छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक निर्णयों के लिए जताया आभार
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट में जनजातीय समुदाय के उत्थान, किसानों और उपभोक्ता कल्याण के संबंध में लिए गए निर्णयों के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार प्रकट किया है। केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा आज ’प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ को स्वीकृति और प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना को वर्ष 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा है कि इन निर्णयों का लाभ प्रदेशवासियों को भी मिलेगा।
निम्न परफॉरमेंस वाले स्कूलों की सूची तैयार करें : कलेक्टर
निम्न परफॉरमेंस वाले स्कूलों की सूची तैयार करें : कलेक्टर
वजन त्यौहार में जिला स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए : कलेक्टर
दुर्ग । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित वजन त्यौहार की मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। कलेक्टर के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने वजन त्यौहार के दौरान बच्चों के वजन नापने की प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक अधिकारियों को जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि वजन त्योहार के दौरान गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु अधिकारियों को मॉनिटरिंग का कार्य सौंपा जा रहा है। अधिकारी आंगनबाड़ी केन्द्र जहां पर वजन त्यौहार के दौरान बच्चों की जांच कर ली गई हो, ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर 1-2 बच्चों के वजन और ऊंचाई की जांच समक्ष में कराएं। इसके अलावा केंद्र में रनिंग वॉटर, बिजली व पंखे की व्यवस्था और गैस सिलेण्डर की उपयोगिता आदि का भी अवलोकन करना है।
ग्राम पंचायतों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन
दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन के मार्गर्दशन में स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत 17 सितम्बर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रा.पं. रिसामा, ग्रा.पं. बरहापुर एवं ग्रा.पं. जामगांव आर में विकासखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता से संस्कार स्वच्छता की थीम पर ग्रामीणों की भागीदारी के साथ गांव में ब्लैक स्पॉट सूखे कचरे की सफाई कर ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता शपथ, स्वच्छता खेल, रैली, पेंटिंग, दीवार लेखन, गीत-संगीत, कला जत्था, मानव श्रृंखला, सेल्फी जोन, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रा.पं. रिसामा, ज.पं. दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर एवं जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे,। ग्रा.पं. बरहापुर, ज.पं. धमधा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक साजा ईश्वर साहू, जनपद पंचायत धमधा अध्यक्ष सरस्वती रात्रे एवं जनपद पंचायत धमधा की मुख्य कार्यपालय अधिकारी किरण कुमार कौशिक उपस्थित रहीं। ग्रा.पं. जामगांव आर, ज.पं. पाटन में आयोजित कार्यक्रम में जि.पं. दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश कुमार कोठारी उपस्थित रहे।
प्रयास आवासीय विद्यालय की छात्राओं को कराया गया आईआईटी भिलाई का शैक्षणिक भ्रमण
दुर्ग। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में उक्त विद्यालय का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा होने पर वर्ष 2024-25 में अध्ययनरत कक्षा 11वीं के 48 एवं कक्षा 12वीं के 42 कुल 90 बालिकाओं को शैक्षणिक उद्देश्य से आई.आई.टी. भिलाई (जेवरा सिरसा) का भ्रमण कराया गया। सहायक कलेक्टर मोहन भार्गव, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे एवं डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव के सौजन्य से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग हेमन्त कुमार सिन्हा द्वारा भ्रमण की व्यवस्था की गई। जिसमें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री सिन्हा, प्रशासकीय अधिकारी, शिक्षक एवं छात्रावास के अधीक्षक, अधीक्षिकाएं सम्मिलित हुए। भ्रमण से छत्तीसगढ़ के घोषित अनुसूचित क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च प्रकृति के संस्था में प्रवेश लेकर पढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। भ्रमण में आई.आई.टी. के संचालन तथा उक्त संस्था में अध्यापन कर रहे विषयों की पद्धति, प्रवेश पश्चात् दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होगी। इससे छात्राओं को तत्कालीन कक्षा के पाठ्यक्रम में अध्ययन करते हुए उच्च से उच्च प्रतिशत प्राप्त करने का प्रोत्साहन मिलेगा।
चमत्कारों पर वैज्ञानिक सत्यता पर कार्यशाला का आयोजन
रायपुर। विज्ञान की सत्यता है। इस लक्ष्य को सामने रख कर वैज्ञानिक सोच पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई से प्रोफेसर हरी भाऊ पठोड़े, एवं प्रोफेसर रवि खानविलकर सहित डॉ प्रदीप धोते पथ प्रदर्शक उपस्थित रहे । अग्रवाल मैरिज पैलेस के पेरियार हाल में कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में लोगों में गलत विश्वास, रूढ़िवाद, जादू टोना, आग पर हाथ रखना, आग को खाना, महिलाओं में भूत प्रेत का आना, आग पर चलना जैसे चमत्कारों की सत्यता को प्रदर्शित कर बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विद्वानों ने बताया कि समाज में रूढ़िवादिता, जादू टोना फ़ैला कर कुछ लोग अंधविश्वास फैलाकर समाज को विकृत करते हैं। चमत्कार कैसे-कैसे किये जाते हैं इसे कार्यशाला में दिखाया। दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संभागायुक्त एम. डी. कावरे, प्रोफेसर के.पी. यादव, मैट्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनीकर, पूर्व आई. ए. एस सत्यजीत ठाकुर, बी.एस जागृत एवं हाईकोर्ट एडवोकेट फैसल रिजवी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सि. दी.खोबरागड़े ने किया।
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ पर सरकार की नजर, डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट की लगाई ड्यूटी, आदेश जारी
दुर्ग। पद्म विभूषण और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ की नियमित जांच के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट और एएनएम की ड्यूटी लगाई है। इसका आदेश जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किया है। बता दें कि तीजन बाई एक साल से लकवे से पीड़ित हैं और गनियारी स्थित अपने निवास में ही रहकर उपचार करवा रही है।
कवर्धा हत्याकांड : जेल में आरोपी की मौत के मामले में सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, IPS विकास कुमार को किया निलंबित, परिजनों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
कवर्धा। लोहारीडीह की घटना में शामिल आरोपी प्रशांत साहू की जेल में मौत के मामले में सरकार ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है. मामले में एडिशनल ASP (IPS) विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है.
नगरीय निकायों की मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
नगरीय निकायों की मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
विकसित भारत: पीएम मोदी की संकल्पना थीम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन
जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, स्कूली बच्चों, आम नागरिकों सहित बड़ी संख्या मे सभी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ
2 अक्टूबर तक ’स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’ थीम पर होंगी विभिन्न गतिविधियां
पूर्वजों के प्रति सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है पितर पक्ष : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 17 सितंबर से शुरू हो रहे पितृ पक्ष के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पितरों का सम्मान हमारी परम्परा, सभ्यता और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। पितर पक्ष पूर्वजों के प्रति हमारे सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। मान्यता है कि पितर पक्ष में पूर्वज अपने घर आते हैं। इस दौरान हम अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए श्राद्ध और दान करते हैं। उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि सबके जीवन में सदा सुख समृद्धि और खुशहाली रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का दिन संपूर्ण कामना पूर्ति हेतु अति शुभ दिन माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरुप की पूजा की जाती है। हिन्दू और जैन धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है। अनंत चतुर्दशी को दस दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव का समापन होता है और भगवान गणेश की मूर्तियों को जल में विसर्जित करके उन्हें विदाई दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री साय ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उन्होंने समाज में श्रम से सृजन की सार्थकता को स्थापित किया है। भगवान विश्वकर्मा को संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा दी भी गई है। श्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमवीर सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने और अपने कौशल को विकसित करने की प्रेरणा देता है। आशा है भगवान विश्वकर्मा की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता से श्रमवीर समृद्ध होंगे और अपना सक्रिय योगदान देते रहेंगे।
17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
CG MORNING NEWS: सीएम साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ… पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आज मिलेगी पहली किस्त … श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
CG MORNING NEWS: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे वे “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024” में शामिल होंगे. इसके बाद 10 बजे मुख्यमंत्री निवास में विश्वकर्मा जयंती का उत्सव मनाएंगे. 10:30 बजे इंडोर स्टेडियम में “मोर आवास, मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 2 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे.
छत्तीसगढ़ में इस बार गणेश झांकी नहीं ! डीजे के शोर पर सख्त हुआ प्रशासन, गणेश समितियों की DJ बजाने की मांग खारिज
रायपुर। गणेश विसर्जन की झांकी में बजने वाले डीजे के शोर पर प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है। हाईकोर्ट के फैसले को आधार बनाकर प्रशासन ने झांकी में शोर शराबे पर रोक के लिए कड़े फैसले लिये हैं। गणेश समितियों की ओर से मांगी गई डीजे की अनुमति को प्रशासन ने खारिज करते हुए दो टूक कह दिया है कि नियमों का उल्लंघन हुआ तो सख्ती बरती जाएगी। प्रशासन के रवैये के बीच अब गणेश समितियों ने बगैर डीजे गणेश विसर्जन की तैयारी की है।