छत्तीसगढ़ /

बीटोओए चुनाव- दोनों पैनल में कड़ी टक्कर

छत्तीसगढ़ संवाददाता दंतेवाड़ा, 16 सितंबर। दंतेवाड़ा की बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन (बीटीओए) का वार्षिक चुनाव में दो पैनल आमने-सामने हैं। दोनों ही पैनल के उम्मीदवारों द्वारा जोरों से प्रचार जारी है। मनोज कुमार पैनल गाय-बछड़ा चुनाव चिन्ह और उमेश गौतम उगता सूरज छाप पर वोट मांगने की अपील कर रहे हैं। आगामी 20 सितंबर को यूनियन के सरताज का फैसला होगा। निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह अपने पैनल के साथ धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। यूनियन के सदस्यों से एक वर्ष की उपलब्धियों के आधार पर वोट देनें की अपील कर रहे हैं। मनोज कुमार ने अपने पैनल के समर्थन में मंगलवार को नकुलनार इलाके में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गंजेनार में यूनियन के सदस्यों से वोट मांगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ से चर्चा में कहा कि हमारे एक वर्ष के कार्यकाल में यूनियन के हित में अनेक कार्य किए गए। इनमें लौह अयस्क का रिकॉर्ड तोड़ परिवहन शामिल है। पिछले वर्ष की तुलना में करीब दोगुना लौह अयस्क का परिवहन किया गया। हमारे कार्यकाल में 70 हजार ट्रिप परिवहन किया गया। उक्त मात्रा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।उन्होंने कहा कि लौह अयस्क हेतु लोडिंग प्लांट तक आवागमन की समस्या हो रही थी। उक्त सडक़ की स्वीकृति हो चुकी है। सडक़ की सुविधा ट्रकों को मिलेगी। ट्रकों के पार्किंग की समस्या से शीघ्र निजात मिलेगी। उक्त समस्या के समाधान हेतु स्थल चयन कर लिया गया है। वहीं प्रतिद्वंदी उमेश गौतम पैनल यूनियन के सदस्यों की नाराजगी से विजयश्री के प्रति आशावान हैं। पिछले चुनाव की गलतियों से सबक ले रहे हैं। उमेश गौतम यूनियन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने पर जोर दे रहे हैं। जिससे यूनियन के सदस्यों का हित सम्भव हो सके।

Leave Your Comment

Click to reload image