"छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023: 'वोटर टर्नआउट एप' से रियल-टाइम में मतदान प्रतिशत देखें"
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के द्वितीय चरण में आम नागरिक मतदान की विधानसभावार जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के द्वितीय चरण में राज्य, जिला एवं विधानसभावार वोटर टर्न ऑउट (मतदान प्रतिशत) की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।
"वोटर टर्नआउट एप" के माध्यम से अनुमानित वोटर टर्नआउट को रियल टाइम में देखा जा सकेगा. इस एप में मतदान के दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वोटर टर्नआउट की जानकारी देखी जा सकेगी. वोटर टर्नआउट एप नागरिकों को संचयी वोटर टर्नआउट के साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग अनुमानित संचयी मतदाता प्रतिशत की जानकारी देगा.
प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें एप्प
"वोटर टर्नआउट एप" प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है. यह एप्प लगभग 3 एमबी की है. एप्प में हिंदी तथा इंग्लिश दोनों में से किसी भाषा में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.एप्प में राज्य, जिले सिलेक्ट करने के पश्चात् आप विधानसभावार मतदान प्रतिशत देख सकेंगे.