छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: बुजुर्ग, युवा, और महिलाएं उत्साहपूर्वक कर रहे हैं मतदान, दूसरे चरण के बाद बड़े जिलों में टक्कर का माहौल"


रायपुर: 17 नवंबर राज्य विधानसभा चुनाव 2023 में दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है वही 22 जिले के 70 विधानसभा सीट में मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटी सुरक्षित हो गया है 3 दिसंबर को मतगणना के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा लेकिन इससे पहले दूसरे चरण की रायपुर जिले की चार महत्वपूर्ण सीटों में दक्षिण और उत्तर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर होने की जानकारी मिली है छत्तीसगढ़ वॉच की स्पेशल टीम ने रायपुर उत्तर और दक्षिण तथा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया यहां पर मतदाता पूर्ण उत्साह के साथ मतदान करते दिखाई पड़े वही बातचीत में मतदाताओं ने साफ तौर पर कहा कि राज्य में विकास और सुरक्षा के मुद्दे को लेकर मतदान किया गया है युवा मतदाताओं ने भी जानकारी में सुरक्षा और शिक्षा के साथ विकास को आधार बढ़कर मतदान करने की बात कही टीम के विश्लेषण में यह जानकारी भी सामने आई है की रायपुर ग्रामीण में कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज शर्मा और भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू के बीच कांटे की टक्कर है क्योंकि इस विधानसभा सीट में अधिकांश मतदाता केंद्र में मोदी और राज्य में अन्य सरकार को लेकर मतदान करते दिखाई पड़े बातचीत के दौरान कमल और पंजे पर बराबरी से मतदान हो रहा था कमोबेश 50 फ़ीसदी मतदाता पार्टी के निशान कमल और पंजे पर निशान देकर मतदान करने की जानकारी दी है लेकिन चर्चा के दौरान यह स्पष्ट हुआ की पंजा कमल पर भारी पड़ सकता है

माना कॉलोनी माना बस्ती माना कैंप सहित रायपुर ग्रामीण की मंदिर हसौद क्षेत्र में जानकारी में मतदाताओं ने पंजे पर ही मोहर लगाने की बात कही है लेकिन सबसे विपरीत परिणाम रायपुर दक्षिण पर आ सकता है यहां पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक बृजमोहन अग्रवाल का कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर महंत रामसुंदर दास से सीधा मुकाबला है चर्चा में इस विधानसभा सीट पर सबसे कम मतदान होने की जानकारी दर्ज की गई है जो यह बताता है कि वर्तमान विधायक को लेकर मतदाताओं में नाराजगी है लेकिन कहीं ना कहीं कांग्रेस के प्रत्याशी के साथ सनातन के विपरीत जाकर जनसंपर्क में वोट अपील का फर्क पड़ने जा रहा है इसलिए कांग्रेस के प्रत्याशी को नुकसान हो सकता है लेकिन फिलहाल चर्चा में कांटे की टक्कर है विशेष कर दक्षिण की पुरानी बस्ती इलाके में अति उत्साही कार्यकर्ताओं मतदाताओं ने जीत का जश्न मनाया है और दोनों तरफ से जीत का दावा हुआ है

परंतु फैसला 3 दिसंबर को होगा ठीक इसी प्रकार से रायपुर विधानसभा की उत्तर विधानसभा सीट में त्रिकोणी मुकाबला होने की जानकारी चर्चा में है यहां पर कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ दिया है भाजपा के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा और कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा को कठिन चुनौती मिलने जा रही है भाजपा के समर्पित वोट भी इस विधानसभा सीट में बट गए हैं और मतदान हुआ है वही विशेष वर्ग के एलिट मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही तो गरीब तबके का मतदाता कांग्रेस के पक्ष में रहा जबकि अन्य मतदाता निर्दलीय के साथ खड़ी दिखाई पड़ रहे हैं ऐसे में इस विधानसभा सीट में कांटे की टक्कर है और परिणाम बदलाव के साथ तो सामने आएंगे रायपुर की पश्चिम सीट में सीधा मुकाबला है यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय और भाजपा के प्रत्याशी राजेश मूरत के बीच सीधी टक्कर है

दोनों प्रत्याशियों ने जमकर मेहनत की है भाजपा के प्रत्याशी ने पिछले 15 साल के किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मतदाताओं से वोट मांगा था तो वहीं वर्तमान विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी ने ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए मतदाताओं से वोट की अपील की परंतु इस बार इस विधानसभा सीट पर भी परिवर्तन की लहर का असर है और परिणाम बदलाव को लेकर आ सकते हैं लेकिन कहीं ना कहीं पूरे रुझान में कांग्रेस की ओर मतदाता जाति दिखाई पड़ रहे हैं यही वजह है कि कांग्रेस के राज्य भवन में जश्न का माहौल था और उत्साह में मिठाइयां बांटी गई 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image