गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग -नौतनवा एक्सप्रेस को चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन में प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग तहत तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का कार्य किया जाने के फलस्वरुप प्रभावित गाड़ियों में गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।
रायपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है । इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का कार्य दिनांक 25 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक किया जाने की घोषणा की गयी थी । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होने वाली गाड़ियों में गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी अपने निर्धारित समय सारणी अनुसार चलाई जाएगी
रिस्टोर होने वाली गाडियां:-
(1)गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस को दिनांक 30 नवंबर 2023 एवं 7 दिसंबर 2023 को चलाने का निर्णय लिया गया है
(2) गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा- दुर्ग एक्सप्रेस को दिनांक 2 एवं 9 दिसंबर 2023 को चलाने का निर्णय लिया गया है ।