धोखाधड़ी में 3 नामजद कोर्ट में पेश
|
05 Nov 2026
भिलाई नगर, 5 नवंबर। वर्ष 2024 के धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में भिलाई नगर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, थाना भिलाई नगर में दर्ज अपराध धारा 420 भादवि के तहत विवेचना के दौरान आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी कर तलब किया गया था। पूछताछ और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई पूरी की। आरोपी राहुल सिंह (37 वर्ष) निवासी गांधी नगर सुपेला भिलाई, मुकेश कुमार शर्मा (38 वर्ष) निवासी राधिका नगर सुपेला भिलाई, कंवलजीत चेलक (33 वर्ष) निवासी कोसा नगर सुपेला भिलाई, तीनों आरोपियों को विधिवत प्रक्रिया पूरी कर अदालत में पेश कर दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतें और धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें।