छत्तीसगढ़ / रायपुर

विष्णु कैबिनेट की बैठक शुरू, इन विषयों पर हो सकती है चर्चा...

 रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में कैबिनेट धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही कुछ और विषयों पर चर्चा हो सकती है।


कैबिनेट की बैठक में पंचातय और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ कराए जाने का प्रस्‍ताव भी विचार के लिए रखा जा सकता है। विधायकों का यात्रा भत्‍ता बढ़ाए जाने के प्रस्‍ताव का अनुमोदन कैबिनेट कर सकती है। प्रदेश के कर्मचारियों से जुड़े विषय भी कैबिनेट में आ सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image