छत्तीसगढ़ /

नशे से दूर रहने का संकल्प

छत्तीसगढ़ संवाददाता कोंडागांव, 3 नवंबर। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय, कोण्डागांव में 31 अक्टूबर को नशा मुक्त भारत अभियान के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नशा मुक्ति जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अल्का शुक्ला के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी शारदा मरकाम के संयोजन में संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. अल्का शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन देते हुए नशे को एक गंभीर सामाजिक अभिशाप बताया और छात्राओं को स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में आगे आने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात, महाविद्यालय की पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनिक्षा अंचल ने छात्राओं को नशे के विभिन्न प्रकारों, शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्परिणामों और इससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संगठक (राष्ट्रीय सेवा योजना) शशिभूषण कन्नौजे रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा का यह दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और अपने परिवार व समाज को भी इसके विरुद्ध जागरूक करें। मुख्य अतिथि श्री कन्नौजे ने महाविद्यालय की समस्त छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने जीवनभर नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में तिलक चंद्र देवांगन, सहायक प्राध्यापक, समाजशास्त्र द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image