40.02 करोड़ एवं लुडेग –तपकरा –लवाकेरा सड़क खंड में 41 किलोमीटर के लिए 118.95 करोड़ और जशपुर आस्ता –कुसमी सड़क खंड में 28 किलोमीटर लंबाई के लिए 35.87 करोड़ रुपए से मजबूतीकरण का कार्य शामिल हैं।इन सड़कों के निर्माण और मजबूतीकरण से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि यह क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा।
पुरखों के दिखाए राह का अनुसरण हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लैलूंगा में उरांव समाज द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में कहा कि यह उत्सव ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र में कई प्रकार के करमा का आयोजन होता है। हमें हमारे पुरखों द्वारा दिखाए गए राह पर चलना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें अपनी संस्कृति को साथ लेकर चलना है, जिससे आने वाली पीढ़ी हमारे सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित हो सके। करमा महोत्सव में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से मौजूद थे।
समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक
खरीफ विपणन 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन एक जुलाई से चल रहा है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। पंजीयन के लिए सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन करा सकते हैं।
गुरू घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी को नये स्वरूप में विकास करने सीएम साय ने की कई बड़ी घोषणाएं : सीएम ने कहा मनखे मनखे एक समान’ की सोच पर चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए। उन्होंने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज गुरुगद्दी आसन के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। उन्होंने सतनामी समाज के गुरुओं को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुरु घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी धाम को सजाने-संवारने के लिए कई कार्यों की घोषणा की। उन्होंने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भंडारपुरी मेला के लिए हर साल 20 लाख रुपए और मेलास्थल के विकास के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने भंडारपुरी में मिनी स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए दस लाख रुपए और अटल समरसता भवन के प्रथम तल के लिए 20 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भंडारपुरी के लोगों की सुविधा के लिए आंतरिक मार्गों और सड़कों को बनाने का काम और रायपुर जिले के संडी-सेजा-भंडार मार्ग के निर्माण को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और श्री अनुज शर्मा सहित सतनामी समाज के अनेक धर्म गुरु तथा अनुयायी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा कांग्रेसियों की हो गई है मतिभ्रष्ट जिस कारण कांग्रेसी हैं अब सिर्फ फ्यूज बल्ब,इस वक्त कांग्रेसियों की बातों में कोई वजन नहीं
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया - युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा
रायपुर, छत्तीसगढ़ – दिनांक : 14-10-2024
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया - युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई ने आगामी सत्र के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष सीए रवि ग्वालानी की टीम की घोषणा की गई जो अपनी नेतृत्व क्षमता से संगठन को और शक्तिशाली बनाएगी
इस अवसर पर सीए रवि ग्वलानी ने कहा, “मैं पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पाकर गौरव महसूस कर रहा हूं हमारी टीम आने वाले समय में सिंधी काउंसिल की युवा पीढ़ी के उत्थान के लिए और भी ऊर्जावान और रचनात्मक कार्य करेंगे
नव-घोषित कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है: राज्य अध्यक्ष: सीए रवि ग्वालानी,महासचिव: गौतम रेलवानी, कोषाध्यक्ष: नरेश पंजवानी, सह-कोषाध्यक्ष: डॉ. निखिल मोतिरमानी,यूथ मेंटर: सुनील वाधवा,
उपाध्यक्षगण: आशीष वासवानी,संदीप थौरानी, विनय नागदेव,अमित जगवानी,सनी कुकरेजा,मनीष थारानी,जय केशवानी,जय कुमार रेलवानी, गौरव पंजवानी,धीरज जसवानी, राज्य सचिवगण: अविनाश खेतपाल
सुरेश वासवानी, भिष्म नारायण हब्लानी,अमित मंधान,रितेश रंगलानी, दिनेश तरवानी,राजकुमार मनवानी, विकेश डोडई, गोविंद सचकपूर, जीतेंद्र मंगतानी,मीडिया (WhatsApp): रोशन आहूजा
मीडिया (सोशल): बाबू खेमानी, मीडिया (प्रेस और अन्य): जतिन नचरानी, विशेष आमंत्रित सदस्य: विक्रम मंधान, मनीष राजपाल, विक्रम तलरेजा, मुकेश मोटवानी, हिमांशु माखीजा, गौरव सिहानी, विजय झाम्बिया
मोहित विद्धानी (मोंटी), निखिल जयसिंघ, स्टीयरिंग समिति: विक्रम ठाकुर, नीरज मनवानी, सौरभ मंधान, शुभम पृथवानी, मोहित रंगलानी, जय अमरानी, विशाल नानवानी, शुभम पंजवानी, पुलकित नंजयानी,तरुण माखीजा,
निखिल जगवानी, पंकज इसरानी, रुपेंद्र माधवानी, सुरज जसवानी, हर्षित धर्मानी
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया - युवा विंग छत्तीसगढ़ ने हमेशा से ही सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाई है। आगामी सत्र में भी टीम का उद्देश्य सिंधी संस्कृति, भाषा और परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करना रहेगा। साथ ही, युवा वर्ग के लिए विभिन्न कार्यक्रम और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
संगठन की नई कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने
शुभकामनाएं देते हुए सभी से सहयोग और समर्थन की अपील की गई है।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया - यूथ विंग छत्तीसगढ़