छत्तीसगढ़ / रायपुर

दक्षिण से आकाश शर्मा प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे : दीपक बैज

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। पूरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बना हुआ है। जनता के आर्शिवाद से यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा चुनाव जीतेंगे। दक्षिण विधानसभा का चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वायदाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा।

दीपक बैज ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस का प्रत्याशी युवा है, उनको व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। वे जुझारू है। इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी पर सांसद रहते हुये निष्क्रियता का तमगा लगा हुआ है। रायपुर की जनता ने सांसद के रूप में सुनील सोनी को अवसर दिया था लेकिन वे जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाये। कांग्रेस ने उनके मुकाबले सक्रिय युवा को मौका दिया है। विधायक के रूप में आकाश शर्मा रायपुर दक्षिण की जनता की बेहतर सेवा करेंगे। सरकार की असफलता से जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उपचुनाव को लेकर उत्साह है। कांग्रेस का कार्यकर्ता दक्षिण में कांग्रेस का विधायक बनाने को तत्पर है।

Leave Your Comment

Click to reload image