छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
जिन्दा पकड़ने पर 50 हजार, एनकाउंटर करने पर 1 लाख का इनाम...
सूरजपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू पर पुलिस परिवार ने की इनाम की घोषणा
सीएम साय की पहल से जशपुर जिला विकास की ओर अग्रसर : जशपुर जिला को मिली एक बड़ी सौगात,प्रमुख तीन सड़कों के विकास के लिए 194 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में लगातार आवागमन की सुगमता के लिए सड़क निर्माण के लिए पहल की जा रही है।सीएम साय की पहल पर जिले के तीन प्रमुख सड़कों के विकास के लिए 194.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, यह कदम जिले में आवागमन की सुगमता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।गौरतलब है की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में आठ सड़कों के विकास के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए की मंजूरी दी है।इस राशि से राज्य के छह जिलों में करीब 324 किलोमीटर सड़कों के विकास और उन्नयन के कार्य किए जायेंगे। जिसमें जशपुर जिले के बागबहार –कोतबा सड़क खंड में 13.50 किलोमीटर के लिए 40.02 करोड़ एवं लुडेग –तपकरा –लवाकेरा सड़क खंड में 41 किलोमीटर के लिए 118.95 करोड़ और जशपुर आस्ता –कुसमी सड़क खंड में 28 किलोमीटर लंबाई के लिए 35.87 करोड़ रुपए से मजबूतीकरण का कार्य शामिल हैं।इन सड़कों के निर्माण और मजबूतीकरण से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि यह क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा।
पुरखों के दिखाए राह का अनुसरण हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लैलूंगा में उरांव समाज द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में कहा कि यह उत्सव ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र में कई प्रकार के करमा का आयोजन होता है। हमें हमारे पुरखों द्वारा दिखाए गए राह पर चलना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें अपनी संस्कृति को साथ लेकर चलना है, जिससे आने वाली पीढ़ी हमारे सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित हो सके। करमा महोत्सव में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से मौजूद थे।
समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक
खरीफ विपणन 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन एक जुलाई से चल रहा है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। पंजीयन के लिए सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन करा सकते हैं।
गुरू घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी को नये स्वरूप में विकास करने सीएम साय ने की कई बड़ी घोषणाएं : सीएम ने कहा मनखे मनखे एक समान’ की सोच पर चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए। उन्होंने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज गुरुगद्दी आसन के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। उन्होंने सतनामी समाज के गुरुओं को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुरु घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी धाम को सजाने-संवारने के लिए कई कार्यों की घोषणा की। उन्होंने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भंडारपुरी मेला के लिए हर साल 20 लाख रुपए और मेलास्थल के विकास के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने भंडारपुरी में मिनी स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए दस लाख रुपए और अटल समरसता भवन के प्रथम तल के लिए 20 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भंडारपुरी के लोगों की सुविधा के लिए आंतरिक मार्गों और सड़कों को बनाने का काम और रायपुर जिले के संडी-सेजा-भंडार मार्ग के निर्माण को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और श्री अनुज शर्मा सहित सतनामी समाज के अनेक धर्म गुरु तथा अनुयायी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा कांग्रेसियों की हो गई है मतिभ्रष्ट जिस कारण कांग्रेसी हैं अब सिर्फ फ्यूज बल्ब,इस वक्त कांग्रेसियों की बातों में कोई वजन नहीं
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया - युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा
रायपुर, छत्तीसगढ़ – दिनांक : 14-10-2024
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया - युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई ने आगामी सत्र के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष सीए रवि ग्वालानी की टीम की घोषणा की गई जो अपनी नेतृत्व क्षमता से संगठन को और शक्तिशाली बनाएगी
इस अवसर पर सीए रवि ग्वलानी ने कहा, “मैं पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पाकर गौरव महसूस कर रहा हूं हमारी टीम आने वाले समय में सिंधी काउंसिल की युवा पीढ़ी के उत्थान के लिए और भी ऊर्जावान और रचनात्मक कार्य करेंगे
नव-घोषित कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है: राज्य अध्यक्ष: सीए रवि ग्वालानी,महासचिव: गौतम रेलवानी, कोषाध्यक्ष: नरेश पंजवानी, सह-कोषाध्यक्ष: डॉ. निखिल मोतिरमानी,यूथ मेंटर: सुनील वाधवा,
उपाध्यक्षगण: आशीष वासवानी,संदीप थौरानी, विनय नागदेव,अमित जगवानी,सनी कुकरेजा,मनीष थारानी,जय केशवानी,जय कुमार रेलवानी, गौरव पंजवानी,धीरज जसवानी, राज्य सचिवगण: अविनाश खेतपाल
सुरेश वासवानी, भिष्म नारायण हब्लानी,अमित मंधान,रितेश रंगलानी, दिनेश तरवानी,राजकुमार मनवानी, विकेश डोडई, गोविंद सचकपूर, जीतेंद्र मंगतानी,मीडिया (WhatsApp): रोशन आहूजा
मीडिया (सोशल): बाबू खेमानी, मीडिया (प्रेस और अन्य): जतिन नचरानी, विशेष आमंत्रित सदस्य: विक्रम मंधान, मनीष राजपाल, विक्रम तलरेजा, मुकेश मोटवानी, हिमांशु माखीजा, गौरव सिहानी, विजय झाम्बिया
मोहित विद्धानी (मोंटी), निखिल जयसिंघ, स्टीयरिंग समिति: विक्रम ठाकुर, नीरज मनवानी, सौरभ मंधान, शुभम पृथवानी, मोहित रंगलानी, जय अमरानी, विशाल नानवानी, शुभम पंजवानी, पुलकित नंजयानी,तरुण माखीजा,
निखिल जगवानी, पंकज इसरानी, रुपेंद्र माधवानी, सुरज जसवानी, हर्षित धर्मानी
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया - युवा विंग छत्तीसगढ़ ने हमेशा से ही सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाई है। आगामी सत्र में भी टीम का उद्देश्य सिंधी संस्कृति, भाषा और परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करना रहेगा। साथ ही, युवा वर्ग के लिए विभिन्न कार्यक्रम और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
संगठन की नई कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने
शुभकामनाएं देते हुए सभी से सहयोग और समर्थन की अपील की गई है।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया - यूथ विंग छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में जीएसटी संग्रह में 11% की बढ़ोतरी, सितंबर में हजार करोड़ से ज्यादा हुआ आंकड़ा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हुए बेहतर कारोबार का असर राज्य के जीएसटी राजस्व (GST) पर साफ दिख रहा है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के सितंबर माह में राज्य को 1073.97 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व (GST Revenue) प्राप्त हुआ है, जो पिछले साल के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है.
सीएम साय गुरुदर्शन और संत समागम मेले में होंगे शामिल… एमबीबीएस और बीडीएस के मॉपअप राउंड के लिए चयन आज… राजधानी में आज…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज आरंग दौरा. आरंग के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कैबिनेट मंत्री और अन्य नेता उपस्थित रहेंगे. सतनामी समाज के राजा गुरु, धर्मगुरु बालदास साहेब के सानिध्य मेला का आयोजन हो रहा है. आयोजन को लेकर आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विभाग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब खुद संभाल जिम्मेदारी रहे हैं. भंडारपुरी धाम सतनामी पंथ की आस्था का प्रमुख केंद्र है. गुरु घासीदास के पुत्र गुरु बालकदास के गद्दीनशीन होने की स्मृति में यह मेला हर साल आयोजित होता है. आयोजन को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है.
मुख्यमंत्री ने की रावणभाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा
मुख्यमंत्री ने की रावणभाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा
छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी के लिए 250 करोड़ रुपए का प्रस्ताव
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बॉलीवुड की बढ़ती दिलचस्पी के बाद राज्य में फिल्म सिटी निर्माण की लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य सरकार ने फिल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया है। फिल्म सिटी बनाने के लिए संस्कृति विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
सीएम साय ने कहा समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सरकार का मुख्य ध्येय : मुख्यमंत्री ने तेलासी गुरुद्वारा बाड़ा विकास हेतु 3 करोड़ 18 लाख रुपये की दी स्वीकृति
सीएम साय के निर्देश पर टीकाकरण अभियान में लाई गई तेजी : बच्चों और गर्भवती माताओं को समय पर टीकाकरण करने स्वास्थ विभाग की टीम पहुंची आंगनबाड़ी केंद्र
महतारी वंदन योजना ने बदली लक्ष्मी की जिंदगी,योजना से मिल रही राशी का दैनिक जीवन के आवश्यक चीजों में हो रहा बेहतर उपयोग
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
सराफा कारोबारियों पर 24 लाख का जुर्माना, 9 क्विंटल चांदी जब्ती से जुड़ा है मामला...
रायपुर । राज्य जीएसटी (स्टेट जीएसटी) की टीम ने मौदहापारा थाना क्षेत्र में नौ क्विंटल 28 किलो चांदी के जेवर जब्ती मामले में कार्रवाई करते हुए एक दर्जन सराफा कारोबारियों से 24 लाख रुपए की जुर्माना राशि वसूल की है। राज्य जीएसटी अधिकारियों के अनुसार, कारोबारियों ने टैक्स चोरी की नीयत से आधा माल पक्के कागजात में और आधा माल कच्चे में मंगवाया था।
इससे पहले, सराफा कारोबारियों ने आगरा से दिल्ली के रास्ते एयर कार्गो के माध्यम से चांदी के जेवर मंगाए थे। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौदहापारा स्थित केके रोड के पास इसे जब्त कर जीएसटी विभाग को सौंप दिया था। अधिकारियों के अनुसार, यह चांदी इंडिगो एयरलाइंस के कार्गो के जरिए रायपुर लाई गई थी।
जीएसटी विभाग ने धारा 122 के तहत कार्रवाई करते हुए कारोबारियों पर जुर्माना लगाया। जांच के दौरान पाया गया कि आगरा के कई सराफा कारोबारियों से यह जेवर खरीदे गए थे, जिनमें से कुछ का बिल नहीं था। बिना बिल के चांदी के जेवरों पर जुर्माना लगाया गया और कारोबारियों द्वारा गुमराह करने की कोशिशों का भी खुलासा हुआ।
इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति सन्नी से पूछताछ की जा रही है, जिससे यह पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि क्या यह चांदी किसी अन्य अवैध या आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी थी। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी साझा करने में मदद करें ताकि ऐसे मामलों पर नियंत्रण पाया जा सके।
यह कार्रवाई राज्य में जीएसटी चोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाने के प्रयासों का हिस्सा है।