"महिला रेट बलवानी को न्यायालय ने फरार घोषित किया, 22 दिसंबर तक पेश होने का आदेश"
रायपुर: शहर के श्याम नगर इलाके में रहने वाली महिला रेट बलवानी पति विशाल बलवानी 37 वर्ष को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास चौहान कटनी मध्य प्रदेश की अदालत ने 384 386 389 50634 का अभियुक्त करार देकर फरार घोषित कर दिया है अदालत में अभियुक्त रेट बलवानी को 22 दिसंबर 2023 तक सुबह 11:00 बजे तक अदालत में पेश होने का एक और अवसर प्रदान किया है
उल्लेखनीय है की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास चौहान जिला कटनी मध्य प्रदेश की अदालत के संज्ञान में यह प्रकरण लाया गया है की अभियुक्त माधव नगर जिला कटनी की रेट बलवानी जो हाल में रायपुर शहर के श्याम नगर तेलीबांधा इलाके में निवास है काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रही है इस बीच पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट की तमिल के लिए कई प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाई हर बार महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाती है लिहाजा अदालत में वारंट तमिल के लिए पुलिस को निर्देशित किया है और अभियुक्त रेट बलवानी पति विशाल बलवानी 37 वर्ष को 22 दिसंबर सुबह 11:00 बजे तक कटनी की अदालत में प्रस्तुत होने के लिए संबंध जारी किया है ऐसे में अब हर हाल में पुलिस को महिला की गिरफ्तारी कर अदालत में पेश करना ही होगा