"छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान का किया निंदा, माफ़ी की मांग की"
रायपुर: छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के एक बयान पर ‘पीएम मोदी का मतलब पनौती’ को लेकर बीजेपी ने उन पर हमला किया है। बीजेपी के नेताओं ने उनसे अपने इस बयान पर माफ़ी मांगने को कहा है। वहीं इस संबंध में बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता का बयान सामने आया है।
केदार गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि पनौती तो छत्तीसगढ़ की सरकार है। पहली बार उनका मन किया कि इंदौर स्टेडियम में मैच देखें। कभी देखे नहीं तो इस बार भी नहीं देखते। ये लोग आपस में एक दूसरे के कानों में बातें करते थे। इनकी बातें सीधे रोहित शर्मा तक पहुंच गई।
इस बार जनता छक्का मार रही है, कांग्रेस सीधा बाउंड्री पार ना हो जाए। हम 60 सीट पर जीत हासिल करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में केंद्रीय नेताओं की भूमिका पर केंद्र के हर मंत्री का परफॉर्मेंस छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है। छ.ग की जनता केंद्रीय नेतृत्व, पीएम मोदी को पसंद करती हैं।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha